राजनाथ का दावा- स्रोत ‘इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल’ है: बीजेपी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बीजेपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी की एक किताब का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जवाहरलाल नेहरू एवं बाबरी मस्जिद के बारे में किए गए दावों को दोहराया। पार्टी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि दक्षिण भारत के कुछ मंदिरों की सुंदरता के बावजूद उन्हें वे अरुचिकर लगते थे। कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के इस दावे को झूठ और व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी की कहानी करार दिया है कि जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन का इस्तेमाल करके बाबरी मस्जिद का निर्माण करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को पीएम मोदी के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। 
राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने जो कहा उसका स्रोत ‘इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल’ है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के पृष्ठ 24 पर लिखा है कि नेहरू ने भी बाबरी मस्जिद का प्रश्न उठाया था लेकिन सरदार पटेल ने साफ कर दिया था कि सरकार मस्जिद निर्माण पर कोई धन खर्च नहीं कर सकती। 
त्रिवेदी ने पुस्तक से अंश पढ़ते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू से कहा था कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस उद्देश्य के लिए न्यास बनाया गया है और करीब 30 लाख रुपए एकत्र किए गए हैं। पटेल ने नेहरू से कहा था कि यह एक न्यास है जिसके अध्यक्ष जाम साहब हैं और मुंशी केवल एक सदस्य है और इस उद्देश्य के लिए कोई सरकारी धन इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इससे नेहरू चुप हो गए थे।
बीजेपी नेता ने नेहरू के बारे में राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को अपने नेताओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी देने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उनको यह भी बताना चाहिए कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे उसमें शामिल हुए थे। 
उन्होंने नेहरू के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि दक्षिण भारत के कुछ मंदिर अपनी सुंदरता के बावजूद अरुचिकर लगते हैं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। मैं इसकी व्याख्या भी नहीं कर सकता लेकिन वे दमनकारी हैं। वे मेरी आत्मा को दबाते हैं। वे मुझे ऊपर उठने नहीं देते और मुझे अंधेरे गलियारों में दबाए रखते हैं। मुझे धूप और हवा पसंद है। 
बीजेपी नेता ने दावा किया कि इसके विपरीत नेहरू को ताजमहल अद्भुत रूप से सुंदर लगता था। उन्होंने कहा कि हम इतिहास में गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोई कोशिश नहीं कर रहे लेकिन कांग्रेस को अपने मुर्दों के डीएनए की जांच करानी चाहिए। मैं यहां किसी का अपमान नहीं करना चाहता। यहां डीएनए शब्द का मतलब राजनीतिक डीएनए है।

Previous articleरायपुर में अमित बघेल के सरेंडर की तारीख तय…छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष पर 5 हजार का इनाम…जानें पूरा घटनाक्रम!
Next articleMP नर्सिंग कॉलेजों को SC से बड़ी राहत…एडमिशन की तारीख बढ़ी, खाली 22,953 सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका, जानें पूरी खबर
News Desk

रूट का रिकॉर्ड! 13 साल में पहली बार हासिल की उपलब्धि, एशेज में शतक से रचा इतिहास

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 40वां शतक लगा दिया है. ये पहली बार है जब रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टेस्ट शतक लगाया है. जो रूट अब इंग्लैंड के ऐसे आठवें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है. उनसे पहले एंड्रयू स्ट्रॉस और इयान बोथम समेत 7 क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं |

13 साल में पहली बार किया ऐसा

जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रूट अब तक 7 अलग-अलग देशों में जाकर सेंचुरी लगा चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोई शतकीय पारी नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया में अब तक जो रूट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 89 रन का था, लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने शतक के सूखे का अंत कर दिया है |

जो रूट अब उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारी खेली हों. रूट को 30 पारियों के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने की खुशी मिली है. उनसे पहले इयान हीली (41 पारी), बॉब सिम्पसन (36 पारी), गॉर्डन ग्रीनिज (32 पारी) और स्टीव वॉ को भी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाने के लिए 32 पारियों तक इंतजार करना पड़ा था |

दूसरे एशेज टेस्ट का हाल

दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. इस लेख को लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 272 रन बना लिए हैं. जो रूट ने अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक लगाया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रूट अभी चौथे स्थान पर हैं. सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45) और रिकी पोंटिंग (41) सबसे ज्यादा शतकों की सूची में उनसे आगे हैं |

55 सुनवाई तारीखों पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश नहीं किया गया आरोपी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जेल अधिकारियों की लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला उस अंडरट्रायल आरोपी से जुड़ा है जो चार साल से ज्यादा समय से जेल में बंद है, लेकिन उसे 85 में से 55 सुनवाई तारीखों पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश ही नहीं किया गया। कोर्ट ने इस स्थिति को मूलभूत अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया।
न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्र की पीठ ने आरोपी को जमानत दे दी। इस दौरान पीठ ने कहा कि जेल विभाग की यह विफलता न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और आरोपी के संवैधानिक अधिकारों को सीधे प्रभावित करती है। पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य के महानिरीक्षक या कारागार विभाग के प्रमुख को व्यक्तिगत जांच का निर्देश दिया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है। 
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने आदेश में कहा कि हम निर्देश देते हैं कि महाराष्ट्र के जेल महानिरीक्षक या कारागार विभाग के प्रमुख स्वयं इस मामले की जांच करें, जिम्मेदारी तय करें और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी को बचाने या छिपाने का प्रयास किया गया, तो इसके लिए स्वयं डीजी कारागार विभाग के प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
पीठ ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत करना सिर्फ त्वरित सुनवाई के लिए नहीं है, बल्कि यह उसकी सुरक्षा, उसके साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराने और न्यायपालिका से सीधे संवाद का एक अनिवार्य माध्यम है। आरोपी की पेशी केवल शीघ्र सुनवाई के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी है कि उसके साथ कोई दुर्व्यवहार न हो और वह अदालत के सामने अपनी शिकायतें रख सके। इस मूलभूत सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन हुआ है, जो अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। सुप्रीम कोर्ट ने 

Previous articleविधायक वीरसिंह भूरिया ने PHE मंत्री से की मुलाकात, जिले की समस्याएँ रखीं
Next articleउज्जैन महाकाल मंदिर: 1 जनवरी से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 1000 गार्ड रहेंगे तैनात
News Desk

गुजराती फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर! 4 करोड़ की लागत पर 100 करोड़ कमाए, एक व्यक्ति ने मांगा हिस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2025 काफी हद तक रीजनल फिल्मों के नाम रहा. ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड की फिल्मों ने अच्छी कमाई नहीं की लेकिन इसके बाद भी कई सारी रीजनल फिल्में इस साल ऐसी रहीं जिन्होंने अपनी कमाई से फैंस को हैरान कर दिया. इन फिल्मों में गुजराती फिल्म लाल कृष्ण सदा सहायते फिल्म का नाम शामिल है. बेहद कम बजट में बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब पैसे कमाए और झंडे गाड़ दिए. अब तक के सिनेमा के इतिहास में कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला था |

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजराती फिल्म लालो कृष्ण सदा सहायते ने 4 करोड़ के बजट के मुकाबले 110 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने अपने बजट का 27-28 गुना कमा लिया है जो इस फिल्म की सफलता को दर्शाता है. जहां एक तरफ हर ओर इस फिल्म की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ ये गुजराती फिल्म अब एक कॉन्ट्रोवर्सी का भी हिस्सा बनती नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर जुड़ा मामला क्या है |

दरअसल मामला इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हुआ है. फिल्म की शूटिंग जूनागढ़ के वंदन डेली में की गई थी. ये घर भावनाबेन वाजा के नाम है जो बुजुर्ग हैं और बीमारी का सामना कर रही हैं. इसके अलावा वे आर्थिक संकट भी झेल रही हैं. भावनाबेन का ऐसा मानना है कि 15 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग हुई थी लेकिन मेकर्स की ओर से इसका कोई भी भुगतान नहीं दिया गया है और मेकर्स तो उनके संपर्क में भी नहीं है. जबकी ये फिल्म जिसने ओपनिंग डे पर 2 लाख रुपए कमाई थी और अब फिल्म 55 दिनों में दुनियाभर में 110 करोड़ रुपए कमा चुकी है उसके मेकर्स ने मकान मालिक को शूटिंग का 1 रुपए भी नहीं दिया है. इसे लेकर मकान मालकिन ने नाराजगी जताई है और अब इसपर विवाद होता नजर आ रहा है |

फिल्म ने कुल कितने कमाए?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 87 करोड़ रुपए का हो गया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ रुपए का हुआ है. फिल्म ने विदेशों में 7 कोरड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म की कुल कमाई 109.50 करोड़ रुपए की हो चुकी हैं. ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म भी रही है |

Previous articleउज्जैन महाकाल मंदिर: 1 जनवरी से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 1000 गार्ड रहेंगे तैनात
Next articleरूट का रिकॉर्ड! 13 साल में पहली बार हासिल की उपलब्धि, एशेज में शतक से रचा इतिहास
News Desk

पंड्या का जलवा! घातक गेंदबाजी से टीम की 40 गेंद में धमाकेदार जीत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा दिया है. इस ऑलराउंडर ने पंजाब के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाने के बाद अब गुजरात के खिलाफ चमत्कारिक गेंदबाजी की. हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए मैच में गुजरात को बड़ौदा ने 8 विकेट से रौंदा. बड़ौदा की टीम महज 40 गेंदों में ये मैच जीत गई. इस जीत में हार्दिक पंड्या गेंदबाजी से छा गए |

हार्दिक पंड्या की कमाल गेंदबाजी

हार्दिक पंड्या ने गुजरात के खिलाफ कमाल बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में महज 16 ही रन दिए और उन्होंने एक विकेट चटकाया. पंड्या ने विकेट भी उर्विल पटेल का चटकाया जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में सिर्फ 31 गेंदों में शतक लगाया था. इसके बाद गुजरात की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. ये टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 73 रन बना पाई. राम लिंबानी ने महज 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए |

बड़ौदा ने 40 गेंदों में चेज़ किया मैच

बड़ौदा की टीम ने सिर्फ 40 गेंदों में गुजरात की ओर से दिया गया लक्ष्य चेज़ कर लिया. शाश्वत रावत ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए. विष्णु सोलंकी ने 27 रनों की पारी खेली. हार्दिक पंड्या ने 10 रन बनाए और वो रवि बिश्नोई का शिकार हो गए. हालांकि बड़ौदा ने 6.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हैदराबाद में हार्दिक पंड्या की फैन फॉलोइंग की वजह से इस मैच का वेन्यू ही बदल दिया गया. पिछले मैच में कई बार फैंस ग्राउंड में घुस गए थे जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था |

पंजाब के खिलाफ ऐसे छाए थे पंड्या

हार्दिक पंड्या ने इससे पहले पंजाब के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने महज 42 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और 7 चौके निकले. इस खिलाड़ी की तूफानी बैटिंग के दम पर बड़ौदा ने 223 रनों का विशाल लक्ष्य 5 गेंद पहले ही चेज़ कर लिया था. अब देखना ये है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू हो रही सीरीज में पंड्या क्या कमाल दिखाते हैं |

Previous articleसौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है बेटी की झलक
Next article38 साल जेल में काटे, अब कोर्ट ने किया बरी, राजबहादुर की दर्द भरी दास्तान
News Desk

आरोपी मुस्कान प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है बेटी की झलक

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मेरठ। मेरठ का चर्चित नीला ड्रम कांड यानी सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान अपनी नवजात बच्ची का चेहरा प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन से इजाजत मांगी है। हालांकि जेल नियमावली में इस तरह के मामलों में एक दूसरे से मिलने का कोई नियम नहीं है जिससे मुस्कान की यह तमन्ना पूरी नहीं होती दिख रही है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन ने भी मुलाकात कराने से इनकार कर दिया है। अब माना जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय सुनवाई के दौरान मुस्कान बच्ची को साथ लेकर आ सकती है और साहिल बच्ची को देख सकता है। वहीं, मां और बेटी दोनों की निगरानी की जा रही है। मुस्कान और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण जेल के अंदर ही डॉक्टरों की टीम ने किया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर घर के अंदर ही पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सीने में चाकू घोंपकर मार डाला था। इसके बाद शरीर के टुकड़े कर लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। 18 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। 19 मार्च से साहिल और मुस्कान मेरठ जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ सौरभ हत्याकांड में सुनवाई जिला जज कोर्ट में चल रही है।
बता दें मुस्कान जेल जाने के समय गर्भवती थी और 24 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम राधा रखा है। सौरभ हत्याकांड में अभी तक 14 गवाह समेत विवेचक दरोगा कर्मवीर सिंह की गवाही हो चुकी है। अब अगली गवाही होनी है। माना जा रहा है कि अब केस में सभी मुख्य गवाही की गवाही पूरी हो चुकी है और केस में बाकी कार्रवाई जल्द ही पूरी करा ली जाएगी। ऐसे में फैसला भी जल्द ही आएगा।
जानकारी के मुताबिक मुस्कान अभी अभी मां बनी है। ऐसे में मुस्कान की ओर से उनका वकील पैरवी करे और कोर्ट में याचिका दे तो छह माह तक की पैरोल मुस्कान को मिल सकती है। हालांकि मुस्कान की ओर से इस संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं कराई गई है। परिवार का कोई सदस्य भी आज तक मुस्कान से मिलने के लिए जेल नहीं गया। ऐसे में मुस्कान जेल में ही बेटी के साथ रह रही है। 

Previous articleभोपाल झील में उतरे कश्मीरी शिकारे, बड़े ताल के पानी पर झिलमिल कश्तियां में होगी शॉपिंग
Next articleपंड्या का जलवा! घातक गेंदबाजी से टीम की 40 गेंद में धमाकेदार जीत
News Desk

अजय देवगन बनने वाले थे ‘पृथ्वीराज’, पर सनी देओल ने बदल दिया पूरा प्लान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अजय देवगन हर साल कई बड़ी फिल्में लिए आते हैं. कोई हिट रहती है, तो कोई फ्लॉप… इस साल उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई हैं. शुरुआत हुई थी- आजाद से, उसके बाद सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे 2 और रेड 2 ने दस्तक दी.जिसमें से 2 हिट, तो एक पिट गई. अब एक्टर अगले साल की तैयारी में लग गए हैं. यूं तो हर एक्टर के करियर में फिल्म और रोल पसंद न आने पर रिजेक्ट करना आम बात है. यहां तक कि अजय देवगन की कई फिल्में बनने के बाद भी बंद हो चुकी है. तो कुछ का प्लान तैयार था, पर वो कभी फ्लोर पर ही नहीं आ पाई. आज ऐसी ही एक पिक्चर की बात करते हैं, जिसमें अजय देवगन का ‘पृथ्वीराज’ बनने का सपना सनी देओल ने ही तोड़ दिया था. जानिए किस पिक्चर की बात हो रही है |

आपने अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ देखी होगी. जो साल 2022 में रिलीज हुई थी, साथ ही एक्टर के अपोजिट मानुषी छिल्लर ने काम किया था. पर बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर बुरी तरह से पिट गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार से काफी पहले ही अजय देवगन ‘पृथ्वीराज चौहान’ का किरदार निभाने वाले थे. उनके साथ इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए राजकुमार संतोषी ने हाथ मिलाया था. पर यहां काम आगे बढ़ा, उधर सनी देओल के चक्कर में पूरा प्रोजेक्ट की बंद करना पड़ गया |

सनी देओल ने बिगाड़ा अजय देवगन का खेल

किस्सा है साल 1991 की. जब राजकुमार संतोषी ने सबसे पहले सनी देओल के साथ Prithviraj Samyukta फिल्म की प्लानिंग की. लेकिन उस साल यह पिक्चर बन नहीं पाई, न ही उसके बाद इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों कभी साथ आए. जिसके कुछ वक्त बाद संतोषी ने इस पिक्चर को अजय देवगन के साथ बनाने के बारे में सोच लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक तगड़ी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रहे थे, पर फिर मामला फंस गया. जब सनी देओल ने इस ऐतिहासिक कहानी का अपना वर्जन अनाउंस कर दिया. इसके बाद राजकुमार संतोषी को इस फिल्म को अजय देवगन के साथ बंद करना पड़ गया था |

संतोषी की फिल्म में अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या राय को लेने की प्लानिंग थी. पर फिल्म बंद होने के बाद कुछ हो नहीं पाया. ऐसी भी रिपोर्ट है कि, सनी देओल को पृथ्वीराज चौहान नाम की एक फिल्म भी प्रोड्यूस करनी थी. जिसे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन इस बार राजकुमार संतोषी के उसी सब्जेक्ट पर फिल्म अनाउंस करने के बाद सनी पाजी का खेल बिगड़ गया. और उस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था |

स्टार्क का महा-कीर्तिमान…एशेज में वसीम अकरम को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें क्या है खास?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

AUS vs ENG : एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में Mitchell Starc Record ने गाबा में बड़ा इतिहास रच दिया। पहले दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए, जहां जो रूट और बेन स्टोक्स पारी को संभाल रहे हैं। लेकिन मुकाबले में असली आकर्षण रहा मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, जिसने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का नया रिकॉर्डधारी बना दिया।

मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट करते हुए अपने टेस्ट करियर के 414 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट झटके थे, जबकि स्टार्क ने यह उपलब्धि सिर्फ 102 मैचों में ही हासिल कर ली। इस तरह Mitchell Starc Record अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने का बन गया है।

स्टार्क का बेहतरीन प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं हुआ। पहले एशेज टेस्ट में उन्होंने जो रूट को आउट करके एशेज में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले 21वें गेंदबाज और पहले लेफ्ट-आर्म पेसर बने। इसके अलावा वे डे-नाइट टेस्ट में एक ही टीम के खिलाफ 20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म बनाए रखी है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ, रफ्तार और मूवमेंट इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बना रही है। इस रिकॉर्ड के साथ Mitchell Starc Record ने उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों की श्रेणी में और भी मजबूत स्थान दिलाया है।

Previous articleपरिवार की उम्मीदों पर पानी, आजम खां और अब्दुल्ला ने मुलाकात से किया मना
Next articleरामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया, नेहरू पर लगाया तंज
News Desk

अनुष्का शंकर का सितार टूटा, एयर इंडिया पर फूटा गुस्सा! बोलीं- ‘बहुत दुखी और परेशान हूं’, जानें क्या है पूरा मामला?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Anoushka Shankar: सितार वादक अनुष्का शंकर ने हाल ही में एयर इंडिया पर हमला बोला है. एयर इंडिया से यात्रा करने पर उनका सितार टूट गया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान में उनके सितार को हैंडल करने के तरीके के कारण वह टूट गया. अनुष्का शंकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टूटे हुए सितार का वीडियो भी शेयर किया. साथ ही एयरलाइन की खराब सर्विस पर भी नाराजगी जाहिर की.

मैं बहुत दुखी और परेशान हूँ
अनुष्का ने अपने सितार का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “एयर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जो किया, उससे मैं बहुत दुखी और सच में परेशान हूँ. बिना जानबूझकर नजरअंदाज किए ऐसा नुकसान कैसे हो सकता है? यह और भी दुख की बात है क्योंकि मैंने बहुत समय बाद एयर इंडिया से उड़ान भरी है, और ऐसा लगता है कि एक भारतीय इंस्ट्रूमेंट उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता – आखिर दूसरी एयरलाइन्स से हजारों उड़ानें भरी हैं और एक भी पेग ट्यून से बाहर नहीं हुआ.”

सितार की कीमत क्या है?
अनुष्का शंकर ने अपने टूटे हुए सितार की सटीक कीमत नहीं बताई है, लेकिन उनके गुस्से से साफ है कि यह उनके लिए अमूल्य था. एक सामान्य, अच्छी गुणवत्ता वाले पेशेवर सितार की कीमत ₹20,000 से लेकर ₹1,50,000 या उससे भी अधिक हो सकती है. अनुष्का शंकर भारत के मशहुर सितार वादक रविशंकर की बेटी हैं, तो माना जा रहा है कि यह उनके लिए ऐतिहासिक हो सकता है.

राहुल गांधी का तीखा वार, यूपी के 17 जिलों में BLAs जुटाने में नाकाम रही कांग्रेस

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया चल रही है. पिछले दिनों निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया था. दूसरी तरफ, एसआईआर का विपक्षी दल जोरदार विरोध कर रहे हैं. हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते रहे हैं और भाजपा पर भी इसको लेकर हमलावर रहे हैं. लेकिन, SIR के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाली कांग्रेस के पास यूपी के 17 जिलों में बूथ लेवल एजेंट ही नहीं हैं. दरअसल, SIR की प्रक्रिया के लिए कांग्रेस ने यूपी के 17 जिलों में बूथ लेवल एजेंट ही नहीं नियुक्त किए हैं. विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स की तुलना में कांग्रेस के सबसे कम BLAs हैं. यूपी में 1.62 लाख पोलिंग बूथ हैं. भाजपा के पास 1.62 लाख BLAs (98.37%), समाजवादी पार्टी के पास 1.42 लाख BLAs (87.46%), बसपा के पास 1.38 लाख BLAs (85%) और कांग्रेस के पास सबसे कम 49,121 BLAs हैं. मतलब कांग्रेस ने SIR के काम के लिए केवल 30 फीसदी बीएलए नियुक्त किए हैं.

17 जिलों में BLAs नहीं

BLA की नियुक्ति के जरिए राजनीतिक दलों की कोशिश है कि उनके ‘वोट बैंक’ का नाम लिस्ट से न कटे. BLA एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ के साथ काम करते हैं और वोटर वेरिफिकेशन से लेकर इससे जुड़े तमाम कार्यों में पार्टी के हितों की रक्षा के लिए काम करते हैं. लेकिन, इस काम में भी कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. यूपी के 17 जिलों, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सुल्तानपुर, बलिया, भदोही, मऊ, बहराइच, प्रयागराज, आंबेडकरनगर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कौशांबी, औरेया और संत कबीर नगर में BLAs की नियुक्ति नहीं की है. ललितपुर, चित्रकूट, अमेठी, बदायूं, पीलीभीत और श्रावस्ती में ही कांग्रेस के 100% बूथ लेवल एजेंट्स हैं.

रायबरेली में भी 100% BLAs नहीं

कांग्रेस के लिए रायबरेली सीट हमेशा से ही खास रही है और यहां पर 2242 बूथों पर पार्टी ने 2222 BLAs की नियुक्ति की है. जबकि, यहां पर सपा और भाजपा के सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स हैं. प्रदेश के 75 जिलों में 54 ऐसे जिले हैं जहां पर सत्ताधारी दल भाजपा के 100% BLAs हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के 34 जिलों में 100% एजेंट्स हैं.

SIR को लेकर EC पर हमलावर कांग्रेस

कांग्रेस की यूपी में BLAs को लेकर ये स्थिति तब है जब पार्टी खुद SIR पर गंभीर सवाल उठा रही है और निर्वाचन आयोग को घेर रही है. महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद बिहार चुनाव को लेकर भी पार्टी ने आरोप लगाए हैं. हालांकि, बिहार चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि दो हफ्ते में खुलासा किया जाएगा. कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि निर्वाचन आयोग से सांठगांठ करके भाजपा चुनाव जीत रही है. जबकि, ईसी ने कांग्रेस के आरोपों को हर बार खारिज किया है. पिछले कई सालों से यूपी में कांग्रेस की हालत खस्ता रही है. संगठनात्मक ढांचा भी पार्टी नहीं बना पाई है. एक साल से जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटियां भंग हैं. वहीं SIR जैसी अहम प्रक्रिया के लिए BLAs जुटाना भी पार्टी के लिए चुनौती का काम बना हुआ है.