LATEST ARTICLES

PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat sleeper train) को हरी झंडी दिखा दी है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली यह ट्रेन 958 किलोमीटर की दूरी को महज 14 घंटे में तय कर लेगी, जबकि अभी यह दूरी तय करने में करीब 17 घंट लग जाते हैं. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा. इस ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है. गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया करीब 2,300 के आसपास है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा और खास कदम माना जा रहा है. अब तक वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ चेयरकार में चल रही थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन के शुरू होने से लंबी दूरी की रात की यात्रा पूरी तरह बदलने वाली है. खासकर उन यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी राहत होगी, जो रात में आरामदायक और तेज सफर चाहते हैं.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या-क्या सुविधा?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पूरी तरह आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके इंटीरियर को भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जिससे ट्रेन के अंदर का माहौल न सिर्फ आरामदायक बल्कि देखने में भी आकर्षक होगा. बर्थ, लाइटिंग और कोच की बनावट इस तरह की गई है कि लंबा सफर भी थकाने वाला न लगे.

स्वच्छता और हेल्थ को लेकर वंदे भारत स्लीपर में खास इंतजाम किए गए हैं. इसमें डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, कोच में यूवीसी तकनीक लगाई गई है, जो हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है. यह सिस्टम कोच की हवा को फिल्टर करके साफ करता है और फिर ताजी हवा अंदर छोड़ता है. यानी अगर आसपास किसी यात्री को सर्दी-जुकाम हो, तो भी बाकी यात्रियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

रेल हादसों से सुरक्षा देगा कवच
सुरक्षा के मामले में भी यह ट्रेन काफी एडवांस है. इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जो ट्रेन की स्पीड और सिग्नल पर नजर रखता है और हादसों की आशंका को काफी हद तक कम करता है. इसके अलावा, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट भी दी गई है, जिससे किसी भी परेशानी की स्थिति में यात्री सीधे ट्रेन स्टाफ से बात कर सकेंगे. ड्राइवर के केबिन में भी आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं.

ट्रेन का बाहरी लुक भी काफी आधुनिक और एयरोडायनामिक होगा. इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन ज्यादा स्मूद तरीके से चलेगी और ऊर्जा की खपत भी कम होगी. इसके दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे, जो स्टेशन पर रुकने और चलने के समय अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे.

राजधानी से भी तेज रफ्तार
अगर रफ्तार की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि सामान्य परिचालन में यह करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को कई प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी. सफर के दौरान हाई क्वालिटी कंबल, कवर और एडवांस्ड बेडरोल दिए जाएंगे. साथ ही यात्रियों के लिए कैटरिंग सर्विस भी उपलब्ध होगी, जिससे खाने-पीने की सुविधा रहेगी.

आराम का खास ध्यान रखते हुए ट्रेन में बेहतर कुशनिंग वाली एर्गोनोमिक बर्थ लगाई गई हैं और शोर कम करने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि रात की यात्रा शांत और सुकून भरी हो. सभी ऑनबोर्ड स्टाफ तय यूनिफॉर्म में मौजूद रहेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके.

 

 

Indore Mayor Drinks Tap Water to Reassure Public Amid Contamination Crisis

0

Indore Mayor Pushyamitra Bhargav drank tap water in Bhagirathpura to restore public confidence after a deadly contamination incident. With partial water supply restored, he assured citizens of safety while advising precautionary boiling. UNAccc praised the leadership and called for stronger water safety systems.

BREAKING: Indore Mayor Pushyamitra Bhargav Drinks Tap Water to Assure Safety Amidst Contamination Crisis, UNAccc Management Appreciated 🌟

In a bold move, Indore Mayor Pushyamitra Bhargav drank tap water in Bhagirathpura to reassure citizens of its safety after a contamination tragedy killed over 20 people. The water supply has been restored to about 30% of the area, benefiting around 15,000 residents. Bhargav claimed the water was pure after testing and urged residents to boil drinking water as a precaution ¹ ².

The contamination incident, which began in late December, has raised questions about the city’s water management. Bhargav blamed municipal officials for the crisis, stating they didn’t listen to him. The incident has also sparked a political row, with Congress leader Rahul Gandhi visiting the area and demanding accountability ..

UNAccc Director Dr. Kamal Taori ( Fmr Secretary -Govt of India) appreciates Bhargav’s efforts to address the issue and ensure citizens’ safety. The organization has emphasized the need for stronger surveillance, infrastructure upgrades, and emergency response mechanisms to ensure safe drinking water ,
#Indore #BJP4India #BJP4MP #UNAccc www.unaccc.org

बाबर आजम से हुई नोंकझोक पर स्टीव स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सिंगल ना लेने का असली कारण

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच बिग बैश लीग के दौरान हुई नोंकझोक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्टीव स्मिथ बाबर आजम को एक रन लेने से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में बाबर आजम की खराब फील्डिंग पर स्टीव स्मिथ निराश दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में जब बाबर आजम आउट हुए तो वह मैदान से बाहर जाते समय बाउंड्री रोप पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। यह सारी घटनाएं एक ही मैच की है, फैंस हैरान इसलिए भी हैं क्योंकि यह नोंकझोक बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच एक ही टीम में रहते हुए हुई। स्टीव स्मिथ ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

AFG ने कर दिया बड़ा उलटफेर, PAK पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच इस नोंकझोक की शुरुआत पहली पारी से ही हो गई थी। सिडनी थंडर की पारी के दौरान डेविड वॉर्नर के एक शॉट को रोकने के प्रयास में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच गलतफहमी हुई और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। हालांकि रिप्ले में साफ दिखा कि बाबर आजम गेंद को पकड़ सकते थे, बाबर की खराब फील्डिंग देख स्टीव स्मिथ हैरान रह गए। वहीं कुछ देर बाद ऐसा ही एक शॉट और आया, जहां पर स्मिथ ने बाबर को नजरअंदाज करते हुए खुद गेंद को पकड़ा। हालांकि इस दौरान भी बाबर स्टीव स्मिथ के आगे आ गए थे।इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने सिडनी सिक्सर्स के लिए पारी का आगाज किया और अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 11वें ओवर के दौरान स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को एक आसान सिंगल लेने के लिए मना कर दिया। जिससे बाबर काफी नाराज नजर आए। स्टीव स्मिथ ने अब उस सिंगल को ना लेने का कारण बताया है।

श्रेयंका पाटिल ने WPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं सबसे युवा गेंदबाज

स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद कहा, “’हमने 10 ओवर के बाद बात की थी, और कप्तान और कोच ने कहा था कि तुरंत पावर-सर्ज ले लो। मैंने कहा नहीं, एक ओवर और खेलने दो। मैं छोटी बाउंड्री की तरफ खेलना चाहता हूं। मैं पहले ओवर को खराब नहीं करना चाहता। मैं उस ओवर में 30 रन बनाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि हमने 32 रन बनाए, इसलिए यह एक अच्छा नतीजा था। मुझे नहीं पता कि बाबर मुझसे सिंगल न लेने के फैसले से खुश था या नहीं।”स्टीव स्मिथ का सिंगल ना लेने का फैसला टीम के हित में रहा, 12वें ओवर में स्मिथ ने पावर-सर्ज का इस्तेमाल किया और 32 रन बटौरे। यह बीबीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर था। इस ओवर में भी स्मिथ दो रन लेने में आनाकानी कर रहे थे, मगर अंत में उन्होंने दो रन लिए। बता दें, बीबीएल में पावर-सर्ज का नियम है। इसके तहत 10 ओवर के बाद टीमें 2 ओवर के लिए पावरप्ले का इस्तेमाल कर सकती है, जिसमें 2 खिलाड़ी 30 गज के घेरे से बाहर रहेंगे। जैसा कि आमतौर पर टी20 में पहले 6 ओवर में होता है।

जानिए कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर? डायरेक्टर ने शुरू किया एडिटिंग, बैकग्राउंड साउंड पर काम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। फिल्म मार्च में दस्तक देने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने अभी से फाइनल कट पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है डायरेक्टर आदित्य धर ट्रेलर को एडिट करने में बिजी हैं। इस बार के ट्रेलर को पहले के ही तरह ऑडियंस की पसंद के हिसाब से धमाकेदार बनाए जाने की खबर है। बैकग्राउंड स्कोर पर काम हो रहा है। ऐसी भी खबरें थी रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना अपने कुछ सीन के लिए दोबारा शूटिंग करेंगे। लेकिन अब इस खबर को अफवाह बता दिया गया है।

ट्रेलर लॉन्च की जानकारी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों ट्रेलर एडिट्स के काम में बिजी हैं। इस बार भी उनका इरादा कुछ शानदार डिलीवर करने का है। इसके अलावा शाश्वत सचदेव ने बैकग्राउंड स्कोर पर काम शुरू कर दिया है। मेकर्स के लिए साउंड और विसुअल्स सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। फिल्म की बारीकियों को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर फरवरी के आखिर में रिलीज किया जाएगा।पाकिस्तान में धुरंधर के गानों की धूम, शादी में शरारत गाने पर नाचीं महिलाएंये धुरंधर के सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ताधुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय खन्ना नहीं करेंगे शूटिंग

धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के किरदार को पसंद किया गया था; ऐसी भी खबरें थीं कि अक्षय धुरंधर 2 में भी नजर आएंगे और इसके लिए उन्हें दोबारा से सीन शूट करने होंगे। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में ये कहा गया है कि धुरंधर 2 में अक्षय के किरदार रहमान डकैत को सिर्फ फ्लैशबैक के एकाध सीन में ही दिखाया जाएगा। इसके लिए अलग से सीन शूट नहीं किए जाएंगे। पहले के ही सीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस

फिल्म की कमाई की बात करें तो धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। भारत में 800 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड करीब 1250 करोड़ की कमाई पिछली कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जगह हिला दी है। ऑडियंस अब OTT रिलीज का इंतजार कर रही है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

राहुल गांधी के दौरे का भोपाल में काउंटर, सीएम बोले- हमने कांग्रेस के कलंक को धोया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल: मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग त्रासदियों को लेकर सियासत तेज हो गई है. इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां भागीरथपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े नजर आए, उसी समय भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड कारखाने का निरीक्षण कर कांग्रेस पर पलटवार किया. सीएम ने भोपाल गैस कांड को कांग्रेस का कलंक बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग कर डाली.

भोपाल गैस त्रासदी कांग्रेस का कलंक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने का निरीक्षण करने के बाद कहा “मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के इतिहास में भोपाल गैस त्रासदी जैसी भीषण घटना कभी नहीं हुई. 2-3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से निकली जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस ने भोपाल में मौत का तांडव मचाया, जो कांग्रेस शासनकाल का सबसे बड़ा कलंक है. सीएम ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि इतना खतरनाक जहर 25 वर्षों तक वहीं पड़ा रहा और कांग्रेस सरकारों ने इसे हटाने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की, जिससे यह इलाका डरावना और भुतहा बन गया.”

 

हमने जिम्मेदारी निभाई, पीड़ितों के साथ सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोर्ट और कोर्ट के बाहर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निष्पादन कराया. सरकार आज भी गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों और बीमार पीड़ितों के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. जीवन की कठिन परिस्थितियों में सरकार हर संभव सहायता और सहानुभूति के साथ पीड़ित परिवारों का साथ दे रही है.

 

जहर हटाकर दाग धोने का काम किया

सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया और जहरीले कचरे के निष्पादन में लगातार टालमटोल करती रही. जनवरी 2025 में उनकी सरकार ने कोर्ट के मार्गदर्शन में यूनियन कार्बाइड के जहर का सुरक्षित निष्पादन कर उसे पूरी तरह राख किया. यह पूरी दुनिया के लिए संदेश है कि मध्य प्रदेश के वैज्ञानिक और प्रशासन खतरनाक रसायनों से बिना जनहानि के निपटने में सक्षम हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम कांग्रेस के कुशासन के कलंक को मिटाने और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में अहम है.

एंडरसन को भगाने का आरोप, राहुल से माफी की मांग

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न केवल भोपाल के लोगों को मरने के लिए छोड़ा, बल्कि यूनियन कार्बाइड के मालिक वॉरेन एंडरसन को देश से भगाने में भी उसकी भूमिका रही. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस पूरे मामले में माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह त्रासदी उनकी दादी और पिता के शासनकाल में हुई. बाद में मनमोहन सिंह की सरकार ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के नए अवसर तलाश रही है. भविष्य में यहां स्मारक निर्माण सहित पुनर्निर्माण के कार्य सभी पक्षों से सुझाव लेकर आगे बढ़ाए जाएंगे.

गैस पीड़ित लोगों से नहीं मिले सीएम

गैस पीड़ित संगठन से जुड़ी रचना ढींगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री यूनियन कार्बाइड का दौरा करने के लिए आए हैं. इसीलिए गैस त्रासदी के पीड़ित लोग उनसे मिलने के लिए आए हैं. यहां गैस पीड़ित विधवा महिलाएं भी हैं जिनको एक हजार रुपये की पेंशन भी नहीं मिल रही है. फैक्ट्री के अंदर और बाहर आज भी हजारों क्विंटल जहरीला कचरा दबा पड़ा है. गैस पीड़ितों को रोजगार व अन्य कार्यों के लिए 188 करोड़ रुपये आज भी पड़ा हुआ है, लेकिन किसी भी पीड़ित को रोजगार नहीं मिल पाया. इसी को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं. हालांकि सीएम ने यूनियन कार्बाइड के निरीक्षण के दौरान किसी से बात नहीं की.

IND vs NZ निर्णायक मैच से पहले शुभमन गिल की खास तैयारी, होटल में लगवाई 3 लाख की मशीन

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं और ‘करो या मरो’ के इस मैच की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच भारतीय कैंप से जुड़ी एक असामान्य लेकिन अहम सावधानी सुर्खियों में है।

शुभमन गिल की ‘खास’ मशीन बनी चर्चा का विषय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंदौर में अपने होटल रूम में करीब ₹3 लाख की एक अत्याधुनिक वाटर प्यूरीफिकेशन मशीन लगवाई है। यह मशीन बोतलबंद और आरओ (RO) पानी को भी दोबारा शुद्ध करने में सक्षम है। दिलचस्प बात यह है कि टीम जिस फाइव-स्टार होटल में ठहरी है, वहां पानी की गुणवत्ता के सख्त मानक मौजूद हैं। इसके बावजूद गिल ने कोई जोखिम नहीं लिया।

क्यों लिया गया यह एहतियाती फैसला?

हाल के दिनों में इंदौर जल प्रदूषण से जुड़ी खबरों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है। ऐसे में IND vs NZ के निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी बीमार पड़ने का खतरा नहीं उठाना चाहता। शुभमन गिल की यह व्यक्तिगत व्यवस्था टीम के हाई-लेवल अलर्ट और प्रोफेशनल अप्रोच को दर्शाती है।

मैदान पर भी होगा बड़ा इम्तिहान

मैदान के बाहर की इस सतर्कता के बीच मैदान पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है। होलकर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है—यहां खेले गए सभी 7 वनडे भारत ने जीते हैं। IND vs NZ के इस निर्णायक मैच में अब सबकी नजरें शुभमन गिल पर होंगी, कि क्या वह अपनी सावधानी को शानदार प्रदर्शन में बदल पाते हैं या नहीं।

आज से दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदा से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना करेंगे। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी रूट पर चलेगी। यह भारत की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार वाली ट्रेन है। यह ट्रेन विश्वस्तरीय तकनीक से लैस है। बीते लंबे समय से लोगों को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार था। खास बात यह है कि इस ट्रेन को स्वदेशी तकनीक की मदद से बनाया गया है। इस ट्रेन का पहले ही सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस ट्रेन के चलने से पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Previous articleJharkhand Bandh News: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद
Next articleJamshedpur Kidnapping: कारोबारी पुत्र अपहरण में 22 मिनट का CCTV गैप बना सबसे बड़ा सुराग
News Desk

रणवीर सिंह के छोड़ने के बाद शाहरुख खान की होगी डॉन 3 में वापसी? लेकिन रखी है एक शर्त

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धूम 3 पिछले कुछ समय से अपने लीड हीरो को लेकर काफी चर्चा में है। पहले कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में होंगे जबकि इसके पहले दोनों पार्ट में शाहरुख खान लीड रोल में थे। हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई कि रणवीर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शाहरुख की मूवी में वापसी होने वाली है।

डॉन कर सकते हैं वापसी

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख अपने डॉन के किरदार में वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर के सामने एक शर्त रखी है।

शाहरुख खान ने रखी ये शर्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में तब ही काम करेंगे अगर जवान के डायरेक्टर एटली भी डॉन का हिस्सा होंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की टीम की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

रणवीर सिंह ने छोड़ी फिल्म

दरअसल, फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी के पहले और दूसरे पार्ट में शाहरुख ही लीड रोल में थे। इसके बाद रणवीर, डॉन 3 में दिखने वाले थे, लेकिन फिर पिछले साल खबर आई कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है।

लीड एक्ट्रेस में भी आए बदलाव

फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी काफी बदलाव हुए हैं। पहले कियारा आडवाणी फिल्म में लीड रोल निभाने वाली थीं रणवीर के अपोजिट, लेकिन फिर खबर आई कि कियारा भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और अब उनकी जगह कृति सेनन लीड रोल में होंगी।

धुरंधर की सक्सेस नहीं, इस बड़ी वजह से रणवीर सिंह ने छोड़ी डॉन 3

विलन के लिए इन 2 एक्टर्स को किया अप्रोच

वहीं फिल्म के विलन को लेकर ऐसी रिपोर्ट हैं कि विक्रांत मैसी और विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया है, लेकिन दोनों एक्टर्स ने इस ऑफर को रिजेक्ट किया है तो देखते हैं कि अब कौन विलन बनेगा।

रविंद्र जडेजा की खराब फॉर्म से टेंशन में नहीं टीम मैनेजमेंट, मोहम्म सिराज ने बताया टीम का माहौल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे और रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बाएं हाथ के स्पिनर को अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में जडेजा विकेट लेने में नाकाम रहे थे। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में भी केवल एक विकेट ले पाए थे।मोहम्मद सिराज ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जडेजा की फॉर्म किसी तरह से भी चिंता का विषय है। यह केवल एक विकेट की बात है। एक बार वह विकेट मिल जाए तो आपको एक बिल्कुल अलग तरह का गेंदबाज देखने को मिलेगा।’’ सिराज ने कहा कि दोनों वनडे में दबाव में होने के बावजूद गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे वनडे में कुछ मौके गंवाए जिससे न्यूजीलैंड तीन मैच की सीरीज बराबर करने में सफल रहा।उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पहले वनडे में हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रहीं। दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश रेड्डी ने भी योगदान दिया।’’ डैरिल मिचेल की मैच विजेता पारी के संदर्भ में सिराज ने कहा कि भारत के पास जीतने के मौके थे।उन्होंने कहा, ‘‘एक मौका था। जब कैच छूटा। अगर हमने उस मौके का फायदा उठाया होता तो नतीजा अलग हो सकता था। विश्व स्तरीय बल्लेबाज आपको ज्यादा मौके नहीं देते। जब उन्हें जीवनदान मिलता है तो फिर आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमने उसे आउट करने की पूरी कोशिश की और खासकर बीच के ओवरों के लिए योजना बनाई थी। लेकिन आखिर में बात उस एक मौके पर आकर रुक जाती है। अगर हमने उसे मौके का फायदा उठाया होता तो स्थिति भिन्न होती।‘‘सिराज ने कहा कि निर्णायक मैच में खेलने से पहले टीम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘टीम का माहौल बहुत अच्छा है। सीनियर खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जीत और हार होती रहती हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सकारात्मक है।’’ इंदौर के छोटे मैदान पर अर्शदीप सिंह के नई गेंद साझा करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा कि अंतिम एकादश पर फैसला करना टीम प्रबंधन का काम है।

U19 WC: सूर्यवंशी ने तोड़ डाला कोहली का रिकॉर्ड, गिल के खास क्लब में एंट्री

उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और नई गेंद से विकेट लिए हैं। कप्तान और कोच खिलाड़ियों की भूमिका तय करते हैं लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर अगर दूसरे छोर पर कोई विकेट ले रहा है, तो मेरा काम दबाव बनाना और रन नहीं देना है। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।’’ टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में सिराज ने कहा कि वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना पसंद करते, लेकिन शायद कार्यभार प्रबंधन के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।होलकर स्टेडियम के मैदान के बारे में सिराज ने कहा, ‘‘यह छोटा मैदान है और आमतौर पर यहां ज्यादा रन बनते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर अगर आप स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी करते हैं तो आपके पास एलबीडब्ल्यू या बोल्ड करने जैसे विकल्प होते हैं।’’

Previous articleपवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर लगा ब्रेक, खुद तोड़ी चुप्पी
Next articleरायपुर में दर्दनाक हादसा: खुले सैप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत
News Desk

8 साल का मासूम मां का शव लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला- डॉक्टर साहब पोस्टमार्टम कर दो

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

एटा। यूपी के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीरज में एक आठ साल का बच्चा जब अपनी मां का मृत शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सभी की निगाहें फटी की फटी रह गईं। बताया जा रहा है कि 8 साल के इस मासूम बच्चे की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उनका इलाज एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो गई थी और अपनी मां का वह अकेला बच्चा था, जिसका ना किसी रिश्तेदार ने साथ दिया और ना ही किसी परिजन ने। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई। इसके बाद बच्चा अपनी मां का शव को लेकर अस्पताल पहुंच और बोला कि मेरी मम्मी का पोस्टमार्टम कर दो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने परिजन के बारे में पूछा, तो बच्चे ने बताया कि चाचा और अन्य रिश्तेदार उसकी जायदाद पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए उन्होंने इलाज के दौरान ना तो कोई सहारा दिया और ना ही पैसों से उसकी मदद की। वह अपनी मां को लेकर दर-दर इलाज के लिए भटकता रहा। मासूम ने बताया कि उसने 8 दिनों तक अपनी मां की सेवा की और फर्रुखाबाद के अस्पताल से लेकर दिल्ली तक मां का इलाज कराया, लेकिन किस्मत वह मां को नहीं बचा सका।
इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, जैथरा थाना प्रभारी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां की मौत बीमारी के कारण हुई और अब पुलिस प्रशासन उसकी मां का अंतिम संस्कार कराएगी। साथ ही पुलिस अब बच्चे की सुरक्षा भी करेगी और उसे हर संभव मदद देगी। एटा के इस बच्चे की हिम्मत ने सभी को झकझोरकर रख दिया।

Previous articleहार के बाद ठाकरे बंधुओं का संदेश: मराठी अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी
Next articleवंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा खास मेन्यू
News Desk