8.6 C
London
Saturday, November 7, 2026
HomeBollywood‘कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए...

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा के पिता, महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। वह जाने-माने निर्माता थे। अपने पिता के गुजरने पर दुख जताते हुए करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है।
 
पोस्ट में क्या है?

इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा ‘लव यू डैड। मैं आपको बहुत याद करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कैसा दर्द होता है। इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक पूरी खूबसूरत जिंदगी जी। आप हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे आप हमेशा चाहते थे। शांति से और बिना किसी तकलीफ के। आप कहते थे कि आप इस दुनिया से जूते पहनकर जाना चाहते हैं। आप बिल्कुल वैसे ही गए।’

पिता ने बहुत कुछ सिखाया

करणवीर ने आगे लिखा ‘आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है। जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उम्मीद बनाए रखना। गिरने पर वापस उठना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना। कभी हार न मानना। आपका जज्बा कभी न रुकने वाला था। आपने निश्चित किया कि वह जज्बा मुझमें भी रहे। आपने मुझे सपने देखना सिखाया।’ 

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...