20.5 C
London
Friday, September 11, 2026
HomeLatest Newsसमाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए असीम अरुण का जैन समाज...

समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए असीम अरुण का जैन समाज ने किया सम्मान

मेरठ। समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए मेरठ के जैन समाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी का सम्मान किया। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक एवं सम्मान समारोह में मंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने श्री असीम अरुण जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। वहीं, आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज जी के मंच पर मंगल आगमन के दौरान पूरा परिसर गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई।

इसके बाद आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सन्मार्ग और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इसी दौरान जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से मंत्री श्री असीम अरुण जी को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जैन समाज ने मंत्री जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना की गई।

सम्मान के बाद अपने संबोधन में श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया और जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जैन समाज की अहिंसा, करुणा, त्याग एवं उच्च नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली की भी सराहना की।

श्री असीम अरुण जी ने कहा कि जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा एवं परोपकार के क्षेत्रों में समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि समाज के जनहितैषी प्रयासों, उत्थान एवं कल्याणकारी कार्यों में वे सदैव सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, श्री सुरेंद्र जैन, श्री योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर श्री नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Satyabhama Majhi: Reading the Changing City Through Contemporary Art

Cities are never static. Roads expand, buildings appear, neighbourhoods change, public spaces acquire new functions, and familiar landscapes gradually take on new identities. For...

Building an Ecosystem for Indian Classical Dance Beyond Individual Festivals

The preservation of Indian classical dance requires more than occasional performances or the efforts of individual artists. Behind every successful artistic tradition is a...