देर से आने-जल्दी जाने वालों पर सख्ती, CM मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल|प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में आधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई की निर्देश दिए हैं. CM ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विध्यांचल और सतपुड़ा कार्यालयों में काम करने वाले सभी आधिकारियों और कार्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित की जाए. सीएम के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया है|

टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती

इस टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती कर दी गई है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम मोहन यादव कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दे चुके हैं. उन्होंने कहा थी कि पांच दिवसीय कार्यालय होने के बावजूद भी कई बार अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं आते, ये रवैया प्रशासनिक कार्यों में बाधा बनता है. सीएम द्वारा जारी निर्देशों के जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कर्मचारी और अधिकारी द्वारा समय पर पालन कड़ाई से हो|

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे CM Mohan yadav

बता दें कि सीएम मोहन यादव आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9 बजे भोपाल से उड़ान भरकर उदयपुर पहुंचेंगे. यहां से वह भीलवाड़ा जाएंगे. जहां पर उद्योगपतियों से मिलकर निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वह उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जबलपुर पहुंचकर वह गढ़ाकोटा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह 218वें ‘रहस मेला’ और सुरक्षा पेंशन योजना के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद शाम को वह रायपुर पहुचेंगे|

Previous articleमुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम के ₹347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को किया कन्फर्म
Next articleअरावली की वादियों में शाही अंदाज, आज विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे
News Desk

पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है.

साल 2014 से इंस्टाग्राम की यात्रा शुरू हुई

बता दें कि साल 2014 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी वर्ष के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी के चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती गई है. इंस्टाग्राम के जरिए ही पीएम मोदी की राजनीतिक छवि और जनसंपर्क मजबूत हुआ साथ ही वह दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं. पीएम मोदी की इस सफलता से पता चलता है कि जनता और एक नेता के बीच कितना गहरा लगाव है.

‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा मिला

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहने और अपनी निजी लाइफ की झलकियां शेयर करने की सरल रणनीति ने उन्हें आम जनता के बेहद करीब ला दिया है. उनके नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को जो रफ्तार मिली उसी का नतीजा है कि साल 2014 से 2026 के बीच करोड़ों भारतीयों के हाथों में इंटरनेट पहुंचा और उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी बात रखनी शुरू की.

डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़े पीएम मोदी

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही पीएम मोदी दुनिया के सभी राजनेताओं में पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यानी वैश्विक स्तर पर सबसे ताकतवर माने जाने वाले नेता भी पीएम मोदी की लोकप्रियता से काफी पीछे हैं. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Previous articleCuba की फायरिंग से बढ़ा तनाव, अमेरिकी रजिस्टर्ड नाव पर गोलीबारी
Next articleCG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
News Desk

होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन का भी भुगतान किया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय होली जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से लिया है. ताकि त्योहार में किसी को पैसे की कोई दिक्कत न हो सके. जानें यूपी सरकार ने क्या कहा? इसके लिए राज्यपाल ने प्रदेश सरकार को इजाजत दे दी है. राज्यपाल से इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, 1 मार्च को रविवार होने की वजह से सामान्य अवकाश रहेगा और 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार अवकाश के चलते वेतन बांटने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसलिए सरकार ने 28 फरवरी को ही वेतन देने का फैसला लिया है. यूपी सरकार की इस पहल से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स काफी खुश हैं। 

28 फरवरी को होगा भुगतान

दरअसल, यह आदेश वित्त विभाग ने जारी किया है. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 के अनुसार, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को लगातार अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से वेतन भुगतान में समस्या हो सकती है. ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान 28 फरवरी को ही किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य कोषाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

सरकार ने होली से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भुगतान में देरी न हो. यूपी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे त्योहार के मौके पर अपनी खुशी जाहिर कर सकेंगे। 

Previous articleCG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
News Desk

Advocate Shantanu Sinha Takes Charge as Chairperson of Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment

0

Advocate Shantanu Sinha has formally taken charge as Chairperson of the Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment, expanding his leadership responsibilities in the national human rights domain. Known for his advocacy before the Calcutta High Court and his involvement in pro bono legal services, Sinha’s elevation underscores his dedication to justice delivery systems. His agenda is expected to prioritize child protection, women’s safety, legal literacy campaigns, and prevention of misuse of laws. Observers note that his balanced approach toward protecting victims while safeguarding due process could strengthen the council’s institutional outreach and policy engagement across India.

New Delhi / Kolkata: In a significant development for India’s legal and human rights ecosystem, Dr. Shantanu Sinha, a practicing Advocate of the Calcutta High Court, has stepped into two major national leadership roles, marking a defining phase in his professional journey that bridges law, social justice, governance, and human rights advocacy.

On December 27, 2025, Dr. Sinha was appointed as the National Vice President of the World Human Rights Protection Commission (WHRPC) during a formal organizational session held at a five-star venue in New Delhi. Subsequently, on February 24, 2026, he assumed charge as the Chairperson of the Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment, further expanding his leadership presence within India’s human rights advocacy framework.

These appointments are widely viewed not as isolated recognitions, but as the culmination of years of legal dedication, academic excellence, and sustained social engagement.

Global Human Rights Platform: WHRPC

The World Human Rights Protection Commission is a US-based governmental organization authorized by the New York Department of State and the Colorado Secretary of State’s Office. The body brings together legal professionals, policymakers, academics, and civil society organizations from across the globe with a unified mission — promoting awareness, protection, and enforcement of human rights.

Dr. Sinha’s elevation to National Vice President signifies recognition of his consistent contributions in legal aid, grassroots advocacy, and justice delivery systems in India. In his new role, he is expected to strengthen WHRPC’s national presence, coordinate awareness campaigns, facilitate legal interventions, and contribute to policy advocacy on pressing human rights challenges.

Rashtriya Ashoka Samman Conferred

During the December 27 ceremony announcing his WHRPC appointment, Dr. Shantanu Sinha was conferred the prestigious “Rashtriya Ashoka Samman”, an honor approved by the Ministry of Corporate Affairs, Government of India.

The award recognized his outstanding contributions in legal expertise, social work, and community-based initiatives. Observers note that this recognition reflects his dual professional identity — as both a courtroom advocate and a socially conscious public figure committed to justice for marginalized communities.

Academic Foundation and Legal Specialization

Dr. Sinha’s academic credentials reflect a strong legal foundation. He completed his law graduation from Sambalpur University and later earned an LL.M degree in Criminal Law and Cyber Law & Security from Mabsarovar Global University.

In 2021, he was conferred with an Honorary Doctorate — Doctorate in Philosophy (Ph.D.) in Social Work (Honoris Causa) — along with lifetime membership recognition from the World Human Rights Protection Commission. The honorary recognition was associated with international institutions including UNESCO, the British Council, IAEA, and the United Nations, acknowledging his contribution to social work and human rights advocacy.

His areas of legal focus include:

  • Criminal Law
  • Cyber Law & Security
  • Constitutional Advocacy
  • Social Justice Litigation
  • Transition from Journalism and Filmmaking to Law

One of the most distinctive dimensions of Dr. Sinha’s career is his transition from journalism and filmmaking into the legal profession.

Before entering independent legal practice, he was recognized as a journalist and filmmaker. In 2022, he received the 8th Bharat Gourav Ananya Samman as Best Film Director for the Bengali film Anurag. He was also recognized at the Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022 for his contribution to cinema.

Rather than continuing exclusively in the creative field, Dr. Sinha redirected his career toward law with a stated objective of ensuring fair justice for ordinary citizens. His media background, according to colleagues, shaped his understanding of social realities and institutional accountability.

Panel Advocate – Ministry of Law and Justice

In 2024, Dr. Shantanu Sinha joined as a Panel Advocate (Pro Bono Legal Services) under the Department of Justice, Ministry of Law and Justice, Government of India.

This appointment positioned him within the government’s legal aid framework aimed at ensuring access to justice for marginalized and underprivileged communities. The role further strengthened his profile as a lawyer aligned with public service and social responsibility.

Multiple National and International Recognitions

Over the years, Dr. Sinha’s professional journey has been marked by numerous awards recognizing both legal excellence and social activism:

  • Best Social Activist Award (2021) – Magic Book of Record, Faridabad, Haryana
  • Bharat Gourav Ananya Samman 2022 – Best Film Director for Anurag
  • Recognition at Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022
  • Guest of Honour – 13th Banga Shiromani Samman Award 2023
  • Honoured as Advocate of Calcutta High Court (2024) by Calcutta High Court Cultural and Philanthropic Society
  • Dr. APJ Abdul Kalam Bharatiya Ratna Samman 2025
  • UN Book of World Records 2025 – Dynamic Legal Advisor of the Year
  • Padma Shri Gaurav Samman 2025
  • PM Modi Vision of Bharat Award 2025
  • Royal Bengal Icon Award 2025
  • Rashtriya Ashoka Samman (2025)

Each recognition highlights different aspects of his professional engagement — law, social work, cultural contribution, and public service.

Chairperson – Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment

On February 24, 2026, Dr. Sinha was appointed Chairperson of the Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment, expanding his responsibilities from advisory leadership to executive oversight.

His expected mandate includes:

  • Strengthening child protection initiatives
  • Enhancing women’s safety frameworks
  • Addressing misuse of legal provisions
  • Supporting victims of injustice
  • Promoting legal literacy and awareness campaigns

Observers note that this role gives him greater institutional capacity to influence programmatic implementation and policy engagement.

A Balanced Legal Philosophy

Upon assuming office as National Vice President of WHRPC, Dr. Sinha articulated a clear philosophy:

“Justice must protect the vulnerable without becoming a tool of injustice.”

He emphasized that while child protection and women’s safety must remain central priorities, there must also be safeguards against misuse of legal provisions and false implications. This balanced perspective — protecting victims while preventing wrongful prosecution — has come to define his legal ideology.

Strengthening Human Rights Advocacy in India

With leadership positions in both WHRPC and the Council of Human Rights for Social Justice & Empowerment, Dr. Shantanu Sinha is expected to:

  • Enhance coordination between legal professionals and civil society organizations
  • Promote nationwide awareness campaigns
  • Support strategic legal interventions in human rights violations
  • Advocate policy reforms
  • Expand community-based legal literacy initiatives

Legal observers suggest that his elevation reflects a broader trend of integrating courtroom advocacy with structured human rights leadership.

Continuing a Journey of Law and Service

Dr. Shantanu Sinha’s professional trajectory — from journalism and filmmaking to legal practice and national human rights leadership — reflects transformation and sustained public commitment.

His recent appointments do not mark a conclusion, but rather a wider platform to pursue justice at scale. More than awards or titles, his career underscores a consistent principle: law must uphold dignity, empower the marginalized, and maintain balance within society.

As India navigates complex legal and human rights challenges, Dr. Shantanu Sinha’s expanding responsibilities position him as an increasingly influential figure within the country’s legal and social justice landscape.

Media Contact:
Hastings Chambers
7C Kiran Sankar Roy Road
Kolkata – 700001
West Bengal, India
Email: advocateshantanusinha@gmail.com

Phone: +91 97323 03000
Website: www.shantanusinha.in

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Team India T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenario: भारतीय टीम 26 फरवरी यानी कि गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाम्वे के खिलाफ एमए चिंदबरम स्टेडियम में उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. क्योंकि ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतने के बाद भारत को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबलें साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. 76 रनों से भारत ये मैच हार गई थी जिससे रन रेट बहुत पीछे पहुंच गया था. भारतीय टीम का मौजूदा रन रेट -3.800 हैं वहीं वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800) के साथ अपने पहले मैच जीतकर पहले और दूसरे पायदान पर हैं. तीसरे पर भारत और अपना पहला मैच जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) से हारकर 4 स्थान पर हैं.

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार तो…

अब सवाल ये उठता है कि अगर भारत आज जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मैच हार जाता है तो क्या फिर सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश बचती है. अगर भारत को नॉकआउट में पहुंचना तो पहला समीकरण तो यही है कि बचे हुए दोनों मुकाबलें बड़े मार्जिन से जीतने होंगे. लेकिन अगर आज का मैच भारत हार गया तो उम्मीद न के बराबर हो जाती है. मगर गणित के हिसाब से एक रास्ता बच सकता है. लेकिन उसके लिए भी कई चीजों एक साथ होना जरूरी होगा.

अगर जिम्बाब्बे से मिली हार तो फिर क्या होंगे समीकरण?

  • अगर भारत यह मैच हारता है, तो दो मैचों में उसके 0 अंक रहेंगे.
  • टीम का नेट रन रेट, जो पहले से ही काफी खराब है वो और गिर जाएगा, दूसरी ओर जिम्बाब्वे के 2 अंक हो जाएंगे.
    अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला भारत की सेमीफाइनल रेस पर सीधा असर डालेगा.
    इस मुकाबले में अगर वेस्टइंडीज जीता तो टीम की 4 अंक हो जाएंगे.
  • वहीं अगर भारत अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दे तो उसके भी 2 अंक हो जाएंगे. लेकिन, यहां भी रेन रेट देखना होगा, जो भारत के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.
  • अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो टीम के 4 अंक हो जाएंगे.
  • अब अगर जिम्बाब्बे साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दे, तो साउथ अफ्रीका के दो अंक ही रह जाएंगे. लेकिन, फिर भी फैसला नेट रन रेट पर होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल

Previous articleCG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग
Next articleहोली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी
News Desk

1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Rule change from April 1: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ‘ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026’ में कुछ नए बदलावों का प्रस्ताव रखा है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकते हैं. इन नए नियमों के आने से आपके कार्ड इस्तेमाल करने के तरीके में काफी कुछ बदलाव हो सकता है. इसलिए सी भी तरह की रुकावट या परेशानी से बचने के लिए इन बदलावों को समय रहते समझ लेना बेहद जरूरी है.

टैक्स विभाग की सीधी नजर रहेगी

आयकर विभाग के नए ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब अगर आप एक वित्तीय वर्ष में अपने एक या एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का पेमेंट करते हैं, तो बैंक इसकी सीधी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को देंगे. आसान शब्दों में कहें तो भारी-भरकम क्रेडिट कार्ड बिल भरने वालों पर अब टैक्स विभाग की सीधी नजर रहेगी.

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट होगा अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से नियमों में बदलाव के बाद पैन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में भी बदलाव होगा. पहले जहां पैन कार्ड के लिए एड्रेस प्रूफ देना अनिवार्य था, वहीं अब क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को भी मान्य कर दिया गया है.

क्रेडिट कार्ड से टैक्स जमा कर सकेंगे

अब तक आप अपना इनकम टैक्स केवल नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से ही भर पाते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब क्रेडिट कार्ड से भी ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिल सकती है. इससे टैक्सपेयर्स को भुगतान के लिए एक और आसान ऑप्शन मिल जाएगा.

क्रेडिट कार्ड के लिए पैन कार्ड अनिवार्य

इसके अलावा, यदि आप नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो अब पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा. यानी अब बिना पैन कार्ड के आपका क्रेडिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा, जिससे आपके वित्तीय कार्यों में रुकावट आ सकती है.

कंपनी का बिल भुगतान आपका हिस्सा माना जाएगा

अगर आपकी कंपनी आपको क्रेडिट कार्ड देती है और उसके बिल का भुगतान भी खुद करती है तो टैक्स के नए नियमों के अनुसार इसे आपकी कमाई का हिस्सा माना जा सकता है.

नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। 

साल 2014 से इंस्टाग्राम की यात्रा शुरू हुई

बता दें कि साल 2014 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी वर्ष के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी के चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती गई है. इंस्टाग्राम के जरिए ही पीएम मोदी की राजनीतिक छवि और जनसंपर्क मजबूत हुआ साथ ही वह दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं. पीएम मोदी की इस सफलता से पता चलता है कि जनता और एक नेता के बीच कितना गहरा लगाव है। 

‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा मिला

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहने और अपनी निजी लाइफ की झलकियां शेयर करने की सरल रणनीति ने उन्हें आम जनता के बेहद करीब ला दिया है. उनके नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को जो रफ्तार मिली उसी का नतीजा है कि साल 2014 से 2026 के बीच करोड़ों भारतीयों के हाथों में इंटरनेट पहुंचा और उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी बात रखनी शुरू की। 

डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़े पीएम मोदी

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही पीएम मोदी दुनिया के सभी राजनेताओं में पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यानी वैश्विक स्तर पर सबसे ताकतवर माने जाने वाले नेता भी पीएम मोदी की लोकप्रियता से काफी पीछे हैं. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर कितने पोस्ट किए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का जादू इंस्टाग्राम पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है. साल 2014 में शुरू हुए उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक करीब 1205 पोस्ट किए जा चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी खुद किसी को भी फॉलो नहीं करते, लेकिन उन्हें फॉलो करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ (100 मिलियन) को पार कर चुका है. इतनी बड़ी संख्या उन्हें दुनिया के अन्य सभी बड़े नेताओं से कहीं आगे खड़ा करती है.
यह उपलब्धि साफ दिखाती है कि वे न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया के डिजिटल मंच पर सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय लीडर बन चुके हैं। 

विवेक बंजल के ‘शाही प्रोटोकॉल’ पर बवाल, सरकार ने जारी किया नोटिस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल निदेशक विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी विवादित शाही प्रोटोकॉल पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 19 फरवरी को डीजीएम स्तर से जारी इस प्रोटोकॉल में संगम स्नान और भोजन जैसी सुविधाओं के लिए 50 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. इंटरनेट पर दस्तावेज वायरल होने के बाद 25 फरवरी का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया. सरकार ने इसे स्थापित नियमों का उल्लंघन मानते हुए प्रयागराज के पीजीएमटी ब्रजेंद्र कुमार सिंह का तबादला आंध्र प्रदेश कर दिया है. विवेक बंजल को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. वायरल प्रोटोकॉल में विवेक बंजल के स्वागत के लिए मिनट-टू-मिनट योजना तैयार की गई थी।

इसमें संगम स्नान के बाद इस्तेमाल होने वाले कपड़ों, तौलिया और अन्य निजी सामान की देखभाल के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. निर्देश इतने विस्तृत थे कि स्नान के बाद कोई भी वस्तु छूटने न पाए, इसका ध्यान रखने के लिए भी अधिकारी तैनात थे. इस वीआईपी संस्कृति को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शाही आवभगत बताते हुए तीखी आलोचना की, जिसके बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह परंपराओं का उल्लंघन है और उन्हें यह जानकर झटका लगा है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अनुचित है और इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. मुख्यालय के आदेश पर पीजीएमटी ब्रजेंद्र कुमार सिंह को श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश भेज दिया गया है, जबकि डीएम जागेश्वर वर्मा का तबादला नेटवर्क ट्रांसमिशन नॉर्थ यूनिट में कर दिया गया है. विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने दौरा निरस्त होने की पुष्टि करते हुए पुराने प्रोटोकॉल को अमान्य घोषित कर दिया है. विवादित प्रोटोकॉल पीजीएमटी कार्यालय से जारी हुआ था, जिस पर डीजीएम के हस्ताक्षर थे. अब इस मामले में सीधे डायरेक्टर विवेक बंजल से जवाब तलब किया गया है. उन्हें अपनी सफाई पेश करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है. इस कार्रवाई से पूरे बीएसएनएल महकमे में सन्नाटा पसरा है. मंत्री के कड़े तेवरों ने साफ कर दिया है कि सरकारी कामकाज में इस तरह के अनावश्यक प्रोटोकॉल और शाही दिखावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Previous articleस्कूल के पहले दिन 4 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, सुरक्षा पर बड़े सवाल
Next articleमुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम के ₹347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को किया कन्फर्म
News Desk

‘हम सब दुआ कर रहे हैं’, आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। उन्हें 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी अस्पताल में हैं। हाल ही में, एक इवेंट में आमिर खान ने सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या बताया है?

आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट

सलीम खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा ‘मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी से अच्छे हो जाएं। वो आईसीयू में थे, तो मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। हालांकि मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।’

अलवीरा दे रहीं अपडेट

अभिनेता ने आगे कहा ‘मुझे अलवीरा बता रही हैं कि हर रोज उनकी सेहत अच्छी हो रही है। हम सब प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी वो घर आ जाएं। उनकी सेहत भी अच्छी हो जाए।’

राइटर से मिलने पहुंचे थे कलाकार

हाल ही में सलमान खान की साथी कलाकार डेजी शाह ने सलीम खान की सेहत के बारे में बताया था कि सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। वह खतरे से बाहर हैं। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद शाहरुख खान, रणवीर सिंह और दूसरे लोगों ने राइटर और उनके परिवार से मुलाकात की थी। मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में ‘पुष्पा’ तो हिंदी में दी ‘एनिमल’ जैसी हिट

डॉक्टर ने दी थी अपडेट

राइटर के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद, डॉक्टर ने मीडिया से कहा था ‘हमें जांच करनी थी और आज हमने एक छोटा सा प्रोसीजर किया। जो प्रोसीजर किया गया वह एक न्यूरोसर्जन द्वारा DCA था। यह सफलतापूर्वक पूरा हो गया। वह ठीक और स्टेबल हैं और उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है।’

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच से साफ होगी तस्वीर, भारत चाहेगा मार्करम की टीम जीते

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में आज दो मुकाबले हैं। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। हालांकि, इससे पहले होने वाले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से ही तस्वीर कुछ हद तक साफ हो जाएगी। भारत-जिम्बाब्वे मैच शाम सात बजे से चेन्नई के चेपॉक में, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर तीन बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह है कि उसने भारत के खिलाफ पिछला मुकाबला भी यहीं खेला था। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत चाहेगा कि एडेन मार्करम की टीम यह मुकाबला जीते। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीतता है और भारत भी जिम्बाब्वे को हराने में कामयाब रहता है तो फिर एक मार्च को भारत-वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल नॉकआउट होगा।

इस विश्वकप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का ग्रुप स्टेज में सफर शानदार रहा।
इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया।
नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की और फिर इसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया।
अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

इस विश्वकप में द. अफ्रीका का प्रदर्शन

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी।
न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ छह विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप स्टेज अभियान का अंत शीर्ष पर रहकर किया।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 31 जनवरी को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान हुई थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने छह रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम की थी।

टी20 विश्वकप में पांच बार भिड़ीं दोनों टीमें

टी20 विश्वकप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को एक बार जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने पिछली और आखिरी बार टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को साल 2016 में हराया था। तब वेस्टइंडीज ने नागपुर में तीन विकेट से जीत दर्ज की थी और फिर खिताब भी अपने नाम किया था। संयोग की बात यह है कि तब भी टी20 विश्वकप मैच भारत में ही खेला गया था और इस बार भी दोनों के बीच टी20 विश्वकप मुकाबला भारत में ही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

पिच और मौसम

अहमदाबाद में एक बार फिर भीषण गर्मी वाला दिन रहने की संभावना है। दोपहर तीन बजे मैच की शुरुआत होगी और इस समय खिलाड़ियों को गर्म मौसम से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस मुकाबले के लिए पिच नंबर सात आवंटित की गई है, जो लाल मिट्टी की सतह है। लाल मिट्टी की पिच पर आमतौर पर अतिरिक्त उछाल (बाउंस) देखने को मिलता है, हालांकि पिछले मैच में ऐसा ज्यादा नजर नहीं आया था। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, खासकर दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए यहां बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन/रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

कहां देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच

टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।