19.4 C
London
Thursday, September 10, 2026
HomeLatest Newsदक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच से साफ होगी तस्वीर, भारत चाहेगा मार्करम...

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच से साफ होगी तस्वीर, भारत चाहेगा मार्करम की टीम जीते

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में आज दो मुकाबले हैं। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। हालांकि, इससे पहले होने वाले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से ही तस्वीर कुछ हद तक साफ हो जाएगी। भारत-जिम्बाब्वे मैच शाम सात बजे से चेन्नई के चेपॉक में, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर तीन बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह है कि उसने भारत के खिलाफ पिछला मुकाबला भी यहीं खेला था। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत चाहेगा कि एडेन मार्करम की टीम यह मुकाबला जीते। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीतता है और भारत भी जिम्बाब्वे को हराने में कामयाब रहता है तो फिर एक मार्च को भारत-वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल नॉकआउट होगा।

इस विश्वकप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का ग्रुप स्टेज में सफर शानदार रहा।
इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया।
नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की और फिर इसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया।
अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

इस विश्वकप में द. अफ्रीका का प्रदर्शन

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी।
न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ छह विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप स्टेज अभियान का अंत शीर्ष पर रहकर किया।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 31 जनवरी को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान हुई थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने छह रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम की थी।

टी20 विश्वकप में पांच बार भिड़ीं दोनों टीमें

टी20 विश्वकप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को एक बार जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने पिछली और आखिरी बार टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को साल 2016 में हराया था। तब वेस्टइंडीज ने नागपुर में तीन विकेट से जीत दर्ज की थी और फिर खिताब भी अपने नाम किया था। संयोग की बात यह है कि तब भी टी20 विश्वकप मैच भारत में ही खेला गया था और इस बार भी दोनों के बीच टी20 विश्वकप मुकाबला भारत में ही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

पिच और मौसम

अहमदाबाद में एक बार फिर भीषण गर्मी वाला दिन रहने की संभावना है। दोपहर तीन बजे मैच की शुरुआत होगी और इस समय खिलाड़ियों को गर्म मौसम से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस मुकाबले के लिए पिच नंबर सात आवंटित की गई है, जो लाल मिट्टी की सतह है। लाल मिट्टी की पिच पर आमतौर पर अतिरिक्त उछाल (बाउंस) देखने को मिलता है, हालांकि पिछले मैच में ऐसा ज्यादा नजर नहीं आया था। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, खासकर दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए यहां बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन/रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

कहां देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच

टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। 

Satyabhama Majhi: Reading the Changing City Through Contemporary Art

Cities are never static. Roads expand, buildings appear, neighbourhoods change, public spaces acquire new functions, and familiar landscapes gradually take on new identities. For...

Building an Ecosystem for Indian Classical Dance Beyond Individual Festivals

The preservation of Indian classical dance requires more than occasional performances or the efforts of individual artists. Behind every successful artistic tradition is a...