आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

विजयवाड़ा।  वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के कोंडापल्ली इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया में एक गुप्त संयंत्र पकड़ा है, जो अलप्राज़ोलम का उत्पादन कर रहा था। यह एक साइकोट्रॉपिक पदार्थ है, जिसे नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत नियंत्रित किया जाता है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि छापेमारी के दौरान 237 किलोग्राम अलप्राज़ोलम जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग 47 करोड़ रुपए है। इस खुफिया आधारित अभियान को “ऑपरेशन व्हाइट हैमर” का कोड नाम दिया गया था। इस अभियान में एक पूरी तरह से कार्यशील औद्योगिक सेटअप का खुलासा हुआ, जो कथित तौर पर अलप्राज़ोलम का उत्पादन कर रहा था और इसे रासायनिक निर्माण इकाई के आड़ में छिपाया गया था। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने 800 किलोग्राम से अधिक प्रमुख कच्चा माल, 2,860 लीटर विभिन्न रसायन और औद्योगिक उपकरण जैसे रिएक्टर, ड्रायर और सेंट्रीफ्यूज जब्त किए, जो एक संगठित और बड़े पैमाने पर गुप्त दवा निर्माण संयंत्र की मौजूदगी को दर्शाते हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह ऑपरेशन कथित तौर पर रसायन और फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में 20 साल से अधिक अनुभव वाले एक रसायनज्ञ द्वारा संचालित किया गया था। यह व्यक्ति हैदराबाद में कच्चा माल उपलब्ध कराने और वितरण नेटवर्क संभालने वाले सहयोगी के साथ मिलकर काम कर रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने अवैध अलप्राज़ोलम उत्पादन के लिए फैक्ट्री परिसर किराए पर लिया था। दोनों कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान डीआरआई ने खुफिया-आधारित अभियानों के माध्यम से आठ गुप्त दवा निर्माण इकाइयों को ध्वस्त किया, जो सरकार के नशामुक्त भारत अभियान और समाज व लोगों को नार्कोटिक और साइकोट्रॉपिक पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले फरवरी में असम राइफल्स और डीआरआई ने संयुक्त अभियान में अत्यधिक नशे की लत वाले मेथामफेटामाइन टैबलेट्स जब्त किए थे, जिनकी कीमत 45 करोड़ रुपए से अधिक थी और त्रिपुरा में एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था।

Previous articleबाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1 करोड़
Next articleSC-ST केस के डर में 18 साल के युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
News Desk

कृतिका कामरा-गौरव कपूर के रिसेप्शन में सजी सितारों की महफिल, फरहान अख्तर-मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई रौनक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को अपने करीबी लोगों के बीच सादगी भरे अंदाज में शादी की। कल रात इस कपल ने अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन रखा था। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर और विद्या बालन के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। साथ ही क्रिकेट जगत के भी कुछ सितारे रिसेप्शन में मौजूद दिखे। 

कृतिका कामरा और गाैरव कपूर के चेहरे पर दिखी खुशी 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर रिसेप्शन पर काफी खुश दिखे। दोनों का रिसेप्शन लुक भी काफी सादगी भरा था। कृतिका ने रिसेप्शन पर गाउन और डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। वहीं गौरव ब्लैक सूट में नजर आए। नए शादी-शुदा जोड़े ने पैपराजी को साथ में खूब पोज दिए। 

फरहान अख्तर पत्नी शिबानी के साथ पहुंचे 

फरहान अख्तर और शिबानी भी गौरव और कृतिका के रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों ने ब्लैक कलर के अटायर पहने थे। फरहान अख्तर, गौरव कपूर की शादी में भी शामिल हुए थे। 
 
विद्या बालन और मलाइका अरोड़ा दिलकश अंदाज 

कृतिका और गौरव के रिसेप्शन में कई एक्ट्रेसेस को भी देखा गया। यहां रिया चक्रवर्ती मौजूद दिखीं। लेकिन विद्या बालन और मलाइका अरोड़ा के गाउन लुक काफी चर्चा में रहा
 
सचिन तेंदुलकर और पत्नी अंजलि भी रिसेप्शन में मौजूद दिखे

बॉलीवुड से ही सेलेब्स इस रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए, क्रिकेट जगत के सितारे भी यहां पहुंचे। गौरव कपूर एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। क्रिकेट की हस्तियों को वह जानते हैं। यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी भी इस इवेंट पर नजर आए। वहीं युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल के साथ गौरव और कृतिका के रिसेप्शन में शामिल हुए। युवराज इनकी शादी के फंक्शन में भी शामिल हुए थे। 

Arvind Kejriwal बोले– आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर लगाए गए झूठे आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

अमृतसर। दिल्ली के शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बरी होने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी समेत अन्य गणमान्यों ने भी मत्था टेका। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दरबार साहिब में नमतस्तक होकर वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा किया। आम आदमी पार्टी के सभी बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए थे। कीचड़ फेंका गया था और झूठे आरोपों पर षड्यंत्र करके हमारे पांच सबसे बड़े नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया गया था। एक सिटिंग मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में उसके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमारी 4 साल से बहुत अच्छी सरकार चल रही है। लोगों के स्कूलों, अस्पतालों, स्वास्थ्य और अब महिलाओं के लिए काम किए गए हैं। लोगों का आशीर्वाद मिलता है, तभी हम जैसे मामूली लोग भी कुछ कर पाते हैं। अन्यथा इतने बड़े-बड़े लोगों के सामने हम जैसे मामूली लोगों की तो कोई औकात ही नहीं है। हम इसलिए टिके हुए हैं, क्योंकि वाहेगुरु जी का आशीर्वाद हमारे साथ है और हम सच के रास्ते पर चल रहे हैं।

Previous articleइंदौर बायपास पर फिर हादसा: खड़े ट्रक से टकराया केले से भरा आयशर
Next articleGujarat सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज
News Desk

कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री, कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का शेड्यूल जारी हो गया है. इस संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस शेड्यूल के ऐलान होने के साथ ही फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि टिकटों की बिक्री कब और कितने की कीमत से शुरू होगी |

कहां बुक होंगी आईपीएल 2026 की टिकटें

फिलहाल बीसीसीआई ने टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, Zomato के District ऐप पर आईपीएल टिकट के लिए एक खास सेक्शन बनाया गया है, जिस पर अभी ‘Coming Soon’ लिखाकर आया है. इससे ये पता चल रहा है कि जल्द ही टिकट बिकना शुरू होने का जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, BookMyShow ने आईपीएल 2026 टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. BookMyShow पर फिलहाल फैंस जिन मैचों के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, उनमें गुजरात टाइटंस के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मुंबई इंडियंस के मैच वानखेड़े स्टेडियम के शामिल हैं |

Previous articleआईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है बड़ा रिकॉर्ड
News Desk

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली। में आयोजित होने वाले वैश्विक मंच रायसीना डायलॉग को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है। एबॉट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कार्यक्रम साल 2016 से हर साल मार्च में आयोजित किया जा रहा है और अब यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संवाद मंचों में शामिल हो चुका है। उनके मुताबिक, इस तरह का मंच तैयार करना भारत की एक शानदार सोच का परिणाम है, जहां दुनिया भर के नेता, विशेषज्ञ और नीति निर्माता वैश्विक मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हैं। एबॉट ने रायसीना डायलॉग की तुलना दुनिया के अन्य बड़े मंचों से भी की। उन्होंने कहा कि यह मंच स्विट्जरलैंड में होने वाले World Economic Forum और चीन के बोआओ फोरम जैसे आयोजनों से भी बेहतर है। उनका कहना था कि दावोस जैसे मंचों पर अक्सर अमीर और प्रभावशाली लोगों का ज्यादा दबदबा रहता है, जबकि रायसीना डायलॉग में विभिन्न विचारों और देशों को बराबरी से अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। यहां चर्चा सिर्फ किसी सरकार की तारीफ करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कूटनीति जैसे अहम मुद्दों पर खुली बहस होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए एबॉट ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनमें दूसरों को सुनने की खास क्षमता है। उन्होंने बताया कि रायसीना डायलॉग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हर साल मुख्य अतिथि के भाषण को ध्यान से सुनने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं, लेकिन खुद भाषण देने की बजाय दूसरे नेताओं को बोलने का मौका देते हैं। पिछले साल उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री Christopher Luxon को धैर्यपूर्वक सुना था, जबकि इस साल उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb के विचारों को ध्यान से सुना। एबॉट ने यह भी कहा कि शायद प्रधानमंत्री मोदी के जीवन में आध्यात्मिक अनुभवों का असर है। एक समय मोदी ने एक हिंदू संन्यासी की तरह जीवन बिताया था और शायद इसी कारण सत्ता में इतने लंबे समय तक रहने के बावजूद उनमें अहंकार नहीं आया। एक दशक से ज्यादा समय से देश का नेतृत्व करने के बाद भी मोदी का व्यवहार विनम्र और संतुलित दिखाई देता है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। भारत में तानाशाही के आरोपों को लेकर भी एबॉट ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। एबॉट ने कहा कि जिस देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होते हों, जहां मीडिया और न्यायपालिका अपनी भूमिका स्वतंत्र रूप से निभाते हों, वहां तानाशाही की बात करना सही नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रायसीना डायलॉग में कई ऐसे देशों के प्रतिनिधि भी खुलकर अपनी बात रखते हैं जिनके आपसी संबंध अच्छे नहीं हैं। इस मंच पर इजरायल और ईरान जैसे देशों के प्रतिनिधियों को भी अपनी राय रखने का पूरा अवसर मिला। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि वह खुद साल 2022 से लगातार इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं और उन्होंने देखा है कि यहां अलग-अलग विचारधाराओं और देशों के लोग बिना किसी दबाव के अपनी बात रखते हैं। उनके अनुसार, इतना खुला और स्वतंत्र मंच किसी भी तानाशाही व्यवस्था वाले देश में संभव नहीं हो सकता। यही वजह है कि रायसीना डायलॉग आज वैश्विक स्तर पर भारत की कूटनीतिक ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक बन चुका है।

Previous articleमोनालिसा के प्रपोज को फरमान ने किया था ठुकराया, 6 महीने की डेटिंग के बाद बोले—‘60 साल जैसा प्यार’
Next articleरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 13 मेमू ट्रेनें फिर पटरी पर लौटीं
News Desk

क्रिस रॉक को थप्पड़ से लेकर स्टेज पर हंगामे तक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होना है। लेकिन भारत में इस अवॉर्ड समारोह को सोमवार 16 मार्च की सुबह साढ़े चार बजे से देखा जा सकेगा। फैंस इस समारोह का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्कर को फिल्म जगत का सबसे मशहूर समारोह माना जाता है। लेकिन ऑस्कर में कई ऐसे विवाद भी हुए हैं, जो काफी चर्चाओं में रहे।

विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को जड़ा थप्पड़

2022 में ऑस्कर सबसे ज्यादा चर्चा में विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ मारने के चलते चर्चाओं में से सुर्खियों में रहा था। क्रिस ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजे सिर पर मजाक किया था। कुछ देर बार विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने मंच पर एकेडमी से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने क्रिस रॉक के लिए कुछ नहीं कहा।

कोरिन मासेरिया ने स्टेज पर उतारे कपड़े

साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान फ्रेंच अभिनेत्री कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर ही कपड़े उतार दिए थे। उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए ऐसा किया था। वह जैसे ही अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं, उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे।

जब गलत फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट

2017 में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ‘मूनलाइट’ फिल्म को अवॉर्ड दिया जाने वाला था। हालांकि, अवॉर्ड प्रेजेंटर्स को जो लिफाफा मिला, उसमें फिल्म ‘ला ला लैंड’ का नाम लिखा गया था। अनाउंसमेंट होने के बाद प्रेजेंटर्स ने सही नाम की घोषणा कर माफी मांगी थी।

एड्रियन ब्रूडी ने हैल बेरी को स्टेज पर किया किस

साल 2003 में अमेरिकी अभिनेता एड्रियन ब्रूडी ने स्टेज पर एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब अभिनेत्री हैल बेरी आईं तो अभिनेता ने उन्हें किस कर लिया। 

सेरेमनी से पहले चोरी हुईं 55 ऑस्कर ट्रॉफी

साल 2000 में ऑस्कर समारोह से 20 दिन पहले 55 ट्रॉफी से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जल्दबाजी में सेरेमनी के लिए नई ट्रॉफी बनवाई गईं। कुछ दिनों बाद एक शख्स को कचरे के ढेर में 52 ऑस्कर ट्रॉफी मिली थीं। बची हुई 3 में से एक ट्रॉफी ड्रग रेड में मिली, लेकिन बाकी 2 ट्रॉफी आज भी लापता हैं। रिकवर हुईं सभी ट्रॉफी को नष्ट कर दिया गया था।

मार्लन ब्रांडो का चोरी हो गया ऑस्कर

1954 की फिल्म ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, जो उनके घर से चोरी हो गया था। कुछ समय बाद ‘टाइटैनिक’ एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को यही अवॉर्ड अमेरिकन फाइनेंसर जो लो ने तोहफे में दिया। जो लो ने लियोनार्डो की फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट’ में पैसे लगाए थे।

लियोनार्डो ने लौटाया अवॉर्ड

जब जो लो पर धोखाधड़ी के केस की जांच बैठी और उनकी संपत्ति जब्त हुई तो लियोनार्डो को ये अवॉर्ड अधिकारियों को लौटाना पड़ा। जो लो ने अधिकारियों को बताया कि ये अवॉर्ड एक ऑक्शन में 6 लाख डॉलर (5.2 करोड रुपए) में खरीदा था।

एंजेलिना जोली ने रेड कार्पेट पर भाई को किया किस

साल 2000 के ऑस्कर की रेड कार्पेट पर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने सबके सामने अपने भाई को लिप किस कर दिया था। उनकी इस हरकत के लिए अभिनेत्री की जमकर आलोचना हुई थी।

सरकारी कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और राहत भरा निर्णय लिया गया है। ‘गुजरात राज्य सेवा (चिकित्सा उपचार) नियम, 2002’ के तहत ‘परिवार’ की परिभाषा में बड़ा संशोधन किया गया है। इस सुधार के माध्यम से अब सरकारी कर्मचारियों पर आर्थिक रूप से निर्भर अन्य सदस्यों को भी मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ मिल सकेगा।
 ‘परिवार’ की परिभाषा का विस्तार पिछले नियमों के अनुसार, चिकित्सा लाभ केवल कर्मचारी के पति या पत्नी, बच्चों और माता-पिता तक ही सीमित थे। लेकिन, सरकार ने इस पुरानी परिभाषा को रद्द कर इसे अधिक व्यापक बना दिया है। नई परिभाषा के अनुसार, अब कर्मचारी पर निर्भर भाई-बहन और दत्तक (गोद ली गई) संतानों को भी इस चिकित्सा उपचार योजना के तहत शामिल किया गया है, ताकि वे भी उचित इलाज प्राप्त कर सकें।
 
लाभ के लिए मुख्य शर्तें और आय सीमा इस लाभ को प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें और आर्थिक निर्भरता की सीमा स्पष्ट की है। पहली शर्त यह है कि संबंधित सदस्य कर्मचारी के साथ ही रहते होने चाहिए। दूसरी शर्त के अनुसार, यदि परिवार के उस सदस्य की पेंशन सहित सभी स्रोतों से होने वाली कुल मासिक आय 500 रुपए से अधिक नहीं है, तभी उन्हें कर्मचारी पर ‘पूर्णतः आश्रित’ माना जाएगा और योजना का लाभ दिया जाएगा।
तत्काल प्रभाव से कार्यान्वयन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र (Circular) जारी कर दिया गया है और ये नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार के इस कदम से लाभार्थियों की सूची में अधिक स्पष्टता आएगी और पात्र आश्रित सदस्य बिना किसी बाधा के चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।मध्यम वर्ग को बड़ी आर्थिक राहत राज्य सरकार के इस निर्णय से मध्यम वर्गीय सरकारी परिवारों को बहुत बड़ा फायदा होगा। बीमारी के समय जब मेडिकल खर्चे बढ़ जाते हैं, तब आर्थिक रूप से निर्भर भाई-बहन या अन्य सदस्यों के इलाज का बोझ अब काफी कम हो जाएगा। यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों की चिंता दूर करने और उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

Previous articleArvind Kejriwal बोले– आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर लगाए गए झूठे आरोप
Next articleरमाई घरकुल योजना में बड़ा घोटाला: Devendra Fadnavis और Eknath Shinde के नाम पर बनाए फर्जी आधार और जाति प्रमाणपत्र
News Desk

‘आधे घंटे में ही फाइनल खत्म हो गया…!’ सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड की बड़ी गलती बताई

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी चार मैचों में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से हावी रही। सेमीफाइनल और फाइनल में तो टीम इंडिया ने दो बार 250+ रन बना दिए। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का विशाल स्कोर बनाया और मैच सात रन से जीत लिया। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज जारी रखा। फाइनल में भारत ने 255/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की कामयाबी के बाद सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह न्यूजीलैंड के टॉस फैसले से काफी हैरान थे। साथ ही गांगुली ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ की और कहा कि टीम उनके अंदर कई खिताब जीतेगी, खासतौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में।

गांगुली बोले- 7:30 बजे ही हार गया था न्यूजीलैंड

गांगुली ने टॉस जीतने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के फैसले को लेकर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें पहले गेंदबाजी का फैसला समझ नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप शाम 7:30 बजे ही हार गया था। मैच सात बजे शुरू हुआ और आधे घंटे में साफ हो गया कि क्या होने वाला है। मैं भी यही बात अपने साथ मैच देख रहे लोगों से कह रहा था।’गांगुली ने भारतीय बल्लेबाजी की गहराई का जिक्र करते हुए कहा, ‘ईशान, अभिषेक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, शिवम, तिलक, हार्दिक और अक्षर, इतनी मजबूत बल्लेबाजी के सामने टीम अगर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे तो यह सीधे-सीधे टैक्टिकल डिजास्टर है।’ उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की और कहा कि उनके रहते मैच और भी मुश्किल हो जाता है।

कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ

गांगुली ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति और नेतृत्व की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘व्हाइट बॉल कोच के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं और उनके पास शानदार टीम है। 12 महीने के भीतर चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जीतना किसी भी कोच के लिए बड़ी उपलब्धि है।’ गांगुली के मुताबिक गंभीर टीम के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा टीम के हित को सबसे ऊपर रखते हैं।

भारत के पास दो मजबूत टीमें बनाने की ताकत

गांगुली का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा इतनी ज्यादा है कि दो मजबूत व्हाइट-बॉल टीमें बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘जरा सोचिए कितने खिलाड़ी टीम से बाहर हैं और फिर भी कितने शानदार हैं। श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को भी जगह नहीं मिल रही। सूर्यवंशी किसी भी टीम में खेल सकते हैं। जायसवाल और गिल जैसे खिलाड़ी भी बाहर बैठे हैं। भारत आसानी से दो मजबूत टीमें उतार सकता है।’

इन टीमों से ही मिल सकती है चुनौती

गांगुली के अनुसार व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत को असली चुनौती कुछ चुनिंदा टीमों से ही मिल सकती है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही ऐसी टीमें हैं जो भारत को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका अनुकूल परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धी हो सकती है।

 

दिल्ली की हवा जहरीली, बमबारी के बाद भी तेहरान की हवा साफ क्यों?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। ईरान में बीते दो हफ्तों से ताबड़तोड़ धमाके और बमों-मिसाइलों के धुओं से आमसान काला हो चुका है। तेल ठिकानों पर हमले के बाद कई मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गया कि ईरान के आसमान से जहरीली बारिश की बूंदे भी गिरने लगी हैं। इसके बावजूद भी आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि चारों तरफ काले धुएं के बाद भी तेहरान की हवा भारत की राजधानी नई दिल्ली की हवा से ज्यादा साफ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार तेहरान का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)  50-70 के अच्छा से मध्यम स्तर पर बना हुआ है। इसके ठीक उलट दिल्ली का एक्यूआई 150 से ऊपर, यानी खराब से अस्वस्थ स्तर पर बना हुआ है। चारों तरफ काला धुआं, काला आसमान, ताबड़तोड़ हमले, जहरीले हालात और आग के बावजूद तेहरान की साफ हवा ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक गतिविधियां और कृषि प्रदूषण नागरिकों की सांसों को कितना गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी ओर युद्ध के बावजूद प्राकृतिक और मानवजनित प्रदूषण का वास्तविक असर कैसा होता है।

अब समझिए क्यों दिल्ली की हवा खराब है या रहती है?

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि दिल्ली का खराब प्रदूषण युद्ध से नहीं बल्कि भौगोलिक और औद्योगिक कारणों से है। यह शहर इंडो-गैंगेटिक मैदान में स्थित है, जो दुनिया के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है। यहां भारी ट्रैफिक और उद्योग हैं, निर्माण कार्य और धूल भी खूब फैलती है। इसके साथ ही इस बात को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब और हरियाणा में कृषि अपशिष्ट (पराली) जलाना आम है। इन कारणों से पीएम2.5 जैसे सूक्ष्म कण वायु में फैलते हैं, जो सबसे जहरीली स्मॉग का कारण बनते हैं। ठंडी हवाओं और तापमान की उलटफेर (इनवर्जन) के कारण यह धुआं जमीन के पास फंसा रहता है। नतीजा यह होता है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अक्सर राष्ट्रीय मानकों से ऊपर रहता है।

अब बात तेहरान की हवा की

इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि तेहरान पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। तेहरान में भी प्रदूषण है, लेकिन यहां सबसे बड़ा स्रोत वाहनों से निकलने वाला धुआं है। यहां कृषि अपशिष्ट जलाने जैसी गतिविधियां नहीं हैं।  आसपास के इलाके में भारी उद्योगों का घना नेटवर्क कम है। हां यह बात जरूर है कि भूगोल के कारण सर्दियों में धुआं फंस सकता है, लेकिन औसत स्तर दिल्ली से कम है।  हालांकि, अमेरिका-इस्राइल-ईरान संघर्ष के दौरान तेल डिपो पर हुए हमलों से तेहरान की हवा में जहरीले तत्व आए हैं,  लेकिन फिर भी इसकी हवा दिल्ली से ज्यादा खराब नहीं हुई।

युद्ध प्रदूषण का मुख्य कारण नहीं

हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने पहले सोचा था कि तेल ठिकानों की आग से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ सकता है। लेकिन वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल्ली में हालिया धुंध का कारण बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से उड़ता धूल है, ईरान के धुएं से नहीं। गौरतलब है कि ऐसे समय में दिल्ली और तेहरान की हवा का यह तुलना दिखाता है कि शहरी प्रदूषण, जो ट्रैफिक, उद्योग और कृषि गतिविधियों से पैदा होता है, छोटे समय के युद्ध प्रभावों से भी ज्यादा लगातार हवा को खराब करता है। दिल्ली में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए साफ हवा की लड़ाई लंबी है, जिसे केवल नीति, तकनीक और क्षेत्रीय सहयोग से ही हल किया जा सकता है।

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद से लेकर शिखर धवन तक, एमएक्स प्लेयर पर आएंगे सेलेब्स के खास शोज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेजन एमएक्स प्लेयर ने गुरुवार को अपनी इस साल की बड़ी रिलीज की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत शिखर धवन का शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’, नसीरुद्दीन शाह की ‘मेड इन इंडिया’ और संजय कपूर की ‘अब होगा हिसाब’ रिलीज होंगी। जानिए इनके बारे में डिटेल।

बैटलग्राउंड सीजन 2

शिखर धवन की अगुवाई वाला शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें भारत के जबरदस्त फिटनेस के दीवाने और प्रोफेशनल एथलीट जीत के लिए संघर्ष करेंगे। नए सिरे से बने ‘बैटलग्राउंड हाउस’ में एक ही छत के नीचे 16 कंटेस्टेंट होंगे। इस शो के निर्देशक उत्तम डोमाले, दीपदत्त पांडे और नेहा सेठ हैं।

वेटिंग है

दिव्येंदु शर्मा और भावना अरोड़ा की अदाकारी वाला शो ‘वेटिंग है’ इसी साल रिलीज होने वाला है। इसकी कहानी एक रेलवे पुलिस फोर्स के जवान के आस-पास घूमती है, जो तत्काल टिकट पाने की जद्दोजहद के दौरान, करोड़ों के एक घोटाले का पर्दाफाश करता है। इसके निर्देशक समीर विध्वंस होंगे।

विमल खन्ना 

सनी हिंदुजा और मीरा चोपड़ा की अदाकारी वाली सीरीज ‘विमल खन्ना’ इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके निर्देशक साकेत चौधरी और अभिनव सीकर हैं। इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो हालात का मारा है और रक्षक’ बन जाता है। दर्शकों को इसका इसका इंतजार है।

रक्तांचल सीजन 3

क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर की अदाकारी वाली सीरीज ‘रक्तांचल 3’ एक पॉलिटिकल-क्राइम सीरीज है। इसमें गैंगवार और पॉलिटिकल दांव-पेच की कहानी दिखाई गई है। इसके निर्देशक रितम श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्माता अजय राय हैं। यह इसी साल रिलीज होगी।

अब हिसाब होगा

संजय कपूर, शहीर, मौनी रॉय और निमरत कौर की अदाकारी वाली सीरीज इसी साल रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी बॉबी के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉबी एक नरम-दिल इंसान है, जिसे हाल ही में कनाडा से डिपोर्ट किया गया है। उसकी जिंदगी में तब अचानक उथल-पुथल मच जाती है, जब उसका भाई लापता हो जाता है।

कप्तान

साकिब सलीम और अंजुम शर्मा की अदाकारी वाली यह सिरीज भी इसी साल ओटीटी पर दस्तक देगी। यह एक मशहूर पुलिस अधिकारी एसएसपी समर की कहानी है। उसका सामना ऐसे शख्स से होता है जो कभी उसका प्रशंसक था हालांकि अब उसका बड़ा दुश्मन है। इसके निर्देशक जतिन वागले हैं।

हू इज योर गायनैक सीजन 2

सीरीज ‘हू इज योर गायनैक 2’ में एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो पहले अपने करियर में संघर्ष करती है। इसके बाद धीरे-धीरे वह अपने मकसद में कामयाब होती है। वह एक कामयाब गायनैक बनती है। इस सीरीज के निर्देशक हिमाली शाह हैं। इसमें सबा आजाद, करिश्मा सिंह और कुणाल ठाकुर अहम किरदार में होंगे।

कैंपस डायरीज

‘कैंपस डायरीज’ के पहले सीजन में छह पक्के दोस्तों की कॉलेज लाइफ को दिखाया गया था। हालांकि इन लोगों के रिश्ते कैसे खराब होते हैं। उनको जिंदगी में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वह इस सीरीज में दिखाया गया है। इसके निर्देशक प्रेम मिस्त्री हैं। इसमें हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोर, अभिनव शर्मा, सृष्टि गांगुली रिन्दानी, सलोनी पटेल और सलोनी गौर अहम किरदार में हैं।

मेड इन इंडिया- टाइटन स्टोरी

यह सीरीज विनय कामत की किताब ‘टाइटन: इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड’ पर आधारित है। यह शो जर्क्सिस देसाई के सफर को दिखाता है, जिन्हें टाटा प्रेस को फिर से खड़ा करने का काम सौंपा जाता है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, जिम सरभ और वैभव तत्ववादी अहम किरदारों में हैं।

कैंपस बीट्स रिटर्न्स- न्यू बीट्स ऑफ लव

शांतनु महेशवरी, श्रुति सिन्हा और पारस कलनावत की अदाकारी वाली यह सीरीज इसी साल रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी डांस और प्यार के आस-पास घूमती है। इसके निर्देशक अनिरुद्ध राजदेरकर हैं।