बाल झड़ने के पीछे छिपी हो सकती है पाचन समस्या

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

बाल झड़ने, बालों के सफेद होने को कुछ दशकों पहले तक उम्र बढ़ने का लक्षण माना जाता था, हालांकि अब ये दिक्कतें कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं 20 से कम आयु के कई लोग सफेद हो चुके बाल या गंजेपन की समस्या का शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लोगों की खराब जीवनशैली, आहार में पोषक तत्वों की कमी, बढ़ते तनाव ने बालों की समस्याओं को पहले की तुलना में अब काफी बढ़ा दिया है।बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं। लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस कनेक्शन को समझ लेते हैं।

गट हेल्थ और बाल झड़ने के बीच कनेक्शन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बालों का पतला-कमजोर होना, हेयरलाइन का पीछे जाना और इससे जुड़ी दूसरी समस्याएं सभी जेंडर के लोगों में तेजी से आम होती जा रही हैं। जब बात पुरुषों की हो तो ये दिक्कत और भी ज्यादा नोटिस की जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि बालों का झड़ना सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या नहीं है, इसके पीछे आपका खराब पाचन भी जिम्मेदार हो सकता है।खराब गट हेल्थ और बाल झड़ने के बीच कनेक्शन को समझने के लिए बालों का इलाज करने वाली एक निजी कंपनी ने सर्वे किया।  कंपनी ने दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 में भारत के दस क्षेत्रों – महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तमिलनाडु से 1.6 लाख से ज्यादा पुरुषों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया। प्रतिभागियों के गट हेल्थ की समस्या जैसे कब्ज होने, पेट खराब रहने जैसे संकेतकों पर भी गौर किया गया। इसमें पाया गया कि जिन पुरुषों की गट हेल्थ गड़बड़ रहता था उनमें बालों के झड़ने का खतरा अन्य की तुलना में कहीं ज्यादा देखा गया।

सर्वे में क्या पता चला?

रिपोर्ट में पाया गया कि 2024 की तुलना में 2025 में बहुत कम पुरुषों ने अपनी आंतों की सेहत बेहतर होने की बात कही। विशेषज्ञों ने इसे नेशनल ट्रेंड माना, ये भारत के सबसे बड़े शहरी और आर्थिक रूप से सक्रिय राज्यों में ज्यादा देखी गई।हजारों पुरुषों में पाचन संबंधी समस्या और पेट की क्रॉनिक स्थितियों के लक्षण के बारे में जानकारी दी। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह रुझान ग्रामीण इलाकों या कुपोषण से जुड़ा हुआ नहीं है। बल्कि, यह भारत के शहरी, शिक्षित और आर्थिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में सबसे आम है। इससे पता चलता है कि आधुनिक जीवनशैली के तरीके एक प्रमुख कारक हैं।

आंतों की समस्या से बाल क्यों हो जाते हैं कमजोर?

शोधकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों का गट हेल्थ ठीक नहीं रहता है उनमें पोषक तत्वों के अवशोषण की समस्या देखी जाती है, जो बालों के झड़ने की एक महत्वपूर्ण वजह है।आंतें भोजन से प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-बी का अवशोषण करती हैं जो बालों के फॉलिकल्स को मजबूत रखने के लिए जरूरी हैं। बालों के रेशे लगभग 90% केराटिन से बने होते हैं, जो अमीनो एसिड से बना एक प्रोटीन है। माइक्रोबायोम में गड़बड़ी के कारण आंत का काम ठीक से नहीं हो पाता, तो ये पोषक तत्व बालों के फॉलिकल्स तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाते। इसका नतीजा यह होता है कि बाल संरचनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं।इसके अलावा आंत की कमजोरी पूरे शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा कर सकती है, जिससे बालों के बढ़ने का चक्र बिगड़ जाता है। 

बाल झड़ने से कैसे रोकें?

 बाल झड़ने से बचाव के लिए सबसे पहले जीवनशैली और खान-पान को सही करना जरूरी है। बाल मुख्य रूप से केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे दाल, अंडा, दूध, पनीर, सोयाबीन और नट्स का सेवन जरूरी है। इसके अलावा आयरन, बायोटिन, विटामिन डी और जिंक बालों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।तनाव कम करना भी जरूरी है, क्योंकि क्रोनिक स्ट्रेस हेयर फॉल को बढ़ा सकता है।योग, ध्यान और नियमित व्यायाम से तनाव कम किया जा सकता है। अगर बाल झड़ना बहुत ज्यादा हो रहा है, तो समय रहते त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। समय रहते दवाएं या मेडिकल ट्रीटमेंट से गंजेपन के खतरे को कम किया जा सकता है।
 

आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं. हालांकि कुछ उपलब्धियां ऐसी भी हैं जो आज भी अटूट बनी हुई हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले फैंस एक बार फिर उन रिकॉर्ड्स को याद कर रहे हैं जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में |

1. क्रिस गेल का नाबाद 175 रन का ऐतिहासिक स्कोर

आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक दिए थे. इस पारी में उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे. यह पारी इतनी विस्फोटक थी कि आज भी कोई बल्लेबाज इसके करीब नहीं पहुंच पाया है |

2. 2016 में विराट कोहली का विराट सीजन

आईपीएल 2016 का सीजन विराट कोहली के नाम रहा था. उन्होंने उस साल 16 पारियों में 973 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 81.08 का रहा और उन्होंने 4 शतक भी लगाए. आज तक कोई बल्लेबाज इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया है. 2023 में शुभमन गिल ने 890 रन बनाए थे, जबकि जोस बटलर ने 863 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन 900 का आंकड़ा पार करना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है |

3. अल्जारी जोसेफ का डेब्यू स्पेल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड सोहेल तनवीर के नाम था, जिन्होंने 6/14 का प्रदर्शन किया था |

4. कोहली और एबी डिविलियर्स की शानदार साझेदारी

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है. 14 मई 2016 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने 229 रन की साझेदारी की थी. इस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए, जबकि कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. इस साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने 248/3 का विशाल स्कोर बनाया और 144 रन से मैच जीता |

5. 30 गेंदों में सबसे तेज शतक

क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को एक और ऐतिहासिक कारनामा किया था. उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. यह पेशेवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक माना जाता है और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है |

उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली।  में चोर इतने बेखौफ हो गए हैं, कि चार दिन पहले उद्घाटन हुए दिल्ली मेट्रो की केबल काट ले गए. जिस मेट्रो लाइन का देश के प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया हो, उस लाइन की केबल कट जाना हैरानी की बात है. चोरों ने ना सिर्फ केबल काटी बल्कि दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया. फिलहाल, पुलिस ने केबल काटने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे रूट पर लगी करीब 1000 मीटर केबल चोरी हो गई. डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि केबल चोरी होने की वजह से सिग्नल सिस्टम में बाधा आई. हालांकि इस दौरान भलस्वा से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच चलाई गई, लेकिन स्पीड सिर्फ 25 किलोमीटर प्रति घंटे ही रही. गुरुवार को दिनभर यह रूट बंद रहा. अगर ऐसे में केबल बिछाई भी जाएगी, तो सबसे पहले संचालन को बंद करना पड़ेगा. बिना बंद करे केबल नहीं बिछाई जा सकती।

रात के समय बिछेगी केबल 

अधिकारियों के मुताबिक, अगर केबल को बिछाने का कार्य किया जाएगा, तो मेट्रो का संचालन रोकना पड़ेगा. ऐसे में रात का समय उचित रहेगा, क्योंकि रात के समय यात्रियों की सेवा समाप्त हो जाती है. इस दौरान मेट्रो केबल बिछाने का काम किया जाएगा. रेल कॉर्पोरेशन ने भी यात्रियों को सूचित कर दिया है, ताकि किसी भी यात्री को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मेट्रो लाइन के केबल की चोरी 11 मार्च को हुई थी. चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शेख शफीक (28) के रूप में हुई है. बता दें, दिल्ली मेट्रो में यह कोई पहली घटना नहीं है, जब केबल की चोरी हुई हो. इससे पहले भी कई बार केबल चोरी हो चुकी है. डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक चोर रात करीब साढ़े 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक केबल काटने के लिए एक्टिव रहते हैं. ज्यादातर चोरियां इसी समय होती हैं।

‘धुरंधर 2’ की आहट से पहले धीमी पड़ी ‘द केरल स्टोरी 2’, गुरुवार को घटी कमाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। दो हफ्ते में ही इस फिल्म की कमाई काफी कम हो गई। यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई भी नहीं कर सकी है। वहीं फिल्म ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई की रफ्तार भी कम हो चुकी है। जानिए, इन फिल्मों का कलेक्शन गुरुवार को कितना रहा। 

‘द केरल स्टोरी 2’ ने गुरुवार को कितना कमाया? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने गुरुवार को 1.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि बुधवार को इस फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.21 करोड़ रुपये है। फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई नहीं कर सकी है। पिछले फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले भी इसका कलेक्शन काफी कम है। 
 
‘अस्सी’ का बहुत बुरा हाल

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 21वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। जबकि बुधवार को इस फिल्म ने 10 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.78 करोड़ रुपये हो चुका है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म संवेदनशील विषय पर होने के बावजूद दर्शकों को पसंद नहीं आई है। 

‘ओ रोमियो’ की धीमी हुई रफ्तार

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने गुरुवार को 28 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन 27 लाख रुपये था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये हुआ है। उम्दा स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। इतना लंबा वक्त थिएटर में रहने के बावजूद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।   

अगले हफ्ते ‘धुरंधर 2’ की चलेगी आंधी 

आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। अगर तक तक मौजूद फिल्में थिएटर में रहीं तो इनके कलेक्शन पर असर साफ नजर आएगा। पहले ही इनका क्रेज कम है, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के आगे इनके लिए टिकना मुश्किल होगा। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है बड़ा रिकॉर्ड

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL में बल्लेबाजों की तूफानी पारियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया है. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है |

युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल ने साल 2013 से 2025 के बीच खेले गए मैचों में कुल 221 विकेट लिए हैं. उन्होंने 174 मैचों में गेंदबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी औसत 22.76 और इकॉनमी रेट करीब 7.96 रही है. चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 40 रन देना रहा है. आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं |

भुवनेश्वर कुमार 

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार  का नाम आता है. भुवनेश्वर कुमार ने 2011 से 2025 के बीच खेले गए 190 मैचों में कुल 198 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 19 रन रहा है. अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है |

सुनील नारायण 

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण मौजूद हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस स्टार गेंदबाज ने आईपीएल में 192 विकेट लिए हैं. नारायण की इकॉनमी रेट करीब 6.79 रही है, जो इस सूची में सबसे बेहतर मानी जाती है |

पीयूष चावला 

चौथे नंबर पर अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला का नाम है. उन्होंने आईपीएल में 192 विकेट झटके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेलते हुए चावला ने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है |

रविचंद्रन अश्विन

पांचवें स्थान पर भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं. अश्विन ने 221 मैचों में 187 विकेट अपने नाम किए हैं. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता के लिए पहचाने जाने वाले अश्विन आईपीएल के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में गिने जाते हैं |अब क्रिकेट फैंस की नजर आगामी आईपीएल सीजन पर है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई गेंदबाज इस सीजन में चहल के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाता है या नहीं | 

किसानों के खाते में आज आएंगे 2000, सरकार करेगी राशि ट्रांसफर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। केंद्र सरकार 13 मार्च को देशभर के करोड़ों किसानों को सौगात देने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेगी। देशभर के 9 करोड़ 23 लाख से अधिक किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में कुल 18640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जाएंगे। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है। जिसमें ई-केवायसी, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं। ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।  

Previous articleकमर्शियल गैस सिलेंडरों पर रोक: इंदौर में बंद होने लगे होटल-रेस्टोरेंट
Next articleइंदौर में अवैध गोदाम पर छापा: 66 गैस सिलेंडर जब्त, आरोपी फरार
News Desk

मोनालिसा के प्रपोज को फरमान ने किया था ठुकराया, 6 महीने की डेटिंग के बाद बोले—‘60 साल जैसा प्यार’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

2025 के महाकुंभ मेले में वायरल हुईं मोनालिसा भोसले ने 11 मार्च को केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। केरल में दोनों के शादी करने के बाद कपल पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे। मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जिहाद करार दिया। अब एक दिन बाद कपल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को झुठलाया है। साथ ही फरमान ने मोनालिसा के प्रपोजल और अपने प्यार को लेकर भी बात की। 

कपल ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रेम कहानी साझा की। इस दौरान फरमान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। छह महीने तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया |फरमान ने कहा, ‘हमने केरल में इस जगह शादी करने का फैसला किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर बहुत पसंद है। केरल के लोग बहुत अच्छे हैं।’ वहीं मोनालिसा ने कहा कि यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं। हमने छह महीने तक डेटिंग की।

फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे फरमान और मोनालिसा

अपनी छह महीने की डेटिंग को साठ साल का प्यार बताते हुए फरमान खान ने कहा कि ये छह महीने साठ साल के प्यार जैसे थे, इसीलिए हमने शादी करने का फैसला किया। हम एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। हम साथ काम कर रहे थे। हमने बातचीत की। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने पहले तो मना कर दिया, लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया।

2025 प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई थीं मोनालिसा

मोनालिसा साल 2025 में महाकुंभ मेले में अपनी अनोखी नीली-भूरी आंखों के कारण वायरल हो गईं थीं। उन्हें प्रयागराज में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी खूबसूरती और अलग तरह की आंखें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

निशांत कुमार को अगला सीएम बनाने की वकालत तेज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार में जदयू की ओर से निशांत कुमार को प्रदेश का अगला सीएम बनाने की वकालत तेज हो गई है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने प्रदेश के लोगों को चौंका दिया। जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की, तो जदयू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। सड़कों पर नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता जमा हुए। हालांकि, सीएम ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि वे भले ही दिल्ली जाएंगे, लेकिन बिहार के विकास कार्यों में हमेशा योगदान देते रहेंगे, इसीलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फिर भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद जो लंबे समय से मांग थी, वह थी निशांत कुमार को पार्टी में लाया जाए। आखिरकार, निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू में शामिल होने के बाद मीडिया ने कई बार उनसे सीएम बनने को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने हर बार सवाल को टाल दिया। गुरुवार को निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे थे, जहां सीएम बनने वाले सवाल को निशांत कुमार ने टाल दिया। इस बीच जदयू विधायक रुहैल रंजन और चेतन आनंद ने दावा किया कि ग्रामीणों की जो इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे।

Previous articleमध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान
Next articleMumbai में कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
News Desk

Vaishya Community Gets Digital Matrimony Platform as Matrimonytimes4you App Launches

The launch of the Matrimonytimes4you Android application marks an important step in bringing digital solutions to the Vaishya community’s matrimonial needs. Developed by Matrimonytimes4you.com, the platform connects families across India through an easy-to-use mobile app. By registering on the platform, parents can upload biodata of their sons and daughters and search for compatible matches. The platform also supports various Vaishya sub-communities, ensuring inclusivity. This initiative aims to modernize traditional matchmaking practices and make the process more efficient.

Aligarh: In an initiative aimed at helping families find suitable life partners for marriageable youth in the Vaishya community, Matrimonytimes4you.com has launched the updated version of its matrimony Android application Matrimonytimes4you on the Google Play Store with several new and advanced features.

Currently, many families in the Vaishya community face difficulties in finding suitable matches for their sons and daughters. Keeping this challenge in mind, Vaishya Vani Prakashan, Aligarh, has introduced the upgraded version of the Matrimonytimes4you Android app to make the matchmaking process easier and more accessible.

Through this application, families belonging to all sub-groups of the Vaishya community—including Varshney, Agrawal, Mahajan-Mahaur, Maheshwari, Khandelwal, Chaturshreni, Kesharwani, Dosar, Batham, Mathur Vaishya, Shivhare, Gulhare, and around 370 sub-communities—can register profiles of their marriageable sons and daughters free of cost.

Users can download the app by searching “Matrimonytimes4you” on the Google Play Store. Alternatively, they can visit the website matrimonytimes4you.com through any browser such as Google or Chrome and click on the Android app icon available on the website to download the application. The newly updated version of the app comes with several unique and user-friendly features.

Founder Dharmendra Varshney stated during a press interaction that the app has been developed using the latest technology and includes special filters. These filters help users search for suitable life partners according to their preferences and requirements for their sons and daughters.

During the launch event of the Android app, office bearers from various Vaishya community organizations congratulated Dharmendra Varshney. They also mentioned that many traditional monthly and annual community magazines are gradually becoming less relevant, mainly because printed copies often fail to reach subscribers regularly due to delays or negligence in postal services.

Along with the app, Matrimonytimes4you.com and Vaishya Vani Prakashan also publish a digital matrimonial e-magazine every month. This e-magazine has a circulation of more than 200,000 Vaishya families and is distributed free of cost via WhatsApp and email.

Additionally, Matrimonytimes4you.com operates live WhatsApp groups and Telegram channels to facilitate the exchange of biodata for marriageable candidates. Parents interested in joining these groups can simply download the Android app and create a free profile for their sons or daughters.

This initiative is expected to significantly help Vaishya families by providing a modern digital platform to find suitable matrimonial matches more efficiently.

Website Matrimonytimes4you.com

वॉन बोले– भारत को बाहर करने के लिए विंडीज से हार सकती थी साउथ अफ्रीका

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऐसा बयान दिया है जिसे कई लोग क्रिकेट की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं। वॉन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने बेवकूफी की, क्योंकि अगर वह वेस्टइंडीज से हार जाते तो भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाता।

वॉन ने दक्षिण अफ्रीका को बताया सबसे बेवकूफ टीम

एक क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ी गलती दक्षिण अफ्रीका की टीम ने की। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताता हूं, टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन थी- दक्षिण अफ्रीका। अगर उन्होंने सुपर-8 में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता, तो भारत बाहर हो जाता।’ वॉन के मुताबिक अगर दक्षिण अफ्रीका उस मैच में हार जाता तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती और भारत का अभियान वहीं खत्म हो जाता।

‘सबसे अच्छी टीम को बाहर करना जरूरी’

वॉन ने अपने बयान में आगे कहा कि किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए सबसे मजबूत टीम को रास्ते से हटाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता तो जो लहर चल रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।’ वॉन ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास और बढ़ गया और टीम ने लगातार मैच जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वॉन ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर, भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।’

आईसीसी नियमों के खिलाफ है ऐसी सोच

हालांकि, वॉन का यह बयान काफी विवादास्पद माना जा रहा है, क्योंकि किसी टीम का जानबूझकर मैच हारना क्रिकेट के नियमों और खेल भावना के पूरी तरह खिलाफ है। आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के अनुसार अगर किसी टीम या खिलाड़ी पर जानबूझकर मैच हारने या फिक्सिंग का आरोप साबित हो जाए तो कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में खिलाड़ियों पर लंबे समय का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

भारत ने रचा इतिहास

इस बीच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गया और अपने घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम भी बना।