लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के दिल्ली (Delhi) में आतंकी हमले की आशंका के बीच देश की राजधानी हाईअलर्ट पर है. इसी बीच पंजाब और कश्मीर में दो IED मिले हैं. हालांकि, अधिकारियों ने IED की बरामदगी को आतंकी साजिश की चेतावनी से नहीं जोड़ा है. लेकिन इस वक्त इन IED मिलने ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को बढ़ा दिया है.

पंजाब में, शुक्रवार को अमृतसर के रैया पुलिस पोस्ट के पास एक संदिग्ध बैग में एक IED मिला. पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और IED को निष्क्रिय कर दिया गया. इंडिया टुडे ने एसएसपी सोहैल कासिम मीर के हवाले से लिखा है, ‘पुलिस चौक के पास एक संदिग्ध बैग देखा गया था. तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, और उन्होंने इसके IED होने की पुष्टि की. बाद में, प्रोटोकॉल के अनुसार, इसे निष्क्रिय कर दिया गया.’

उसी दिन, कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा में एक और IED मिला. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने IED का पता लगाया और कुछ ही घंटों में इसे निष्क्रिय कर दिया. उत्तरी कश्मीर में पिछले एक हफ्ते के दौरान यह तीसरा IED मिला है. गुरुवार को तंगमर्ग रोड पर एक IED मिला था और एक बारामूला में पाया गया था.

Previous articleAI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
Next articleअंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
News Desk

विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत को चिप उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा और देश में एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की नींव आत्मनिर्भरता के आधार पर रखी जाएगी, जिसके लिए भारत में निर्मित चिप्स का होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब भारत आत्मनिर्भर होगा। इसके लिए ‘मेड इन इंडिया’ चिप बेहद महत्वपूर्ण है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत इस दशक में जो कुछ भी कर रहा है, वह 21वीं सदी में हमारी क्षमताओं की नींव बनेगा।’

सेमीकंडक्टर का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर यूपी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भारत के सेमीकंडक्टर सिस्टम का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जहां भी सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित होती है, वहां डिजाइन केंद्र उभरते हैं, स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित होते हैं और नवाचार में तेजी आती है। उन्होंने आज संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के बारे में भी बात की।

एआई इम्पैक्ट समिट का जिक्र कर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत विकास के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रुकने या धीमा होने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी प्रगति में तेजी लाई है और अब यह सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘एआई शिखर सम्मेलन के लिए विश्वभर के राष्ट्राध्यक्ष और प्रौद्योगिकी जगत के नेता दिल्ली में एकत्रित हुए। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया ने भारत की एआई क्षमता को देखा, हमारे दृष्टिकोण को समझा और उसकी सराहना की।’

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में देर से शुरुआत, लेकिन तेजी से की प्रगति :पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह दशक भारत के लिए ‘तकनीकी क्रांति’ का दशक है। इस दशक में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत जो कुछ भी कर रहा है, वह 21वीं सदी में हमारी ताकत का आधार बनेगा। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत ने भले ही देर से शुरुआत की हो, लेकिन आज हम तेजी से प्रगति कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भारत ने अब तक अपने सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 सेमीकंडक्टर निर्माण और पैकेजिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से चार इकाइयां बहुत जल्द उत्पादन शुरू करने वाली हैं। मानवता के भविष्य को आकार देने वाली हर तकनीक में भारत आज अभूतपूर्व निवेश कर रहा है।’

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार में बलात्कारियों (Rapists in Bihar) को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है (Are protected by the Government) ।

विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चंद दिनों में घटित वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी कर विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशनगंज में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म, पटना में महिला से रेप, बचाने गए पति को पीटा, सारण में नाबालिग से किया गया दुष्कर्म, भागलपुर में दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही है। लखीसराय में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, तो भोजपुर में यूपी की डांसर से सामूहिक दुष्कर्म। उन्होंने ऐसी 14 घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ साल से लेकर 11 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं, क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका है और अपराधी इनके हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा, “मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।” राजद नेता ने सरकार को ‘निकम्मी’ बताते हुए कहा कि अब ‘बयान बहादुर’ जवाब दें। बता दें कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन और सदन के बाहर विपक्ष लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरता रहा है। हालांकि, सत्ता पक्ष इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित बता रहा है। सत्ता पक्ष का कहना है कि पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

 

Previous articleटेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
News Desk

भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भारत और ब्राजील| के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो गया है. शनिवार, 21 फरवरी 2026 को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर सहमति बनी है. दोनों देशों के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ|पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. आपने पिछले वर्ष मेरा ब्राजील में जिस तरह स्वागत किया था, मैं उसी तरह आप सभी का अभिनंदन करता हूं. राष्ट्रपति लूला की दूर दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का भारत और ब्राजील के रिश्तों को लंबे समय से लाभ मिलता रहा है. बीते कुछ वर्षों में मुझे आपसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है. इनके इस दौर ने ऐतिहासिक AI समिट की शोभा बढ़ाई और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है. मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं|”

भारत-ब्राजील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें

पीएम मोदी बोले, “ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए कमिटेड हैं. हमारा ट्रेड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह भरोसे की झलक है.”प्रेसिडेंट के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी भरोसे को दिखाता है. इंडिया-मर्कोसुर ट्रेड एग्रीमेंट का विस्तार हमारे इकोनॉमिक सहयोग को और मजबूत करेगा. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी जरूरी है|”उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि हम ब्राज़ील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं. हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे एरिया में भी अपने सहयोग को प्रायोरिटी दे रहे हैं|ब्राजील ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए बिजनेस वीजा 10 साल के लिए बढ़ा दिया है. इससे भारतीयों को ब्राजील में बिजनेस में करने में मदद मिलेगी|दोनों देशों का मानना ​​है कि टेक्नोलॉजी सबको साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए और शेयर्ड प्रोग्रेस के लिए एक ब्रिज बननी चाहिए|”

PM मोदी को लेकर क्या बोले ब्राजील के प्रेसिडेंट?

इस दौरान ब्राजील के प्रेसिडेंट लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा, “मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, छठी बार इस देश में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है. भारत और ब्राजील के बीच मीटिंग बहुत बढ़िया मीटिंग है. हम सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं. यह एक डिजिटल सुपरपावर और एक रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर की मीटिंग है. हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के हब हैं और हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज्म और शांति की रक्षा करते हैं|”

Previous articleमां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
Next articleबिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
News Desk

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट में टी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. जवाब में अब भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा भी सड़क पर उतर आया. युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया.

वीरेन्द्र सचदेवा को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 लगने का हवाला देते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटा रही है. बीजेपी का प्रदर्शन खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि देश का विश्व पटल पर अपमान करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस देश से माफी मांगें. बीजेपी युवा मोर्चा ने साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस प्रोटेस्ट में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश का गद्दार है. जनता ने उनकी वहीं पिटाई कर दी थी. ये कांग्रेस के अंदर का फ्रस्ट्रेशन है. दिल्ली और देश की जनता माफ नहीं करेगी. मनोज तिवारी ने कहा कि AI समिट में 80 से ज्यादा देशों के लोग आए हैं और भारत की सराहना की. ये भारत का AI इंपैक्ट समिट था. भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ हुई.

उन्होंने कहा कि हम आगे जाकर दुर्घटनाओं को कैसे कम करेंगे ये भी इसमें बताया गया. उन्होंने कहा कि हर साल 5 लाख रोड एक्सिडेंट होते हैं. 2.5 लाख लोग मरते हैं. हम एक्सीडेंट की संख्या को 4 लाख तक लाए. अगर ड्राइवर हो जाए तो ये सजग करेगा. ऐसा इनको पच नहीं रहा है. भारत बम गोलों से नहीं हारेगा. इसलिए वैचारिक आतंकवादी सक्रिय हैं.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल की घटना कोई मामूली घटना नहीं है. ये राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम है. किराए के कुछ गुंडे कांग्रेस ने समिट में भेजे. एक गरीब चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन गया ये बात उनको पच नहीं रहा है. मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे उनको पता ही नहीं चला. ये समिट देश की तरक्की को बताता है. भारत विश्व गुरु बनने वाला है ये बताता है. राहुल गांधी का खून इटली का है. उन्होंने कहा कि AI समिट राष्ट्र का प्रतीक है.

Previous articleराजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
News Desk

राजधानी में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी कर्मी की जान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली (Delhi) के पश्चिमी इलाके सुभाष नगर में आज, शनिवार, 21 फरवरी को तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक डिलीवरी बॉय को तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले नजफगढ़ रोड पर सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट पर हुआ। इस एक्सीडेंट की वजह से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिलीवरी बॉय को मृत घोषित कर दिया।

नशे में कार चला रहा था शख्स

मृत डिलीवरी बॉय का नाम हेम शंकर बताया जा रहा है और उसकी उम्र 25 वर्ष थी। कार चला रहे शख्स का नाम मोहित कुमार बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मोहित नशे में कार चला रहा था और इसी वजह से उसने हेम शंकर की इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसकी कार भी सीज़ कर ली है। मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Previous articleक्या ट्रंप लौटाएंगे टैरिफ से वसूले गए अरबों रुपये?
Next articleभिंड में तेज रफ्तार बनी काल, बस और कार भिड़ीं; चार की मौके पर मौत
News Desk

लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, धार्मिक स्थलों पर खतरे की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

High Alert in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) लाल किला क्षेत्र में विस्फोट की साजिश रच रहे हैं। खासतौर पर लाल किला और चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।

लाल किला और चांदनी चौक पर खतरा

सूत्रों का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हमले की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह आतंकी संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

निशाने पर धार्मिक स्थल

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि देश के बड़े और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। दिल्ली के ऐतिहासिक और संवेदनशील इलाके चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर हो सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

बेहद फूडी हैं प्रभास; मुंबई में शूटिंग के दौरान निर्देशक के लिए चेन्नई से मंगाया था खाना; दिलचस्प है किस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता प्रभास अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के अलावा उन्हें खान-पान का काफी शौक है। यूं तो प्रभास काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। मगर, इंटरव्यू में जब उनसे खाने को लेकर चर्चा की जाए तो वे इस पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में संतोष शोभन और मानसा वाराणसी ने अपनी हालिया रिलीज ‘कपल फ्रेंडली’ के प्रमोशन के दौरान प्रभास से बात की। इस दौरान बाहुबली एक्टर ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

मुंबई में शूटिंग और चेन्नई से मंगाया खाना

दरअसल, बातचीत के दौरान प्रभास ने बताया कि वे अपने चीट डेज पर दूसरे राज्यों का खाना ऑर्डर करते हैं। संतोष ने प्रभास से पूछा कि क्या यह सच है कि जब भी उनका मन करता है, वे दूसरे राज्यों का खाना भी मंगाते हैं। प्रभास ने इस बात की पुष्टि करते हुए एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने खुशी से कहा, ‘जब मैं मुंबई में ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग कर रहा था, तो वह मेरा चीट मील डे था। मैं ओम राउत के साथ था। मैंने उनसे कहा कि मुंबई नहीं, मैं उन्हें कहीं और से स्पेशल खाना मंगाकर खिलाऊंगा। मैंने कहा कि मैं चेन्नई का खाना मंगवा रहा हूं’।

प्रभास की बात सुन ओम राउत रह गए थे हैरान

प्रभास ने आगे कहा, ‘वे खाने का इंतजार करते रहे और इसमें घंटों लग रहे थे। मैं उन्हें कुछ और खाने नहीं दे रहा था’। जब ओम राउस ने प्रभास से इतने लंबे इंतजार के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि खाना असल में चेन्नई से लाया जा रहा है। मुंबई के किसी रेस्टोरेंट से नहीं। एक्टर ने हंसते हुए कहा, ‘वे हैरान रह गए। उन्हें लगा था कि मैं उनके लिए मुंबई के किसी रेस्टोरेंट से खाना मंगा रहा हूं। मैंने उन्हें समझाया कि कोई चेन्नई से फ्लाइट में हमारे लिए एक कैरिज (लंचबॉक्स) में गर्म खाना ला रहा है। ओम ने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में तुम्हारे जैसा कोई नहीं देखा। वह इंसान कैरिज वाली फ्लाइट में चढ़ा। मसाले की खुशबू आ रही थी और फिर भी हमारे लिए गर्म खाना लाया’।

लोग पूछते हैं- ‘किस राज्य से खाना मंगवा रहे हो’?

प्रभास ने यह भी बताया कि वह खाना दूसरी जगहों से क्यों मंगाते हैं? उन्होंने कहा, ‘हमें हैदराबाद में खाना मिलता है, लेकिन उसमें वह ऑथेंटिसिटी नहीं होती। जब भी मेरे चीट डे होते हैं तो लोग मजाक करते हैं कि मेरा खाना किस राज्य से आएगा’। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में देखा गया था, जो मकर संक्रांति पर रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी हिस्सों (Southern parts) में अगले दो दिनों के दौरान मौसम (Weather) के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत (North India) में तापमान (temperature) में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट और दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिनकी झोंकों में गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छह दिन में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
पर्वतीय राज्यों में हल्की मौसमीय गतिविधि बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश या हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बनी रह सकती है।

किसानों को सलाह
आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में धान की फसल पक चुकी है, वहां कटाई कर फसल को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। साथ ही खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखे। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए केले, सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा दे। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। जबकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म होने की संभावना है।

मुंबई हमले का सीन फिल्माते वक्त कैसा था अक्षय और अर्जुन का रिएक्शन? माधवन ने सुनाया धुरंधर के सेट का किस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के दिखाए गए कई सत्य घटनाओं के दृश्यों ने भी सिनेमाघरों में हलचल मचा दी थी। हाल ही मेंं अभिनेता आर माधवन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले वाले सीन की शूटिंग पर अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के रिएक्शन के बारे में बात की। जानिए माधवन ने क्या क्या कहा 

भवनात्मक रुप से टूटे अक्षय और अर्जुन

बीते दिनों अभिनेता ने सोनिया शेनॉय के साथ हुई बातचीत में फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों वाले सीन को शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। यह एक बहुत ही दर्दनाक दृश्य था जिसे करने के बाद उनके आलावा अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल दोनों ही काफी इमोशनल हो गए थे। वह सब कई देर तक गहरे सदमे में रहे कि अभी-अभी उन्होनें क्या शूट किया है ? 

क्यों इतने इमोशनल हुए सितारे ?

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने ऐसे किरदार निभाए जो पाकिस्तानी थे। कहानी के मुताबिक जब ये हमले हुए तो उन्हें इसका जश्न मनाते हुए दिखाना था। मगर एक भारतीय होने के नाते उनके लिए इस सीन को शूट करना काफी मुश्किल था। उन दोनों ने ही 26/11 मुंबई हमले के दुख को देखा था। इसी भावना के वजह से अभिनेता अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के लिए ये रोल और सीन काफी चुनौतीपूर्ण थे। 

पहली कहानी और दूसरा पार्ट में क्या होगा फर्क ?

फिल्म  ‘धुरंधर’ की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट के पाकिस्तानी क्राइम वर्ल्ड में घुसपैठ पर थी। एक लंबी स्टार कास्ट और दमदार डायरेक्शन वाली इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है। इसके सीक्वल में अब हमजा अली मजारी के पकिस्तान आने के पहले की कहानी को दिखाया जाएगा।  ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।