9.5 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeLatest Newsकैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के...

कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रन की हार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि टीम इंडिया ने मुकाबला सातवें से 15वें ओवर के बीच गंवाया, जब डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल, छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खिलाने और शिवम दुबे की गेंदबाजी पर भी निशाना साधा।

बुमराह के इस्तेमाल पर सवाल

कैफ ने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘हम मैच सात से 15 ओवर के बीच हार गए। आपने बुमराह के दो ओवर पहले करा दिए और बाकी दो डेथ के लिए बचाकर रखे। लेकिन रोहित शर्मा ने कभी बुमराह का ऐसा इस्तेमाल नहीं किया।’ कैफ ने आगे कहा, ‘बुमराह मिडिल ओवर में एक ओवर डालकर साझेदारी तोड़ते थे। इस टीम में बुमराह से बड़ा मैच विनर कोई नहीं है। उन्हें पावरप्ले में एक ओवर और फिर 11वें या 12वें ओवर में लाना चाहिए था।’

रोहित की रणनीति का जिक्र

कैफ ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति का हवाला देते हुए कहा कि रोहित अक्सर पावरप्ले के बाद बुमराह को मिडिल ओवर में वापसी कराते थे, जिससे बड़ी साझेदारी टूटती थी। हालांकि इस मुकाबले में बुमराह ने पावरप्ले में क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन के अहम विकेट लिए, लेकिन बाद में उन्हें 17वें ओवर में वापस लाया गया, तब तक दक्षिण अफ्रीका 152/5 के मजबूत स्कोर पर पहुंच चुका था। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ भारत का 12 मैचों का अजेय क्रम तोड़ा और 76 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

शिवम दुबे पर भी निशाना

कैफ ने शिवम दुबे के गेंदबाजी उपयोग पर भी सवाल खड़े किए। दुबे ने दो ओवर में 32 रन दिए। कैफ ने कहा, ‘दुबे बल्लेबाज हैं, ऑलराउंडर नहीं। 10वें ओवर में कोई रक्षात्मक गेंदबाजी नहीं करता। उस समय आक्रमण करना चाहिए।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हमें 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर नहीं चाहिए। वह कभी-कभार विकेट ले सकता है, लेकिन रन भी खूब देगा। वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ वह एक ओवर में चार छक्के भी खा सकता है।’

चयन और संतुलन पर सुझाव

कैफ ने टीम संयोजन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को सलाह देते हुए कहा कि टीम में संतुलन जरूरी है। उनका कहना था, ‘हम टॉप आठ में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज खिला रहे हैं। अगर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन चाहिए तो उसी हिसाब से टीम चुनें। संजू सैमसन को मौका दीजिए।’

सेमीफाइनल की राह कठिन

इस हार के बाद भारत का नेट रन रेट काफी गिर गया है और सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब टीम इंडिया को अपने बाकी दोनों सुपर-8 मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि नेट रन रेट सुधारा जा सके। रणनीतिक चूक और गेंदबाजी संयोजन पर उठे सवालों ने टीम प्रबंधन की चुनौती और बढ़ा दी है।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....