9.5 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeBollywoodकॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह,...

कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान ने पिछले महीने काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनके फैंस थोड़े निराश थे। उनके इस ब्रेक के पीछे वजह उनका स्वास्थ्य बताया जा रहा था। क्योंकि जाकिर ने भी हेल्थ पर ध्यान देने की बात कही थी। लेकिन अब जाकिर खान ने अपने ब्रेक पर जाने की असली वजह बताई है। 

तो ये है जाकिर के ब्रेक की असली वजह

युवाओं के बीच सख्त लड़के के तौर पर मशहूर जाकिर खान का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाकिर अपने ब्रेक की असल वजह के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही जाकिर अपने स्वास्थ्य के बारे में भी बता रहे हैं।वायरल हो रहा वीडियो एक कार्यक्रम का है। इसमें जाकिर से उनके ब्रेक के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘ब्रेक की कहानी दोस्तों ये है कि मेरे पास लिखने का बहुत काम आया था जो मैं पिछले छह साल से कर नहीं पा रहा था।स्वास्थ्य थोड़ी ही खराब है, बहुत ज्यादा खराब नहीं है। तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा वो झूठ है भाई। तुमने जो पढ़ा है कि मैं स्टेज माइनस 20 पे हूं। ये सब झूठ है, ऐसा कुछ भी नहीं है। लिखने वाले भी घटिया हैं। ऊपर से ये लिखकर और डरा रहे हैं कि करीबी पारिवारिक सूत्र ने पुष्टि की है। भाई, मेरी फैमिली मेरे साथ ही रहती है। हम खुद एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं कि किसने कन्फर्म कर दिया भाई?’

पिछले महीने की थी ब्रेक की घोषणा

पिछले महीने अपने ‘पापा यार टूर’ के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है।

स्वास्थ्य के बारे में कही थी ये बात

बाद में एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा कि परिवार में आनुवंशिक बीमारियों के कारण उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी पड़ी। उन्होंने कई साल तक कम नींद और लगातार यात्रा के कारण शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में भी बताया था।कॉमेडियन ने कहा था कि एक दशक तक लगातार काम करने के बाद, पिछले साल अमेरिकी दौरे के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सेहत और काम को एक साथ संभालना अब मुमकिन नहीं है। लेकिन अब जाकिर ने स्पष्ट किया है कि उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब नहीं है।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....