19.4 C
London
Thursday, September 10, 2026
HomeLatest Newsकिसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी...

किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bhopal news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राहुल गांधी किसान महापंचायत करने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला हैं. CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ चौपाल लगाई जा रही है अच्छी बात है लेकिन राहुल गांधी रबी और खरीफ की फसल क्या होती है ये भी अच्छी तरह से जान लें. एमपी के दुग्ध उत्पादन के लिए भी राहुल गांधी बोलें. राहुल गांधी आज आ रहे हैं, हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं.’

राहुल गांधी माफी मांगें- सीएम मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि ‘राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि कांग्रेस ने मप्र में कुछ नहीं किया. 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकवा क्यों रहा, कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया. कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई में जो कुछ किया. उससे अधिक तो हमने डेढ़ साल में कर दिया. ये किसानो के लिए आदर्श जगह है. राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए’.

कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता-सीएम मोहन यादव

उन्होंने कहा कि- इंडिया इंपैक्ट एआई समिट में कपड़े खोलकर प्रदर्शन के लिए अपने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए. सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा कॉटन मिलें बंद हुईं. एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता है इसे देश और प्रदेश की छवि खराब होती है.

ये रहा राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम

बता दें कि राहुल गांधी दोपहर समय 14:00 बजे जवाहर चौक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. 4 घंटे भोपाल में ट्रेड डील के खिलाफ महा पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद समय 16:15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

Previous articleCG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
Next articleRahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
News Desk

Satyabhama Majhi: Reading the Changing City Through Contemporary Art

Cities are never static. Roads expand, buildings appear, neighbourhoods change, public spaces acquire new functions, and familiar landscapes gradually take on new identities. For...

Building an Ecosystem for Indian Classical Dance Beyond Individual Festivals

The preservation of Indian classical dance requires more than occasional performances or the efforts of individual artists. Behind every successful artistic tradition is a...