10.6 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeBollywoodरेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम,...

रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड और शोबिज की दुनिया में कैट फाइट की बातें तो अक्सर ही सुनने में आती रहती हैं। लेकिन अब बदलते वक्त के साथ शोबिज की दुनिया में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट से ज्यादा गर्ल गैंग के चर्चे होते हैं। जहां अभिनेत्रियां आपस में दोस्त हैं और अक्सर गेट टू गेदर भी करती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही गेट टू गेदर देखने को मिला अलग-अलग समय और इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के बीच। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने वेटरन एक्ट्रेस रेखा, रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ अपने गेट टू गेदर की तस्वीरे साझा की हैं। अब ये तस्वीरें वायरल हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

इस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्रियां

कीर्ति सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम पर इन सितारों के साथ बिताई अपनी खूबसूरत शाम की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश रेखा, रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं। कीर्ति ने इसे एक यादगार शाम बताया है।इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश काले ने रंग का पैंटसूट और क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि रेखा ने सुनहरे दुपट्टे के साथ एक सुंदर सफेद सलवार कमीज पहनी थी।वहीं ‘मर्दानी’ फेम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मरून टॉप और गुलाबी सैटिन ट्राउजर में अपना क्लासी लुक बरकरार रखा। कीर्ति ने तस्वीरों को ऑनलाइन साझा करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘एक यादगार शाम’, जिसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया।
 
हुमा कुरैशी भी बनीं इस खूबसूरत शाम का हिस्सा

जल्द ही इस शाम में अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शामिल हो गईं। कीर्ति ने हुमा के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। हुमा काले कपड़ों में कीर्ति सुरेश के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। हुमा काले रंग के लॉन्ग कोट और पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सभी तस्वीरों में ये अभिनेत्रियां काफी खुश और चिल नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्रियों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग को दिखाती हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राउडी जनार्दना’ में नजर आएंगी। कीर्ति को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रीटा’ में देखा गया था। उन्होंने साल 2024 में वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं रानी मुखर्जी आखिरी बार ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं। जबकि हुमा कुरैशी का आखिरी प्रोजेक्ट वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ था।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....