10.6 C
London
Sunday, October 25, 2026
HomeLatest Newsतमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद

तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चेन्नई|तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने कहा है कि अम्मा के जन्मदिन पर खुशखबरी आएगी। उनके इस बयान ने नए राजनीतिक दल की अटकलों को हवा दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जयंती पर कार्यक्रम के दौरान दिए गए संकेतों को उनकी संभावित वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है।शशिकला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अम्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने इससे पहले एआईएडीएमके संस्थापक एमजी रामचंद्रन और जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बयान को नए राजनीतिक ऐलान की भूमिका माना जा रहा है। पार्टी से निष्कासन के बाद से ही वह वापसी की जमीन तलाश रही हैं।

नई पार्टी बनाने के संकेत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शशिकला 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बना सकती हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई में समर्थकों के साथ बैठक की थी। उनके करीबी अरासन ने कहा कि वे हर फैसले में चिन्नम्मा के साथ खड़े रहेंगे। समर्थकों का दावा है कि शशिकला की राजनीति में फिर से सक्रिय भूमिका होगी।

निष्कासन और सियासी पृष्ठभूमि

शशिकला कभी एआईएडीएमके की कार्यकारी महासचिव और जयललिता की करीबी मानी जाती थीं। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में हैं। उनका लक्ष्य 2026 का चुनाव बताया जा रहा है।तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2026 में चुनाव होने हैं। वर्तमान में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है। भाजपा और एआईएडीएमके गठबंधन भी चुनावी तैयारी में जुटा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 2021 में डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि एआईएडीएमके को 66 सीटें मिली थीं। 

पीएम मोदी और अमित शाह ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री जे जयललिता की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें करिश्माई नेता तथा उत्कृष्ट प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि जयललिता ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर आधारित जनकल्याणकारी शासन को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने अपने संदेश में उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि अम्मा को जनता का गहरा स्नेह मिला। मन की बात में भी उन्होंने उनका उल्लेख किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें नमन करते हुए गरीबों और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....