इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- ‘जागकर काटी पूरी रात’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करेंगे।

‘मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए’

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका परिवार दुबई में फंसा है। जंग के हालात के चलते कोई पूरी रात नहीं सो पाया है। केआरके ने लिखा है, ‘दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है’।

रमजान में दुबई गया केआरके का परिवार

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘मेरी पत्नी और बच्चे रमजान की वजह से इस वक्त दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करें’। उनका कहना है कि एक मित्र से उन्हें पता चला है कि लाखों लोग तत्काल दुबई से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वे असहाय हैं। नेटिजन्स केआरके को हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं, ‘आप तो खुद को नास्तिक बताते हो, फिर अचानक ईश्वर में यकीन कैसे?’
 

टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम वनडे मुकाबले को यादगार बना दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट के बेलेरीव ओवल में जारी तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे में जब वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं, तो भारतीय महिला टीम ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया। ब्लू जर्सी में खड़ी भारतीय खिलाड़ियों की कतार के बीच से गुजरते हुए हीली का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ। यह पल दर्शाता है कि मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद खिलाड़ियों के बीच सम्मान सर्वोपरि होता है।

79 गेंदों में शतक, 98 गेंद में 158 रन

35 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने करियर के अंतिम वनडे में 79 गेंदों पर शतक जड़ा। यह उनका आठवां वनडे शतक और भारत के खिलाफ तीसरा सैकड़ा था। इसके बाद उन्होंने और तेजी दिखाई और 98 गेंदों में 158 रन ठोक डाले, जिसमें 27 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनकी यह पारी वनडे करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर रहा। आखिरकार 37वें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर वह बोल्ड हो गईं। गेंद हाई फुलटॉस थी, जिस पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गईं। अंपायरों ने इसे वैध डिलीवरी माना। आउट होने के बाद पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया और हीली को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह एक ‘मास्टरक्लास’ का भावुक अंत था।

भारतीय टीम का सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस सम्मान की तस्वीरें साझा कीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, जिनकी हीली के साथ वर्षों से प्रतिस्पर्धा रही है, ने भी उन्हें हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई महिला ने लिखा, ‘टीम इंडिया ने खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को उनके अंतिम वनडे मैच पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।’

16 साल का शानदार करियर

2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली हीली ने 16 वर्षों तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 10 टेस्ट में 489 रन, 123 वनडे में 3619 रन और 162 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3054 रन बनाए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर भी रहीं। तीनों प्रारूपों में कुल 269 शिकार (24 टेस्ट में, 119 वनडे में, 126 टी20 में) उनके नाम दर्ज हैं। कुल 7106 अंतरराष्ट्रीय रन के साथ वह ऑस्ट्रेलिया की सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं, जहां केवल मेग लैनिंग और एलिस पेरी उनसे आगे हैं। दिसंबर 2023 में उन्हें मेग लैनिंग की जगह ऑस्ट्रेलिया की फुल-टाइम कप्तान बनाया गया था।

आखिरी मैच अभी बाकी

भारत के खिलाफ जारी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज (तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट) हीली की अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। छह से नौ मार्च को पर्थ में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनका ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में आखिरी मुकाबला होगा। हीली की यह पारी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि खेल भावना और सम्मान की मिसाल भी बनी। भारतीय टीम द्वारा दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ इस बात का प्रतीक था कि महान खिलाड़ियों को सीमाओं से परे सम्मान मिलता है।

4 अधिकारी निलंबित, प्रभावित परिवारों को 20-20 लाख की सहायता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश): काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 20 लोगों की मौत के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया. सरकार इस घटना के लिए RDO, DSP, जिला श्रम अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी को जिम्मेदार माना है. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देगी.

मुख्यमंत्री नायडू ने शनिवार रात काकीनाडा सरकारी जनरल हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह घटना बहुत दुखद है. सभी पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर तबके के हैं. मरने वालों में 12 अनुसूचित जाति के लोग और 8 महिलाएं हैं. हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हाल ही में ऐसी ही एक घटना हुई थी और हमने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे. इसके बावजूद, ऐसी घटना दोबारा होना बहुत दुखद है. हम घायलों को सबसे अच्छा इलाज दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस हादसे में एक पति-पत्नी की भी मौत हो गई. मरने वालों के बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए आवासीय स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाएगा.”

चार अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बहुत खतरनाक होता है और सावधानी बरतने में लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ. इसकी टेक्निकल जांच भी की जाएगी. उन्होंने इस घटना के लिए राजस्व मंडल अधिकारी (RDO), DSP, जिला श्रम अधिकारी और अग्निशमन अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित करने की घोषणा की.

उन्होंने कहा, “पूरी जांच की जाएगी. जो भी लोग जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. पटाखा फैक्ट्री मालिक को ढूंढा जाएगा, चाहे वह कहीं भी हो और सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. अगर जरूरी हुआ, तो उसकी संपत्ति जब्त करके पीड़ितों को सौंप दी जाएगी.”

कई पीड़ितों ने कथित तौर पर बताया कि वे लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वे वहां हर दिन 700 रुपये कमाते थे, जबकि MGNREGA के तहत उन्हें हर दिन सिर्फ 300 रुपये मिलते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का काम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए कमांड कंट्रोल सिस्टम से उन पर नजर रखी जाएगी.

छोटी सी लापरवाही से 20 लोग जिंदा जले
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम में एक छोटी सी लापरवाही की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. पटाखों की छोटी-छोटी गोली (pellets) में विस्फोटक पाउडर को दबाते समय, जब उस पर लोहे की रॉड से वार किया गया, तो चिंगारियां निकलीं. चिंगारियां पास के पटाखों के कच्चे माल पर गिरीं, जिससे कुछ ही सेकंड में आग फैल गई. यूनिट में रखे विस्फोटक एक साथ फट गए, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ.

छोटे से शेड में करीब 10 मजदूर बैठे थे. जब आग लगी और धमाके हुए, तो मजदूर शेड से बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर ही जिंदा जल गए.

पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि लाशें क्षत-विक्षत हो गईं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि पटाखों में सल्फर को ठीक से हैंडल न करने की वजह से धमाका हुआ होगा. एसपी बिंदु माधव ने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से केमिकल्स और विस्फोटक पदार्थ के सैंपल इकट्ठा किए हैं, और विस्तृत विश्लेषण के बाद ही सही वजह का पता चलेगा. उन्होंने आगे कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री दो छोटे धमाके हुए.

एसपी ने कहा कि सूर्यश्री फायर क्रैकर्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक अदबाला अर्जुन, और उनके भाई वीरबाबू (नानी) हादसे के बाद भाग गए. बाद में पुलिस टीमों ने उन्हें ट्रैक किया और कस्टडी में ले लिया. उनके पिता, अदबाला श्रीनिवास राव (55) की विस्फोट में मौत हो गई है.

इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद ‘सिकंदर’ के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेरिका-इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी इन हमलों का जवाब दिया है। जंग की वजह से बने हालात के बीच कई मिडिल ईस्ट के देशों ने फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। इसके नतीजे में वहां कई भारतीय फंस गए हैं। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद होने से ठीक पहले वह मिडिल ईस्ट से निकल आए।

खाली हुआ एयरस्पेस

फिल्म ‘सिकंदर’ के कंपोजर ने बताया कि वह कतर से ठीक समय पर निकले। मिसाइल लॉन्च और हमलों की खबरों के बाद वेस्ट एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस खाली कर दिया गया।

संतोष ने क्या लिखा?

संतोष ने एक्स पर लिखा ‘एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद होने से पहले मेरी कतर फ्लाइट शायद मिडिल ईस्ट से निकलने वाली आखिरी फ्लाइट थी। अभी स्टारलिंक से कनेक्ट हुआ। मैं अमेरिका के लिए उड़ान भर रहा हूं। इस इलाके में अपने सभी भाइयों और बहनों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’

इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो

क्यों कैंसिल हुईं फ्लाइट्स

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। ईरान ने जवाबी हमला किया। इसके बाद ईरान, इराक और मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए। इससे इंटरनेशनल फ्लाइट रूट पर बुरा असर पड़ा।
 
तमिल संगीतकार का वर्कफ्रंट

तमिल संगीतकार ‘संतोष नारायणन’ ने फिल्म ‘अट्टाकथी’ से डेब्यू किया था। उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। 2025 में उन्होंने सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’, सूर्या स्टारर ‘रेट्रो’ और विजय सेतुपति स्टारर ‘थलाइवन थलाइवी’ में म्यूजिक दिया है। वह अभी शिवकार्तिकेयन स्टारर ‘सेयोन’ पर काम कर रहे हैं।

‘मोदी है तो मुमकिन है’: 900 दिनों में हकीकत बना छह दशक पुराना सपना : अश्विनी वैष्णव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

अहमदाबाद| केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐतिहासिक दिन को भारत के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि पिछले छह दशकों से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जो सपना देखा गया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से साकार हुआ है। मात्र 900 दिनों में फाउंडेशन से प्रोडक्शन तक की यात्रा ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के मंत्र को चरितार्थ करती है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर एक फाउंडेशनल इंडस्ट्री है। मोबाइल, लैपटॉप और सर्वर जैसे हर आधुनिक उपकरण के लिए चिप्स अनिवार्य हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना और निर्यात आठ गुना बढ़ा है। अब ‘सेमीकंडक्टर 2.0’ के तहत भारत केवल चिप डिजाइन ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, मशीनरी, केमिकल्स और गैस सहित पूरा इकोसिस्टम देश में ही विकसित करेगा। आज देश की 315 से अधिक विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी चिप डिजाइन में सक्रिय हैं, जो विकसित भारत की मजबूत नींव का संकेत है।

भारत-अमेरिका संबंधों का प्रतीक बना प्लांट
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस अवसर को भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्लांट केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि अमेरिकी तकनीक और भारत की उत्पादन क्षमता के समन्वय का भविष्य है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय विकल्प बनकर उभरा है। उन्होंने विशेष रूप से गुजरात के साणंद से धोलरा तक विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल अन्य देशों और निवेशकों के लिए भी प्रेरणादायक है। अमेरिकी कंपनियां गुजरात की संभावनाओं को सकारात्मक दृष्टि से देख रही हैं।

‘यह उद्घाटन नहीं, इतिहास की अमर क्षण’ – माइक्रोन सीईओ
माइक्रोन टेक्नोलोजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने भावुक स्वर में कहा कि यह केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि इतिहास की अमर क्षण है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल से मिली प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि जो कभी असंभव लगता था, वह आज साणंद की धरती पर साकार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में डेटा हृदय के समान है और डेटा के लिए मेमोरी व स्टोरेज अनिवार्य हैं। माइक्रोन का यह प्लांट हर वर्ष करोड़ों चिप्स का उत्पादन कर वैश्विक जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट में 100 प्रतिशत जल पुनः उपयोग (वॉटर री-यूज) और सस्टेनेबिलिटी के उच्च मानकों का पालन किया जा रहा है। गर्व से उन्होंने कहा, “जब लोग पूछते थे कि क्या भारत में विश्वस्तरीय सेमीकंडक्टर सुविधा बन सकती है? मेरा जवाब है – हां, संभव है!”

एआई युग के लिए अत्याधुनिक उत्पादन
माइक्रोन के इस मेगा प्लांट में एसएसडी (सॉलिड स्टेट ड्राइव), डीआरएएम और एनएएनडी जैसे आधुनिक स्टोरेज व मेमोरी उपकरणों का निर्माण होगा। एआई आधारित प्रणालियों के लिए मजबूत मेमोरी सपोर्ट अनिवार्य है, ऐसे में यह उत्पादन वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह प्लांट दुनिया के सबसे बड़े और अत्यंत स्वच्छ क्लीनरूम सुविधाओं में शामिल है, जहां ऑपरेशन थिएटर से भी अधिक शुद्ध वातावरण में चिप पैकेजिंग की जाती है।

रोजगार और समावेशन की नई मिसाल
वर्तमान में प्लांट में 2000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो आने वाले समय में बढ़कर 5000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार तक पहुंचेंगे। विशेष बात यह है कि दिव्यांग नागरिकों को भी ऑपरेटर और टेक्नीशियन के रूप में समान अवसर दिए गए हैं। उद्घाटन समारोह में गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायक, मुख्य सचिव एम.के. दास और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव पी. भारती सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भारत अब वैश्विक सेमीकंडक्टर मानचित्र पर मजबूती से उभर चुका है और साणंद से शुरू हुई यह यात्रा विकसित भारत के तकनीकी भविष्य की नई इबारत लिख रही है।

टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, जबकि जिम्बाब्वे अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया है।

शानदार फॉर्म में प्रोटियाज

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा है। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतने के बाद टीम ने सुपर-8 में भी अपना दबदबा कायम रखा। भारत को 76 रन से हराने के बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट से मात देकर टीम ने अपनी ताकत दिखाई। कप्तान एडेन मार्करम शानदार लय में हैं और छह मैचों में 178 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन भी लगातार रन बटोर रहे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी 11 विकेट लेकर प्रभावशाली रहे हैं, जबकि केशव महाराज की स्पिन ने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया है।

जिम्बाब्वे के लिए चुनौतीपूर्ण राह

जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सबको चौंकाया था, लेकिन सुपर-8 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ हार ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों मैचों में गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई, जहां विरोधी टीमों ने 250 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। वह अब तक पांच मैचों में 277 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में एकतरफा मुकाबला

टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी जिम्बाब्वे आज तक टी20 में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा सका है। ऐसे में यह मैच जिम्बाब्वे के लिए इतिहास बदलने का अवसर हो सकता है।

पिच और मौसम का हाल

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर 148 रन और दूसरी पारी का औसत 135 रन है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्या आप जानते हैं?

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए चार पूर्ण मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है।विश्व कप में जिम्बाब्वे की दक्षिण अफ्रीका पर एकमात्र जीत 1999 में केम्सफोर्ड में आई थी। उस नतीजे के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा, क्योंकि एडजबेस्टन में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच टाई रहा था।1992 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाते समय जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक ही फ्लाइट में सफर कर रही थीं। वैश्विक क्रिकेट में लंबे अलगाव के बाद वापसी का जश्न मनाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीयर की पेशकश की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारावा।

एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया    

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी ड्रोन भेजा गया। रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने उक्त संदिग्ध ड्रोन को देखते ही तुरंत जवाबी फायरिंग की। 
जानकारी अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन रविवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस संबंध में सैन्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया, कि भारतीय सीमा पर घुसा ड्रोन सेना की गोलीबारी से बच निकला। आसमान में मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर वापस चला गया। यह दूसरी बार हुआ जबकि तीन दिनों के भीतर सीमा पार से ड्रोन गतिविधि देखी गई है, जिसके चलते भारतीय सेना को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। यहां बताते चलें कि 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हुई थी, जिस पर सेना ने कार्रवाई की थी। ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार या नशीले पदार्थ गिराने या फिर जासूसी करने के लिए किया जाता है। 
ड्रोन वाली घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने संपूर्ण इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उक्त ड्रोन ने कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री तो भारतीय सीमा पर नहीं छोड़ी है। इसी के साथ ही पूरे पुंछ सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमा पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस घटना को गंभीर इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफतो पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमले कर रहा और जंग के हालात पैदा किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में ड्रोन भेजकर एक नया मोर्चा खोलने का इरादा जता रहा है। 

Previous articlePAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
Next articleWest Asia में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसे जोधपुर के यात्री
News Desk

इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच साउथ के एक्टर विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिसाइलें नजर आ रही हैं। यह मिसाइलें युद्ध की हैं।

ईरान के किए जवाबी हमले

शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। बदले में ईरान ने इस्राइल और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री वाली जगह को निशाना बनाकर हमले किए। तनाव बढ़ने पर अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में धमाकों की खबरें आईं।

वीडियो में क्या है?

इस बीच विष्णु मांचू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जो उनके घर के बाहर से रिकॉर्ड किया हुआ लग रहा है। क्लिप में आसमान में रोशनी की लकीरें दिख रही हैं, माना जा रहा है कि ये मिसाइलें और इंटरसेप्शन हैं। बैकग्राउंड में उनके छोटे बेटे की आवाज सुनी जा सकती है।

Sonal Chauhan Stranded: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

प्रार्थना कर रहे अभिनेता

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘आज रात दुबई में परिवार से मिलने जा रहा हूं। आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई। प्रार्थना है कि कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो। आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी नाजुक है। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।’

फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

इस लड़ाई ने मिडिल ईस्ट में हवाई यात्रा पर भी बहुत बुरा असर डाला है। हमलों के बाद, कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने पूरे इलाके में अपनी सर्विस रोक दी।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन………..जाने कौन हैं ये  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। टीएमसी ने जिन चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उसमें बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी सहित पॉपुलर बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम का ऐलान किया। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। कोयल का जन्म कोलकाता हुआ में हुआ। कोयल अभिनेत्री होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वे विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। वे अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाली पहली सदस्य होंगी। 
कोयल अब तक कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में अभियन कर चुकी है। अपनी दमदार अभियान से उन्होंने हमेशा फैंस को खुश किया है। कोयल को टॉली क्वीन भी कहा जाता है। 
कोयल के पिता का नाम रंजीत मल्लिक है। कोयल के पिता भी एक दिग्गज बंगाली अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं। उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है। कोयल ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की। उन्होंने फिर गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री ली है। कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी रचाकर उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाया था। बंगाली सिनेमा में निसपल का भी बड़ा नाम है। शादी से पहले सालों तक दोनों रिश्ते में रहे थे।
शादी के बाद साल 2020 में कोयल ने बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम उन्होंने कबीर सिंह रखा है। इसके बाद साल 2024 में कोयल नन्ही परी की मां बनीं। कोयल मल्लिक रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। कोयल वर्क और पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती हैं।

Previous articleWest Asia में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसे जोधपुर के यात्री
News Desk

टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान ने शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध भले ही 5 रन से जीत दर्ज की, लेकिन यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस और ओस को बड़ा फैक्टर बताया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए। मेहमान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था, लेकिन ऐसा न हो सका। श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 207 रन बना लिए।

सलमान आगा का नया बहाना

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, ‘टॉस हारने के बाद मैच हमेशा चुनौतीपूर्ण हो गया था, क्योंकि ओस एक बड़ा फैक्टर थी। अगर हम टॉस जीतते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। ओस ने काफी असर डाला। हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए। उस्मान का आज अच्छा दिन नहीं था, ऐसा हो सकता है। पूरे टूर्नामेंट में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। अगर फरहान को थोड़ा और सहयोग मिला होता तो हालात बेहतर हो सकते थे।’

दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके

इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 15.5 ओवरों में पहला झटका लगा, जिसके बाद आठ विकेट खोकर सिर्फ 212 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमां (84) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। शेष बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ वर्षों से हमारे लिए समस्या बना हुआ है, हमें इस पर जरूर काम करना होगा। हम मैच को उस तरह खत्म नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे। हमने 18 ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाकी दो ओवरों में विपक्षी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 160 रन का स्कोर भी शायद डिफेंड करना मुश्किल होता।’

श्रीलंकाई कप्तान ने क्या कहा?

दूसरी ओर, मैच गंवाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, ‘यह एक करीबी मुकाबला था, हम इसे जीत के साथ खत्म कर सकते थे। शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान के तौर पर यह दौर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हां, हम निराश हैं और मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं। दुर्भाग्य से, हमें चोटों का सामना करना पड़ा। भविष्य में उम्मीद है कि ऐसी चोटें न हों। हमारे दो प्रमुख गेंदबाज वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना उपलब्ध नहीं थे। उम्मीद है कि वे जल्द लौटेंगे और श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

शनाका ने प्रशंसकों से मांगी माफी

उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी खिलाड़ियों के रूप में हम दबाव महसूस करते हैं। यह एक गलती थी और मैं प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी चाहता हूं। हम सभी को मिले समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं। रत्नायके काफी निरंतर रहे हैं और क्रीज का अच्छा उपयोग करते हैं। हमारे पास दुनिथ वेल्लालागे जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जो लगातार आगे बढ़ रहे हैं।’