बिहार के 4 विधायक ने बढ़ाई तेजस्वी यादव की टेंशन, राज्यसभा चुनाव में वोट देने नहीं पहुंचे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी. आज सोमवार को 37 सीटों पर चुनाव होना है, लेकिन इसमें 26 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार जीत गए हैं. बिहार में राज्यसभा की कुल 5 सीटें हैं, जिसको लेकर कशमकश जारी है. 4 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है, तो वहीं 5वीं सीट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों संघर्ष कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी खबर आई, जो विपक्ष को हैरान कर देने वाली है. इसके साथ ही एक सियासी बयानबाजी को भी जन्म दे दिया है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग में अब तक सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है, सिर्फ विपक्ष के 4 विधायकों को छोड़कर. ये चारों विधायक मतदान के एक दिन पहले से ही पार्टी से संपर्क तोड़ चुके हैं. यानी 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया. यहां जानते हैं, उन चारों विधायकों के बारे में, जिन्होंने मतदान नहीं किया

मनोज विश्वास

मनोज विश्वास बिहार के फारबिसगंज से विधायक हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. मनोज की पहचान युवा नेता के रूप में उभरी है. मतदान के एक दिन पहले जब सभी विपक्ष के विधायकों को पटना के एक होटल में एकत्रित होने के लिए बुलाया गया, तो मनोज अनुपस्थित रहे. इसी दौरान से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए नहीं पहुंचना, विपक्ष के लिए चिंता बढ़ा दी है।

मनोहर प्रसाद

मनोहर प्रसाद भी कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं. जो कटिहार जिले की मनिहारी सीट से विधानसभा पहुंचे थे. मनोहर प्रसाद की पहचान जमीनी नेता के तौर पर है, लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा न पहुंचना पार्टी के लिए चिंता बढ़ा दी है।

सुरेंद्र कुशवाहा

सुरेंद्र कुशवाहा का बिहार की राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है. सुरेंद्र वाल्मीकिनगर से कांग्रेस के विधायक हैं. लेकिन कांग्रेस पार्टी के समर्थित आरजेडी प्रत्याशी के लिए वोट देने नहीं पहुंचे. यानी कांग्रेस पार्टी के कुल तीन विधायक मतदान देनें नहीं पहुंचे हैं।

फैसल रहमान

फैसल रहमान इकलौते ऐसे विधायक हैं, जो आरजेडी के टिकट पर विधायक बनने के बाद भी मतदान देते समय फरार हैं. फैसल रहमान ढाका से विधायक हैं. फैसल रहमान की अनुपस्थिति ने न सिर्फ आरजेडी, बल्कि इंडिया गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने जीता ऑस्कर, मां को समर्पित किया अवॉर्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

एक्ट्रेस जेसी बकले ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फिल्म ‘हैमनेट’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस जीत के साथ वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि फिल्म क्लोई झाओ के निर्देशन में बनी है, और इसमें जेसी की एक्टिंग को दुनियाभर में लोगों ने काफी सराहा गया।

मां को समर्पित किया अवॉर्ड

अवॉर्ड लेने के दौरान अपने इमोशनल स्पीच में जेसी बकली ने इस किरदार से जुड़ी भावनाओं के बारे में बात की। जेसी बकले ने अपने अवॉर्ड को मांओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘आज यू.के. में मदर्स डे है और मैं यह अवॉर्ड एक मां के दिल के खूबसूरत और उलझे हुए जज्बात को समर्पित करना चाहती हूं।’

इस उपन्यास पर आधारित है फिल्म 

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बकले के साथ एमा स्टोन को फिल्म ‘बुगोनिया’ के लिए, रोज बायरन को ‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’ के लिए, रेनेट रीन्सवे को ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए और केट हडसन को ‘सॉन्ग संग ब्लू’ के लिए नॉमिनेट किया गया था।फिल्म ‘हैमनेट’ को कई अन्य कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल हैं।यह फिल्म मैगी ओ’फारेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कहानी विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने छोटे बेटे की मौत के बाद के दुख से जूझते हैं।
 
जेसी बकले के बारे में 

जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में रुचि थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद लंदन की मशहूर ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) में ट्रेनिंग ली।

करियर की शुरुआत

जेसी को पहली बड़ी पहचान 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, जैसे- ‘हैमनेट’, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर मिला, वाइल्ड रोज, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने काफी सराहा।
 
खास बात

जेसी बकले सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। आज के समय में वह हॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

मौसम बदलते ही बढ़ता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये 5 हेल्थ टिप्स

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

मौसम बदलते ही शरीर कमजोर होने लगता है और वायरल, खांसी-जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप भी हर मौसम में बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं तो कुछ खास आदतों और सावधानियों को अपनाना बेहद जरूरी है।दरअसल, कुछ सरल लेकिन असरदार उपाय आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की तो जरूरत भी नहीं है। यहां इस लेख में हम आपको बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप बीमारियों से बच सकते हैं और पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
 
संतुलित आहार और हरी सब्जियां-फल खाएं

 बदलते मौसम में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व चाहिए। हरी सब्जियां और मौसमी फल से भरपूर भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाता है।इसलिए ये कोशिश करें कि आपके हर भोजन में ताजे फल या हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हों।

पर्याप्त पानी पीएं

अब जब मौसम गर्मी का आ रहा है तो पानी आपके लिए बेहद जरूरी है।दिनभर कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। हर्बल चाय, नींबू पानी या नारियल पानी भी हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं।ऐसा नहीं करने पर शरीर में पानी की कमी से थकान, सिरदर्द और कमजोरी हो सकती है। 

नियमित व्यायाम और योग करें

योग, स्ट्रेचिंग और हल्का कार्डियो शरीर को फिट रखते हैं। ये रक्त संचार बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। प्रतिदिन 20-30 मिनट व्यायाम करने से शरीर की कमरोजी दूर होती है।

पर्याप्त नींद और आराम

बदलते मौसम में नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद शरीर की मरम्मत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।नींद की कमी से शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

स्वच्छता और व्यक्तिगत हाइजीन

हाथों, चेहरे और मोबाइल जैसी चीजों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। बाहर से आने के बाद कपड़े बदलें और हाथ-मुंह धोएं। इससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।
 

टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन है नंबर-1

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के लंबे इतिहास में सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने 13,000 या उससे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की हैं. इस जादुई आकड़े तक पहुंचने के लिए केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि धैर्य और सालों की कड़ी मेहनती लगती है. अब तक दुनिया के गिने-चुने पांच दिग्गज बल्लेबाज ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं, इस एलीट क्लब में सचिन तेंदुलकर, जो रूट, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस ही अपना नाम दर्ज कर पाए हैं. ये आंकड़े इन दिग्गजों के अटूट जुनून और दशकों तक पिच पर टिके रहने की समर्पण को दर्शाती है|

सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन 

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े. उनकी खेल के प्रति समर्पण ही था कि उन्होंने दुनिया के हर कोने और हर महान गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए. सचिन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13,000 रन का आंकड़ा पार किया था|

जो रूट ने पोंटिंग, कैलिस और द्रविड़ को पीछे छोड़ा

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 13,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने इकलौते इंग्लिश क्रिकेटर हैं. साथ ही रूट महान सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. रूट ने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ये गौरवशाली मुकाम हासिल किया है. रूट अब सचिन के 15,921 रनों के ‘अजेय’ विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं, क्योंकि वे अब तक 163 टेस्ट मैचों में कुल 13,943 रन बनाए हैं, जिसमें 41 शतक शामिल हैं|

टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन बनाए. इस दौरान पोंटिंग ने अपने करियर में 41 शतक जड़े और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के ‘स्वर्ण युग’ का नेतृत्व किया, जो उनकी निरंतरता की सबसे बड़ी ताकत थी|

जैक कैलिस हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी

क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े ऑलराउंडर माने जाने वाले जैक कैलिस टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने न केवल 166 टेस्ट मैचों में 13,289 रन बनाए, बल्कि 292 विकेट भी चटकाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 45 शतक लगाए. उनके आंकड़े बताते हैं कि एक ऑलराउंडर होने के बावजूद भी वे एक बल्लेबाज के तौर पर उतने ही महान थे, जितना कोई उचित बल्लेबाज हो|

राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज हैं

‘द वॉल’ के नाम से मशहूर भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे (31,258) खेलने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. द्रविड़ का खेल धैर्य, एकाग्रता और अटूट तकनीक का एक अद्भुत मिश्रण था. उन्होंने अपने करियर में 36 शतक जड़े|

ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ईरान। मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच भारत ने ईरान से 550 लोगों को बाहर निकाला है. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी है. मिडिल ईस्ट जहां ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ी है. इस दौरान ईरान से सुरक्षित भारत वापस लाना किसी चुनौती से कम नहीं है. ईरान से सुरक्षित वापस लाना भारत सरकार का यह कदम दिखाता है कि वे अपने देश के नागरिकों के लिए कितने तत्पर हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग देने के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां की जनता का धन्यवाद. इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके सहयोग के लिए हम आभारी हैं”।

28 फरवरी से जंग जारी

दरअसल, इन दिनों मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के हमले से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं. ईरान भी जवाबी कार्रवाई देने में पीछे नहीं हट रहा है, लगातार हवाई हमले और बमबारी जारी रखे हुए है. 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध में हजारों की तादात में भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्होंने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी. ईरान में फंसे भारतीयों के संपर्क में लगातार भारतीय दूतावास और कई अधिकारियों की टीमें जुटी थी. इधर विदेश मंत्री भी लगातार अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए बातचीत कर रहे थे. इसी बीच विदेश मंत्री ने बताया कि ईरान से 550 लोगों को निकालकर भारत लाया गया है।

एस जयशंकर ने कई बार विदेश मंत्री से की थी बात

विदेश मंत्री ने बताया कि आर्मेनिया सरकार ने भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने में काफी मदद की. इसका फायदा रेस्क्यू ऑपरेशन में हुआ. बता दें, भारतीयों को वापस अपने देश लाने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कई बार ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान एस जयशंकर ने न सिर्फ ईरान के विदेश मंत्री बल्कि कई देशों को विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत कर मिडिल ईस्ट पर चल रहे तनाव को लेकर चर्चा की थी।

Previous articleइंदौर में ट्रैफिक का सिरदर्द खत्म होगा, पिगडंबर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
Next articleपोटा केबिन में नाबालिग छात्राओं की गर्भावस्था पर भूपेश बघेल का संज्ञान
News Desk

98वें ऑस्कर में छाई One Battle After Another, दमदार कहानी से जीता दिल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म समेत कुल छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग के अवॉर्ड जीतकर फिल्म ने विनिंग सिक्स जड़ा। फिल्म को ऑस्कर 2026 में 13 नॉमिनेशन मिले थे। जानते हैं छह ऑस्कर जीतने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में ऐसा क्या है खास और क्या है फिल्म की कहानी?

क्या है ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कहानी?

फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बॉब फर्ग्यूसन की कहानी कहती है। बॉब अपनी जवानी के दिनों में एक क्रांतिकारी था। अब वह एक आम जिंदगी जी रहा है। उसकी एक बेटी विला है। बॉब खुद को एक असफल पिता मानता है।लेकिन अचानक उसका एक पुराना दुश्मन कर्नल स्टीवन लॉकजा पीछे पड़ जाता है। इस दुश्मनी की आंच बॉब की बेटी तक भी पहुंचती है। ऐसे में बॉब अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है। अब यह कहानी एक पिता के संघर्ष में बदल जाती है। फिल्म में पिता बॉब के रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो नजर आए हैं।

फिल्म में क्या है खास?

फिल्म में बस एक पिता का संघर्ष नहीं है, बल्कि इस कहानी के जरिए अमेरिका के 60 और 80 के दशक को दिखाया गया है। कैसे उस दौर में अमेरिका बदल रहा था, कैसे अनन्याय अपने चरम पर था। इस फिल्म में उस दौर की कई सामाजिक बुराइयों को भी दिखायाा गया है।  

पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है निर्देशन

पाॅल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गजब का एक्शन, थ्रिल देखने को मिला है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कई वास्तविक क्रांतिकारी समूहों से प्रेरणा ली गई है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टेयाना टेलर, वुड हैरिस, एलाना हैम, पॉल ग्रिमस्टैड और शॉन पेन जैसे उम्दा हॉलीवुड एक्टर्स मौजूद हैं।

कैमरे देखकर घबराए शिवम दुबे, मजेदार अंदाज में कहा- ‘मेरी बीवी आ रही है’

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि पैपराजी के साथ हुआ एक मजेदार वाकया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबे एक बिल्डिंग के बाहर खड़े थे, तभी वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. अचानक कैमरे देखकर दुबे थोड़े हैरान हो गए और मुस्कुराते हुए पूछने लगे कि आप लोग यहां कैसे पहुंच गए|

“मेरी बीवी आ रही है…” 

पैपराजी ने जब उनकी तारीफ की और वीडियो बनाना शुरू किया तो दुबे ने हंसते हुए कहा, “मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ वीडियो बना लेना.” उनका यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. कुछ देर बाद उन्होंने मजाक-मजाक में पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की भी बात कही. दुबे का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

टी20 वर्ल्ड कप में निभाई अहम भूमिका

हाल ही में दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली थी. उनकी इस छोटी लेकिन अहम पारी ने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे और टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया|

पिता को समर्पित किया मेडल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं. इन तस्वीरों में वह अपने पिता को विजेता मेडल देते हुए नजर आए. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि उनके जीवन के असली हीरो उनके पिता हैं. यह भावुक पल भी फैंस को काफी पसंद आया|

ट्रेन से मुंबई पहुंचे दुबे

दिलचस्प बात यह भी रही कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई का सफर हवाई जहाज से नहीं बल्कि ट्रेन से किया था. उन्होंने सयाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा की ताकि वह जल्दी अपने परिवार और बच्चों के पास पहुंच सकें. पूरे सफर के दौरान उन्होंने कैप और मास्क पहनकर खुद को पहचान से दूर रखने की कोशिश की थी. उसके बाद मुंबई पहुंचने पर पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से स्टेशन से बाहर निकाला गया. शिवम दुबे का यह सादा और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, और यही वजह है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कटक (ओडिशा): कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात आग लग गई. इस घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई है. यह घटना सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर हुई जब अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलने पर, हॉस्पिटल की फायर यूनिट मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. बाद में, आग बुझाने के लिए तीन फायर टेंडर लगाए गए.

एहतियात के तौर पर, ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया. 10 से अधिक गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सुरक्षा और लगातार इलाज के लिए न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया.

स्वास्थ्य सचिव, कटक के जिला कलेक्टर और DCP समेत वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे. इमरजेंसी में मदद करने और स्थिति को संभालने के लिए हॉस्पिटल के पास की मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया था.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अस्पताल का दौरा किया, स्थिति का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की.

सीएम माझी ने बताया कि आग लगने की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की. घायलों से मिलने और अधिकारियों के साथ स्थिति का समीक्षा करने के बाद माझी ने कहा, “आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी. दुर्भाग्य से, हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. उच्च स्तरीय जांच शुरू की जाएगी और नतीजों के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा, “मरीजों को सुरक्षित निकालने के दौरान हॉस्पिटल के 11 स्टाफ जलने से घायल हो गए. मरने वालों के परिवार वालों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.”

सीएम माझी ने कहा कि ट्रॉमा ICU, उसके पास वाले ICU और पहली मंजिल के वार्ड में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था. आग में उनमें से सात की मौत हो गई. उन सभी को शिफ्ट किया गया, जिसके बाद तीन और की मौत हो गई. मेडिकल स्टाफ और सिक्योरिटी वालों ने मरीजों को बचाने में अपनी जान जोखिम में डाली; इस दौरान उन्हें भी चोटें आईं, और उनका भी इलाज चल रहा है

उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए, तो हमने विभाग को अग्नि सुरक्षा उपाय बेहतर करने के निर्देश दिए थे. इस वित्तीय वर्ष में, हमने इसके लिए 420 करोड़ रुपये का बजट रखा है. काम चल रहा है. अगले अगले वित्तीय वर्ष में, हमने इसके लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं…मैं इस घटना की न्यायिक जांच का आदेश दे रहा हूं. इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नवीन पटनायक ने संवेदना व्यक्त की
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया, “कटक में SCB मेडिकल में आग लगने की घटना, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई, बहुत दिल दहला देने वाली है. मैं दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. साथ ही, मैं आग में गंभीर रूप से घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. मैं राज्य सरकार से सभी घायलों के लिए सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं.

सोफिया फिरदौस ने न्यायिक जांच की मांग की
घटना के बाद बारामती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से बात की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह बहुत दुखद घटना है. मैं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करती हूं और एक तय समयसीमा में कमियों को समझने और सख्त एक्शन लेने और यह सुनिश्चित करने की मांग करती हूं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसलिए विभाग की तरफ से उच्च स्तरीय जांच बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

 

Varun Dhawan, Nora Fatehi और Tara Sutaria ने Marce Pedrozo के निधन पर जताया दुख

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए।

वरुण ने किया भावुक पोस्ट 

एक्टर वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान और बेहद साफ दिल के थे।’

नोरा ने लिखा लंबा नोट 

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी एक लंबा भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि इस खबर से वह पूरी तरह टूट गई हैं। नोरा ने मार्से को अपना भाई और बहुत करीबी दोस्त बताया। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह मेरे लिए भाई और भरोसेमंद दोस्त जैसे थे।वह मेरी जिंदगी के सफर की शुरुआत से हिस्सा रहे। आप सभी ने हमारे रिश्ते को देखा है। वह हमेशा मेरी पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा रूप बाहर लाते थे। जब भी आप उन्हें मेरे साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी। हम लगभग हर चीज साथ करते थे।’नोरा ने आगे लिखा, ‘मैंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया। समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं। आप सभी से निवेदन है कि आज उनके लिए दुआ करें। अब मार्से पेड्रोजो हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और मेरा दिल टूट गया है। मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं।’

मेरा दिल दुखी है- तारा सुतारिया

वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी पुरानी पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘शांति से आराम करो, प्यारे मार्सेलो। यह जानकर मेरा दिल दुखी है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे।हमने करीब दस साल साथ काम किया और आप हमेशा सेट पर सबसे चमकदार इंसान होते थे। मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार मिले थे। वह मेरा पहला फोटोशूट था और मैं सिर्फ 20 साल की थी और बहुत शर्मीली भी।’तारा ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूलूंगी कि आपने मुझे कितना अच्छा महसूस कराया और कितना खूबसूरत भी। आपकी मिठास, आपका हुनर और वो सारी हंसी के पल के लिए धन्यवाद। उम्मीद है आसमान भी आपकी कला के रंगों से भर जाएगा। आपकी एनर्जी हमेशा हमारे साथ रहेगी।’बता दें मार्से पेड्रोजो कई बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुके थे, जिनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। फिलहाल उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

शादी के तुरंत बाद कुलदीप यादव का खास पोस्ट वायरल, इंस्टाग्राम पर शेयर की हाथ जोड़े फोटो

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बीते शनिवार यानी 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी कर जीवन की नई शुरुआत की है. इस शानदार शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं. भारत के पूर्व क्रिकेटर के साथ मौजूदा टीम के स्टार खिलाड़ी शादी में शामिल हुए, जिसमें तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, तेज गेंदबाज आरपी सिंह और भारतीय स्टार सुरेश रैना भी समारोह में पहुंचे|

कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

कुलदीप यादव ने रविवार यानी 15 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसपर कुलदीप ने लिखा, ‘हमारी हमेशा चलने वाली शुरुआत अब से | 14.03.2026’ (Our Forever begins now). इन फोटो को देखते ही देखते फैंस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कुलदीप की इस पोस्ट पर चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अब तक इसपर 3 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं|

मसूरी में आयोजित हुई कुलदीप की शादी

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी की रस्में हफ्ते की शुरुआत में ही शुरू हो गई थीं और शनिवार देर रात तक चलती रहीं. मसूरी के एक लग्जरी होटल में ये शादी आयोजित किया गया. करीबी दोस्त, परिवार और मेहमानों ने पहाड़ी इलाके की शांत फिजाओं में कपल को एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया|

कुलदीप ने फैंस को दिया सुखद सरप्राइज

कुलदीप यादव आमतौर पर अपनी निजी जीवन को लेकर काफी कम बोलते हैं. ऐसे में उनकी शादी की खबर फैंस के लिए एक सुखद सरप्राइज की तरह आई. जैसे ही शादी की पहली तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों की लाइन लग गई. 30 साल के कुलदीप भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम के अहम हिस्सा हैं. साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप ने खुद को अहम मौके पर विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के तौर पर स्थापित किया है|