आज तीन विधानसभाओं में प्रचार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

देवघर।  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार जारी है. सीएम मोहन यादव भी प्रचार में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री शनिवार को तीन विधानसभाओं फुल्लीडुमर, पिपरा और बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम का बिहार में धुआंधार प्रचार जारी है. मोहन यादव का नाम बीजेपी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं.

सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. देवघर एयरपोर्ट से सीएम 11.10 बजे बिहार के बांका के लिए रवाना होंगे. यहां सीएम बेलहर विधानसभा के फुल्लीडुमर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे बेलहर से मोतिहारी जाएंगे. यहां पिपरा विधानसभा क्षेत्र के बालाकोठी हाई स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पिपरा से गयाजी के लिए सीएम दोपहर 2 बजे रवाना होंगे. गयाजी जिले की बोधगया विधानसभा गजाधरपुर मैदान में सभा करेंगे.

बिहार में मुख्यमंत्री का धुआंधार प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीएम मोहन यादव का धुआंधार प्रचार जारी है. इससे पहले पटना, पश्चिम चंपारण, सहरसा, गयाजी, बांका और मधेपुरा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. सीएम बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. सेकंड फेस के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी और दोनों चरणों के परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे. सीएम दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं.इन चुनावों में बीजेपी को सीएम के प्रचार से काफी मदद मिली थी. अब बिहार में अपनी दमदार छवि का असर दिखा रहे हैं. सीएम, यादव समाज से आते हैं और ओबीसी भी हैं. बिहार में करीब 14 फीसदी यादव है.

दो दिवसीय काशी दौरे पर पीएम मोदी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) पहुंचे. प्रधानमंत्री बिहार के भभुआ से चुनावी सभा करने के बाद शाम पांच बजे बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस रवाना हो गए. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया. वहीं, पीएम मोदी शनिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वह अपने संसदीय क्षेत्र से ही वर्चुअली लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे.

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
वाराणसी (बनारस) पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा. रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के काफिले के दौरान सड़क के दोनों किनारे हाई सिक्योरिटी दिखी, जो ट्रैफिक के साथ स्थानीय लोगों को भी मैनेज करती दिखी.

मोदी-मोदी और हर-हर महादेव के लगे नारे
मोदी के स्वागत वाराणसी यानी काशी के लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. बच्चों, युवाओं बुजुर्गों ने पीएम के काफिले का स्वागत मोदी-मोदी और हर-हर महादेव के नारों के साथ किया. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की गयी. बताया जाता है कि हवाई अड्डे से बरेका जाते समय प्रधानमंत्री के काफिले पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई. इस दौरान पूरा मार्ग केसरिया और तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया गया था. वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी है.

4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी आठ नवंबर को वाराणसी से देश को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बेहतरीन सेवा मानी जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री इस अवसर पर बनारस स्टेशन पर मौजूद गणमान्य लोगों से संवाद भी कर सकते हैं.

विशेष ट्रेनों की तुलना में दो घंटे 40 मिनट का बचेगा समय
बताया जा रहा है कि बनारसखजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा. यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी. नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब दो घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी. इससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा. साथ ही यह ट्रेन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम पहुंच प्रदान करेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को नया आयाम और आर्थिक गति मिलेगी.

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित केरन सेक्टर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंक विरोधी सफलता दर्ज की। सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा की कि ऑपरेशन पिम्पल (OP Pimple) नाम से चलाया गया यह अभियान अभी भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सेना के मुताबिक, केरन सेक्टर में घुसपैठ की योजना की विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत आतंकियों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने भी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।

चिनार कॉर्प्स ने बयान जारी कर कहा, “ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं, क्षेत्र की तलाशी जारी है।” सुरक्षा बल अब इलाके की सघन तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी और संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि हो सके। मारे गए आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले, 5 नवंबर को किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था।

 

पीएम मोदी ने वाराणसी से चलाईं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, बोले– तीर्थस्थलों को जोड़ा जा रहा विकास से

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश की 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

नई ट्रेनों में बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन रूट्स पर ट्रेनों की शुरुआत के साथ भारत में अब 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालन में आ चुकी हैं।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नई बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन में बच्चों से बातचीत भी की और उन्हें भारत के विकास में रेल की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “अब भारत के तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक भारत की प्रगति से जोड़ने का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यात्राओं का एक आर्थिक पहलू भी है। “पिछले साल 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब तक 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु वहां पहुंच चुके हैं। इससे न केवल पर्यटन को, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिली है,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी वाराणसी वंदे भारत कार्यक्रम ने साफ संकेत दिया कि केंद्र सरकार तीर्थ पर्यटन और आर्थिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

BCCI ने एशिया कप में नकवी की भूमिका पर ऐतराज जताया, विवाद अब ICC तक पहुँचा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 खत्म हुए करीब छह हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता था। लेकिन मैच के बाद जो दृश्य सामने आए, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

दरअसल, भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और साथ ही पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेनी थी। नकवी इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं, और इसी दोहरी भूमिका को लेकर अब विवाद गहरा गया है।

BCCI अब ICC मीटिंग में उठाएगा मामला
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब इस पूरे मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बोर्ड मीटिंग में उठाने जा रहा है, जो इस हफ्ते दुबई में होने वाली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी के खिलाफ आरोपों की एक सूची तैयार की है और उनकी पात्रता पर सवाल उठाने वाला प्रस्ताव रखने वाला है।

बीसीसीआई का कहना है कि किसी व्यक्ति का सरकारी पद और खेल प्रशासनिक पद दोनों एक साथ संभालना आईसीसी के गवर्नेंस नियमों का उल्लंघन है। मोहसिन नकवी न केवल पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर हैं, बल्कि पीसीबी और एसीसी दोनों के प्रमुख पदों पर भी बैठे हैं।

ट्रॉफी हैंडओवर विवाद बना वजह
सूत्रों के मुताबिक, ट्रॉफी हैंडओवर को लेकर स्थिति अब भी अस्पष्ट है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में कहा कि इस मुद्दे को लेकर पहले ही एसीसी को एक औपचारिक पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में बीसीसीआई इस मामले को औपचारिक रूप से उठाएगा। सैकिया ने संकेत दिया कि इस देरी को लेकर बोर्ड बेहद गंभीर है और इसे खेल भावना और संगठनात्मक पारदर्शिता के खिलाफ मानता है।

अफगानिस्तान बोर्ड भी देगा समर्थन
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) का भी समर्थन मिल सकता है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते तब और बिगड़ गए जब पाकिस्तान की एक कथित सैन्य कार्रवाई में तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों की मौत हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

ट्रॉफी रह गई अधूरी जीत की कहानी
एशिया कप फाइनल के बाद का दृश्य बेहद असामान्य था। भारतीय टीम मैदान पर खड़ी रही, लेकिन ट्रॉफी उठाने से मना कर दिया। मोहसिन नकवी जब मंच पर पहुंचे, तब भारतीय खिलाड़ियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अंततः नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। इसके बाद भारत की जीत का जश्न बिना ट्रॉफी और मेडल के मनाया गया, जो क्रिकेट इतिहास में शायद पहली बार हुआ। इस घटना ने न केवल भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को और तनावपूर्ण बना दिया, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए।

अब नजरें ICC मीटिंग पर
अब सबकी निगाहें ICC की बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं, जहां बीसीसीआई औपचारिक रूप से यह मामला उठाने वाला है। संभावना है कि यह मुद्दा एशिया कप ट्रॉफी की वापसी और मोहसिन नकवी की दोहरी भूमिका दोनों पर केंद्रित रहेगा। अगर ICC इसे गंभीरता से लेता है, तो आने वाले महीनों में एशियन क्रिकेट काउंसिल की नेतृत्व संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न ट्रॉफी के बिना अधूरा ही बना हुआ है और क्रिकेट फैंस इसी जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह ट्रॉफी अब तक कहां है।

बीएसएफ और आरपीएफ ने 30 लाख के सोने के साथ तस्कर पकड़ा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता के पास, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एक तस्कर को 30 लाख रुपए मूल्य के सोने के साथ गिरफ्तार किया। 194 बटालियन के बीएसएफ जवानों को खुफिया सूचना मिली थी कि सोने की तस्करी की योजना बनाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीम ने बंकिम नगर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया।

शाम करीब 3.10 बजे, खुफिया रिपोर्ट में बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक भारतीय नागरिक स्टेशन पहुंचा। जैसे ही वह बाइक पार्किंग से प्लेटफॉर्म की ओर गया और लौट कर आया, जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 251.7 ग्राम सोना और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए। सोने की कीमत लगभग 30,32,985 रुपए आंकी गई।

पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दोपहर में फोन आया था और उसे बताया गया कि स्टेशन पर एक पैकेट मिलेगा। उसने यह सोना दो स्थानीय सुनारों को देना था और बदले में कैश लेना था। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है, जबकि उसके मोबाइल डेटा से रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

बीएसएफ अधिकारी ने जवानों की तत्परता और आरपीएफ के साथ सहयोग की सराहना की। उन्होंने बॉर्डर इलाके के लोगों से अपील की कि वे स्मगलिंग से जुड़ी जानकारी ‘सीमा साथी’ हेल्पलाइन 14419 या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर साझा करें। भरोसेमंद सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Previous articleयूपी के गाँव में शेरा भैंसे का भव्य जन्मदिन समारोह
News Desk

सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे असरदार उपाय

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

मौसम में बदलाव के साथ ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड का मौसम मन को सुकून देता है, वहीं इस दौरान इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-खांसी, बुखार, स्किन इन्फेक्शन और डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर पीना चाहते हैं, तो आंवला और हल्दी का जूस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आयुर्वेद में सदियों से आंवला और हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। आइए जानें इसके फायदे और इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में-

इम्युनिटी बढ़ाता है
आंवला विटामिन सी का प्रचुर स्रोत है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ाकर इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

डाइजेशन को सुधारता है
यह जूस पाचन क्रिया को सुधारता है। आंवला एसिडिटी और गैस की समस्या को कम करता है, जबकि हल्दी आंतों को सूजन से राहत देती है।

लिवर डिटॉक्स करता है
यह जूस लिवर को साफ करता है और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
आंवला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है और हल्दी भी इंसुलिन की सेंसटिविटी को बढ़ाती है।

बालों के लिए लाभकारी
आंवला बालों की जड़ों को पोषण देता है और झड़ने से रोकता है, जबकि हल्दी स्कैल्प को हेल्दी रखती है।

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक आंवला के बीज निकालें और फिर उसे टुकड़ों में काटें।
अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर या एक इंच कच्ची हल्दी और एक चौथाई कप पानी डालकर मिक्सी में पीसें।
जूस को छानकर उसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और स्वाद अनुसार नींबू रस और शहद मिलाएं।
इसे सुबह खाली पेट पिएं। इस जूस को हफ्ते में 3-4 बार लेने से आप पूरे सीजन में हेल्दी, एनर्जेटिक और बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

हसीन जहां की गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका पर SC ने मोहम्‍मद शमी को जारी किया नोटिस

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्‍मद शमी को चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

हसीन जहां ने यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की है। हाईकोर्ट ने उन्हें 1.5 लाख रुपये और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये मासिक भत्ता देने का निर्देश दिया था। हसीन जहां का कहना है कि यह राशि उनके गुजारे के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह कदम उठाया है।

हसीन जहां और मोहम्‍मद शमी का विवाद 2018 में शुरू हुआ था। दोनों 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन घरेलू हिंसा और चरित्र हनन के आरोपों के चलते हसीन जहां अपने बेटी के साथ अलग रह रही हैं। तब से उन्होंने शमी से गुजारा भत्ता प्राप्त करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में मोहम्‍मद शमी को निर्देश दिया कि वे हर महीने चार लाख रुपये पत्नी और बेटी के भरण-पोषण के लिए देंगे।

जुलाई 2025 में हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर शमी पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और अपराधियों के जरिए उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने शमी को ‘चरित्रहीन, लालची और मतलबी’ बताया और कहा कि अब वह अपने अधिकारों के लिए कानून का सहारा लेंगी।

 

सड़कों से हटाए जाएं आवारा पशु, बने गश्ती दल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

SC on Stray Animals on Roads: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और नगर निकायों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और अन्य सड़कों से आवारा पशुओं को तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

कोर्ट ने कहा कि सड़क सुरक्षा और लोगों की जान की रक्षा के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। आदेश में कहा गया कि हर राज्य और नगर निकाय एक राजमार्ग गश्ती दल का गठन करें, जो सड़कों पर भटक रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित आश्रय गृहों में रखे। इन आश्रय गृहों में पशुओं की उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला हाल के दिनों में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया है। अदालत ने कहा कि यह न केवल सार्वजनिक सुरक्षा का सवाल है, बल्कि सड़क हादसों और संक्रमण के खतरे से भी जुड़ा मुद्दा है।

इसके साथ ही, कोर्ट ने आदेश दिया कि स्कूलों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस स्टैंड, डिपो और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इन स्थानों पर बाड़ या सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके।

सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश से उम्मीद की जा रही है कि देशभर में सड़क सुरक्षा और पशु कल्याण दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सोनाक्षी की ‘जटाधरा’, यूज़र्स बोले— इतना बोरिंग कंटेंट क्यों?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म ‘जटाधरा’ आज 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। अब फिल्म आने के बाद नेटिजंस इसे देख एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।