रातभर भीगी मूंगफली सेहत के लिए अमृत समान, जानें 8 बड़े फायदे

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

मूंगफली को गरीबों का काजू कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन जब इसे रातभर भिंगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। रातभर भिगोई गई मूंगफली न सिर्फ डाइजेस्ट करने में आसान हो जाती है, बल्कि शरीर में पोषण का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है। 

भीगे हुए नट्स का सेवन शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं रातभर भिगोई गई मूंगफली खाने के अनेकों फायदों के बारे में-

पाचन को करता है बेहतर
भिगोई हुई मूंगफली में मौजूद फाइबर पेट की सफाई में मदद करता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इससे कब्ज, गैस और अपच की समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन घटाने में सहायक
इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

दिल को रखे स्वस्थ
भीगी हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है।एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन नैचुरल सप्लीमेंट है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
भींगी मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में सहायक होती है और डायबिटीज़ के रोगियों के लिए लाभदायक मानी जाती है।

पुरुषों के लिए लाभकारी
इसमें जिंक और विटामिन ई पाया जाता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित करता है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

स्किन और बालों के लिए वरदान
इसमें मौजूद विटामिन ई, बायोटिन और हेल्दी फैट्स स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं।यह स्किन में कसावट लाकर उम्र के प्रभाव को कम करता है।

इम्युनिटी करता है मजबूत
भीगी मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे जिंक और मैग्नीशियम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

रातभर भिगोई गई मूंगफली एक सुपरफूड की तरह काम करती है। यह न सिर्फ आपके पूरे शरीर को बेहतर बनाती है बल्कि शरीर में एनर्जी, रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करती है। यदि आप रोज सुबह इसे खाली पेट या नाश्ते में शामिल करते हैं तो आप खुद इसके पॉजिटिव इफेक्ट महसूस कर सकते हैं।

हरियाणा मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, वोट चोरी और ब्राजीलियन मॉडल आरोपों पर बरसे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections) में वोट चोरी के आरोपों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ब्राजीलियन मॉडल (Brazilian Model) की फोटो को लेकर राहुल के आरोपों पर हरियाणा सरकार में मंत्री किशन सिंह बेदी (Minister Kishan Singh Bedi) ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए तीखे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा, “यह आदमी (राहुल गांधी) सठैया गया है। यह हर बार उल्टी बात बोलता है और फिर कोर्ट जाकर थूक के चाट कर वापस आता है।”

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, “बिहार चुनाव में उनका (राहुल गांधी का) कोई प्रभाव नहीं है। वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देना चाहते हैं, वही व्यवस्था जिसने उनके परिवार से चार प्रधानमंत्री दिए और उन्हें सांसद बनाया। उनकी बहन और उनकी मां भी सांसद हैं। वह लोकतंत्र पर हमला करते हैं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलते हैं।”

सैनी सरकार में मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर बिहार में भाजपा नेताओं की रैलियों से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह आरोप लगाते हैं कि वोट चोरी हुए हैं। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी ने कितनी जनसभाएं कीं? हमारे 15 मुख्यमंत्री गांव-गांव और गली-गली घूम रहे हैं। नीतीश कुमार की पूरी पार्टी काम कर रही है। चिराग पासवान हर जगह जा रहे हैं। हमारे केंद्रीय नेता, सांसद, राज्यों के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी राज्य मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसद हर विधानसभा में जा रहे हैं और 20 दिनों तक लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। अगर वोट चोरी शामिल होती, तो हमें इतना पसीना बहाने की जरूरत क्यों थी? हम आराम से बैठ सकते थे, वोट चुरा सकते थे और सरकार बना सकते थे।”

बेदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “ये आदमी (राहुल गांधी) सच कह गया है… हर बार वो उलटे-सीधे बयान देते हैं, ‘और हर बार कोर्ट जाकर, फिर थूक के चाट के वापस आता है।’ अगर बिहार में नतीजे नहीं आए, तो वो भाग जाएँगे और फिर से रोएँगे। ये आदमी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नाकाम करना चाहता है। यह जेन जी की बात करके नेपाल की मिसाल कायम करना चाहता है। यह भारत है। राहुल को सरकार बनाने वाले मतदाताओं का अपमान करने की गलती नहीं करनी चाहिए।”

सिक्सर्स का तांडव! अब्बास अफरीदी ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे, पाकिस्तान ने जीता मैच

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: हॉन्ग कॉन्ग के शहर मॉन्ग कॉक में पाकिस्तान की टीम ने कुवैत को हराकर कमाल कर दिया. कुवैत ने इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 6 ओवर में 123 रन कूट दिए थे लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने ये मैच जीत लिया. पाकिस्तान को जीत आखिरी गेंद पर मिली. पाकिस्तान ने 36 गेंदों में 124 रन का स्कोर चेज़ किया और उसकी जीत के हीरो कप्तान अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने महज 12 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके. इस खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी लगाए. अब्बास अफरीदी ने 458 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के और एक चौका मारा.

शाहिद अजीज ने दिलाई जीत
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में नियम है कि अर्धशतक लगाने के बाद खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हो जाता है और इसलिए अब्बास अफरीदी को भी मैदान छोड़ना पड़ा. अब्बास अफरीदी के जाने के बाद पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इसके बाद शाहिद अजीज ने हैरतअंगेज हिटिंग करते हुए कुवैत से मैच छीन लिया. कुवैत के खिलाफ पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी और शाहिद अजीज ने 3 छक्के और एक चौका लगाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया. उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए. कुवैत की हार की बड़ी वजह उसके कप्तान यासीन पटेल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 55 रन लुटा दिए. वहीं अदनान इद्रीस ने आखिरी ओवर में 29 रन देकर मैच हरवा दिया.

अब्बास अफरीदी ने मारे 6 गेंदों पर 6 छक्के
पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने यासीन पटेल के ओवर में 6 छक्के लगाकर मैच पलटा. इस खिलाड़ी ने पटेल की पहली गेंद पर सामने की ओर छक्का लगाया. इसके बाद लॉन्ग ऑन एरिया में छक्का गया. अफरीदी ने अगले दो छक्के मिड विकेट एरिया में मारे. पांचवीं गेंद पर अफरीदी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगा दिया और फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर छक्का जड़, 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया.

भारत-पाकिस्तान का मैच
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में 7 नवंबर को ही भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक के पास है. कार्तिक के अलावा टीम में रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, भरत चिपली, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम और प्रियंक पांचाल भी हैं.

Hong Kong Sixes में भारत का शेड्यूल

  • 7 नवंबर भारत vs पाकिस्तान (1:05pm IST)
  • 8 नवंबर भारत vs कुवैत (6:40am IST)
  • 8 नवंबर- क्वार्टर फाइनल (2pm IST)
  • 9 नवंबर- सेमीफाइनल 1 & 2 (9.25am & 10:20am IST)
  • 9 नवंबर- फाइनल (2am IST)
Previous articleछात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों पर दर्ज की जीत
Next articleराशिद खान का कमाल! हैट्रिक के बावजूद अफगानिस्तान ने लिया मुकाबला
News Desk

SC ने पायलट को दोषी ठहराने से किया इंकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

SC on Ahmedabad Plane Crash:  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसा मामले में स्पष्ट किया कि पायलट को किसी भी तरह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की जांच स्वतंत्र नहीं है। इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि दुर्घटना के लिए किसी को अनुचित रूप से दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

जून 2025 में अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में हादसा हुआ था, जिसमें 260 लोग मारे गए थे। इसमें पायलट सुमीत सभरवाल भी शामिल थे। उनके पिता पुष्कर राज सभरवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, “आपके दिवंगत बेटे को कोई भी दोषी नहीं ठहरा सकता। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस त्रासदी का बोझ आपको नहीं उठाना चाहिए।” कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए 10 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई तय की।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि AAIB की जांच अब तक 4 महीने से चल रही है और इसमें पारदर्शिता नहीं है। कोर्ट ने कहा कि जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने के लिए वैधानिक प्रावधानों को चुनौती देना आवश्यक होगा। सुनवाई के दौरान विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया गया, जिनमें पायलट की गलती बताई गई थी।

Previous articleआजम खान ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, राजनीतिक रिश्तों में बढ़ी गर्माहट
News Desk

कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का हुआ जन्म

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। खुद कपल ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

विक्की-कैट की खुशियों से भर गई झोली
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक ग्रीटिंग कार्ड सा है, जिस पर एक बच्चा बना हुआ है और बड़ा सा बेबी बॉय लिखा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही विक्की कौशल ने कैप्शन में सिर्फ ब्लेस्ड लिखकर रेड हार्ट इमोजी और ओम बनाया है।

23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।
 
काफी वक्त डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे विक्की-कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में शादी की थी। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से दोनों की शादी का समारोह हुआ था। हालांकि, इस शादी में सिर्फ विक्की-कैट के घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे। शादी से पहले विक्की और कटरीना ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को भी काफी छिपाकर रखा था।

Previous articleसोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सोनाक्षी की ‘जटाधरा’, यूज़र्स बोले— इतना बोरिंग कंटेंट क्यों?
Next articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: सड़कों से हटाए जाएं आवारा पशु, बने गश्ती दल
News Desk

राशिद खान का कमाल! हैट्रिक के बावजूद अफगानिस्तान ने लिया मुकाबला

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के अपने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 17 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम ने 6 ओवर में 112 रन बनाए और जवाब में नेपाल की टीम 95 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान की टीम की जीत के हीरो फमानुल्लाह सफी रहे जिन्होंने 9 ओवर में 30 रन बनाने के अलावा 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट भी चटकाया. वैसे इस टीम की जीत में अहम योगदान उस खिलाड़ी का भी रहा जिसने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया.

करीम जनत की तूफानी बैटिंग
बात हो रही है करीम जनत की जो अफगानिस्तान के ऑलराउंडर हैं और साथ ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. करीम जनत मैच में ओपनिंग के लिए उतरे और इस खिलाड़ी ने 10 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को कमाल शुरुआत दिलाई. जनत ने 6 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके लगाए. उनके अलावा कप्तान गुलबदीन नईब ने 10 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. बता दें पिछले महीने ही करीम जनत की बहन का इंतकाल हो गया था. लेकिन ये खिलाड़ी अब फिर मैदान पर उतरा है और उन्होंने टीम को जीत दिलाई है.

नेपाल के राशिद खान ने झटकी हैट्रिक
Hong Kong Sixes में जहां बल्लेबाजों की मौज रहती है वहां नेपाल के तेज गेंदबाज राशिद खान ने कमाल कर दिखाया. राशिद खान ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक झटकी. राशिद ने पांचवें ओवर में सदीकुल्लाह पाचा, शराफुद्दीन अशरफ और इजाज अहमद अहमदजई को आउट कर हैट्रिक झटकी. इस खिलाड़ी ने 2 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके.

संदीप जोरा ने खेली तूफानी पारी
वैसे नेपाल की ओर से कप्तान संदीप जोरा ने भी जबरदस्त बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों में 53 रन बनाए. उनके बल्ले से 8 छक्के और एक चौका निकला. लेकिन ये खिलाड़ी अर्धशतक लगाने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गया और अंत में नेपाल को हार झेलनी पड़ी. वैसे उनके अलावा नेपाल का कोई बल्लेबाज नहीं चला. लोकेश बाम ने तो 10 गेंद में 10 ही रन बनाए.

Previous articleसिक्सर्स का तांडव! अब्बास अफरीदी ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे, पाकिस्तान ने जीता मैच
Next articleअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल आ सकते हैं भारत, पीएम मोदी को कहा- ‘ग्रेट मैन’
News Desk

पुणे के जमीन घोटाले से हिली महाराष्ट्र की राजनीति, पार्थ पवार पर बढ़ा दबाव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

महाराष्ट्र के पुणे का कथित जमीन घोटाला अब तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में अब केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने ये केस अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की कंपनी के डायरेक्टर और उनके रिश्तेदार दिग्विजय पाटिल के साथ- साथ 2 सरकारी अधिकारियों पर किया है. पूरा मामला स्टाम्प ड्यूटी की चोरी और हेराफेरी से जुड़ा हुआ है.

इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष पिछले लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रही है. इसके साथ ही एसआईटी जांच की भी मांग की गई थी. यही वजह है कि ये मामला दर्ज किया गया है.

तीन लोगों पर दर्ज किया गया केस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन घोटाले के मामले में पुणे पुलिस FIR दर्ज की गई है. इसमें तीन लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिनमें शीतल तेजवानी (पार्थ पवार की पॉवर ऑफ अटॉर्नी इसके पास है), दिग्विजय पाटिल (Amadea Enterprises का दूसरा पार्टनर..), रविन्द्र तारु, रजिस्टार शामिल है.

21 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
पार्थ पवार पर आरोप है कि उनकी कंपनी Amadea Enterprises ने पुणे में मंडावा इलाके ने सरकारी जमीन जो 1800 करोड़ की है उसको सिर्फ 300 करोड़ में खरीदा है. Amadea Enterprises कम्पनी में दो पार्टनर हैं, जिसमें एक पार्थ पवार है. आरोप है कि 21 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी पर सिर्फ 500 के स्टाम्प यूज कर पूरा काम किया गया है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.

सीएम ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. यही वजह है कि बीते दिन CM देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए थे. अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीएम ने तहसीलदार सूर्यकांत येवले और उपनिबंधक रविंद्र तारु को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था.

रश्मिका की परफॉर्मेंस की तारीफ, मगर यूज़र्स ने कहा— ‘कहानी स्लो है’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ लव स्टोरी फिल्म जरूर है लेकिन इसमें एक रिश्ते की कई परतों को खोला गया है। फिल्म में लीड रोल में धीक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म काे लेकर एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। हां, फैंस जरूर रश्मिका मंदाना की एक्टिंग से इंप्रेस नजर आए। 

फैंस को भा गई रश्मिका की एक्टिंग
फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ की कहानी से ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को लेकर हो रही है। फिल्म में वह एक ऐसी गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं जो अपने रिश्ते को लेकर डाउट में है। अपने किरदार को रश्मिका अच्छे से निभाने में कामयाब रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म गर्लफ्रेंड डिसेंट लव स्टोरी है। लेकिन रश्मिका की एक्टिंग अच्छी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक अच्छी रोमांटिक ड्रामा, जिसे समझदारी से कहा गया। लेकिन फिल्म के स्लो पेस ने निराश किया।’

डायरेक्टर के एफर्ट को सराहा 
डायरेक्टर राहुल रविंद्रन के डायरेक्शन को कई सिनेमा लवर से सराहा है। एक यूजर लिखता है, ‘हीरो दीक्षित और रश्मिका की एक्टिंग शानदार है। खासकर फिल्म में रश्मिका की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग बेहतरीन थी। निर्देशन अच्छा है और कुछ सीन्स बहुत इमोशनल थे।’ कई यूजर्स ने फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ को हार्ड हीटिंग ड्रामा बताया। इस तरह देखा जाए तो फिल्म काे लेकर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं।

Previous articleJNU छात्रसंघ चुनाव 2025: चारों पदों पर लेफ्ट की जीत, अध्यक्ष बनीं बनारस की अदिति मिश्रा
Next articleकैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
News Desk

ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत! जैक वुड ने सिर्फ 11 गेंदों में 55 रन जड़े

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ शुरुआत की है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 18 गेंदों में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. पूल-बी के इस मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जैक वुड ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 11 गेंदों में ही 55 रन ठोककर टीम को पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया. इस पूल में तीसरी टीम इंग्लैंड की है.

जैक वुड का शानदार प्रदर्शन
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली. दाएं हाथ के बल्लेबाज जैक वुड ने केवल 11 गेंदों में 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 500 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. निक हॉब्सन ने 5 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. इससे पहले इस मुकाबले में UAE बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई.

UAE की खराब बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम 6 ओवर में 3 विकेट खोकर केवल 87 रन ही बना पाई. सगीर खान ने 6 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए. मुहम्मद अरफान ने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली. कप्तान खालिद शाह 5 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का की मदद से 11 रन बनाए. जाहिद अली ने 5 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 17 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिस ग्रीन ने एक ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जैक वुड ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट चटकाए. जैक वुड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया.

कौन हैं जैक वुड?
29 साल के खिलाड़ी जैक वुड ने बिग बैश लीग में साल 2020 में ब्रिसबेन हीट की ओर से डेब्यू किया था. इस लीग में उन्होंने 6 मैच खेले. इसकी 19.50 की औसत से 117 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 विकेट हासिल किए. जैक वुड पिछले साल भी हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Previous articleअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल आ सकते हैं भारत, पीएम मोदी को कहा- ‘ग्रेट मैन’
Next articleराजस्थान हाईकोर्ट की फटकार – “विजन-2047 की बात, लेकिन आज की जरूरतों का क्या?”
News Desk

83 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए पूरे देश में साइबर धोखाधड़ी करने वाले शातिर लोगों एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने न सिर्फ़ महाराष्ट्र बल्कि कई राज्यों में भी सैकड़ों लोगों को धोखाधड़ी के जाल में फंसाकर उनसे 83.97 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कीमती सामान ज़ब्त किया है। क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, यह गैंग ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर पूरे देश में गैर-कानूनी सट्टेबाजी और साइबर धोखाधड़ी फैला रहा था। यह गैंग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वाट्सएप  और टेलीग्राम ग्रुप के ज़रिए “गेम खेलो और दोगुना पैसा कमाओ”, “बस अपनी किस्मत आज़माओ और कमाओ” जैसे विज्ञापन देकर आम लोगों को लालच दे रहा था। लोग इस लालच में आकर ऐप डाउनलोड करके पैसे जमा कर देते थे। लेकिन उसके बाद, ऑनलाइन गेमिंग गेम बंद कर दिया जाता था और अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाते थे। उसके बाद, अकाउंट से सारे पैसे निकाल लिए जाते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने इसके ज़रिए 886 अलग-अलग बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर ट्रांज़ैक्शन किए। बताया गया है कि इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड इमरान उस्मानी मिन्हाज शेख (32) को पुलिस ने सीबीडी बेलापुर रेलवे स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया। इमरान लोगों से पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम कार्ड लेकर धोखाधड़ी के लिए फर्जी बैंक अकाउंट खोलता था। फिर वह यह जानकारी अपने दूसरे साथियों को देता था, जो इन अकाउंट से ट्रांजैक्शन करके विदेशी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते थे।
* डोंबिवली और पुणे में भी छापे मारे गए
इमरान की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने डोंबिवली और पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़  इलाकों में कई जगहों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन से साइबर ट्रांजैक्शन के सबूत जब्त किए गए हैं। बाद में जांच के दौरान, 5 और साथियों की पहचान की गई और उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप, 99 डेबिट कार्ड, 64 पासबुक, 1 टाटा सफारी स्टॉर्म गाड़ी, जिसकी कीमत 18.05 लाख रुपये है, जब्त की है। इस मामले में सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट (आईटी Act), महाराष्ट्र गैंबलिंग प्रिवेंशन एक्ट, ऑनलाइन गेमिंग प्रिवेंशन एक्ट 2025 के तहत केस दर्ज किया गया है। वरिष्ठ  पुलिस निरीक्षक सुनील शिंदे (क्राइम ब्रांच, नवी मुंबई) की देखरेख में इस मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि इमरान और उसके साथियों ने धोखाधड़ी का पैसा कहां इन्वेस्ट किया और क्या विदेशी अकाउंट्स से कोई लिंक हैं।
* साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें- नवी मुंबई पुलिस
इस बीच नवी मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, ऑनलाइन गेमिंग ऐप या वाट्सएप इन्वेस्टमेंट ग्रुप में शामिल न हों। ऐसे प्लेटफॉर्म पर पैसे का लालच देने वाले ज़्यादातर लोग धोखाधड़ी करने वाले और गैर-कानूनी होते हैं। साइबर पुलिस एक पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन चला रही है और नागरिकों से अपील है कि अगर उनके साथ कोई धोखाधड़ी हो तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Previous articleमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले – ‘वंदे मातरम्’ हमारी आत्मा की पुकार है
News Desk