19.9 C
London
Wednesday, September 23, 2026
HomeLatest Newsटी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम...

टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, जबकि जिम्बाब्वे अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया है।

शानदार फॉर्म में प्रोटियाज

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा है। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतने के बाद टीम ने सुपर-8 में भी अपना दबदबा कायम रखा। भारत को 76 रन से हराने के बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट से मात देकर टीम ने अपनी ताकत दिखाई। कप्तान एडेन मार्करम शानदार लय में हैं और छह मैचों में 178 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन भी लगातार रन बटोर रहे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी 11 विकेट लेकर प्रभावशाली रहे हैं, जबकि केशव महाराज की स्पिन ने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया है।

जिम्बाब्वे के लिए चुनौतीपूर्ण राह

जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सबको चौंकाया था, लेकिन सुपर-8 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ हार ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों मैचों में गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई, जहां विरोधी टीमों ने 250 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। वह अब तक पांच मैचों में 277 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में एकतरफा मुकाबला

टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी जिम्बाब्वे आज तक टी20 में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा सका है। ऐसे में यह मैच जिम्बाब्वे के लिए इतिहास बदलने का अवसर हो सकता है।

पिच और मौसम का हाल

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर 148 रन और दूसरी पारी का औसत 135 रन है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्या आप जानते हैं?

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए चार पूर्ण मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है।विश्व कप में जिम्बाब्वे की दक्षिण अफ्रीका पर एकमात्र जीत 1999 में केम्सफोर्ड में आई थी। उस नतीजे के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा, क्योंकि एडजबेस्टन में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच टाई रहा था।1992 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाते समय जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक ही फ्लाइट में सफर कर रही थीं। वैश्विक क्रिकेट में लंबे अलगाव के बाद वापसी का जश्न मनाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीयर की पेशकश की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारावा।

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...