दिल्ली के नरेला में दिवाली पर दो फैक्ट्रियों में लगी आग, गुरुग्राम में गोदाम जला

0


नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके (Narela Industrial Area) में सोमवार को दिवाली (Diwali) के दिन आग लगने की भीषण घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक जूता फैक्ट्री (Shoe factory) में भयावह आग लगने की सूचना मिली। बाद में इस फैक्ट्री के बगल की एक अन्य फैक्टरी भी आग से धू-धू कर जलने लगी। घटना नरेला डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहीं गुरुग्राम में भी शाम को एक गोदाम जलकर खाक हो गया।

 

कार्डबोर्ड की फैक्ट्री भी हुई थी खाक
दमकल विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के तुरंत बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हाल ही में दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में एक कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री भी आग से खाक हो गई थी।

गुरुग्राम में धू-धू कर जला गोदाम
गुरुग्राम के राठीवास गांव में सोमवार शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई। लगभग 6 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची।

बढ़ जाती हैं आग लगने की घटनाएं
दिवाली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अक्सर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं इसे देखते हुए दमकल विभाग हाई अलर्ट पर है। दमकल विभाग ने राजधानी के सभी 66 फायर स्टेशनों पर करीब 321 गाड़ियां तैनात की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में दिवाली के दिन दमकल विभाग की टीमें 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी।

यहां तैनात रहीं दमकल गाड़ियां
भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी दमकल गाड़ियां खड़ी रहेंगी। राष्ट्रीय राजधानी के साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, तिलक नगर, लाल कुंआ, लाहौरी गेट, मंगोलपुरी, महिपालपुर चौक, संगम विहार, मुंडका, जयपुर गोल्डन अस्पताल, न्यू अशोक नगर, यमुना विहार और राधा स्वामी सत्संग (भाटी माइन) जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल वाहन खड़े रहेंगे।

संकरी गलियों की सुरक्षा क्यूआरवी के हवाले
संकरी गलियों की सुरक्षा के लिए QRV तैनात रहेंगी। क्यूआरवी तुरंत गली के भीतर पहुंच सकती हैं। नजफगढ़ रोड, विकासपुरी, मैदानगढ़ी, बादली औद्योगिक क्षेत्र, बुराड़ी, आदर्श नगर, खारी बावली, रानी बाग, पहाड़गंज, अलीपुर, सदर बाजार, नांगलोई और पालम गोलचक्कर जैसे तंग इलाकों में छोटी क्विक रिस्पॉन्स यूनिट तैनात रहेगी, जो किसी भी गली तक तुरंत पहुंच सकती है।

राष्ट्रपति भवन के पास लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद

0


नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) के गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर को आग (Fire) लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर दमकल (Fire Brigade) की पांच गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मंजिला इमारत के भूतल पर घरेलू सामान में आग लग गई। इस घटना की सूचना दोपहर 1:51 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया गया। डीएफएस अधिकारी ने कहा, “हमने पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दोपहर 2:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।”

 

मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन, 4 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

0


मुंबई। दिवाली पर भारतीय सिनेमा (Indian cinema) के बड़ी क्षति हुई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गोवर्धन असरानी (Govardhana Asrani) का सोमवार को निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद 84 साल की उम्र में असरानी ने शरीर छोड़ दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया।

शाम को उनके करीबी लोगों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शास्त्री नगर, सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। साल 1 जनवरी 1941 को हुआ था। असरानी की प्रमुख पहचान हास्य अभिनेता के रूप में थी। असरानी में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में किरदार निभाकर उन्हें जीवंत बनाया है।

बता दें कि असरानी मूल रूप से वो राजस्थान के जयपुर से रहने वाले थे। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पूरी की थी। आसराानी का योगदान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमिक एक्टिंग के क्षेत्र में बेमिसाल रहा है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाया, रुलाया और मनोरंजन किया।

एक्टर के साथ ही असरानी ने संगीत में भी कई हाथ आजमाया है। साल 1977 में असरानी ने फिल्म आलाप में दो गाने भी गाए, जो उन्हीं पर फिल्माए गए थे। असरानी ने फिल्म ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में’ प्रसिद्ध सिंगर किशोर कुमार के साथ एक गाना गाया था।

3 साल की मासूम बच्ची के चेहरे पर कुत्ते ने किया हमला, हुई मौत

0


जालना। महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना में एक कुत्ते (Dog) के हमले (Attacked) की वजह से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत (Innocent Girl Died) हो गई है। घटना यशवंत नगर इलाके (Yashwant Nagar Area) की है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची की पहचान परी गोस्वामी (Pari Goswami) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया है।

आज सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने परी का शव खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद तुरंत जानकारी तालुका जालना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना की आगे की जांच तालुका जालना पुलिस कर रही है।

आईएनएस विक्रांत पर भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ दीपावली मनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

0


गोवा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आईएनएस विक्रांत पर भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ (With brave soldiers of Indian Navy on board INS Vikrant) दीपावली मनाई (Celebrated Diwali) । उन्होंने भारतीय नौसेना के बहादुर जवानों के साथ इस पावन पर्व को मनाया, जो न केवल एक सैन्य उत्सव था, बल्कि राष्ट्र की एकजुटता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी साबित हुआ।

गोवा और कारवार के तट से दूर, इस विशालकाय स्वदेशी जहाज पर दीपावली ने समुद्र की गहराइयों को भी चकाचौंध कर दिया। प्रधानमंत्री का यह दौरा, जो परंपरा का हिस्सा बन चुका है, इस बार नौसेना के वीर जवानों को समर्पित रहा।उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि इस बार मैं नौसेना के आप सभी बहादुर जवानों के बीच दीपावली का यह पावन त्योहार मना रहा हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि मैं उन वीरों के साथ हूं, जो दिन-रात समुद्र की सीमाओं पर पहरा देते हैं।”

उन्होंने आईएनएस विक्रांत को भारत की आत्मनिर्भरता का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह जहाज केवल धातु और मशीनों का संग्रह नहीं है, बल्कि हमारे लाखों कारीगरों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मेहनत का फल है। जब हमने इसे स्वदेशी तकनीक से बनाया, तो दुनिया ने देखा कि भारत अब आयात पर निर्भर नहीं रह सकता। आजादी के अमृत काल में हमारा लक्ष्य विकसित भारत है, और ऐसे जहाज हमें उस दिशा में मजबूती प्रदान करते हैं।”

भारत के बढ़ते समुद्री प्रभुत्व को लेकर प्रधानमंत्री ने नौसेना के साहस और आईएनएस विक्रांत की सामरिक शक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक युद्धपोत नहीं है। यह 21वीं सदी के भारत की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। उन्होंने हाल के अभियानों में इस पोत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, “आईएनएस विक्रांत ने भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का प्रदर्शन किया, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कुछ ही दिनों में झुकने पर मजबूर कर दिया।”

जब पीएम मोदी आईएनएस विक्रांत के डेक पर उतरे, तो नौसेना के अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया। जहाज पर सजी दीपमालाओं, रंगोली और पारंपरिक दीपावली के व्यंजनों के बीच माहौल उत्साहपूर्ण था। उन्होंने सबसे पहले जवानों के साथ पूजा-अर्चना की और फिर उन्हें संबोधित किया। पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में रक्षा निर्यात 1,500 करोड़ से बढ़कर 21,000 करोड़ रुपए हो गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता का प्रमाण है।

दीपावली के अवसर पर गोवा में तैनात आईएनएस विक्रांत पर पीएम मोदी ने नौसेनाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, “ब्रह्मोस और आकाश जैसी हमारी मिसाइलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी अपनी क्षमता साबित की है। ब्रह्मोस नाम अपने आप में इतना प्रसिद्ध है कि इसे सुनते ही कई लोग चिंतित हो जाते हैं और सोचते हैं कि क्या ब्रह्मोस आ रही है।” पीएम मोदी ने कहा कि कई देश अब इन मिसाइलों को खरीदने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, “जब भी मैं विशेषज्ञों से मिलता हूं तो वे सभी एक ही इच्छा व्यक्त करते हैं कि वे भी इन मिसाइलों तक पहुंच चाहते हैं।”

उन्होंने देश की बढ़ती रक्षा क्षमताओं पर जोर देते हुए कहा, “भारत तीनों सेनाओं के लिए उपकरणों के निर्यात की क्षमता का निर्माण कर रहा है। हम दुनिया में एक शीर्ष रक्षा निर्यातक बनने की आकांक्षा रखते हैं, जो पिछले 11 वर्षों में 30 गुना बढ़ गया है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि औसतन हर 40 दिनों में एक नया स्वदेशी युद्धपोत या पनडुब्बी भारतीय नौसेना में शामिल हो रही है, जो रक्षा निर्माण में देश की तेजी से प्रगति को दर्शाता है।

150 कमरे, भोजनालय में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था… भव्य होगा सूरत में बनने वाला महाधाम

0


सूरत: हीरा और सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध सूरत (Surat) अब एक नई धार्मिक पहचान (Religious Identity) की ओर कदम बढ़ा रहा है. यहां उज्जैन के साक्षात महाकाल और सालासर बालाजी भगवान का भव्य मंदिर बनने जा रहा है. श्री महाकालेश्वर सालासर हनुमान ट्रस्ट की ओर से इस महाधाम के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जल्द ही संत-महात्माओं की उपस्थित में भूमि पूजन किया जाएगा. महाधाम बहुत ही भव्य और दिव्य होने वाला है.

ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी सत्यनारायण गोयल और कोषाध्यक्ष रवि कापुरे ने बताया कि सूरत के पलसाणा चौकड़ी (Palsana Chowkdi) के पास महाधाम (Mahadham) का निर्माण किया जाएगा. जिसकी अनुमानित लागत करीब 400 करोड़ होने वाली है. वहीं, इसका निर्माण 28 अप्रैल 2029 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. महाधाम 29.25 बीघा यानी 58,000 वर्ग गज जमीन पर भव्य मंदिर का आकार लेगा. इसका भूमिपूजन समारोह 1 मार्च 2026 को संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा.

ट्रस्ट के पदाधिकारियों आलोक अग्रवाल और राजेंद्र पटवारी ने बताया कि भूमिपूजन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इस अवसर पर देशभर के प्रमुख संत-महंत, समाजसेवी, उद्योगपति और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी. उज्जैन महाकाल मंदिर के मुख्य महंत गुरु प्रदीप शर्मा और सालासर बालाजी के मुख्य पुजारी विशनजी मिठ्ठ जी भी समारोह में शामिल होंगे. भूमिपूजन बहुत ही भव्य रूप से किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी बीते काफी समय से की जा रही है.

ट्रस्ट ने सूरत की धर्मप्रेमी जनता, भामाशाहों और उद्योग जगत के अग्रणियों से अपील की है कि वे इस महा अनुष्ठान से जुड़कर सहयोग दें. उनका कहना है कि जितने अधिक लोग इस पहल से जुड़ेंगे, उतनी ही जल्दी ‘महाधाम’ बनकर तैयार होगा. यह मंदिर सूरत के धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधा उपलब्ध होगी. भव्य मंदिर परिसर में विशाल गोशाला, 1000 से ज्यादा लोगों के साथ बैठने वाला भोजनालय और 150 कमरों वाला गेस्ट हाउस सहित बहुत कुछ होगा.

नौसेना दिवस समारोह में 4 दिसंबर को होगा इंडियन नेवी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ का प्रीमियर

0


तिरुवनंतपुरम । इंडियन नेवी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ (Documentary ‘Jalkanya’ on the Indian Navy) का प्रीमियर 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह में होगा (Will Premiere on December 4 during the Navy Day Celebrations) । इसे फिल्म निर्माता जोड़ी संजीव सिवन और दीप्ति सिवन ने बनाया है। उनका कहना है कि यह हमारे लिए किसी खास उपलब्धि से कम नहीं।

खास बात यह है कि प्रीमियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना इस साल का नौसेना दिवस का कार्यक्रम अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में आयोजित करेगी। आईएएनएस से बात करते हुए संजीव ने कहा कि ‘जलकन्या’ प्रधानमंत्री के प्रमुख अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से प्रेरित है और देश भर की युवा लड़कियों की रचनात्मकता और साहस का जश्न मनाती है।

संजीव ने कहा, “इस परियोजना का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से युवाओं की आवाज को बुलंद करना और साथ ही सशक्तिकरण और समावेश के राष्ट्रीय संदेश को मजबूत करना है।” इस पहल के तहत देशभर के नौसेना स्कूलों से 25 छात्रों को मुंबई में आयोजित पांच दिवसीय गहन फिल्म निर्माण वर्कशॉप के लिए चुना गया। इसका संचालन देश की कुछ जानी-मानी फिल्म और संगीत हस्तियों ने किया, जिनमें आमिर खान, अनुराग कश्यप, शंकर महादेवन, जावेद जाफरी और ए. श्रीकर प्रसाद शामिल थे।

इसके बाद प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत अनुभवों, सामुदायिक मुद्दों और आकांक्षाओं को दर्शाते हुए अपनी शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ये रचनाएं जलकन्या का मूल आधार हैं, जो इस बात की एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करती हैं कि युवा मन सशक्तिकरण, समानता और परिवर्तन को कैसे देखते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 22 जनवरी, 2015 को शुरू हुए पीएम मोदी के अभियान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रेरित है। वर्षों से यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है जो समुदायों को बेटियों का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

संजीव ने आगे कहा, “जलकन्या को कहानीकारों की अगली पीढ़ी को पोषित करने के एक मंच के रूप में स्थापित किया जा रहा है। साथ ही इसके जरिए इस अभियान में जुटे लोगों को भी सलामी दी जाएगी।” बता दें कि संजीव के पिता स्वर्गीय सिवन एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता थे। उनके दिवंगत भाई संगीत सिवन ने सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म योद्धा को डायरेक्ट किया था।

भारत दशकों से चले आ रहे माओवादी विद्रोह के अंतिम चरण का गवाह बन रहा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0


गोवा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि दशकों से चले आ रहे माओवादी विद्रोह के अंतिम चरण का (Final phase of the decades-long Maoist Insurgency) भारत गवाह बन रहा है (India is Witnessing) ।

उनकी टिप्पणी सुरक्षा बलों के प्रति व्यापक श्रद्धांजलि का हिस्सा थी, जिन्हें उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने का श्रेय दिया। गोवा में आईएनएस विक्रांत से जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश माओवाद के खात्मे की ओर बढ़ रहा है। अब केवल तीन जिले ही बचे हैं जहां माओवाद अभी भी मौजूद है और वे भी जल्द ही मुक्त हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले 125 जिले गंभीर रूप से प्रभावित थे। अब 100 से अधिक जिले राहत की सांस ले सकते हैं और शांति से दिवाली मना सकते हैं। यह हमारे पुलिस बलों के पराक्रम से संभव हुआ है। उन्होंने सरकार की बहुआयामी रणनीति पर जोर दिया, जिसमें विकास, बुनियादी ढांचे का विस्तार और लक्षित सुरक्षा अभियान शामिल हैं। सरकार की ये रणनीति माओवादी प्रभाव को कमजोर करने में सहायक है, विशेष रूप से आदिवासी और वन क्षेत्रों में।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में सैन्य गौरव को नक्सल मुक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया तथा सुरक्षा और विकास के दोहरे दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, 124 जिले नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित थे। अक्टूबर 2025 तक, केवल 11 जिले ही बचे रहेंगे, जिनमें से तीन को उच्च जोखिम वाला माना जाएगा। हमारे पुलिस बलों के साहस की बदौलत अब 100 से ज्यादा जिले राहत की सांस ले सकते हैं और शांति से दिवाली मना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लाल गलियारा अब हरित विकास क्षेत्रों में परिवर्तित हो रहा है। उन्होंने उन क्षेत्रों का हवाला दिया जो कभी हिंसा से ग्रस्त थे।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान भारत की आंतरिक सुरक्षा में व्यापक बदलाव का संकेत देते हैं। केंद्रीय और राज्य बलों के बीच समन्वित प्रयासों, बुनियादी ढाँचे के विकास और सामुदायिक सहभागिता के कारण माओवादी गतिविधियों में लगातार गिरावट आई है। उनके भाषण ने मनोबल बढ़ाने का भी काम किया और अपने सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता और प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

T4 Appliances – Simplifying Urban Living Bangalore

0

Startup Story: T4 Appliances – Simplifying Urban Living

In the heart of Bangalore, where life moves fast and every minute counts, one man saw a growing challenge — people struggling to find reliable and professional home service providers.

That man was Mr. Tousif Ahmed, a visionary entrepreneur who believed that trusted home services should be just a call or click away.

With that mission, he founded T4 Appliances — a brand built on trust, speed, and excellence.

🏡 About T4 Appliances

From home appliance repair to deep cleaning,
from packers and movers to interior design,
from painting and pest control to welding, fabrication, and civil work,
T4 Appliances brings every essential service under one roof, serving homes and offices across Bangalore.

What sets us apart?
✅ Service within one hour
✅ 24×7 booking availability
✅ Trained and verified professionals
✅ Affordable, transparent pricing

Under the leadership of Founder & CEO Mr. Tousif Ahmed,
T4 Appliances has rapidly grown into one of Bangalore’s most trusted service platforms, offering comfort and convenience at your doorstep.

Today, T4 Appliances stands as a symbol of quality, trust, and reliability —
because when it comes to your home, you deserve the best.

⚙️ Only Service List

💫 Most Used Services in Bangalore

  • Refrigerator – Refrigerator Repair
  • Washing Machine – Washing Machine Repair
  • AC Repair – AC Repair and Installation
  • Water Purifier – Sales and Repair
  • TV Repair – TV Repair and Installation
  • Microwave – Repair and Service
  • Chimney – Repair and Installation
  • Pest Control – Home & Office Services
  • Laptop/Desktop – Sales and Repair
  • Plumber – Plumbing Services
  • Electrician – Electrical Work
  • Painting – House Painting & Waterproofing
  • Cooking Range – Repair Services
  • Solar Heater – Repair and Maintenance
  • Gas Stove – Repair and Installation
  • CCTV – Installation & Repair
  • UPS – Inverter Sales & Repair
  • Water Controller – Water Level Controller
  • Carpenter – Furniture & Mosquito Mesh
  • Modular Kitchen – Design & Setup
  • Geyser – Repair and Installation
  • Dishwasher – Repair and Service
  • Civil Work – PoP, Welding & Fabrication
  • Gas Geyser – Sales & Repair
  • Bike Repair – Two-Wheeler Service
  • Deep Cleaning – Home & Office

📞 Call Now: 8050070955
🌐 Visit: https://t4appliances.co.in/

🛠️ T4 Appliances – The Best Service Provider in Bangalore.
Fast. Reliable. 24×7.

पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जली, कई दुकानदार भी झुलसे

0


फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur, Uttar Pradesh) में दिवाली (Diwali 2025) से पहले बड़ी आग लगने की घटना सामने आई हैं. यहां महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय के परिसर में लगे पटाखों के बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस दौरान पटाखों के तेज धमाके के साथ आग एक से दूसरी दुकान में फैलती चली गई. कुछ ही देर में आग ने मैदान में लगी सभी 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जलकर राख हो गई. बताया गया है कि इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए और कई दुकानदार भी झुलस गए हैं. धमाके और धुंए के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

जानकारी के अनुसार, यूपी के फतेहपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र स्थित एमजी कॉलेज परिसर में अस्थायी पटाखा बजार लगा हुआ था. बताया गया कि रविवार दोपहर अचानक एक पटाखे की दुकान में आग लग गई. अचानक लगी आग धीर-धीर बढ़ती चली गई और आस-पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग के कारण पटाखों में हो रहे तेज धमाकों और धुएं के गुबार से इलाके में दहशत फैल गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गई गाडियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.

बताया गया कि आग लगने के कारण लगभग 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जल गई. इस दौरान आग की चपेट में आने से कई दुकानदार और ग्राहक भी घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस बल ने लोगों की मदद से बाजार में अन्य दुकानदारों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों घायल हुए है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पटाखा बाजार दिवाली से पहले हर साल एमजी कॉलेज के पास लगता है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं. प्रशासन की तरफ से पहले ही यहां सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी. वहीं अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.