पप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार (Bihar) में चुनावी हलचल (Election activity) तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) के एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने एक साक्षत्कार में निर्दलीय सांसद बनने में आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए कहा कि ‘निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।’ सांसद के इस बयान के बाद अब जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है।

मनोज भारती ने पप्पू यादव के इस बयान पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने लिखा, ‘जीत चाहे निर्दलीय की हो या किसी दल की लोकतंत्र में ताकत सिर्फ जनता की होती है। लेकिन भगवान के बाप की औकात नहीं’ जैसी भाषा लोकतंत्र नहीं, सिर्फ अहंकार दिखाती है। जो नेता जनता की कृपा को अपना चमत्कार समझ लेते हैं, वे भूल जाते हैं कि कुर्सी आती-जाती है लेकिन शब्दों की मर्यादा हमेशा साथ चलती है। खैर, इस तरीके की बातें करना अब पप्पू यादव का स्वभाव बन गया है।’

पप्पू यादव ने क्या कहा था…
पप्पू यादव अपने बेबाक बयान की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक साक्षात्कार में हाल ही में पप्पू यादव ने निर्दलीय सांसद चुने जाने को लेकर अपनी बात रखी थी। पप्पू यादव ने कहा था, ‘निर्दलीय सांसद बनना, ये भगवान के बाप की भी औकात नहीं। आप सोचिए, बिना किसी बड़े दल या गठबंधन के जनता के बीच से अकेले निकलना कितना कठिन है।’

Previous articleभूपेंद्र सिंह का अपनी ही पार्टी के नेता पर निशाना, बोले- अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक
Next articleजंतर-मंतर पर व्यक्ति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या 
News Desk

जंतर-मंतर पर व्यक्ति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 9:00 बजे, दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए मेटल डिटेक्टर गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास।
बता दें कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है, घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस आत्महत्या की परिस्थितियों की पुष्टि के लिए जाँच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एक 23 वर्षीय महिला की बिजली की रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से मौत हो गई। रविवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली। मणिपुर की 23 वर्षीय महिला। महिला बाथरूम में बेहोश पाई गई, उसके हाथ में बिजली की रॉड थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी दोस्त ने पुलिस को फोन किया। यह बिजली का करंट लगने का मामला प्रतीत होता है और पुलिस को अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल के शवगृह ले जाया गया है।

Previous articleपप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…
News Desk

गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला, बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप को मिलेगी Y प्लस सिक्योरिटी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । बिहार चुनाव(Bihar elections) के बीच तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)को लेकर बड़ा फैसला(Big decision) आया है। तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी (Y Plus Category)की सुरक्षा मुहैया(security provided) कराई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश दिया है। अब सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम तेज प्रताप को प्रोटेक्शन देगी। लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई है। बिहार चुनाव में तेज प्रताप महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने तेज प्रताप यादव की सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। एक बयान में तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि बिहार के हालात ऐसे हैं कि कब कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी।

Previous articleठंडी हवाओं से कांपा छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने 9 जिलों में शीतलहर अलर्ट किया जारी
Next articleरायपुर पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को भगोड़ा किया घोषित
News Desk

अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के ही-मैन ने ली आखिरी सांस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की टीम ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में मिलने वालों का लगा तांता
बता दें कि जैसे ही ये खबर पता चली कि धर्मेंद्र को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. वैसे ही इंडस्ट्री में खामोशी छा गई. सेलेब्स उनकी हेल्थ की लेकर काफी चिंतित हो गए. ऐसें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, एक्टर गोविंदा उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे थे. जब से धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूरा देओल परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद रहा.

वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 10 नवंबर की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की, जो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं. उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है. हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से दुआ करने की अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.’

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं. जिसमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है.

अगले महीने रिलीज होगी आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं. धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों… मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो अगस्त्य नंदा की इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

 

खालिस्तानी समर्थकों की दिलजीत दोसांझ को खुली धमकी- ‘शो रद्द कर दो वरना…’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani Supporters) के निशाने पर हैं. हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.

पर्थ में दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थक दर्शकों के बीच घुस गए और मंच के पास जाकर नारेबाजी करने लगे. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया. दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और हजारों की भीड़ ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका हौसला बढ़ाया. यह पूरी घटना उस समय हुई जब पहले से ही पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी कि वह विदेशों में उनके आयोजनों को बाधित करेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थक समूहों ने अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के अगले कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर जारी संदेशों में पन्नू ने दावा किया है कि वह दिलजीत के शो को नहीं होने देगा और इसके लिए अपने समर्थकों को सक्रिय किया है.

दिलजीत दोसांझ को लगातार मिल रही धमकियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी तत्व अब भारतीय कलाकारों को भी अपने राजनीतिक एजेंडे में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. इन तत्वों का उद्देश्य विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना और वहां मौजूद भारतीय समुदाय में तनाव पैदा करना है. हालांकि, दिलजीत दोसांझ ने अब तक इन धमकियों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि “संगीत और कला किसी धर्म या राजनीति की सीमाओं में नहीं बंधी होती.”

Previous articleसर्दियों में रखें सेहत और स्किन दोनों का ख्याल, अपनाएं ये आसान आदतें
Next articleभारतीय हज यात्रियों की तैयारियों को लेकर सऊदी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
News Desk

भारतीय हज यात्रियों की तैयारियों को लेकर सऊदी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) सऊदी अरब (Saudi Arabia) की आधिकारिक यात्रा पर हैं. ये यात्रा हज (Hajj) 2026 के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस दौरान जेद्दा में रिजिजू ने द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत हज 2026 के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों (Indian Pilgrims) का को 175025 हो गया है.

रिजिजू की यह यात्रा 7 से 9 नवंबर तक थी. इस दौरान उन्होंने सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की. जिसमें समन्वय, रसद और चल रही हज तैयारियों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.

अधिकारिक बयान के मुताबिक भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं, परिवहन, आवास और स्वास्थ्य सहायता पर चर्चा हुई है. बैठक के बाद, दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने हज 2026 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर साइन किए. इसके अलावा रिजिजू ने तैयारी की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमों के साथ समीक्षा बैठकें भी कीं और सऊदी अधिकारियों के साथ उनके समन्वय की सराहना की.

मंत्री ने हज यात्रियों के बुनियादी ढांचे को समझने के लिए जेद्दा और ताइफ में टर्मिनल 1 और हरमैन स्टेशन सहित हज और उमराह से संबंधित खास जगहों का दौरा किया. उन्होंने दोनों शहरों में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की. रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि यह भारत-सऊदी अरब संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और कहा, “हज 2026 पर हमारी चर्चा ने सभी हज यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, निर्बाध और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की.”

भाषण के दौरान लोगों के जाने पर झल्लाए कर्नाटक CM सिद्दारमैया, बोले- अरे! कहां जा रहे हो?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) के साथ रविवार को एक अजीब घटना हो गई। विजयनगर के कुडलिगी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री के सामने ही कुछ लोग उनका भाषण छोड़कर जाने लगे। मुख्यमंत्री ने झल्लाते हुए उन लोगों को टोका और बैठने के लिए कहा, जिसके बाद वह लोग वहीं बैठ गए और फिर उनका पूरा भाषण सुना।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया कई लोग जाने के लिए उठ खड़े हुए। मुख्यमंत्री यह देखकर बोल पड़े, “अरे, कहाँ जा रहे हो? बैठ जाओ!” लोग फिर अपने सीटों पर बैठ गए। दरअसल सिद्दारमैया ने कई नेताओं के बोलने के बाद बोलना शुरू किया था, तब तक कई लोगों को शायद देर होने लगी और वह उठकर जाने लगे थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक आए थे।

इस अवरोध के बाद सिद्धारमैया ने अपना भाषण जारी रखा। हालांकि, भाषण के दौरान जनता के साथ बात थोड़ी ऊपर नीचे होती रही। उन्होंने कहा, “हम हर घर को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली दे रहे हैं। सच है या झूठ?” लोग हालांकि चुप रहे। मुख्यमंत्री ने पूछा, “आप हाथ क्यों नहीं उठा रहे हैं?” फिर भी कोई जवाब नहीं आया। पास बैठे पार्टी नेताओं की ओर मुड़कर उन्होंने कहा, “देखिए, आप नेता भी हाथ नहीं उठा रहे हैं!” उनकी टिप्पणी के बाद, नेताओं ने तुरंत हाथ उठाकर समर्थन जताया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भरपूर साथ दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष कहता है कि हमारे पास अपनी गारंटी के लिए पैसे नहीं हैं। फिर हजारों करोड़ रुपये कहाँ से आए? भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। वे मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी करके सत्ता में आए हैं। अगर उनमें जरा भी आत्मसम्मान है, तो उन्हें इस्तीफा देकर घर चले जाना चाहिए।” सिद्दारमैया ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर चुनावी हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, “महादेवपुरा में, एक घर से 80 वोट कैसे हो सकते हैं? भाजपा सत्ता के बिना नहीं रह सकती। यह पानी से बाहर निकाली गई मछली के मरने जैसा है।”

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाका, 9 लोगों की मौत, आतंकी हमले की आशंका, जानिए ताजा अपडेट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

न्यू दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका में अब तक नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई है. अभी यह आकडे और भी आगे बढ़ सकते है. धमाके के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है.धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के साथ अन्य एजेंसी जांच में जुटी है.पूरे मामले में फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रही है.        

स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद आग की जोरदार लपटे उठी.  जिससे कई गाड़ी में आग लग गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. फिलहाल धमाके की वजह सामने नहीं आई है.   

बता दे कि लाल किला के मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक खड़ी कार में ब्लास्ट की बात सामने आई है. इस पूरे मामले में अस्पताल में नौ लोगों की मौत  की पुष्टि हुई है. जबकि  4 लोग घायल है. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आस पास के cctv फूटेज खंगाले जा रहे है. आखिर जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह कार कहा से उस जगह पर कैसे पहुंची थी.

हलाकी अब पूरे मामले में यह जांच होगी की यह घटना के पीछे कोई आतंकी साजिश है या फिर कार में CNG सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है.फिलहाल फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच कर हर बिन्दु पर जांच कर रही है.                

Previous articleनक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील
Next articleलाल किला मेट्रो के पास कार में जोरदार धमाका, कई गाड़ियाँ जलीं
News Desk

अपनी जिद पर दिल्ली पहुंच रहे सिद्धारमैया? कांग्रेस हाईकमान ने मिलने से किया इनकार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली. कर्नाटक (Karnataka) की राजनीति (Politics) में इन दिनों कांग्रेस हाईकमान (high command) और मुख्यमंत्री कैंप (Chief Minister’s Camp) के बीच तल्खी और ताकत का प्रदर्शन साफ नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 15 नवंबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हाईकमान से मिलने की कोई जरूरत नहीं है और उनके लिए ऑडियंस नहीं रखा जाएगा.

इस बार उनका दिल्ली दौरा महज एक किताब विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने तक सीमित रहेगा, इसके बाद वे बिना कोई राजनीतिक मुलाकात किए सीधे बेंगलुरु लौट जाएंगे.

हाईकमान की तरफ से सख्त निर्देश जारी हुए हैं कि कर्नाटक के किसी भी नेता या मंत्री को उनसे मिलने की कोई अनुमति नहीं मिलेगी. इस रोक की वजह, पार्टी के अंदर बढ़ती गुटबाजी, नेतृत्व संघर्ष और राज्य-राष्ट्रीय राजनीति के उबाल को माना जा रहा है.

एकजुटता और शक्ति का संदेश देने की कोशिश
इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री कैंप के विधायक राघवेंद्र हितनाल ने दिल्ली में अपने भाई, कोप्पल सांसद राजशेखर हितनाल के आवास पर कैंप विधायकों और मंत्रियों के लिए रात्रिभोज रखा है. इसे ताकत और नंबर गेम की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है – CM कैंप अपनी एकजुटता और शक्ति का संदेश देना चाहता है.

इसी बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सात दिन में दूसरी बार दिल्ली की यात्रा की है. ये दौरा पार्टी में चल रही अंतर्कलह और शक्तिपरीक्षण के संकेत भी देता है.

कांग्रेस में क्या कुछ चल रहा है?
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, कांग्रेस में अगले कुछ महीनों में नेतृत्व परिवर्तन, कैबिनेट फेरबदल या पार्टी पदों के नए समीकरण तय हो सकते हैं. हाईकमान फिलहाल किसी भी गुट को सीधे तवज्जो देने से बच रहा है और सार्वजनिक रूप से एक दूरी बना रखी है ताकि दल में बड़े असंतोष या बगावत की संभावनाओं को रोका जा सके.

राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना ने प्रकाश कीर को मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया

प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना
दिनांक: Nov 10, 2025 

हिंदू वीर प्रकाश सिंह कीर बने प्रदेश प्रभारी

राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना द्वारा आज संगठन मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए
श्री प्रकाशसिंह कीर को मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।

प्रकाशसिंह कीर पूर्व में उज्जैन धर्मशाला अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में कीर समाज के प्रदेश महामंत्री के दायित्वों पर भी कार्यरत हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान में उनका सामाजिक प्रभाव, जनसमर्थन व सक्रिय संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम होटल SR, कनक कॉरिडोर, उज्जैन रोड, इंदौर मे आयोजित हुआ जिसमे प्रकाशसिंह कीर को लगभग 200 कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह-संस्थापक श्री अनिल जी अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वैभव त्रिवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभय त्रिवेदी उपस्तिथ रहे।

अधिकारियों के वक्तव्य

सह-संस्थापक श्री अनिल जी अग्रवाल ने कहा:
“प्रकाश कीर एक सक्रिय, अनुशासित और जनसमर्थन वाले व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संगठन नई दिशा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे ।”

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी प्रकाश कीर ने कहा:
“राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना ने जो विश्वास और सम्मान मुझे दिया है, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को ज़मीन स्तर पर मजबूत करने में अपना योगदान दूँगा।”

प्रकाशसिंह कीर ने संगठन ने विश्वास जताया है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में सदस्यता, जनजागरण और सामाजिक कार्यक्रमों में तेज़ी से विस्तार होने का भरोसा दिलाया

राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना