शमी पर BCCI का बड़ा बयान – इंग्लैंड दौरे पर जाने से मना किया था तेज गेंदबाज ने

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली :  मैदान पर गिरती हर पसीने की बूंद इस बात की गवाही दे रही है कि शमी वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है , मोहम्मद शमी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 93 ओवर गेंदबाजी कर ली है लेकिन भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल लग रहा है और उनकी वनडे टीम में भी नीली जर्सी पहनने की संभावना कम ही दिख रही है.

35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था लेकिन उसके बाद से उन्हें किसी भी प्रारूप की टीम में नहीं चुना गया. वह 2023 में वनडे विश्व कप के बाद एड़ी की चोट के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहे थे. उन्हें इस चोट से निजात पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी. वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना नहीं लगती है कि शमी तीनों प्रारूपों में अब तक खेले गए 197 अंतरराष्ट्रीय मैचों में और मैच जोड़ पाएंगे।

क्या शमी ने इंग्लैंड जाने से किया था इंकार? 

शमी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत नहीं की है. हलांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्र हालांकि ऐसा नहीं मानते हैं. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  ‘‘कई बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोगी स्टाफ ने शमी का हालचाल जानने के लिए फोन किया है.  चयन समिति इंग्लैंड में उनकी सेवाएं लेने के लिए बेताब थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट से ज्यादा नहीं खेल पाए थे. इंग्लैंड की परिस्थितियों में कौन उनके स्तर का गेंदबाज नहीं चाहेगा. उनका इशारा इस साल की शुरुआत में भारत द्वारा 2-2 से ड्रॉ की गई श्रृंखला की ओर था.

क्या सच में फिट नहीं है शमी?

चयन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने शमी को कई संदेश भेजकर उनकी फिटनेस के बारे में पूछताछ की और उनसे कैंटरबरी या नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से कम से कम एक मैच खेलने का अनुरोध किया. इसका उद्देश्य यह पता करना था कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं. ऐसा समझा जाता है कि इस तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि उन्हें अभी भी अपना कार्यभार बढ़ाना है और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए यह कहना कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, पूरी तरह सच नहीं है.  चिकित्सा टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी है और यह भी देखना है कि उनका शरीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठिनाइयों को झेलने में सक्षम है या नहीं.

इस समय शमी को लग सकता है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसका फैसला केवल राष्ट्रीय चयनकर्ता ही कर सकते हैं. शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खेलने के लिए शमी की फिटनेस को लेकर भी कुछ सवाल हैं क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल करने पड़ सकते हैं जबकि वर्तमान समय में वह रणजी ट्रॉफी में अधिकतर छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं.

जैश मॉड्यूल से 2,900 किलो विस्फोटक जब्त, 7 आरोपी दबोचे गए

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं. 

2,900 किलोग्राम विस्फोटक अब तक बरामद

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामग्री बरामद किया है. जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया. 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में फरीदाबाद के डॉक्टर मुअज़मिल अहमद गनई और कुलगाम निवासी डॉक्टर आदिल शामिल है. जांच में सामने आया है कि ये लोग विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल और एजुकेशनल नेटवर्क्स के जरिए फंड जुटा रहे थे.

असॉल्ट राइफल, 2900KG विस्फोटक… फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर्स के ठिकानों से क्या-क्या मिला

पुलिस को मुजम्मिल की निशानदेही पर एक स्विफ्ट कार मिली, जिसमें से क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 राउंड बरामद हुए. इसके अलावा एक पिस्टल, 8 राउंड, दो मैगजीन और दो खाली खोखे भी मिले. ये सभी हथियार उसी स्विफ्ट कार से बरामद किए गए जो अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर की बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है.

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुजम्मिल के बताए एक ठिकाने धौज इलाके में छापा मारा. वहां से लगभग 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला, जिसे आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस में छुपाकर रखा गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह विस्फोटक करीब 15 दिन पहले ही मुजम्मिल तक पहुंचा था. इस सामग्री को आतंकी कोड वर्ड में ‘सफेद पाउडर’ कहा जाता है.

धौज वाले कमरे से पुलिस ने 20 टाइमर और 20 बैटरी भी बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि मुजम्मिल ने इस कमरे को सिर्फ विस्फोटक छिपाने के लिए किराए पर लिया था.

डॉक्टर मुजामिल को पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर तगा गांव में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली. सुबह से चल रही छापेमारी में एक घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की है. 

पुलिस के अनुसार, यह घर डॉक्टर मुजामिल ने एक मौलाना से किराए पर लिया था. मौलाना को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि फतेहपुर तगा गांव धौज से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

‘व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’

पुलिस ने बताया कि यह ‘व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ था जिसमें कुछ प्रोफेशनल्स और छात्र आतंकियों से जुड़े हुए थे. वो एन्क्रिप्टेड चैनलों के माध्यम से विचारधारा फैलाने, फंड मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई का समन्वय कर रहे थे.

19 अक्तूबर को श्रीनगर के बुनपोरा नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मिलने के बाद मामला दर्ज हुआ था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह नेटवर्क न केवल घाटी बल्कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है.

पकड़े गए सात संदिग्ध आतंकी

गिरफ्तार सात लोगों की पहचान आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद (सभी श्रीनगर), मौलवी इरफान अहमद (शोपियां), जमीर अहमद अहांगर (गंदरबल), डॉ. मुअज़मिल अहमद गनई (पुलवामा), और डॉक्टर आदिल (कुलगाम) के रूप में हुई है.

फरीदाबाद से डॉक्टर की गिरफ्तारी

डॉक्टर मुअज़मिल को फरीदाबाद में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस को 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एके-56 रायफल, AK Krinkov, बरेटा पिस्टल, चीनी स्टार पिस्टल और सैकड़ों कारतूस मिले हैं. पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क सोशल वेलफेयर के नाम पर धन जुटाकर आतंकी गतिविधियों में खर्च करता था.

रविवार को भी मिला था विस्फोटक

गौरतलब है कि इससे पहले, फतेहपुर तगा गांव में रविवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसमें एक कश्मीरी डॉक्टर मुजामिल के किराये के कमरे से 360 किलो अमोनिटम नाइट्रेट मिला था. यह कमरा मौलाना को आरोपी को किराये पर दिया था. फरीदाबाद में 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने पर हरियाणा DGP ओ.P. सिंह ने कहा, “…मैं इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूँ, और हमें विश्वास है कि हमने समय रहते एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है. विभिन्न एजेंसियाँ इस पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, संबंधित एजेंसियाँ उसे साझा करेंगी. जांच जारी है, इसलिए इस पर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.”
क्या है मामला

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने सबसे पहले श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था.  पिछले 15 दिनों से ऑपरेशन में तीन दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे और फिर हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी छापेमारी की. इस मामले में अब तक कुल 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दो लोग हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार हुए हैं और यहां पर एक घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट. दो राइफल और कई पिस्तौल बरामद किए हैं. इसी तरह, सोमवार को एक अन्य घर में रेड से 2363 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है.

अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, यूपी और जम्मू एंवं कश्मीर राज्यों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में आरिफ निसार डार उर्फ साहिल – निवासी नवगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-अशरफ – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) – निवासी शोपियां, जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा – निवासी वाकुरा, गांदरबल, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब – निवासी कोईल, पुलवामा, डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम को अरेस्ट किया है. इनसे से जिसमें मुजम्मिल और आदिल की गिरफ्तारी फरीदाबाद से हुई है.

रश्मिका मंदाना की द गर्लफ्रेंड की विजय ने की खूब तारीफ

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई,  फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई भाषाओं में रिलीज की गई फिल्म एक टॉक्सिक रिश्ते को दिखाती है। फिल्म की एक्टर विजय देवरकोंडा ने जमकर तारीफ की, जिससे खुश रश्मिका ने उन्हें एक प्यारा रिप्लाई किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड की तारीफ में एक पोस्ट डाला था, जिसका जवाब देते हुए रश्मिका ने बहुत सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए।

 उन्होंने लिखा, ये शब्द बहुत ही पावरफुल हैं, ये मेरे लिए बहुत जरूरी हैं, हालांकि इतनी अच्छी बातों को पचाना मेरे लिए मुश्किल होगा, लेकिन बहुत अच्छी बात कही है आपने। ये फिल्म धीमी गति से जलने वाली कहानी है जो लंबे समय तक चलती रहेगी। उन्होंने आगे लिखा, विजय देवरकोंडा, आप शुरू से ही इस फिल्म का इनडायरेक्ट तरीके से हिस्सा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आपको इस फिल्म के लिए मुझ पर गर्व होगा। रश्मिका ने चार लाइनों के पोस्ट में चार बार हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। दरअसल विजय देवरकोंडा ने फिल्म की तारीफ कर लिखा, मुझे पता है उन्होंने कुछ जबरदस्त बनाया है, कुछ खास बनाया है, कुछ ऐसा जिसे पचाना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है और हम पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। आप सभी ने बहुत सारी मेहनत की है।

 ये पोस्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते साल से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं। दोनों के वेकेशन पोस्ट भी सामने आ चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों स्टार्स बीते साल ही गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल फरवरी में वे सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होने वाली है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

CSK फैन्स में मची हलचल! जडेजा और पथिराना के इंस्टा डिएक्टिवेट करने से बढ़ीं सैमसन ट्रेड की चर्चाएं

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो अहम खिलाड़ियों रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना के इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मच गई है। दोनों खिलाड़ियों ने लगभग एक ही समय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए, जिससे सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं- आखिर CSK में क्या चल रहा है?

राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड की चर्चाएं तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके अपने सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड करने पर विचार कर रही है, ताकि संजू सैमसन को टीम में लाया जा सके। यह सौदा अगर पक्का होता है, तो जडेजा 16 साल बाद फिर से उसी टीम से जुड़ेंगे, जहां से उन्होंने 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू किया था।

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की टीम लंबे समय से एक अनुभवी भारतीय स्पिनर की तलाश में थी और इसीलिए उन्होंने जडेजा को सैमसन के बदले में प्रस्तावित किया था। वहीं सीएसके इस सौदे में दिलचस्पी दिखा रही है क्योंकि धोनी के बाद टीम को एक नए भारतीय कप्तान और विकेटकीपर की जरूरत है।

फैंस ने रविवार को नोट किया कि जडेजा का वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट ‘royalnavghan’ (रॉयलनवघन) अचानक गायब हो गया। जडेजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर सीएसके के प्रति अपने लगाव को लेकर पोस्ट करते थे। उसी दौरान, सीएसके के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का अकाउंट भी डिएक्टिवेट पाया गया। इससे फैंस के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या दोनों खिलाड़ियों के बीच या टीम मैनेजमेंट के साथ कोई अंदरूनी मतभेद चल रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने अकाउंट खुद डिएक्टिवेट किए हैं या फिर यह किसी तकनीकी कारण से हुआ है।
 
पथिराना का भविष्य भी सवालों में
सीएसके के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, जिन्हें ‘बेबी मलिंगा’ कहा जाता है, ने फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के दौरान उनका नाम भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से एक अतिरिक्त डिमांड के रूप में सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान ने जडेजा के साथ-साथ पथिराना को भी लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन सीएसके ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इंग्लैंड ऑलराउंडर सैम करन को विकल्प के तौर पर पेश किया। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम से हटने से अटकलों को बल मिला है।

जडेजा का CSK सफर उतार-चढ़ाव से भरा
जडेजा ने 2012 में सीएसके से जुड़ने के बाद टीम को तीन बार चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीएसके के लिए 143 विकेट झटके हैं, जो टीम के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। वह एमएस धोनी के साथ सबसे ज्यादा 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड साझा करते हैं। 2023 के फाइनल में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में मैच जिताने वाले शॉट्स खेले थे। हालांकि, 2022 में जब उन्हें कप्तान बनाया गया था, टीम ने शुरुआती आठ में से सिर्फ एक मैच जीता, जिसके बाद धोनी ने फिर से कमान संभाली।
 
फैंस का रिएक्शन, ‘कुछ तो गड़बड़ है CSK में’
सोशल मीडिया पर फैन्स ने चिंता जाहिर की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जडेजा और पथिराना दोनों ने इंस्टा डिएक्टिवेट किया? लगता है CSK ग्रुप चैट में कुछ बड़ा हुआ है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर जडेजा वाकई RR जा रहे हैं, तो ये IPL की सबसे बड़ी ट्रेड न्यूज होगी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जडेजा के बाद पथिराना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। लगता है ट्रेड जडेजा + पथी है।’

लाल किला मेट्रो के पास कार में जोरदार धमाका, कई गाड़ियाँ जलीं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई. पास खड़ी दो और कारें जलकर खाक हो गई. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है.

दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि विस्फोट एक खड़ी गाड़ी में हुआ. आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.  स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की सात गाड़ियां तैनात की गई हैं. हालांकि धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है.

गेट नंबर एक के पास हुआ विस्फोट

जानकारी के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ. जिसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. अभी नुकसान कितना हुआ है, इसका अभी तक अनुमान नहीं लग सका है. वहीं धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा कि धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं.

‘ऐसा लगा हम सब मारे जाएंगे’

स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, ‘मैं पास में ही रहता हूं. मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है, तभी एक जोरदार धमाका हुआ.’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे.’

अभिषेक की इस आदत पर फूट पड़ा युवराज का हंसना, बोले– ‘मर जाएगा, रो देगा…’ देखें वीडियो

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने शिष्य और युवा ओपनर अभिषेक शर्मा से जुड़ा एक बेहद मजेदार राज खोला है। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए पांचवें टी20 में हासिल की, वह भी सिर्फ 528 गेंदों में।

अभिषेक शर्मा की अनोखी ‘बैट लव स्टोरी’
युवराज सिंह ने हंसते हुए खुलासा किया कि अभिषेक भले ही हर चीज में उदार हैं, लेकिन अपने बैट्स को लेकर बेहद पजेसिव हैं। युवराज ने कहा, ‘अभिषेक शर्मा से आप कुछ भी ले सकते हैं, लेकिन उसका बल्ला नहीं! ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा, पर अपना बैट नहीं देगा।’ उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में जोड़ा, ‘भले ही उसके पास दस बल्ले हों, फिर भी बोलेगा मेरे पास तो बस दो बल्ले हैं। उसने मेरे सारे बैट ले लिए, लेकिन अपने किसी को नहीं देता।’ इस बयान से वहां मौजूद अभिषेक खुद मुस्कुरा उठे।

गुरु-शिष्य का खास रिश्ता
अभिषेक शर्मा अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में युवराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर चुके हैं। युवराज कई बार मैचों में स्टैंड से उन्हें प्रोत्साहित करते भी दिखे हैं। युवराज का कहना है कि अभिषेक में पुराने जमाने की मेहनत और नई पीढ़ी का आत्मविश्वास दोनों झलकते हैं।

टी20 में रचा नया रिकॉर्ड
ब्रिसबेन में खेले गए पांचवें टी20 में भले ही बारिश ने खेल को रोक दिया, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत में ही कमाल दिखाया। दोनों ने सिर्फ 4.5 ओवर में 52 रन की साझेदारी की। पूरी सीरीज में इस जोड़ी ने मिलकर 188 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विदेशी जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ब्रेविस और स्टब्स (187 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत का उभरता सितारा
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि भारत के टी20 भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उनकी बल्लेबाजी में युवराज जैसी निडरता और क्लीन हिटिंग झलकती है। वहीं युवराज के साथ उनका रिश्ता क्रिकेट फैंस के लिए एक गुरु-शिष्य बंधन की खूबसूरत मिसाल बन गया है।

iPhone का नया सैटेलाइट फीचर, अब बिना नेटवर्क के भी भेजें मैसेज और फोटो, जानिए कैसे करेगा काम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 Apple अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है. कंपनी अब ऐसा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर विकसित कर रही है, जिसमें फोन को सैटेलाइट की दिशा में प्वाइंट करने की जरूरत नहीं होगी. यानी आपका iPhone पॉकेट या बैग में रखा हो, तब भी यह स्वतः सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा.
इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी सिचुएशंस में बेहतर सहायता प्रदान करना है. इससे यूजर को नेटवर्क न होने पर भी SOS संदेश भेजने, मदद मांगने और लोकेशन शेयर करने की सुविधा मिलेगी.
बता दें कि 2022 में लॉन्च हुए iPhone 14 के साथ Apple ने Emergency SOS via Satellite फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी इमरजेंसी सर्विस और कॉन्टैक्ट्स से जोड़ता है. बाद में कंपनी ने इसमें रोड साइड असिस्टेंस फीचर भी जोड़ा था. अब Apple इस सिस्टम को और आगे बढ़ाकर Maps और Messages ऐप्स से भी जोड़ने की तैयारी में है.
इस नए फीचर के विकास के लिए Apple ग्लोबलस्टार (Globalstar) सैटेलाइट कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है. दोनों कंपनियां “Natural Use Function” को और अधिक उपयोगी और सहज बनाने की दिशा में काम कर रही हैं, ताकि यूजर को अब फोन के एलाइनमेंट या दिशा की चिंता न करनी पड़े.
रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले iPhone मॉडल्स में 5G NTN (Non-Terrestrial Network) सपोर्ट भी शामिल किया जाएगा. यह तकनीक सैटेलाइट और मोबाइल टावर दोनों के सिग्नल से एक मजबूत और भरोसेमंद नेटवर्क कवरेज सुनिश्चित करेगी.

Previous articleमहतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त का इंतजार, आज ही करें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान”
News Desk

मनोरंजन जगत में शोक, एक्टर अभिनय ने 44 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अभिनय का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। आज तड़के लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असामयिक मौत ने तमिल सिनेमा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे अभिनय
पिछले कुछ महीनों से अभिनेता अभिनय गंभीर लिवर इंफेक्शन के कारण बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार भी लगाई थी। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज रुकने की कगार पर था। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई साथियों ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया था। अभिनेता धनुष ने उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी, वहीं कॉमेडी एक्टर से हीरो बने बाला ने भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर मदद की थी।

2002 में किया था फिल्मी डेब्यू
अभिनय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में निर्देशक कस्तूरी राजा की फिल्म ‘थुलुवधो इलमई’ से की थी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री शेरिन के साथ नजर आए थे। फिल्म को युवाओं ने खूब पसंद किया था और अभिनय को एक नई पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘जंक्शन’ (2002), ‘सिंगारा चेन्नई’ (2004) और ‘पोन मेघलाई’ (2005) जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

हालांकि समय के साथ मुख्य भूमिकाओं की संख्या कम होती गई और उन्होंने सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में काम करना शुरू किया। अभिनय ने मलयालम सिनेमा में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया था और कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।

डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी किया काम
सिर्फ एक्टर के रूप में ही नहीं, अभिनय ने कई फिल्मों में डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था। उन्होंने कई बड़े सितारों के लिए आवाज़ दी और पर्दे के पीछे से भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंडस्ट्री में उनकी मेहनत और समर्पण की हमेशा सराहना की जाती रही।

अकेलेपन और आर्थिक संघर्ष में बीता आखिरी वक्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनय पिछले कुछ समय से काम के बिना और आर्थिक परेशानियों से घिरे हुए थे। वह अकेले रहते थे और खुद का खर्च बड़ी मुश्किल से उठा पा रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों और निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से होंगे हैरान कर देने वाले फायदे, जानें सही तरीका

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

गुनगुना पानी हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. हमें सुबह की शुरुआत ऐसे पानी से ही करनी चाहिए. मगर क्या आप जानते हैं देसी घी वाला पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं? गाय का शुद्ध देसी घी गुड फैट्स का सोर्स होता है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है. आयुर्वेद में इस नुस्खे को असरदार माना गया है क्योंकि इन दोनों के मिश्रण से बनी यह ड्रिंक बॉडी को अंदर से मजबूती देती है.

देसी घी के फायदे क्या हैं?
देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है जिससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है. पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. देसी घी में मौजूद ट्रांसफैट्स की मदद से गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है.

पानी में देसी घी मिलाकर पीने के 5 फायदे

पाचन क्रिया सुधारें- देसी घी वाला पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. रोजाना खाली पेट इस पानी को पीने से आंतों की सफाई होती है. कब्ज की समस्या दूर होती है.

एनर्जी बूस्ट करें- गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. यह पानी आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है.

स्किन को सुधारें- देसी वाली पानी पीने से त्वचा में कोलेजन बूस्ट अप होता है. रोजाना इस पानी को पीने से हमारी स्किन सॉफ्ट और चमकदार होती है.

पीरियड्स में राहत दिलाएं- अगर किसी महिला को पीरियड्स के समय हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है और क्रैंप्स पड़ते हैं तो उन्हें भी गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीना चाहिए.

दिमाग और याददाश्त को मजबूत करें- गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है. अगर किसी को मेमोरी लॉस या फोकस करने में समस्या हो रही है तो उन्हें इस पानी को पीना चाहिए.

कब पीना चाहिए देसी घी वाला पानी?
इस पानी को आपको नियमित रूप से सुबह खाली पेट पीना चाहिए. इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी को हल्का गर्म करना है और फिर उसमें 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीना चाहिए.

मलिंगा-बोल्ट नहीं, हाशिम अमला ने बताया किस भारतीय गेंदबाज को खेलना सबसे कठिन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड् तोड़े और बनाए। उनकी क्लासिक बैटिंग स्टाइल हर किसी का मन मोह लेती थी। हालांकि, उन्हें आईपीएल में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अमला ने अब एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में उन्हें किस गेंदबाज का सामना करना सबसे मुश्किल लगा। अमला ने भारत के जसप्रीत बुमराह को सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया और कहा कि उन्हें सिर्फ बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल लगा। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अमला ने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के सबसे स्किलफुल ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बताया।

‘बुमराह को गेंदबाजी करते देखना ही सुंदर अनुभव है’
अमला ने कहा, ‘बिलकुल बुमराह। वह शानदार गेंदबाज हैं और आप देख सकते हैं कि भारत के लिए उन्होंने कितनी शानदार गेंदबाजी की है। मेरे लिए वह सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी थे। बुमराह न सिर्फ तेज गेंदबाजी करते हैं बल्कि उनकी विविधता और नियंत्रण अद्भुत है। उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना अपने आप में एक खूबसूरत एहसास है।’ बुमराह को अमला ने तकनीकी दृष्टि से सबसे कठिन गेंदबाज बताया, जो किसी भी बल्लेबाज को असमंजस में डाल सकते हैं।

‘IPL में अमला का शानदार रिकॉर्ड’
हाशिम अमला ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए 2016 और 2017 सीजन खेले। उन्होंने कुल 16 पारियों में 577 रन बनाए और उनका औसत 44.28 का रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.76 का रहा। अमला ने आईपीएल में दो शतक भी लगाए थे और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से भारतीय दर्शकों का दिल जीता था।

‘अगर दोबारा मौका मिले, तो किस टीम के लिए खेलेंगे?’
पॉडकास्ट के दौरान जब अमला से पूछा गया कि अगर उन्हें दोबारा आईपीएल खेलने का मौका मिले तो किस टीम के लिए खेलना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ‘सभी टीमों के लिए खेलना सम्मान की बात होगी, लेकिन मैं शायद मुंबई इंडियंस (MI) को चुनूंगा। मैंने दक्षिण अफ्रीकी लीग में एमआई की फ्रेंचाइजी  के साथ कोचिंग की है और देखा है कि वह कितनी पेशेवर और व्यवस्थित टीम है। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यही दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं।’

अमला का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर
हाशिम अमला ने 2023 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18,000 से अधिक रन बनाए। सभी प्रोफेशनल प्रारूपों को मिलाकर उनके नाम 34,104 रन दर्ज हैं, जिनमें से 9,282 रन टेस्ट क्रिकेट में आए। यह आंकड़ा उन्हें जैक कैलिस के बाद दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बनाता है। उन्होंने टेस्ट में 28 शतक और एक ट्रिपल सेंचुरी (द. अफ्रीका के इतिहास में एकमात्र) बनाई।