स्पाइसजेट फ्लाइट SG 670 के इंजन में आई खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: मुंबई (Mumbai) से कोलकाता (Kolkata) जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट (SpiceJet Flight) SG 670 को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी, जब विमान में तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. फ्लाइट SG 670 रविवार (9 नवंबर 2025) की रात मुंबई से कोलकाता आ रही थी. यात्रियों के अनुसार उसका एक इंजन बीच हवा मे ही फेल हो गया इसलिए ऐसा करना पड़ा था.

कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, जिसे रात 11:38 बजे वापस ले लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं. इस बीच एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारी घटना की तकनीकी जांच में जुटे हैं. सवाल ये है कि ये खराबी इंजन के फेल होने के कारण हुई थी ? क्योंकि इमरजेंसी लैंडिंग उसी तरफ इशारा कर रही है. इस पूरे मामले पर एयरलाइन का जवाब आना बाकी है.

Previous articleएंडगेम बॉम्बर: ट्रंप का गुप्त न्यूक्लियर हथियार हो गया उजागर, रूस-चीन के लिए चेतावनी
Next articleआर्मी कैंटीन में ट्रंप ब्रांड की वाइन की बिक्री पर बवाल, घिरा राष्ट्रपति का परिवार
News Desk

नई फिल्म में मां के किरदार में दिखेंगी पूजा भट्ट, ‘पंचायत’ एक्टर संग साझा की स्क्रीन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: पूजा भट्ट ने आज अपनी नई फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म भारत की कबूतरबाजी संस्कृति पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके साथ ‘पंचायत’ सीरीज के एक्टर नजर आएंगे।

पूजा का पोस्ट
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जितेंद्र कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘दो दमदार कलाकार। एक गहरी कहानी। अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। यह भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा, कबूतरबाजी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।’

फिल्म की स्टार कास्ट
पूजा भट्ट की इस फिल्म में उनके साथ ‘पंचायत’ सीरीज के जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा भट्ट मां की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि जितेंद्र उनके बेटे का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के निर्माता ख्याति मदान और सह-निर्मिता हितेश केवले हैं। इस फिल्म को बिलाल हसन द्वारा लिखित और निर्देशित किया जाएगा।

जितेंद्र कुमार का करियर
जितेंद्र कुमार को हाल ही में ‘पाचयत’ सीरीज के तीसरे सीजन में देखा गया था। जितेंद्र को टीवीएफ पिचर्स में जीतू, ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भैया और ‘पंचायत’ में अभिषेक त्रिपाठी के किरदारों के लिए जाना जाता है। जितेंद्र ने ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘जादूगर’ और ‘ड्राई डे’ शामिल हैं। अब वह पूजा भट्ट के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।

किसकी बायोपिक करना चाहते हैं जितेंद्र
अमर उजाला के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जितेंद्र ने बताया था कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे विराट कोहली की कहानी बेहद प्रेरणादायक लगती है। अगर कभी मौका मिला तो मैं जरूर उनकी बायोपिक करना चाहूंगा।’

सर्दियों में रखें सेहत और स्किन दोनों का ख्याल, अपनाएं ये आसान आदतें

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

ठंड का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है. इस दौरान स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है, बाल कमजोर दिखाई देते हैं और शरीर में थकान या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में अपने स्वास्थ्य और त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. सही खानपान, नियमित दिनचर्या और कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप इस मौसम में न सिर्फ अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं, बल्कि त्वचा और बालों में निखार और ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ सरल और असरदार उपाय, जिन्हें आप ठंड के मौसम में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

सर्दियों के लिए 5 टिप्स 

दिन की शुरूआत काढ़े से करें
ऐसे बहुत से लोग ठंड में जुकाम-सर्दी जैसी इंफेक्शन से जूझते रहते हैं, जिसके चलते चिड़चिड़ और गुस्सा आना आम हो जाता है. आप भी ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरूआत काढ़ा पीकर कर सकते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा.

देसी घी का दिन में एक बार करें सेवन
दिन में एक बार देसी घी का सेवन जरूर करें. यह आपकी इम्मूनिटी को बूस्ट करेगा और आपकी स्किन से लेकर हड्डियों तक के लिए भी फायदेमंद है.

कम से कम 10 मिनट के लिए धूप लें
कई लोगों में ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी होती है. आप भी ठंड में कम से कम 10 मिनट धूप जरूर लें. यह आपकी सेहत और हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा.

मौसमी चीजों का सेवन करें
ठंड के मौसम में मिलने वाली चीजों का सेवन करें. जैसे बाजरा, मेथी, साग आदि. यह आपकी सेहत को फिट रखने में काफी मददगार हैं.

पानी का सेवन करें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि ठंड में अक्सर लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं, जिससे सेहत पर असर पड़ता है. आप भी इस मौसम में पानी का भरपूर सेवन करें और शरीर को हाइड्रेट रखें.

जोंटी रोड्स ने की दिल्ली-गोवा की हवा की तुलना, बोले- फर्क साफ दिखता है!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और महान फील्डर जोंटी रोड्स ने एक बार फिर भारत में प्रदूषण के स्तर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जैसे ही सर्दियां शुरू हुईं, दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंच गई। इसी बीच रोड्स का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया।

दिल्ली की जहरीली हवा पर जोंटी रोड्स की चिंता
रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 के पार चला गया। इस भयंकर प्रदूषण के बीच रोड्स ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक दिल्ली की धुंधली हवा और दूसरी गोवा का साफ आसमान। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज शाम रांची जाते हुए दिल्ली से गुजरना पड़ा। हर बार की तरह यहां की खराब हवा को देखकर मन उदास हो जाता है। शुक्र है कि मैं गोवा के एक छोटे मछुआरे गांव में रहता हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, (##AQI #whats2Bdone) यानी, हैश टैग एक्यूआई..अब इस पर क्या किया जा सकता है?
 
गोवा की हवा में बच्चे खेल रहे हैं खुले में
जोंटी रोड्स ने अपनी दूसरी पोस्ट में गोवा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बच्चे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘ये है मेरे घर का सूर्यास्त और हां, वे मेरे बच्चे हैं जो मैदान में फुटबॉल खेल रहे हैं! दिल्ली में डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चे बाहर न निकलें।’ इस तुलना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। लोगों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, वहीं कुछ यूजर्स ने रोड्स की ईमानदारी की सराहना की।

दिल्ली में हालात थोड़े सुधरने के संकेत
इस बीच, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू करने की जरूरत नहीं है। सीएक्यूएम के मुताबिक, दिल्ली का औसत एक्यूआई रविवार शाम चार बजे 370 और पांच बजे 365 दर्ज किया गया, जो ‘सीवियर’ से ‘वेरी पूअर’ श्रेणी में आने लगा है। उन्होंने कहा कि आईएमडी और आईआईटीएम के पूर्वानुमान बताते हैं कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है, इसलिए फिलहाल ग्रैप का स्टेज-3 लागू नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर छाई जोंटी की पोस्ट
जोंटी रोड्स के पोस्ट ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं हासिल कर लीं। भारतीय यूजर्स ने उन्हें भारत का असली मेहमान कहते हुए धन्यवाद दिया, जो समस्याओं को खुले रूप में सामने लाते हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि जब विदेशी नागरिक दिल्ली की हवा पर बोलते हैं, तब सरकार को ज्यादा गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

दिल्ली बनाम गोवा, दो तस्वीरों में फर्क
जोंटी रोड्स की दोनों तस्वीरें भारत की दो सच्चाइयों को उजागर करती हैं। एक तरफ दिल्ली की घुटन भरी हवा, जहां लोग मास्क और एयर प्यूरिफायर के सहारे हैं। दूसरी तरफ गोवा की ताजा, नम समुद्री हवा, जहां बच्चे आजादी से खेल सकते हैं। इन दोनों दृश्यों ने देश के प्रदूषण संकट पर फिर से ध्यान खींचा है।

महानगरों के लिए चेतावनी
जोंटी रोड्स का पोस्ट सिर्फ एक तुलना नहीं, बल्कि दिल्ली जैसे महानगरों के लिए चेतावनी है। अगर अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ हवा सपना बन जाएगी। उनकी एक लाइन, ‘व्हाट्स टू भी डन’ अब पूरे देश के लिए सवाल बन चुकी है।

झरने में डूबने से एनआईटी सिलचर के तीन छात्रों की मौत  

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दीमा हसाओ। असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित बुलचोल झरने पर घूमने गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सिलचर के तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई। यह हादसा शनिवार अपराह्न हरंगाजाओ क्षेत्र के बोल्सोम बागान के पास हुआ। 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सौहार्द राय (20), सर्ववर्तिका सिंह (20) और बिहार की राधिका (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्गम इलाके और खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए लोगों से झरनों या जल स्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की है। 

Previous articleबिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान
Next articleऊटी में ओस जमी, मप्र में शीतलहर
News Desk

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल के ICU वेंटीलेटर पर रखा गया है. पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र अस्वस्थ थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी में लगातार लगी हुई है. हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के फैंस उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं जिन्होंने छह दशक से ज्यादा समय तक फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. उन्होंने शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता, धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. 88 वर्षीय इस अभिनेता की फिटनेस और सरल स्वभाव के कारण वे आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं.

 

“हम कभी हार का जश्न नहीं मना सकते”

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के टीज़र में उन्होंने कहा कि, “हम एक देश और व्यक्ति के रूप में कभी हार का जश्न नहीं मना सकते।” गंभीर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

“उन्हें डीप सी में फेंको” — शुभमन गिल की कप्तानी पर बोले गंभीर

इंटरव्यू में गंभीर ने खिलाड़ियों के विकास और नेतृत्व क्षमता पर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि असली प्रगति दबाव में काम करने से आती है। इसी सोच के तहत शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी दी गई है। उन्होंने कहा, “उन्हें डीप सी में फेंको, वहीं असली टेस्ट होता है।”
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान जुलाई 2025 में गिल को पहली बार टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

“टीम इंडिया तीन महीने में चरम पर होगी”

गंभीर ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि फिलहाल टीम इंडिया अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंची है, लेकिन आने वाले तीन महीनों में वह “अपने पीक फॉर्म” में होगी। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम पूरी तैयारी में जुटी है और लक्ष्य सिर्फ एक है — ट्रॉफी घर लाना।

“ड्रेसिंग रूम अब ज्यादा पारदर्शी”

गंभीर ने बताया कि अब टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम पहले से अधिक खुला और पारदर्शी है। खिलाड़ी अपनी राय खुलकर रख सकते हैं और एक-दूसरे से सीखने का माहौल है।

जेल से चल रहा था ड्रग्स का साम्राज्य, 2 करोड़ कैश बरामद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रतापगढ़ ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो जेल के अंदर से करोड़ों का नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 2 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और बड़ी मात्रा में गांजा व स्मैक बरामद की। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को गिनती में पूरे 22 घंटे लग गए। यह अब तक का ड्रग्स से जुड़ा सबसे बड़ा कैश रिकवरी केस बताया जा रहा है।

जेल से चल रहा था नशे का नेटवर्क

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी दीपक भूकर ने किया, जो पहले माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर चुके हैं। पुलिस ने उनके निर्देश पर जेल में बंद तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापा मारा। छापेमारी के दौरान राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा, बेटा विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा और रिश्तेदार अजीत व यश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि राजेश मिश्रा जेल से ही फोन और मुलाकातों के ज़रिए अपने गिरोह को निर्देश देता था। उसका नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस जब मुन्दीपुर गांव स्थित घर पहुंची, तो आरोपी परिवार नकदी और नशे का सामान छिपाने की कोशिश कर रहा था।

संपत्ति कुर्क और फर्जी जमानत का खुलासा

पुलिस ने कुल 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की, जिसमें 2.01 करोड़ रुपये नकद, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि रीना मिश्रा और उसके बेटे ने फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने की कोशिश की थी। इस पर नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि इस गिरोह पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है और 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले ही कुर्क की गई थी। यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

हॉलीवुड को लगा बड़ा झटका, मशहूर फिल्ममेकर ली तामाहोरी का 75 वर्ष की आयु में निधन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें ‘वन्स वेयर वॉरियर्स’ और ‘डाई अनदर डे’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के निर्माण के लिए पहचाना जाता था। 

परिवार ने की निधन की पुष्टि
‘वन्स वेयर वॉरियर्स’ और जेम्स बॉन्ड अभिनीत फिल्म ‘डाई अनदर डे’ के निर्देशक ली तामाहोरी ने 75 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डायरेक्टर के परिवार ने पुष्टि की कि पार्किंसंस रोग से ग्रसित होने के बाद उनका घर पर निधन हो गया। डायरेक्टर के जाने से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। 

कौन थे ली तामाहोरी?
ली तमाहोरी का जन्म 1950 में वेलिंगटन में हुआ था। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। साल 1989 में ली ने शार्ट फिल्म ‘थंडरबॉक्स’ से अपने डायरेक्शन में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में ‘वन्स वेयर वॉरियर्स’ का निर्देशन किया, जो उनकी सफल फिल्म साबित हुई। 

इन फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे ली तामाहोरी
निर्देशक ली तामाहोरी ने कई जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘मुलहोलैंड फॉल्स’, एंथनी हॉपकिंस और एलेक बाल्डविन अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर ‘द एज’ और क्राइम फिल्म ‘अलोंग केम अ स्पाइडर’ शामिल हैं। उन्होंने जेम्स बॉन्ड अभिनीत फिल्म ‘डाई अनदर डे’ और एक्शन सीक्वल ‘XXX: स्टेट ऑफ द यूनियन’ का भी निर्देशन किया था। ली तामाहोरी के परिवार में उनकी पत्नी जस्टिन और बच्चे सैम, मैक्स, मेका और ताने हैं।

सैमसन ट्रेड में शामिल जडेजा और एक और स्टार खिलाड़ी की मांग

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच संभावित बड़े ट्रेड की चर्चा ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब टीम ने इस सौदे की शर्तें बदल दी हैं।

जडेजा का नाम तय, दूसरे खिलाड़ी पर असमंजस
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा का नाम ट्रेड में फाइनल कर दिया है। हालांकि, दूसरे खिलाड़ी को लेकर दोनों टीमों के बीच अब भी सहमति नहीं बन पाई है। जहां राजस्थान रॉयल्स ने मथीशा पथिराना को ट्रेड में शामिल करने की मांग की है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है। सीएसके की ओर से यह भी कहा गया है कि पथिराना टीम की भविष्य की योजनाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं और वे उन्हें छोड़ना नहीं चाहते।

सीएसके ने पहले दिया था सैम करन का प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक, जब राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा के साथ एक और खिलाड़ी की मांग की, तो सीएसके ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम पेश किया। हालांकि, आरआर का रुख साफ था। उन्हें करन नहीं, बल्कि पथिराना चाहिए। इस मसले पर एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बीच लंबी चर्चा हुई। इसके बाद ही सीएसके ने जडेजा को शामिल करने की सहमति दी, वो भी खिलाड़ी की खुद की मंजूरी मिलने के बाद।

जडेजा की वापसी की संभावना
गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा आईपीएल के शुरुआती दो सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, बाद में वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और टीम के मुख्य स्तंभ बन गए हैं। उन्होंने 2022 सीजन से पहले कुछ समय के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। अगर यह ट्रेड पूरा होता है, तो यह जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में भावनात्मक वापसी साबित हो सकती है।

संजू सैमसन चाहते हैं बदलाव
दूसरी ओर, संजू सैमसन पिछले 11 वर्षों से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन के बाद खुलकर कहा था कि वह एक नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं और फ्रेंचाइजी से रिलीज किए जाने की इच्छा रखते हैं। आरआर प्रबंधन अब उनके लिए एक मजबूत एक्सचेंज डील की तलाश में है, ताकि टीम को एक बड़ा ऑलराउंडर और एक युवा पेसर मिल सके।

ट्रेड प्रक्रिया और मंजूरी की राह
इस ट्रेड को अंतिम रूप देने के लिए दोनों फ्रेंचाइजी को IPL गवर्निंग काउंसिल को औपचारिक रूप से अपनी रुचि (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) भेजनी होगी। इसके बाद खिलाड़ियों की लिखित सहमति मिलने पर, दोनों टीमें आपसी समझौते पर पहुंचेंगी। अंतिम मंजूरी लीग की गवर्निंग बॉडी देगी।

नतीजा क्या होगा?
अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े और चौंकाने वाले ट्रेड्स में से एक साबित होगा। राजस्थान को मिलेगा अनुभव और संतुलन, जबकि चेन्नई को एक भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज। फिलहाल, सभी की निगाहें इस डील पर टिकी हैं कि क्या जडेजा और सैमसन अपनी-अपनी नई जर्सी में 2026 सीजन की शुरुआत करेंगे या नहीं।