15.9 C
London
Wednesday, September 23, 2026
HomeBollywood‘भाई के लिए स्पेशल डे!’ आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना का...

‘भाई के लिए स्पेशल डे!’ आर्यन खान के जन्मदिन पर सुहाना का प्यारा पोस्ट वायरल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर्यन के जन्मदिन पर उनकी बहन सुहाना खान के अलावा शनाया कपूर, महीप कपूर, रजत बेदी, राघव जुयाल और भावना पांडे ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रजत का पोस्ट
रजत बेदी ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों काले कपड़ों में दिख रहे हैं। रजत ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘एक सितारा पैदा हुआ, एक चिंगारी जो इतनी तेज थी कि हर सपने को रोशनी में बदल देती है। सपने, जुनून और सच्चे दिल के साथ, दुनिया बहुत बड़ी लगती है। शुक्रिया, आर्यन।’

रजत ने आर्यन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रजत ने आगे लिखा, ‘आज खुशी और प्यार तुम्हारे साथ हो, जैसे मोमबत्तियां जल रही हों और दिल बोल रहे हों— जन्मदिन मुबारक, आर्यन! तुम चमक रहे हो, और तुम्हारा सफर अभी शुरू हुआ है। अब मेरे जीवन का ये छोटा सा हिस्सा खुशी है।’

आर्यन का करियर 
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ड्रामा वेब सीरीज है। इसे आर्यन खान ने निर्देशित और सह-लिखित किया है। यह आर्यन के करियर की पहली निर्देशित वेब सीरीज है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह एक महत्वाकांक्षी नए अभिनेता की कहानी बताती है, जो हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता पाने की कोशिश कर रहा है और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करता है। इस सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल और सहर बंबा लीड रोल में नजर आए।

राघव जुयाल का पोस्ट
राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्यन खान के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। जिसमें वह दोनों समंदर किनारे साथ में एक राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ राघव ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो भाई। आप नंबर वन हो…’ राघव जुयाल ने भी आर्यन की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अहम भूमिका निभाई है।

सुहाना का पोस्ट
आर्यन खान की बहन सुहाना खान ने आज अपने बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना अपने भाई के गले लगी हुई है और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिख रही है। इस तस्वीर के साथ सुहाना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे, तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

शनाया कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने भी आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी है। शनाया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर में आर्यन, शनाया और महीप को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर आर्यन और शनाया के बचपन की है। जिसमें दोनों बेहद क्यूट दिख रहे हैं 

भावना पांडे
अनन्या पांडे की मां और चंकी पांडे की पत्नी भावना ने भी आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी है। भावना ने आर्यन, अपनी और महीप के साथ एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ भावना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे आर्यन… बहुत सारा प्यार…’

महीप कपूर
शनाया कपूर की मां और संजय कपूर की पत्नी महीप ने भी आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। महीप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन के साथ शनाया और सुहाना की कई तस्वीरों की वीडियो क्लिप शेयर की हैं। जिनमें कुछ तस्वीरें बचपन की हैं।

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...