सिर्फ 1 मसाला करेगा कमाल! लगातार 30 दिन पीने से पेट होगा सपाट

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

बढ़ता वजन कई बार मुसीबत का सबब बन जाता है. व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं लेता. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. व्यसतता के चलते जिम जाना मुश्किल होता है, स्विमिंग में पैसे बहुत लगते हैं, योगा के लिए सुबह उठना आसान नहीं है और डाइटिंग करने के बारे में सोचा भी जाए तो खाने पर कंट्रोल करना नानी याद दिला देता है. अगर आप भी इन्हीं दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई यह एक ड्रिंक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. जिसमें उन्होंने वेट लॉस ड्रिंक बनाने का तरीका बताया है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है अगर 30 दिन तक लगातार इस ड्रिंक को पी लिया जाए तो वजन कम होने में असर दिखता है.

वजन घटाने के लिए पिएं यह ड्रिंक 
फैट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आपको इस पाउडर को तैयार करना है. 3 चम्मच मेथी दाना, 3 चम्मच हल्दी पाउडर, 3 चम्मच आजवाइन, 3 चम्मच सौंफ और 2 दालचीनी की डंडियां लेकर पीस लें. इस तैयार पाउडर को आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच डालना है और मिलाकर पी लेना है. इस फैट लॉस ड्रिंक को खाना खाने से आधा घंटा पहले पीना होगा. इसे लंच और डिनर करने से आधा घंटा पहले रोजाना पिया जाए तो शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है.

ये ड्रिंक्स बर्न करेंगे फैट
फैट बर्न करने के लिए जीरा पानी बनाकर भी पिया जा सकता है. जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में डालकर उबालें और छानकर गिलास में निकाल लें. जीरा पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पिया जा सकता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर जीरा पानी पाचन को बेहतर करने में भी असरदार होता है.

मेथी का पानी भी वजन कम करने में असर दिखाता है. मेथी फाइबर से भरपूर होने के चलते ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबलाइज करने में भी असर दिखाता है. एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह इस पानी को गर्म करके और छानकर पिया जा सकता है. आप चाहे तो मेथी के भीगे हुए दाने खा भी सकते हैं.

अजवाइन का पानी भी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होता है. अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर 5 मिनट उबालने के बाद पिया जा सकता है. इसे नाश्ता करने से आधा घंटा पहले पीने पर कमाल का असर दिखता है.

बिहार का एग्जिट पोल आने वाला है, सियासी गलियारों में बढ़ी बेचैनी!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान है. जो शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा. मतदान होने के बाद सबकी नजर एग्जिट पोल पर टिकी रहती है. एग्जिट पोल भी शाम 6:30 पर जारी कर दिया जाएगा. जिससे एक अनुमान मिल जाएगा कि एनडीए सत्ता में वापसी कर पाएगी या महागठबंधन दल अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी, या चुनावी रणनीतिकार अपना दमखम दिखा पाएंगे. अगर आप भी एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं तो सी-वोटर, एक्सिस माय इंडिया, टुडेज चाणक्य और जन की बात समेत कई एजेंसियां हैं, जहां से सीधे देख सकते हैं. इसके अलावा आप टीवी या मोबाइल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, जब तक मतदान खत्म नहीं होता. तब तक एग्जिट पोल जारी नहीं कर सकते हैं. इसलिए 6 बजे मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे. पहले चरण में इस बार रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई. दूसरे चरण के चुनाव में भी बंपर वोटिंग जारी है. अभी इसका फाइनल डेटा सामने नहीं आया है.

2 चरणों में हुआ मतदान

बिहार विधानसभा का चुनाव 2 चरणों में हुआ. पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई. यानी कुल 243 सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव कराए गए हैं. फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 131 सीटें हैं जिसमें से 80 सीटें बीजेपी के पास, जेडीयू के पास 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 4 सीटें हैं. इसके अलावा 2 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन नीतीश सरकार को प्राप्त है. वहीं महागठबंधन दल के पास कुल 111 सीटें हैं, जिसमें RJD के पास 77, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) 11 और सीपीआई और सीपीएम के 2-2 विधायक हैं. इस बार के चुनाव ये सीटें बढ़ती हैं या घटती हैं. यह तो परिणाम आने पर ही तय होगा.

एग्जिट पोल परिणाम नहीं सिर्फ अनुमान

बता दें, एग्जिट पोल सिर्फ संभावनाओं पर आधारित होता है. एग्जिट पोल रिजल्ट नहीं तय करता है. कई बार एजेंसियों के बताए गए पोल गलत भी हो जाते हैं. पिछली बार का ही परिणाम एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग रहा. एग्जिट पोल के हिसाब से 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बन रही थी लेकिन परिणाम आने के बाद एनडीए की सरकार बिहार में बनी थी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर फायरिंग, घटना में कोई हताहत नहीं

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित पैतृक घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नसीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेल रहे हैं और उन्होंने हमले की जानकारी के बाद टीम के साथ रहने का फैसला लिया है। 

नसीम के पैतृक घर के बाहर गोलीबारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नसीम के करीबी एक सूत्र ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘नसीम और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य अब इस्लामाबाद में रहते हैं लेकिन लोअर दीर में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं जो उनके पैतृक घर पर रहते हैं।’

टीम के साथ बने रहने का फैसला
उन्होंने कहा कि नसीम ने अपने परिवार से बात करने के बाद आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जा रही है और उन्हें अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सूत्र ने कहा, ‘इसके बाद नसीम ने आज पहला मैच खेलने वाली टीम के साथ बने रहने का फैसला किया।’ पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आते हैं जहां उत्तरी इलाकों में सुरक्षा बल अक्सर आतंकवादी हमलों से जूझते रहते हैं। उत्तरी इलाके कबायली झगड़ों के लिए भी जाने जाते हैं।

Previous articleसीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव करेंगे सादगी से शादी, उज्जैन में लेंगे सात फेरे
News Desk

अब वक्त आ गया है कि कट्टरपंथी तत्वों पर लगाम लगे : बाबा बागेश्वर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्री ने दिल्ली कार धमाके पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

कट्टरपंथी मजहबी विचारधारा के लोगों ने किया

बाबा बागेश्वर ने कहा कि जब भी इस तरह के धमाके हुए हैं, उनमें कहीं न कहीं कट्टरपंथी मजहबी विचारधारा के लोगों ने किया। ऐसे कृत्य भारत, भारत माता और सनातन को लक्ष्य बनाकर किए गए। कल जो हुआ घोर अमानवीय है, जिन्होंने अपने प्राण गंवाये भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि कट्टरपंथी मजहबी लोगों पर लगाम लगाने के लिए सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा। हम एक बात कहना चाहते हैं, चाहे कितना भी भारतीयों को डरा दो या सनातनियों को डरा दो। हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे और ना रुकेंगे। आज यात्रा का पांचवां दिन है जब तक सनातनी एक नहीं हो जाते हैं, तब तक पदयात्रा करते रहेंगे।

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का पांचवां दिन

सनातन हिंदू एकता यात्रा पदयात्रा’ का मंगलवार को पांचवां दिन है। दिल्ली में धमाके के बाद बाबा बागेश्वर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सुरक्षा बलों की दो अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। पहले ही हरियाणा पुलिस ने की 3 कंपनियां सुरक्षा में तैनात थीं, हरियाणा के पलवल से यात्रा उत्तर प्रदेश के मथुरा की ओर रवाना हो गई है। पदयात्रा के दौरान साधु-संत के साथ सड़क पर ही बैठ गए, उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ खाना खाया।

‘सनी नहीं, ये एक्टर निभाए मेरा रोल’– धर्मेंद्र ने बताया बायोपिक के लिए पसंदीदा चेहरा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उन्हें देखने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सितारे पहुंचे हैं। इसके अलावा पूरा देओल परिवार भी लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। सलमान खान देओल परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और सलमान धर्मेंद्र को अपने पिता के समान मानते हैं। एक बार धर्मेंद्र ने अपनी बायोपिक के लिए भी अपने बेटों सनी और बॉबी की जगह सलमान का ही नाम लिया था।

धर्मेंद्र ने लिया था सलमान का नाम
सलमान खान धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ काफी अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। यही कारण है कि धरम पाजी का मानना है कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है, तो सलमान ही उसके लिए एकदम सही होंगे। साल 2015 में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक बातचीत में धर्मेंद्र से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया था। बातचीत के दौरान जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि अगर उनके जीवन पर कोई बायोपिक बनती है, तो उनका किरदार कौन निभाएगा? इस पर धर्मेंद्र ने कहा था, ‘सलमान खान। मुझे लगता है कि उनमें कई खूबियां हैं जो मुझसे बहुत मिलती-जुलती हैं। मुझे लगता है कि वह मुझे पर्दे पर बखूबी निभा पाएंगे।’

धर्मेंद्र ने कई बार की सलमान की खुलकर तारीफ
इसके अलावा भी कई मौकों पर सलमान और धर्मेंद्र के बीच एक खास रिश्ता देखने को मिला है। फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ (2011) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी धर्मेंद्र ने सलमान की तारीफ की थी। उस वक्त सलमान को लेकर धर्मेंद्र ने कहा था, ‘आज अगर मैं इंडस्ट्री से किसी को भी बुलाता हूं तो मेरे परिवार की सद्भावना की वजह से हर कोई वहां मौजूद होता है। सलमान खुद एक बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं, वह एक बेहतरीन इंसान हैं। वह सच्चे दिल के हैं।’ सलमान को पहली बार देखने की याद करते हुए धर्मेंद्र ने बताया था, ‘एक बार मैं एक झील के किनारे फिल्म की शूटिंग कर रहा था और मैंने पहली बार सलमान को देखा था। वह तब भी काफी शर्मीले थे और आज भी वह बहुत शर्मीले हैं। शूटिंग के दौरान कैमरा झील में गिर गया और उन्होंने उसे निकालने के लिए छलांग लगा दी। उस समय, मैंने सोचा वह काफी साहसी भी हैं। वह एक भावुक इंसान हैं। अगर आप अच्छे इंसान नहीं हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।’

अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे सलमान
जब सोमवार को धर्मेंद्र के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने और स्वास्थ्य को लेकर खबरें सामने आईं, तो सलमान खान भी अस्पताल में अपने चहेते स्टार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान के चेहरे पर चिंता और दुख साफ दिख रहा था।

मिडिल बर्थ का इस्तेमाल करने के लिए रेलवे ने बनाया नियम, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Railways Travel Rule: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आए दिन अपने नियमों में बदलाव करता रहता है. ऐसे में लोगों के बीच मिडिल बर्थ को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन रहता है कि मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब किया जा सकता है. रेलवे ने इसको लेकर भी कुछ नियम बनाए है जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए आपको बतातें है कि मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे के क्‍या नियम है.

किस समय कर सकते हैं मिडिल बर्थ का इस्तेमाल?
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, किसी भी रिजर्व्ड कोच में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जा सकता है. इसमें सोने के लिए रेलवे के द्वारा ये समय निर्धारित किया गया है. ऐसे में मिडिल बर्थ वाले यात्री रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अपनी सीट खोलकर सो सकते हैं. नियम के अनुसार, मिडिल बर्थ के पैसेंजर को कोई भी रात 10 बजे के बाद सीट पर सोने से बाधित नहीं कर सकता. 10 से 6 का समय सोने का आधिकारिक समय माना गया है और इस नियम का पालन सभी यात्रियों को करना होता है.

दिन में नहीं खोल सकते मिडिल बर्थ
रेलवे के नियम के अनुसार, दिन में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल प्रतिबंधित होता है. सुबह 6 बजे के रात 10 बजे तक मिडिल बर्थ को बंद रखना अनिवार्य होता है. दिन के समय मिडिल बर्थ का इस्तेमाल बैठने या सोने के लिए नहीं किया जा सकता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोअर बर्थ वाले यात्रियों को बैठने की जगह मिल सके. अगर कोई यात्री रात 10 बजे से पहले मिडिल बर्थ को इस्तेमाल करता है तो लोअर बर्थ वाला यात्री को उसे रोकने का अधिकार होता है. वो टीटी से इसकी शिकायत भी कर सकता है.

रेलवे के अन्य जरूरी नियम
रेलवे के ऐसे और भी कई नियम होते हैं यात्रियों को जिनका पालन करना अनिवार्य होता है. रेलवे के तहत यात्रा के दौरान ट्रेन में धूम्रपान और शराब पीना वर्जित होता है. ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर यात्री पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसके अलावा ट्रेन में मारपीट करना, तेज आवाज में बात करना या गाना बजाना भी वर्जित होता है. वहीं रेलवे के नियमों के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक टीटी यात्रियों के टिकट चेक नहीं कर सकते ताकि यात्री आराम से सो सके. हालांकि, ये नियम रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सवार होने वाले यात्री पर यह नियम उस पर लागू नहीं होता.

Previous articleराघव के बर्थडे पर परिणीति का प्यार भरा संदेश, बोलीं– ‘परफेक्ट हसबैंड और फ्यूचर डैड’
Next articleप्रियदर्शन संग काम कर खुश दिखीं श्रिया पिलगांवकर, खत्म हुई नई फिल्म की शूटिंग
News Desk

विद्या मालवड़े के पिता की हालत नाज़ुक, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या मालवड़े के पिता की सेहत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्या ने बताया की इस मुश्किल वक्त में वह और उनके परिवार वाले सभी उनके जल्द सही होने की दुआ मांग रहे हैं। विद्या फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं।

विद्या मालवड़े का पोस्ट
विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है। विद्या ने कैप्शन में लिखा, ‘जो लोग भी मुझे मैसेज कर रहे हैं, उन सभी से सॉरी। हमारे नो शुगर, नो ग्रेन चैलेंज के बाकी मेन्यू पोस्ट न करने के लिए माफी। जैसा कि आप लोग जानते हैं, मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा और वह अभी भी वहीं हैं। इस वजह से मेरे लिए अपने मेन्यू बनाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो गया। क्योंकि उनकी सेहत जाहिर है मेरी पहली प्रायोरिटी है।’

US से भारत आया विद्या का परिवार
विद्या ने आगे लिखा, ‘मेरी फैमिली US से यहां आई हुई है। और हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम 2026 से पहले दिसंबर में 2 हफ्ते का चैलेंज कर पाएंगे। आपकी शुभकामनाओं, दुआओं और दयालुता के लिए धन्यवाद।’

विद्या मालवड़े का करियर
विद्या ने अपने करियर की शुरुआत एक एयर होस्टेस के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने विक्रम भट्ट की ‘इंतेहा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। विद्या ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान की भूमिका निभाई।

मिनटों में पेट दर्द और गैस से राहत चाहिए? हींग है सबसे असरदार उपाय

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

भारतीय रसोई में हींग मसालों का एक ख़जाना है. यह न केवल स्वाद बढ़ाने में मदद करती है. बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर, इसका इस्तेमाल दाल या सब्ज़ी में तड़का लगाने के लिए होता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हींग एक असरदार घरेलू दवा के रूप में भी काम करती है. यह विशेष रूप से पेट दर्द और गैस की समस्या में बेहद कारगर मानी जाती है. हींग पाचन तंत्र को दुरुस्त करके पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक है.

यह घरेलू नुस्खा जो सबको जानना चाहिए. आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि अगर किसी को गैस, पेट दर्द या पेट भारी लगने की समस्या हो, तो सिर्फ एक चुटकी हींग का इस्तेमाल राहत पहुँचा सकता है. इसके लिए थोड़ी-सी हींग को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे पेट पर हल्के हाथों से लगाएँ. हींग की गर्माहट और गुणकारी तत्व त्वचा के माध्यम से काम करते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में गैस निकलने लगेगी और पेट दर्द में आराम मिलेगा. यह नुस्खा पाचन संबंधी तत्काल राहत के लिए बहुत ही प्रभावी माना जाता है.

हींग का यह उपाय सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी सुरक्षित माना गया है. छोटे बच्चों को अक्सर पेट में गैस या ऐंठन की समस्या होती है. ऐसे में उनके पेट पर हींग और पानी का यह लेप लगाने से तुरंत आराम मिलता है. यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है. कई घरों में आज भी दादियाँ और नानियाँ इस नुस्खे का उपयोग बच्चों की तकलीफ़ दूर करने के लिए करती हैं. हींग की प्राकृतिक गुणधर्म बच्चों के संवेदनशील पेट के लिए बिना किसी दुष्प्रभाव के आराम प्रदान करते हैं.

हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. नियमित रूप से खाने में थोड़ी मात्रा में हींग का प्रयोग पेट को हल्का और आरामदायक रखता है. इससे पेट में गैस बनने की संभावना कम हो जाती है और खाना आसानी से पच जाता है. इस तरह, हींग सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक प्रभावी पाचन सहायक भी है जो पेट को हल्का और दुरुस्त रखने में मदद करता है.

आयुर्वेद में हींग को ‘हिंग्वष्टक चूर्ण’ जैसी कई औषधियों का अभिन्न हिस्सा बताया गया है. यह सिर्फ पाचन में ही सहायक नहीं है, बल्कि शरीर से विषैले तत्वों (Toxins) को बाहर निकालने में भी मदद करती है. पेट दर्द, अपच, कब्ज़ और गैस जैसी समस्याओं में हींग को प्राकृतिक औषधि के रूप में इस्तेमाल करने की परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है. इस तरह, हींग न केवल एक मसाला है, बल्कि आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण औषधि भी है जो पाचन और संपूर्ण शारीरिक शुद्धि में अपनी अहम भूमिका निभाती है.

आज के समय में लोग पेट दर्द या गैस के लिए तुरंत टैबलेट ले लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि घरेलू उपाय हमेशा बेहतर और साइड इफेक्ट-फ्री होते हैं. हींग का यह सरल नुस्खा न तो महंगा है और न ही किसी नुकसानदायक तत्व से भरा. यह प्राकृतिक रूप से असर दिखाता है और सिर्फ कुछ सेकंड में ही राहत पहुंचाता है. इसलिए, हींग का लेप लगाना या इसे आहार में शामिल करना रासायनिक दवाओं के उपयोग से बचने और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक उत्कृष्ट, पारंपरिक तरीका है.

दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलवामा से बड़ा गिरफ्तारी…डॉक्टर सज्जाद अहमद माला के पास से मिले कई अहम सुराग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Major Arrest in Delhi Blast Probe: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले में पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है. जिसकी पहचान सज्जाद अहमद माला के रूप में हुई है. कुल मिलाकर अब तक 6 डॉक्टरों का कनेक्शन सामने आया है. डॉक्टर सज्जाद, उमर का दोस्त है.

पुलिस ने डॉ. सज्जाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. क्योंकि सज्जाद, आतंकी उमर का का काफी करीबी माना जाता है. ऐसे में पुलिस के लिए जांच करना जरूरी हो जाता है. वहीं सूत्रों की मानें तो सज्जाद के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. फिलहाल जांच जारी है.

आतंकी उमर का दोस्त है डॉक्टर सज्जाद

सोमवार को लाल किले के पास कार में विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिस कार में यह ब्लास्ट हुआ, उसे आतंकी उमर चला रहा था. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की माने तो अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर का इस्तेमाल करने की संभावना है. इसके संबंध आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं. जिस दिन यह ब्लास्ट हुआ, उसी दिन फरीदाबाद से करीब 2900 किग्रा. विस्फोटक जब्त किया गया था.

अब तक 4 डॉक्टर पकड़ाए1 फरार

हालांकि पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने 3 डॉक्टरों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. अब तक इस मामले में 4 डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एक डॉक्टर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

दिल्ली धमाके की खबर से सदमे में बॉलीवुड, आमिर खान से लेकर करण जौहर तक ने व्यक्त किया शोक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला के पास हुए एक कार धमाके के बाद पूरे देश में गहमागहमी बढ़ गई है। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब इस दर्दनाक हादसे पर सिनेमा जगत के भी कई सितारों ने दुख जताते हुए, हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों व पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

अल्लू अर्जुन ने प्रकट की संवेदनाएं
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी दिल्ली हादसे पर दुख जताया है। अपने एक्स अकाउंट पर एक्टर ने लिखा, ‘दिल्ली के लाल किले के पास हुई दुखद घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं कामना करता हूं कि एक बार फिर शांति स्थापित हो।’

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने जताया दुख
अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी दिल्ली धमाकों को लेकर अपना दुख व्यक्त किया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया, ‘दिल्ली धमाके में अपने परिजनों को खोने वालों के प्रति हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं। ऐसी मुश्किल की घड़ी में हम उनके साथ हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं।’

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रकट की संवेदनाएं
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हादसे में हुए प्रभावितों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सिद्धार्थ ने लिखा, ‘लाल किला विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना हैं। दिल्ली, मजबूत रहो और सुरक्षित रहो।’

ब्लास्ट की खबर सुन टूट गए राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव विस्फोट की खबर सुनकर टूट गए। राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस हादसे से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। इसमें हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति दुख और संवेदनाएं प्रकट की गई हैं। इसके अलावा राजकुमार राव ने एक और स्टोरी शेयर की है, इसमें उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है।

करण जौहर ने जताया दुख
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए संवेदनाएं प्रकट की हैं। करण ने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘दिल्ली हादसे में जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो इससे प्रभावित हुए, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सुरक्षित रहें और ऐसे वक्त में सतर्कता बरतें।’

हुमा का टूटा दिल
अभिनेत्री हुमा करैशी ने भी इस मामले से जुड़ी एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है। 

रवीना-रिद्धिमा समेत ये सितारे भी जता चुके दुख
इसके अलावा इस हादसे पर इससे पहले अभिनेत्री रवीना टंडन, तमिल सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पार्टी टीवीके, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और विनीत कुमार समेत कई सितारों ने कल ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जबकि अभिनेता सोनू सूद, ईशान खट्टर और निम्रत कौर जैसे सितारों ने भी इस हादसे में जान गंवाने वालों और प्रभावित होने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की थीं।

मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 के पास हुआ धमाका
सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यह धमाका हुआ था। धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 के बीच ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई i20 कार में हुआ। इस धमाके बाद बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इस भीषण विस्फोट में अब तक दस लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।