16 मैच, भारत 4 बार जीता, दक्षिण अफ्रीका 8 बार विजेता

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज महत्वपूर्ण है। जीत फाइनल के लिए उनका दावा पुख्ता करेगी, जबकि हार से दोनों ही टीमों को नुकसान होगा। भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे, जबकि टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। आइए इस सीरीज की शुरुआत से पहले हम इन दोनों की राइवेलरी के बारे में जानते हैं…

कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गईं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ चार सीरीज जीती हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी है। बाकी चार सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुईं। यह आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा अब तक भारी रहा है।

घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा
हालांकि, विदेशी यानी दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारत को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन अपने घर पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चारों सीरीज अपने घरेलू मैदान पर जीती हैं। भारत ने अपने जमीन पर दक्षिण अफ्रीका से कुल सात टेस्ट सीरीज खेली हैं और चार जीते हैं। एक में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली और दो सीरीज ड्रॉ रहीं। वहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर नौ टेस्ट सीरीज खेली हैं। सात सीरीज दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीती और दो सीरीज ड्रॉ रही।

छह साल पहले भारत की पिछली जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1996, 2004, 2015 और 2019 में टेस्ट सीरीज जीती। पिछली बार भारत ने छह साल पहले दक्षिण अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में हराया था। अब शुभमन गिल एंड कंपनी के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को भारत में सिर्फ एक बार (2000 में) सीरीज जीत मिली। तब दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था।

द. अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सतर्क
हालांकि, भारत को ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पिछले साल टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली थी। स्पिन पिच ही भारत की हार का कारण बना था। इस हार को फैंस अभी तक नहीं भुला पाए हैं। ऐसे में टीम सावधानी बरतना चाहेगी।

गिल के नेतृत्व में अब तक अच्छा प्रदर्शन
नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड से 2-2 से सीरीज बराबर करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों का हाल फिलहाल में प्रदर्शन
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी। टेस्ट चैंपियंस भी शानदार लय में हैं और उनके पास साइमन हार्मर, सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज के रूप में दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय टीम स्पिन पिच बनाने का रिस्क नहीं उठाना चाहेगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी जोर्जी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कागिसो रबाडा, साइमन हार्मर।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां त्रिवार्षिक सम्मेलन विशाखापत्तनम में संपन्न

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

विशाखापत्तनम। इस महीने की 8 तारीख को शुरू हुआ केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री के सत्यनारायण राजू मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए, सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक के विकास में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  युवा महासचिव  के रविकुमार के नेतृत्व में देश भर के सभी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई बैंकिंग सेवाएं देश की प्रगति में बहुत योगदान दे रही हैं। एमडी ने कहा कि जब वह बैंक अधिकारियों के कल्याण और बैंक के विकास के लिए रविकुमार के प्रयासों, कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और विचारों को देखते हैं, तो खुद को आईने में देखते हैं। इस कार्यक्रम में, एसोसिएशन ने “द मास्टर स्टिच” नामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सत्यनारायण राजू की माँ श्रीमती राम सीता के जीवन का वर्णन है। उन्होंने कहा कि उनकी मां के उन्हें पढ़ाने के प्रयासों ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। महासचिव के रविकुमार ने कहा कि देशभर के बैंक अधिकारियों की एकता ही उनकी ताकत है और उसी ताकत ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन बनाया है. बैंक अधिकारियों की समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य है और एकता ही रास्ता है। उन्होंने कहा कि केनरा बैंक पिछले तीन वर्षों में अपना कारोबार सात लाख करोड़ तक बढ़ाने में सफल रहा है और इसका मुख्य कारण बैंक अधिकारियों की कड़ी मेहनत है। रविकुमार ने एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने और केनरा बैंक अधिकारियों के कल्याण, प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए एमडी सत्यनारायण राजू को धन्यवाद दिया। दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया गया. महासचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. देश भर से आये प्रतिनिधियों ने व्यापक चर्चा में भाग लिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 100 प्रस्ताव पेश किए और उन्हें मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि वे इन प्रस्तावों पर बैंक प्रबंधन से चर्चा करेंगे और इन्हें सफल बनाने का काम करेंगे. रविकुमार ने एआई प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए परिवर्तनों के लिए तैयारी करने और उसके अनुसार ज्ञान विकसित करने का आह्वान किया। एसोसिएशन में अनुशासन और केनरा बैंक में विकास उनकी नीतियां हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हैं। अंतिम दिन कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने इन तीन वर्षों में सदस्यों के लिए शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। सभी सदस्यों ने उन्हें वित्तीय अनुशासन के लिए बधाई दी. इसके बाद, नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया गया। के *रविकुमार को फिर से महासचिव, राजीव निगम को अध्यक्ष, पी जैकब चेयरमैन और राम प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। रविकुमार को तीसरी बार महासचिव चुने जाने पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।भोपाल से  संजय गोयल (वाइस चेयरमैन),के के त्रिपाठी को आल इंडिया के (वाइस प्रसिदेंड) , विभू जोशी (सी सी मेंबर) टी एन वेंडिया (डी जी एस )तथा मनीष चतुर्वेदी (ए जी एस),  भोपाल से चुने गए। केंद्रीय कमेटी का अभिनंदन किया गया। रविकुमार ने उन 50,000 सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन पर भरोसा किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने देश भर से एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी और सम्मेलन को सफल बनाने की सराहना की।उन्होंने विशाखापत्तनम में तीन दिनों तक इतने बड़े राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद और समिति के सदस्यों को बधाई दी।

Previous articleशासकीय हाईस्कूल सिथरा की 24 छात्राओं को मिली साइकिलें
News Desk

राघव के बर्थडे पर परिणीति का प्यार भरा संदेश, बोलीं– ‘परफेक्ट हसबैंड और फ्यूचर डैड’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य राघव चड्ढा का आज 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने राघव की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक परफेक्ट बेटे, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता हैं।

क्रिकेट के चार विश्व रिकॉर्ड्स जिनका तोड़ना असंभव, जानें कैसे कायम हैं ये

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड बनना और टूटना आम बात है, लेकिन कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो आज भी अटूट कहलाते हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस अक्सर इन रिकॉर्ड्स पर चर्चा करते हैं कि इनमें से कौन सा रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा। आज हम बात करेंगे उन चार कीर्तिमानों की, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में खुद को अमर कर लिया। डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट औसत, क्रिस गेल की तूफानी पारी, रोहित शर्मा की डबल सेंचुरी और सुनील नरेन का ‘सुपर ओवर मेडन’।

डॉन ब्रैडमैन का 99.94 का औसत: परफेक्शन की परिभाषा
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से 52 मैचों में 6,996 रन बनाए। यह आंकड़ा आज भी किसी बल्लेबाज के लिए सपना है। आधुनिक युग में 50 की औसत को भी शानदार माना जाता है, ऐसे में ब्रैडमैन का लगभग ‘सदी के बराबर औसत’ अकल्पनीय है। अगर वे अंतिम पारी में केवल चार रन बना लेते, तो उनका औसत 100 होता, लेकिन किस्मत ने उन्हें परफेक्टली इम्परफेक्ट बना दिया।

क्रिस गेल के 175 रन: टी20 इतिहास की सबसे धमाकेदार पारी
साल 2013 में क्रिस गेल ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों पर 175* रन ठोक दिए थे। इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। यह रिकॉर्ड आज भी दुनिया के हर टी20 लीग में कायम है। गेल की इस पारी ने साबित किया कि जब यूनिवर्स बॉस फॉर्म में हों, तो गेंदबाज सिर्फ देख सकते हैं। टी20 में 175 रन का आंकड़ा पार करना लगभग नामुमकिन लगता है।

रोहित शर्मा के 264 रन: वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों पर 264 रन ठोके थे। यह अब तक किसी भी वनडे में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी में 33 चौके और नौ छक्के शामिल थे। वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी अब सामान्य लगती है, लेकिन 264 जैसे आंकड़े तक पहुंचना शायद ही कोई बल्लेबाज दोहरा पाए।

सुनील नरेन का सुपर ओवर मेडन: असंभव सा करिश्मा
वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने 2014 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक ऐसा कारनामा किया जो लगभग असंभव है। सुपर ओवर में बिना रन दिए छह गेंदें डालीं। यह क्रिकेट इतिहास का इकलौता सुपर ओवर मेडन है। इतने दबाव वाले ओवर में रन न देना किसी चमत्कार से कम नहीं। यह रिकॉर्ड शायद हमेशा नरेन के नाम रहेगा।

ये चार रिकॉर्ड रहेंगे क्रिकेट के स्वर्ण अक्षरों में
ब्रैडमैन की निरंतरता, गेल का विस्फोटक अंदाज, रोहित की क्लास और नरेन की जादुई गेंदबाजी, चारों रिकॉर्ड्स अपने-अपने फॉर्मेट की चोटी हैं। आने वाले दशकों में क्रिकेट बदलेगा, तकनीक बढ़ेगी, लेकिन इन चार कारनामों को पार करना किसी के बस की बात नहीं लगती।

विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज गंभीरता से देख रही है। मामले जांच को गति देते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कार वहां किसने लाकर खड़ी की, कार में कौन-कौन बैठा था, और इसे बाद में कौन लेकर गया। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहां से आई, कैसे लाल किला तक पहुंची और बाद में किस रास्ते से आगे बढ़ी। पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली। उस समय इलाके में काफी भीड़ थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है। दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जांच की जा रही है। पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में यूएपीए की धाराओं 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और विस्फोट से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जारी है।

Previous articleबिहार में फिर बन सकती है NDA सरकार, एग्जिट पोल में महागठबंधन पिछड़ा!
News Desk

प्रियदर्शन संग काम कर खुश दिखीं श्रिया पिलगांवकर, खत्म हुई नई फिल्म की शूटिंग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: श्रिया पिलगांवकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ श्रिया ने जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म ‘हैवान’ में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है।

श्रिया और प्रियदर्शन की अनदेखी तस्वीर
प्रियदर्शन के साथ श्रिया पिलगांवकर ने एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म ‘हैवान’ के सेट की है। इस तस्वीर में श्रिया और प्रियर्दशन मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में श्रिया हाथ में एक क्लैप बोर्ड पकड़े हुए हैं। जिसपर लिखा है ‘हैवान’।

श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट
श्रिया ने अपनी और प्रियदर्शन की इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए HAIWAAN का काम खत्म हुआ। इस शानदार टीम के साथ काम करना एक परम सौभाग्य की बात है, जिसका नेतृत्व किया निर्देशक प्रियदर्शन ने।’ आगे श्रिया ने ‘हैवान’ की पूरी टीम का धन्यवाद किया। आगे श्रिया ने फिल्म के स्टार्स को लेकर लिखा, ‘सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, सैयामी खेर और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा।’

फिल्म ‘हैवान’ के बारे में
बॉलीवुड आगामी फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है। यह 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में श्रिया के अलावा सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, सैयामी खेर और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

बिहार में फिर बन सकती है NDA सरकार, एग्जिट पोल में महागठबंधन पिछड़ा!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की बहार आती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में एनडीए की बहुमत दिखाई दे रही है. वहीं Matrize IANS एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सीटों के बीच में सीटें दी हैं, वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीटें बताई हैं. वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-2 सीटें दी गई हैं.

NDA में JDU को सबसे ज्यादा सीटें

मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक एनडीए में जेडीयू को सबसे ज्यादा 67 से 75 सीटें दी हैं. वहीं बीजेपी को 65 से 73 सीटें दी गई हैं. जबकि एनडीए में तीसरी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली एलजेपी(आर) को 7 से 9 सीटों का अनुमान है. वहीं हम पार्टी को 4 से 5 सीटें आरएलएम की एक से दो सीटें आने का अनुमान हैं.

नहीं चला महागठबंधन का जादू

मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक महागठबंधन को 70 से 90 सीटें दी गई हैं. जिसमें आरजेडी को 53 से 58, कांग्रेस को 10 से 12, वाम दलों को 9 से 14 और वीआईपी को एक से 4 सीटें दी गई हैं. लगभग 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल में सभी ने एनडीए को बहुमत दिया है. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. अगर एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में एक बार फिर जनता नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाती नजर आ रही है.

हिटमैन का नया अंदाज़, शादी में DJ बनकर बजाया फेमस गाना, डांस वीडियो हुआ सामने

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न सिर्फ मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने खुशमिजाज और हल्के-फुल्के स्वभाव के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे एक नवविवाहित जोड़े के लिए डीजे बन गए।

शादीशुदा जोड़े के लिए रोहित बने डीजे
यह घटना तब की है जब रोहित शर्मा ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाहर टहल रहे थे। तभी उन्होंने पास में एक जोड़े को शादी के फोटोशूट में देखा। अपने चिर-परिचित अंदाज़ में उन्होंने तुरंत माहौल को हल्का और यादगार बना दिया, स्पीकर निकाला और बॉलीवुड का मशहूर गीत ‘आज मेरे यार की शादी है’ बजा दिया।

रोहित ने गाने के साथ कुछ हल्के डांस मूव्स भी दिखाए, जिससे वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। जोड़े ने इस पल को अपनी जिंदगी का “स्पेशल मोमेंट” बताया और कहा कि यह उनके लिए ‘ड्रीम डे’ बन गया।

मैदान के बाहर भी ‘हिटमैन’ का दिल बड़ा
रोहित शर्मा को फैंस सिर्फ एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि एक दिलदार इंसान के रूप में भी जानते हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे हमेशा लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर भी जारी शानदार फॉर्म
रोहित शर्मा हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में उन्होंने कुल 202 रन बनाए और औसत 101.00 का प्रदर्शन किया। अब उनकी नज़र दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज पर है, जो 30 नवंबर से शुरू होगी।

रोहित का मानवीय पक्ष
यह छोटा सा पल इस बात का प्रमाण है कि रोहित शर्मा सिर्फ एक क्रिकेट स्टार नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने आसपास के माहौल में खुशी फैलाना जानते हैं। चाहे मैदान हो या मैदान के बाहर, ‘हिटमैन’ हमेशा दिल जीतने में सफल रहते हैं।

तारिक से उमर तक कैसे पहुंची i-20 कार, जानिए पूरी कहानी”

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम कार के अंदर एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सूत्रों की मानें तो जिस i-20 कार में धमाका हुआ, उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है. कार को कई बार खरीदा-बेचा गया. नई कार को गुरुग्राम के सलमान ने खरीदी, फिर पुलवामा के रहने वाले तारिक और उसके बाद उमर तक कैसे पहुंची. यहां जानें पूरा कनेक्शन.

कार की जांच में सामने आया कि इस कार को गुरुग्राम के किसी सलमान नाम के व्यक्ति ने खरीदा था. जब पुलिस ने उसे डिटेन किया तो बताया कि वह अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी. इसके बाद जब देवेन्द्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कार को अंबाला में बेच दी.

पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी कार

अंबाला में कार खरीदने वाले युवक ने पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी. तारिक की कार खरीदते फोटो भी सामने आई है. जिसके बाद पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुट गई है. इसी बीच सूत्रों से एक और जानकारी सामने आई कि इस कार को कश्मीर निवासी उमर उपयोग कर रहा था. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इसका कार कनेक्शन सामने आ रहा है. फिलहाल, जांच जारी है.

पुलिस को शक, कार में था उमर

इस धमाके को लेकर खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें उमर जैसा शख्स काला मास्क लगाए हुए दिख रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कार में बैठा युवक उमर ही है. पुलिस उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी. इसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं. जानकारी के अनुसार आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते प्रवेश की थी.

UAPA के तहत केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस की जांच में जम्मू-कश्मीर के लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें तारिक और उमर मोहम्मद शामिल है. दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

‘हैराकिरी’ फेम जापानी एक्टर तात्सुया नाकादाई नहीं रहे, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: जापान के मशहूर अभिनेता तात्सुया नाकादाई का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। तात्सुया को ‘रण’, ‘हाराकिरी’ और ‘द ह्यूमन कंडीशन’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

रंगमच से शुरू किया अपना करियर
13 दिसंबर 1932 को टोक्यो में जन्मे तात्सुया नाकादाई का असली नाम मोटोहिसा नाकादाई था। तात्सुया ने अपना करियर ड्रामा और प्ले से शुरू किया था। हालांकि, बाद में वो जापानी सिनेमा का बड़ा नाम बन गए। करियर में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले नाकादाई की बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति ने उन्हें जापान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई। साथ ही उन्हें रंगमच का भी एक दमदार कलाकार माना जाता था।