21.3 C
London
Sunday, September 6, 2026
HomeLatest Newsमैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों...

मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव में बहस हो गई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम के खिलाड़ी जश्न में डूबे थे, लेकिन हार्दिक और कुलदीप में बहस होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्यों भड़के हार्दिक

हार्दिक कैच छूटने के कारण कुलदीप पर भड़के थे। पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्र पर खड़े कुलदीप से शाहीन अफरीदी का कैच छूट गया। दरअसल, शाहीन ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे कॉर्नर पर खड़े कुलदीप के पास गई। कुलदीप ने कैच लपक भी लिया था, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई और बाउंड्री के पार चली गई। इस गलती से हार्दिक काफी निराश दिखे हालांकि उस वक्त उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी। हार्दिक का असली गुस्सा तब फूटा जब उन्होंने उस्मान तारिक को आउट कर पाकिस्तान की पारी को ढेर किया। जैसे ही टीम विकेट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुई, हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव की ओर मुड़े और उन्हें कैच छोड़ने की गलती पर जमकर फटकार लगाने लगे। इस दौरान कुलदीप के चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलक रही थी। इतना ही नहीं, कुलदीप के कैच छोड़ने से कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी गुस्सा आया और वह कुलदीप को फटकारते दिखे थे। 

भारत ने सुपर आठ के लिए किया क्वालिफाई

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। भारत की जीत पर जहां भारतीय प्रशंसक मस्त हैं, वहीं पाकिस्तान एक बार फिर पस्त पड़ गया है। 

Previous articleछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
Next articleदिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
News Desk

Building an Ecosystem for Indian Classical Dance Beyond Individual Festivals

The preservation of Indian classical dance requires more than occasional performances or the efforts of individual artists. Behind every successful artistic tradition is a...

Dr. Reshma Arora Develops a Multidisciplinary Career Across Science, Education, Literature and Social Advocacy

Maharashtra: Dr. Reshma Arora has built a multidisciplinary professional profile spanning science, education, research, authorship, mentorship, literature, painting and voluntary advocacy. Her career reflects...