9.6 C
London
Friday, October 23, 2026
HomeEducationचंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट ने 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का...

चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट ने 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का देशव्यापी स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया

चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट, Global Examination Board of Indian Art & Culture, ने 7 जुलाई से 15 जुलाई तक अपने 15 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा (15 Years of Excellence) के उपलक्ष्य में देशव्यापी स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह, गरिमा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाया। इस सप्ताहभर चले भव्य आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, समन्वयक, केंद्र संचालक तथा छाया परिवार के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

समारोह के दौरान देशभर के विभिन्न केंद्रों में अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ विशेष संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वृक्षारोपण अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन वितरित कर सेवा, करुणा और मानवता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर संस्था के आदरणीय चेयरमैन, डायरेक्टर, सेक्रेटरी एवं छाया परिवार के सदस्यों ने प्रेरणादायक संदेश दिए। देशभर के विभिन्न केंद्रों से प्राप्त शुभकामनाओं, अनुभवों और सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने इस समारोह को और अधिक यादगार एवं सफल बनाया।

संस्था के प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, केंद्र संचालकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में सभी का विश्वास, सहयोग और समर्पण ही संस्था की सबसे बड़ी शक्ति रहा है। इसी सहयोग के साथ संस्था भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और गुणवत्तापूर्ण कला शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

यह देशव्यापी स्थापना दिवस समारोह केवल 15 वर्षों की सफलता का उत्सव नहीं था, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सेवा के प्रति संस्था की अटूट प्रतिबद्धता का भी एक प्रेरणादायक प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....