16.3 C
London
Monday, July 27, 2026
HomeLatest Newsपीएम मोदी आज खोलेंगे दो नए कॉरिडोर, परियोजना की लागत 33,500 करोड़

पीएम मोदी आज खोलेंगे दो नए कॉरिडोर, परियोजना की लागत 33,500 करोड़

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुनियादी ढांचे और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 8 मार्च को लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर में नवनिर्मित GPRA टाइप-5 आवासों का दौरा करेंगे और महिला आवंटियों को उनके घरों की चाबियाँ सौंपेंगे. बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में आयोजित समारोह की तैयारियों का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार शाम को जायज लिया था.

प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के लगभग 18,300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उपहार देंगे. इसमें दो प्रमुख कॉरिडोर का उद्घाटन शामिल है. पिंक लाइन पर तैयार मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (12.3 किमी) और मजेंटा लाइन दीपाली चौक से मजलिस पार्क (9.9 किमी) लाइन आज से आम लोगों के लिए चालू हो जाएगा. मेट्रो के इस विस्तार से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक और हैदरपुर बादली मोड़ जैसे इलाकों के लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा.

दो नए मेट्रो कॉरिडोर चालू होने से पिंक लाइन बन जाएगी रिंग मेट्रो: मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन की लंबाई 12.3 किलोमीटर है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं. यह कॉरिडोर पहले से संचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है. इस सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन की कुल लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और दिल्ली को देश की पहली पूर्ण रूप से संचालित ‘रिंग मेट्रो’ मिलेगी. इस कॉरिडोर पर मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन होंगे.

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का हिस्सा है जिसकी लंबाई 9.92 किलोमीटर है और इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन हैं. यह कॉरिडोर पहले से संचालित बोटैनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मैजेंटा लाइन का विस्तार है. इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी. इस सेक्शन पर दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क स्टेशन होंगे. मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर के निर्माण में यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण करना पड़ा और डबल-डेकर वायडक्ट तैयार किया गया जिसमें मेट्रो ट्रैक और सड़क फ्लाईओवर को एक साथ समाहित किया गया है. यह दिल्ली मेट्रो का यमुना नदी पर पांचवां पुल है.

पीएम करेंगे मेट्रो के पांचवें चरण के तहत तीन कॉरिडोर का शिलान्यास: प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली मेट्रो के फेज-V (ए) के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर के निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों की यात्रा और अधिक सुगम होगी. इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन विस्तार और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन विस्तार शामिल हैं. रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर की लंबाई 9.913 किलोमीटर होगी और यह भूमिगत बनाया जाएगा.

सरकारी आवासों का कायाकल्प (GPRA पुनर्विकास): इसमें नौ नए स्टेशन होंगे जिनमें आर. के. आश्रम मार्ग (निर्माणाधीन), शिवाजी स्टेडियम, युगे-युगेन भारत, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं. यह कॉरिडोर कर्तव्य भवनों, भारत मंडपम और युगे-युगेन भारत संग्रहालय जैसे प्रमुख स्थलों को मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन विस्तार की लंबाई 2.263 किलोमीटर होगी और यह भूमिगत बनाया जाएगा. इसमें एक नया स्टेशन होगा और दोनों पहले से संचालित स्टेशनों को आपस में जोड़ा जाएगा. तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन विस्तार की लंबाई 3.9 किलोमीटर होगी और यह एलिवेटेड कॉरिडोर होगा. इसमें सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री करीब 15,200 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे क्षेत्रों में आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है. इन परियोजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता इनका स्व-वित्तीय मॉडल है. सरकार ने परियोजना के एक सीमित हिस्से का व्यावसायिक उपयोग कर राजस्व जुटाया है, जिससे सार्वजनिक खजाने पर बिना भार डाले 9,350 आधुनिक फ्लैट और 48 लाख वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र तैयार किया गया है.

Friends Conso Strengthens Its Presence with a Commitment to Quality and Customer Satisfaction

Delhi, India: Delivering dependable services while building lasting customer relationships has become the foundation of Friends Conso, a growing organization founded by Shanmuganathan. With...

Jhalana Leopard Safari Ticket Price Helps Visitors Plan an Affordable Wildlife Experience

Jaipur is home to one of India's most exciting wildlife destinations, and understanding the Jhalana Leopard Safari Ticket Price helps travelers plan their adventure...