15.1 C
London
Wednesday, September 23, 2026
HomeBollywoodबॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और...

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। हालांकि कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर पाए। शनिवार को ‘चरक’ का कलेक्शन बढ़ा है। ‘अस्सी’ के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ को भी वीकएंड का फायदा मिला है।

चरक

फिल्म ‘चरक’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की बहुत ज्यादा चर्चा नहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिख रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

द केरल स्टोरी 2

‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नौवें दिन इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है।

अस्सी

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। सोलहवें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इस फिल्म ने 23वें दिन 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Previous articleकहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
News Desk

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...