5.7 C
London
Saturday, November 7, 2026
HomeLatest Newsटी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर,...

टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस बीच सिंगर ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताया है।

इतनी रातों से नहीं सोईं

एएनआई से बात करते हुए पाठक ने कहा ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।’

सिंगर ने जताई उम्मीद

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।’

उत्साहित हैं सुखबीर सिंह

सिंगर सुखबीर सिंह भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। 
इससे पहले उन्होंने कहा ‘मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस बहुत खास होगी…’

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की तारीफ में अंकल ने पढे़ कसीदे, वायरल हो रही पोस्ट; जानें ऐसा क्या लिखा?

कड़ा होने वाला है मुकाबला

आपको बता दें भारत और न्यूजीलैंड आज आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के तहत आमने-सामने होंगे। भारत का मकसद तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास बनाना होगा। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...