8.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeBollywoodदीपिका-रणवीर ने नए साल पर न्यूयॉर्क में की जमकर पार्टी, फैंस संग...

दीपिका-रणवीर ने नए साल पर न्यूयॉर्क में की जमकर पार्टी, फैंस संग दिए पोज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। बॉलीवुड का यह पॉपुलर कपल इन दिनों न्यूयॉर्क में है। नए साल पर रणवीर और दीपिका ने जमकर पार्टी की है। दोनों की न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

रणवीर और दीपिका ने फैंस संग क्लिक करवाए फोटो 

सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के पार्टी करते हुए जो फोटो वायरल हैं, वह फैंस ने शेयर किए हैं। दरअसल, जिस जगह पर न्यूयॉर्क में दीपिका और रणवीर पार्टी कर रहे थे, वहां इंडियन फैंस से उनकी मुलाकात हुई। रणवीर और दीपिका ने फैंस को निराश नहीं किया, सबके साथ सेल्फी ली। यही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने नए साल पर भी की जमकर कमाई 

‘धुरंधर’ के लिए नए साल का पहला दिन भी कमाल का रहा, फिल्म ने रिलीज के 28 दिन बाद भी अपने कलेक्शन में कमी नहीं आने दी है। फिल्म ने गुरुवार को 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 739 करोड़ रुपये हो चुका है।

दीपिका और रणवीर सिंह की नई साल पर रिलीज होंगी कौन सी फिल्में? 

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों के पास साल 2026 में बड़ी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म ‘AA22xA6’ भी कर रही हैं। वहीं इस साल 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी।
 

सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews बलूरघाट: अक्सर लोग कुछ भी खाने पीने की चीजों लेकर खाते हैं और उनके रैपर या बॉक्स को सड़क पर ही...

हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में मार्च का महीना हलचल भरा रहने वाला है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी...