24.6 C
London
Tuesday, September 22, 2026
HomeLatest Newsबस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर

बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हाथरस : यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे।

बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिछ गईं। एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को तत्काल खंदौली सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

 

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

ईको वैन से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे 13 लोग हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर निजी डबल डेकर बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। बस के आगे ईको वैन चल रही थी। वैन में 13 लोग सवार थे।

सभी होली के त्योहर के लिए अपने-अपने घर राजस्थान के राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में 6 मृतकों में से 4 मृतकों की पहचान दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26) के रूप में हुई। दो की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं।

घायलों में चार बच्चे भी शामिल हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश भी घायल है। इसके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज पुत्र सुरेश, आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) घायल हैं।

मृतक के भाई संजू ने बताया- उनके भाई दिनेश नोएडा के सेक्टर 41 में मिठाई की दुकान चलाते थे। पत्नी सुनीता के साथ नोएडा से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गंगोलियापुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर आ रहे थे। उनके दो बेटी और बेटे घायल हैं।

बस चालक से पूछताछ की जा रही घायलों को इलाज के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

ओवरटेक की वजह से हादसा, बस ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया-

QuoteImage

बस का चालक इको गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह घटना हुई। बस के चालक, कंडक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है।

 

ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा-

QuoteImage

सुबह 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी। पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का ड्राइवर सुरक्षित है।

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...