10.5 C
London
Wednesday, November 4, 2026
HomeLatest Newsपाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार...

पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान की टीम बुरी तरह ट्रोल हो गई है। टी20 विश्वकप 2026 के शुरू होने से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा और फिर दो राउंड से ही बाहर होने पर फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स अपने खिलाड़ियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में एक और देश आइसलैंड ने भी अब पाकिस्तान पर तीखा तंज कसा है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से नाखुश हैं। ऐसे में एक्शन लेते हुए पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है। आइसलैंड क्रिकेट ने इसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो पाकिस्तान की टीम टी20 विश्वकप का बहिष्कार ही कर लेती।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, टी20 विश्वकप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने पर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, यह फैसला भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज हार और सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली शिकस्त के बाद लिया गया। हालांकि, टीम ने श्रीलंका के खिलाफ करीबी जीत दर्ज की, लेकिन वह सेमीफाइनल की राह नहीं खोल सकी। बताया जा रहा है कि बोर्ड के अधिकारी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज थे और लगातार आईसीसी टूर्नामेंट्स में असफलता को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।

आइसलैंड क्रिकेट का मजाकिया हमला

एक तो पाकिस्तान का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद देशभर में टीम की आलोचना हुई। ऐसे में पीसीबी का यह फैसला चर्चा का विषय बन गया। मैदान में मात खाने के बाद अब खिलाड़ियों की जेब भी ढीली हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम पर आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, ‘अगर यह सच है, तो उन्हें शुरू से ही मैच छोड़ देना चाहिए था। हम पैसे देने के लिए क्यों खेलें?!आइसलैंड क्रिकेट ने आगे कहा, ‘अगर हम अपने खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना लगाएं, तो हम अमीर हो जाएंगे और हमारे खिलाड़ी दिवालिया हो जाएंगे।’ आइसलैंड क्रिकेट अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक ट्वीट्स के लिए पहले भी चर्चा में रहा है। इस बार भी उनका तंज क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया। इसके अलावा आइसलैंड क्रिकेट ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल होने की भविष्यवाणी भी की है।

आइसलैंड ने पहले क्या लिखा था?

आइसलैंड ने इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ाया था, जब टी20 विश्वकप शुरू होने से पहले यह खबर आई थी कि टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकती है। आइसलैंड क्रिकेट ने तब पाकिस्तान को ट्रोल करते हुए कहा था कि वे पाकिस्तान की जगह खेलने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें पहले से सूचना मिल जाए। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दो फरवरी को फैसला सुनाने वाला था। आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, ‘हमें वाकई पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में भाग लेने के बारे में जल्द फैसला लेने की जरूरत है। जैसे ही वे दो फरवरी को नाम वापस लेंगे हम तुरंत रवाना होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उड़ान का शेड्यूल इतना जटिल है कि सात फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा।’ इतना ही नहीं आइसलैंड क्रिकेट ने उनके ट्रेवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। 

सोशल मीडिया पर बहस तेज

आइसलैंड क्रिकेट के हालिया बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे पाकिस्तान टीम का मजाक उड़ाने वाला बताया। फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या खिलाड़ियों पर इतना भारी जुर्माना लगाना सही कदम है? क्या इससे टीम का मनोबल और गिरेगा या फिर यह अनुशासन बनाए रखने की कोशिश है?

क्या सख्ती से सुधरेगा प्रदर्शन?

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि जुर्माना एक प्रशासनिक फैसला हो सकता है, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के पीछे टीम संयोजन, रणनीति और मानसिक दबाव जैसे कई कारण होते हैं। ऐसे में सिर्फ आर्थिक दंड से प्रदर्शन में सुधार की गारंटी नहीं दी जा सकती। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीसीबी द्वारा खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला पहले ही चर्चा में था। उस पर आइसलैंड क्रिकेट के व्यंग्यात्मक ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया। अब देखना होगा कि यह सख्ती पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में सुधार लाती है या विवाद और गहराता है।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...