22.1 C
London
Tuesday, August 4, 2026
HomeLatest Newsहोली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना

होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में मार्च के पहले दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी में तापमान 33°C से ज्यादा दर्ज किया गया।

राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 4 मार्च: मैदानी क्षेत्रों में शुष्क और गर्माहट वाली स्थिति बनी रहेगी, तापमान दिन में 23-28°C के आसपास रहेगा।
  • 5 मार्च: बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं, सूखे जैसे हालात बने रहेंगे, सुबह हल्का ठंडक लेकिन दिन में गर्माहट भरी स्थिति रहेगी।

Corporate Gift Items Mumbai to Strengthen Business Relationships

Strong business relationships are built on trust, communication, and appreciation. While excellent products and services are essential, thoughtful corporate gifts add a personal touch...

Hyderabad Hosts “ART WITHOUT BORDERS” 2026, Showcasing Award-Winning International Digital Artists

Hyderabad, India | 1 August 2026 The Global First Woman Foundation (GFWF), in collaboration with World Art Gallery (WAG), Hyderabad, proudly presents ART WITHOUT BORDERS...