9.6 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest NewsWBBL में रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, भारत की बहू ने 4 ओवर में...

WBBL में रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, भारत की बहू ने 4 ओवर में बिखेरी बल्लेबाजों की हवाएं

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: WBBL यानी महिला बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में अभी भारत की बेटी जेमिमा रोड्रिग्ज का खेल दिखना बाकी है. लेकिन, उससे पहले भारत की होने वाली बहू का असरदार खेल दिखा है. अब आप सोच रहे होंगे कि भारत की होने वाली ये बहू कौन हैं? तो उनका नाम अमांडा वेलिंगटन है, जो कि ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट का एक जाना-माना चेहरा हैं. अमांडा वेलिंगटन ने पंजाब के रहने वाले लड़के से सगाई की है. बड़ी बात ये है कि दोनों की सगाई भी ताजमहल में हुई है.

एडिलेड स्ट्राइकर्स की खिलाड़ी वेलिंगटन
महिला बिग बैश के मौजूदा सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के सामने मेलबर्न स्टार्स की चुनौती थी. मेलबर्न की टीम ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग की. अमांडा वेलिंगटन, जो कि भारत की होने वाली बहू हैं, वो एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा थी. मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाए. लेकिन, इतना स्कोर बनाने के बाद भी मेलबर्न की बल्लेबाज अमांडा वेलिंगटन के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना पाई.

4 ओवर में चौके खाए सिर्फ एक, विकेट झटके 2
अमांडा वेलिंगटन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने रन और बाउंड्री को तरसाए रखा. यही वजह रही कि वो अपनी टीम की ना सिर्फ इकॉनोमिकल बल्कि सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं. उन्होंने इतनी कसी गेंदबाजी की कि पूरे 4 ओवर में सिर्फ एक बाउंड्री दी. चौके की ये संख्या मैच में लिए उनके विकेटों से भी कम रही. अमांडा वेलिंगटन ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 5 की इकॉनोमी से 20 रन देकर 2 विकेट लिए.

बारिश के चलते मैच रद्द
हालांकि, मेलबर्न स्टार्स से मिले 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने एडिलेड स्ट्राइकर्स उतरी तो मैच में बारिश हो गई और उसे रद्द करना पड़ा. मैच भले ही बारिश में रद्द हुआ मगर भारत की होने वाली बहू उसमें अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही.

भारतीय लड़के से सगाई की बात अमांडा ने खुद कही
अमांडा वेलिंगटन ने खुद एक इंटरव्यू में भारत के प्रति अपने लगाव और भारतीय लड़के से सगाई के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि लड़के का नाम हमराज है. वो पंजाब का रहने वाला है. अमांडा ने ये भी बताया कि उन्होंने ताजमहल में सगाई की थी. अमांडा वेलिंगटन के मुताबिक उन्होंने भारतीय परिवेश, संस्कृति और यहां के खाने को भी अपनाना शुरू कर दिया है.

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...