9.6 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest Newsमासूम से करना चाहता था दुष्कर्म, विरोध करने पर पूरे शरीर को...

मासूम से करना चाहता था दुष्कर्म, विरोध करने पर पूरे शरीर को दांतों से काटा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बागपत। यूपी के बागपत जिले में एक 9 साल की मासूम के साथ 35 साल के वहशी दरिंदे ने पहले बच्ची से अश्लील हरकत की फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जब मासूम ने विरोध किया तो उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर दांतों से काट लिया। यह मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र की एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। 
यहां रहने वाली 9 साल की बच्ची को उसकी दादी ने दुकान से सामान लाने भेजा, लेकिन रास्ते में ही हैवान शख्स ने उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। जब मासूम ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर को दांतों से काट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बच्ची किसी तरह वहां से भागकर और रोती-बिलखती घर पहुंची। जब दादी ने पूछा तो उसने सारी बात बताई, जिससे परिवार के होश उड़ गए। आरोपी समुदाय विशेष का निकला, जिसके बाद मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा की। हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं है। मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाकर रहेंगे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Previous articleनाटक वर्तमान परिवेश की समस्याओं पर प्रभावी : हिन्दी लेखिका संघ का नाट्य मंचन रहा सफल
Next articleDelhi AQI Update: दिल्ली की हवा में जहर, बवाना में सबसे ज्यादा प्रदूषण, AQI पहुंचा 412
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...