वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ अरिजीत सिंह की आवाज में जारी हुआ था। अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ को मेकर्स ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया है।

प्यार और तड़प दोनों को दिखाता है गीत

मेकर्स की ओर से इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ‘बैटल ऑफ गलवां’ का यह रोमांटिक गीत सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। ‘मैं हूं’ एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हंसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाता है। गाने में सलमान और चित्रांगदा के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री भी अच्छी लगती है।

श्रेया घोषाल और अयान ने दी है आवाज

इस रोमांटिक गाने में दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल और गायक अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। अयान ने ही गाने में संगीत भी दिया है और इसे कंपोज किया है। वहीं गाने के बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने मिलकर लिखे हैं। अब देखना ये है कि ‘मातृभूमि’ के बाद ‘मैं हूं’ दर्शकों को कितना लुभा पाता है।

17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। जहां भारतीय सैनिकों ने बिना किसी हथियार के चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था।

बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

कोलंबो: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले IND vs PAK T20 World Cup 2025 का मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है और दोनों टीमों के फैंस इस महामुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

हालांकि, इस बार फैंस के चेहरे पर एक चिंता भी दिख रही है। श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो-प्रेशर सिस्टम के कारण मैच वाले दिन कोलंबो में तेज बारिश की संभावना है। रविवार को यहां मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है और मैच के दिन लगभग 70% बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश होने की स्थिति में मैच रद्द हो सकता है। वर्तमान स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों के पास 4-4 अंक हैं। अगर मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे दोनों सुपर-8 राउंड में पहुंच जाएंगी। इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया मौजूद हैं, जो बारिश होने पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

यदि बारिश थोड़ी रुक गई और मैदान खेलने योग्य रहा, तो कम ओवरों वाला मुकाबला भी संभव है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रिजर्व डे केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए सुरक्षित है।

पिछले मुकाबलों का रिकॉर्ड देखें तो भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था। इस बार का महामुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहेगा, चाहे बारिश आए या कम ओवरों वाला खेल ही क्यों न हो।

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने बन रही RCC रोड पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाड़ी दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं. बन रही सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से RCC रोड खराब हो गई. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा ने सपा पर हमला बोला है. हालांकि, अब इस मामले में सपा नेता विनोद यादव की सफाई भी सामने आई है.

जानिए क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना है, जो औरैया जिले के बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया गया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. ग्रामीणों ने भी सपा नेता पर सड़क खराब करने का आरोप लगाया है.

भाजपा ने सपा पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा. यह बात एक बार फिर चरितार्थ होती दिखी. अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले उनके सपाई गुंडों की करतूत हमेशा विकास को कुचलने की ही रहती है. ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही नई सड़क पर फर्राटा भरते सपा नेता की गाड़ी इस बात का अक्षरशः प्रमाण है कि न तो इन्हें जनता की चिंता है और न ही विकास की.”

सपा नेता ने दी सफाई

हालांकि, इस मामले पर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन RCC सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले सपा नेता विनोद यादव ने सफाई दी है. विनोद यादव ने मीडिया को बताया कि यह विरोधियों की साजिश है. हालांकि विनोद ने गाड़ी दौड़ाने की बात को स्वीकार्य की है लेकिन उन्होंने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए विरोधी साजिश रच रहे हैं. जिस गांव का वीडियो है, वहां विरोधियों की रिश्तेदारी भी है. उन्हीं लोगों ने साजिश रची है.

10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dhanush Legal Notice: तमिल अभिनेता धनुष को उनकी पुरानी फिल्म ‘नान रुद्रन’ के कारण 20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार, धनुष को फिल्म को पूरा करने के लिए 2026 के अंत तक का समय दिया गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें 20 करोड़ रुपए के साथ-साथ 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त मुआवजा देना होगा।

धनुष को यह नोटिस एडवोकेट ए. चिदंबरम की ओर से जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, साल 2016 में धनुष ने इस फिल्म पर साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अधूरा छोड़ दिया। प्रोडक्शन हाउस ने इस पर आपत्ति जताई, तब धनुष ने वादा किया कि वे कंपनी के साथ दूसरी फिल्म डायरेक्ट करेंगे और उसमें एक्ट भी करेंगे। हालांकि, उन्होंने वह वादा पूरा नहीं किया।

प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि उन्होंने धनुष के भरोसे करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए, साथ ही फिल्म में नागार्जुन और एसजे सूर्या को शामिल किया और उनका भुगतान भी किया। इसके बावजूद फिल्म बीच में रोक दी गई। धनुष ने पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी और अपनी डेट्स अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए दे दी, जिससे विवाद बढ़ गया।

लीगल नोटिस में धनुष को 1 हफ्ते का समय दिया गया है कि वे जवाब दें और तय करें कि क्या वे इस अधूरी फिल्म को 2026 के अंत तक पूरा करेंगे या नहीं। अगर धनुष फिल्म पूरा कर देते हैं, तो कोई कानूनी कार्रवाई या अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं करते, तो उन्हें मुआवजा और कानूनी कार्रवाई दोनों का सामना करना पड़ेगा।

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस…..बीजेपी को झटका

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद । तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। यहां सत्ताधारी कांग्रेस 900 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी बीआरएस 534 और बीजेपी 162 सीट पर आगे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक कांग्रेस ने 300 वार्ड, बीआरएस ने 170 और बीजेपी ने 48 वार्ड में बढ़त बनाई हुई थी। तेलंगाना निकाय चुनाव के लिए बुधवार को हुई वोटिंग के बाद 116 नगर पालिकाओं और सात कॉर्पोरेशन में काउंटिंग चल रही है।

Previous articleखुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
Next articleआधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
News Desk

IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।

विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।

विमान की तलाशी जारी 

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

Previous articleचीन में सड़क धंसी, 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बना, पाइपलाइन फटने से हादसा
News Desk

किसानों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ संभावित राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन पर चर्चा हुई। 
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यापार समझौते से कृषि आयात के लिए दरवाजे खुल गए हैं और आने वाले समय में अन्य फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। कांग्रेस के अनुसार, किसान नेताओं ने मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवों की खेती करने वाले किसानों की आजीविका को लेकर गहरी चिंता जताई। 

किन संगठनों के नेता रहे मौजूद
बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (हरियाणा) के एडवोकेट अशोक बलहारा, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के बलदेव एस. जीरा, आम किसान यूनियन के केदार सिरोही और किसान मजदूर मोर्चा (इंडिया) के गुरमनीत एस. मंगत समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान नेताओं और राहुल गांधी ने कथित रूप से इस समझौते के विरोध और किसानों व खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर विचार किया। 
एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि सरकार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिए किसानों के हितों से समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए, वे किसानों की आवाज उठाते रहेंगे। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को संभावित बड़े आंदोलन की भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी औपचारिक कार्यक्रम या आंदोलन की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 

Previous articleआदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
Next article चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
News Desk

केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। घरेलू बाजार (domestic market) में बंपर पैदावार और गोदामों में भरे सरप्लस स्टॉक (surplus stock) को देखते हुए केंद्र सरकार (Central government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शुक्रवार को 25 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन चीनी के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का सीधा मकसद घरेलू कीमतों में स्थिरता लाना और रबी सीजन की नई फसल आने से पहले किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है।

खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, गेहूं के अलावा 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब निजी और सरकारी, दोनों ही स्तरों पर देश में अनाज का भंडार आरामदायक स्थिति में है।

गेहूं: गोदाम फुल, निर्यात का रास्ता खुला
सरकार के इस फैसले के पीछे का सबसे बड़ा कारण गेहूं का भारी स्टॉक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट होती है।

निजी क्षेत्र के पास स्टॉक: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निजी कंपनियों और व्यापारियों के पास लगभग 75 लाख टन गेहूं का स्टॉक मौजूद है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 32 लाख टन ज्यादा है।

एफसीआई की स्थिति: भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास 1 अप्रैल, 2026 तक केंद्रीय पूल में लगभग 182 लाख टन गेहूं उपलब्ध होने का अनुमान है। यह आंकड़ा यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि निर्यात की अनुमति देने से देश की खाद्य सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आएगी।

बुवाई में बढ़ोतरी: रबी सीजन 2026 में गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़कर 334.17 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल 328.04 लाख हेक्टेयर था। यह दर्शाता है कि किसानों ने एमएसपी और सरकारी खरीद पर भरोसा जताते हुए जमकर बुवाई की है और इस बार भी बंपर पैदावार की उम्मीद है।

चीनी मिलों को नई राहत
गेहूं के साथ-साथ सरकार ने चीनी उद्योग को भी राहत दी है। चीनी सत्र 2025-26 के लिए ‘इच्छुक’ चीनी मिलों को अतिरिक्त 5 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी गई है।

पिछला ट्रैक रिकॉर्ड: इससे पहले 14 नवंबर, 2025 को सरकार ने 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी। हालांकि, मिलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी, 2026 तक केवल 1.97 लाख टन चीनी का ही निर्यात हो पाया है, जबकि लगभग 2.72 लाख टन के सौदे अनुबंधित हो चुके हैं।

कड़ी शर्तें: अतिरिक्त पांच लाख टन का कोटा केवल उन मिलों को दिया जाएगा जो इसके लिए इच्छा जताएंगे। शर्त यह है कि आवंटित कोटे का कम से कम 70% हिस्सा 30 जून, 2026 तक निर्यात करना अनिवार्य होगा। आवंटन प्रो-राटा (अनुपातिक) आधार पर होगा और मिलों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपनी सहमति देनी होगी। सबसे अहम बात यह है कि इस निर्यात कोटे को किसी दूसरी मिल के साथ बदला नहीं जा सकेगा।

सरकार का यह कदम बाजार में लिक्विडिटी (तरलता) सुधारने और पीक सीजन में ‘डिस्ट्रेस सेल’ (औने-पौने दाम पर बिक्री) को रोकने के लिए उठाया गया है। निर्यात खुलने से घरेलू बाजार में कीमतों को सपोर्ट मिलेगा, जिससे किसानों की आय सुरक्षित रहेगी।

 चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चेन्नई। दक्षिण के राज्य तमिलनाडू के सीएम एम के स्टालिन ने महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की घोषणा कर ‘कलाइग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000 रुपये जमा करवाए हैं। चेन्नई में जारी वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि फरवरी, मार्च और अप्रैल महीनों के लिए अग्रिम रूप से 3,000 रुपये (प्रति माह 1,000 रुपये) दिए गए हैं, जबकि 2,000 रुपये की अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष सहायता भी प्रदान की गई है।
सीएम स्टालिन ने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ के तहत यदि उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आती है, तब वर्तमान 1,000 रुपये की मासिक सहायता राशि को बढ़ाकर 2,000 रुपये किया जाएगा। तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को समाप्त हो रहा है और चुनाव 2026 की पहली छमाही में प्रस्तावित हैं। 2021 के चुनावों में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि एआईएमडीएमके को 66 सीटें मिली थीं।
यह योजना सितंबर 2023 में शुरू की गई थी और शुरुआत में 1.13 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिला था। बाद में इसका दायरा बढ़ाकर 1.31 करोड़ महिलाओं तक किया गया। स्टालिन सरकार का कहना है कि यह आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आय में सहयोग देने के उद्देश्य से दी जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव से पहले इतनी बड़ी राशि का वितरण विपक्ष द्वारा ‘चुनावी रेवड़ी’ कहा जा रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रहा है। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनावों में महिलाओं का समर्थन किस दिशा में जाता है।

Previous articleकिसानों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? 
News Desk

लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। यूपी में लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी (Lucknow, Ayodhya and Varanasi) समेत 19 जिलों की कचहरी (court) में बम विस्फोट करने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है कि यह किसने और क्यों भेजा है। सीजेएम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सीओ सिटी सहित काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। सूत्रों का कहना है कि धमकी भरा मेल जिला जज की मेल आईडी पर आया था। हिंदी में लिखे गए मेल में कहा गया था कि आज दोपहर डेढ़ बजे जुम्मे के बाद कचहरी को बम से उड़ा दिया जाएगा। बच सको तो बच लो।

लखनऊ सिविल कोर्ट में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में जांच और सुरक्षा एजेंसीयां पहुंची हैं। स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर अफसर मौजूद हैं। एलआईयू, बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए है। फिलहाल कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया है और कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट में ढूंढने के लिए फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Previous articleमैक्सीजोन स्कैम का ‘मास्टरमाइंड’ दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
Next articleधनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
News Desk