हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: असम (Assam) के एक दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज शनिवार को मोरन में इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी (ईएलएफ) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में Moran Bypass पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर इतिहास रच दिया.

यह पूर्वोत्तर भारत का पहला ऐसा इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप है. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी भारतीय वायुसेना के लिए विकसित की गई है. नेशनल हाइवे पर अलग अलग राज्यों में 19 और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप तैयार किए जाने है. जिनमें राजस्थान में 3 , पश्चिम बंगाल में 3 , तमिलनाडु में 1 , आंध्र प्रदेश में 2 , गुजरात में 2 , हरियाणा में 1 , पंजाब में 1 , जम्मू कश्मीर में 1 और असम में 5 इमरजेंसी लैंडिंग शामिल है.

हाईवे पर उतरा प्लेन
पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, जहां से C-130 में बैठकर मोरन पहुंचे थे. मोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किमी लंबे हिस्से पर ELF बनाई गई है. यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है. इसके शुरू होने से सेना और सिविल विमानों को लैंडिंग में मदद मिलेगी. इसी हाईवे पर आज प्रधानमंत्री मोदी जिस विमान में बैठे थे, उसे भी लैंड कराया गया है.

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहनी की और साथ ही कांग्रेस पर हमलों की बौछार. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य को विकास के लिए तरसाया गया. कांग्रेस ने असम के साथ भेदभाव किया. आज भारत दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है. वहीं कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बैठाती है.

प्रधानमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियों का पूरा श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर है, वह केवल और केवल उन समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हुआ है. पीएम मोदी ने संगठन की भूमिका पर खास जोर दिया और कहा कि बीजेपी संगठन में पूरा विश्वास करती है. संगठन की शक्ति ही राष्ट्रीय जीवन में बदलाव की सबसे मजबूत आधारशिला है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जो पार्टी की मजबूती का परिचायक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने असम के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 5.5 लाख करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो असम के विकास के लिए धन देने से भी कतराती है, ऐसे में क्या वे असम का विकास कर सकते हैं? इस साल के बजट में खासतौर से पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. कनेक्टिविटी बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इसलिए असम में सड़कों और हाईवे परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

रणनीतिक दृष्टि से अहम
पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह पहली ऐसी सुविधा है.
युद्ध या आपात स्थिति में यह एयर ऑपरेशन के लिए अहम साबित होगी.
नागरिक उड्डयन के लिए भी यह अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प प्रदान करेगी.
इस सुविधा के उद्घाटन के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में रणनीतिक बुनियादी ढांचे और हवाई सुरक्षा तैयारियों को बड़ा बल मिला है.
यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बॉर्डर पर सुरक्षा को नई मजबूती देगा.

क्षेत्र के लिए बड़ा संदेश
डिब्रूगढ़ में बनी यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी न सिर्फ रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

ऐसा रहा पूरा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में सबसे पहले एक राफेल और एक सुखोई-30 ने एयर स्ट्रिप पर लैंड किया. इसके बाद वायुसेना के डॉर्नियर विमान ने इसी स्ट्रिप से टेकऑफ किया. बाद में C-130J की लैंडिंग हुई. साथ ही साथ सुखोई और राफेल क्रमवार टेक ऑफ कराया गया. तीन सुखोई लड़ाकू विमान मंच के सामने से फ्लाई-पास्ट करते हुए टच एंड गो ड्रिल किया. इसके बाद तीन राफेल भी इसी तरह की फार्मेशन ड्रिल को अंजाम दिया.

क्या है इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का महत्व
भविष्य में संभावित टू-फ्रंट वार की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी तैयार की जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमान वैकल्पिक रनवे का इस्तेमाल कर सकें. यह परियोजना केंद्र सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से पूरी की गई है. आज आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम न सिर्फ पूर्वोत्तर में रणनीतिक मजबूती का संदेश देगा, बल्कि भारत की तेज होती सैन्य तैयारियों का भी प्रदर्शन होगा.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को नए ऑफिस का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने संबोधन भी दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister Office) का नाम सेवा तीर्थ (Seva Teerth) क्यों रखा गया। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे के दर्शन और संकल्प के बारे में भी बताया। पीएम मोदी ने कहाकि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सेवा की भावना ही भारत की आत्मा है। नाम बदलने के पीछे स्वतंत्र भारत की पहचान है। उन्होंने आगे कहाकि सेवा की भावना ही भारत की पहचान है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतों से देश के लिए अनेक निर्णय, नीतियां बनी लेकिन यह भी सच है कि ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के तौर पर बनाई गई थी। इन इमारतों को बनाने का मकसद भारत को गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखना था।

मिलेगा नया आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि आज जब भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, आज जब भारत अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की नई गाथा लिख रहा है, आज जब भारत नए-नए ट्रेड समझौते कर संभावनाओं के नए दरवाजे खुल रहे हैं। जब देश संतृप्ति के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है तो सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवनों में आप सबके काम की नई गति और आपका नया आत्मविश्वास देश के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

पुरानी इमारतों पर क्या बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतें जहां ब्रिटिश हुकूमत की सोच को लागू करने के लिए बनी थीं। वहीं, आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन जैसे नए परिसर भारत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बने हैं। यहां से जो फैसले होंगे वह किसी महाराजा की सोच को नहीं 140 करोड़ देशवासियों की सोच को आगे बढ़ाने का आधार बनेंगे। प्रधानमंत्री ने आगे कहाकि इस बदलाव के बीच निश्चित तौर पर पुराने भवन में बिताए गए वर्षों की स्मृतियां हमारे साथ रहेंगी। अलग-अलग समय पर वहां से कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए, वहां से देश को नई दिशा मिली है। वह परिसर, वह इमारत भारत के इतिहास का अमर हिस्सा है इसलिए हमने उस भवन को देश के लिए समर्पित म्यूजियम बनाने का फैसला किया है।

हमने तय किया कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि 2014 में देश ने तय किया कि गुलामी की मानसिकता अब और नहीं चलेगी। हमने गुलामी की इस मानसिकता को बदलने का अभियान शुरू किया, हमने वीरों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया। हमने पुलिस की वीरता को सम्मान देने के लिए पुलिस स्मारक बनाया। रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग रखा गया। यह सिर्फ नाम बदलना नहीं था, यह सत्ता के मिजाज़ को सेवा की भावना में बदलने का पवित्र प्रयास था।

Previous articleहाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
News Desk

यातायात नियमों की मिसाल बनीं बुजुर्ग महिला, किया गया सम्मानित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एरंगिपलम बाईपास के पास यातायात नियम का उल्लंघन करने से रोकती नजर आ रही है। शनिवार को केरल मोटर वाहन विभाग ने इस 73 वर्षीय महिला को सम्मानित किया। प्रभावाती अम्मा ने फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक स्कूटर चालक के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उसे सड़क पर वापस लौटने के लिए मजबूर किया। यह दिखाते हुए कि गलत काम के खिलाफ खड़े होने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा मिली। केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) से भी सराहना मिली।एमवीडी के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें पारंपरिक शॉल भेंट करके सम्मानित किया। घटना को याद करते हुए प्रभावाती ने बताया कि वह एक दुकान पर जा रही थी, जब उसने स्कूटर सवार को फुटपाथ पर अपनी ओर आते देखा। “उसने मुझे रास्ता देने को कहा और मैंने पूछा कि मुझे कहां जाना चाहिए? क्या मुझे सड़क पर चलना चाहिए? मैंने उसे बताया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है और सड़क दोपहिया वाहनों के लिए है।” आगे उन्होंने बताया कि “तो, उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसे कानून पढ़ा रही हूं,” इस घटना के बाद, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में स्कूटर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

Previous articleवैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Next article‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
News Desk

ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर : जिले के चाकसू इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार कार सवार सभी लोग जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी थे और दर्शन कर जयपुर की ओर आ रहे थे. हादसे की प्रारंभिक वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है.

सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा : चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टिगरिया मोड़ के पास दुर्घटना हुई. कार कोटा-जयपुर मार्ग पर जा रही थी, तभी चालक को झपकी आने से वाहन आगे चल रहे डंफर में जा घुसा. टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए. क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया.

मृतकों की पहचान : हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है. जिनमें रेशमा श्रीवास्तव (55), पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, चालक अनुराग और शानू सभी मृतक जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी क्षेत्र का रहने वाला था.

महाकाल के दर्शन के बाद जा रहे थे खाटूश्यामजी : पुलिस के अनुसार मृतका रेशमा श्रीवास्तव की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए निकली थी. 13 फरवरी को दर्शन करने के बाद वे खाटू श्याम जी मंदिर (रींगस, सीकर) के दर्शन के लिए जा रहे थे. गाड़ी में सवार शानू पहले रेशमा का ड्राइवर रह चुका था. रजक राहुल, अनुराग का दोस्त था और पीयूष उनका परिचित था. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि पलक को अभी तक उनकी मां के निधन की जानकारी नहीं दी गई है, उन्हें केवल घायल होने की सूचना दी गई है.

पुलिस जांच में जुटी : दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि शवों को चाकसू की मॉर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन पड़ताल कर रही है. तेज रफ्तार और नींद की झपकी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है.

​चीख-पुकार और रेस्क्यू ऑपरेशन : ​टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए दौड़े. कार के अंदर का नजारा बेहद हृदयविदारक था. ​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया था. एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

​दूदू में भी 2 ने तोड़ा दम : दूदू क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर दातरी के पास अचानक टायर फटने से प्लाईवुड से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में प्लाईवुड के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर रामअवतार चौधरी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को तुरंत दूदू के उप जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी बहादुरी, समर्पण और सेवा को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए. देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी. हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है.’

 

 

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद कर रहा हूँ. देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी. हर भारतीय को उनके लगातार साहस से ताकत मिलती है.’

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा, ’14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते है. पूरा देश उनकी याद में और उनके परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ा है. उनका बलिदान हमारे देश के लिए आतंकवाद से पैदा हुए गंभीर खतरों की याद दिलाता है. भारत हर तरह के आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने के अपने इरादे पर अडिग है. हमारी सरकार भारत को सुरक्षित बनाने के हमारे सामूहिक इरादे को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

 

अमित शाह ने किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों के शौर्य का स्मरण किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ. आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है. आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा.’

इससे पहले दिन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर सीआरपीएफ जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए अंकित है और सदियों तक देश को प्रेरणा देता रहेगा.

उन्होंने लिखा, ‘मैं पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश की याद में रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किए गए सबसे खतरनाक आतंकी हमलों में से एक हुआ था, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे.

काफिले में 78 बसें थी जिनमें करीब 2500 लोग जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. एक लोकल न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह एक सुसाइड बॉम्बर ने किया था.

हालांकि, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक समेत कई काउंटर-टेरर ऑपरेशन शुरू किए, जिससे तनाव काफी बढ़ गया. पुलवामा आतंकी हमले से न सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, बल्कि जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पार आतंकवाद और सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में चर्चा भी हुई. हमले में अपनी जान देने वाले 40 बहादुर सीआरपीएफ जवानों को याद करने के लिए इसे ‘ब्लैक डे’ के तौर पर मनाया जाता है.

 

बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Mahashivratri Special Trains: जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता है रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा होने लगती है. कल यानी 15 फरवरी को हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व है. इस मौके पर लोग दूर-दूर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाते हैं. हाल ही में रेलवे द्वारा इस खास अवसर पर एक बड़ा निर्णय लिया गया है. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बीच तीन जोड़ी नई ‘मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये स्पेशल ट्रेनें 13 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक यानी कुल 10 दिनों तक संचालित होंगी. इन ट्रेनों के चलने से अब श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे.

किस समय ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी?

इन महाशिवरात्रि स्पेशल ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच लगाए गए हैं ताकि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकें. रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेनें पूरे दस दिनों तक तीन पालियों यानी सुबह, शाम और रात में संचालित होंगी. इससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय बिना किसी समस्या के यात्रा कर सकेंगे.

स्पेशल ट्रेन रूट और शेड्यूल

ट्रेन संख्या 09305/06 उज्जैन रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वहीं आपसी में यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से चलेगी, जो 7:30 बजे तक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन रेलवे स्टेशन तक आ जाएगी.

रात के समय यात्रा करने के लिए ट्रेन

ट्रेन नंबर 09307/08 रात के सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. यह गाड़ी उज्जैन से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर देर रात 2:10 बजे भोपाल पहुंचाएगी. वहीं वापसी में यह भोपाल से रात 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे तक उज्जैन वापस आ जाएगी.

शाम की तीसरी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09313/14 उज्जैन से शाम 4:00 बजे निकलकर रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचाती है. वापसी में यह ट्रेन रात 10:30 बजे वहां से प्रस्थान करती है और देर रात 2:00 बजे उज्जैन वापस आ जाती है.

किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?

यह ट्रेनें अपनी यात्रा के दौरान तराना रोड, मक्सी, बेरछा और सीहोर जैसे सभी मुख्य स्टेशनों पर रुकेंगी.ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी यात्रा में आसानी हो सके.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. समय-सारणी में किसी भी तरह की बदलाव होने पर यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में होने वाले भारी भीड़ को देखते हुए यह सलाह दिया जाता है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे, ताकि आपकी यात्रा सुविधाजनक हो सके.

Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Mumbai Metro: मुंबई के मुलुंड में आज शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक भाग अचानक से भरभराकर गिर गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं, वहीं 1 की मौत हो गई है. पिलर की चपेट में एक ऑटो रिक्शा और कार भी आई है. दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह हादसा मुंबई के एलबीएस रोड पर हुआ है.जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास की है. जहां एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हादसा हुआ. हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी और डॉक्टरों की टीम समेत कई विभागों के लोग मौके पर पहुंच गए. तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. अभी 1 की मौत और 3-4 लोगों को हल्की चोट की सूचना है.

पिलर गिरते ही मची भगदड़

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही पिलर का भाग नीचे गिरा. भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए. 3-4 लोग इसमें घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2 गाड़ियां भी चपेट में आ गईं, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. घटना के बाद का मौके से वीडियो भी सामने आया है.

Previous articleवंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
News Desk

‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान की पॉपुलर्टी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। अन्य देशों में भी आम लोगों से लेकर स्टार्स तक शाहरुख की एक्टिंग के कायल हैं। इसी में एक नाम है एक्वामैन फेम हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ का। जेसन ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है और उन्हें खुद से बेहतर एक्टर बताया है।

शाहरुख बहुत ही प्यारे इंसान हैं

अपनी आगामी फिल्म ‘द रेकिंग क्रू’ के प्रमोशन में जुटे हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने पिंकविला से बातचीत में शाहरुख की तारीफ की है। शाहरुख से अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए जेसन ने कहा कि हां, वह बहुत हैंडसम हैं। जब जेसन से पूछा गया कि पहली मुलाकात में दोनों ने किस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि हम दोनों आपसी दोस्त और एक-दूसरे के काम के प्रशंसक हैं। वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं। वह बेहद विनम्र थे। वह मुझसे बेहतर अभिनेता और कलाकार हैं। इसलिए यह आपसी सम्मान की बात थी।

जेसन मोमोआ का करियर

जेसन मोमोआ के करियर की बात करें तो 1999 में टीवी शो बेवॉच: हवाई से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 2011 में गेम ऑफ थ्रोन्स के पहले सीजन में खाल ड्रोगो का किरदार निभाया। यहां से उन्हें काफी पॉपुलर्टी मिली। इसके बाद उन्हें डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में एक्वामैन के रूप में कास्ट किया गया, जहां उन्होंने जस्टिस लीग और अपनी खुद की फिल्म में यह भूमिका निभाई, साथ ही शो पीसमेकर में एक कैमियो भी किया।हाल के वर्षों में, मोमोआ ने टीवी शो फ्रंटियर, सी और चीफ ऑफ वॉर में अभिनय किया है। साथ ही ड्यून और फास्ट एक्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सपोर्टिंग या खलनायक की भूमिकाएं भी निभाई हैं। मोमोआ ने ए माइनक्राफ्ट मूवी में अभिनय किया, जो पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म थी। इस साल, ‘द रेकिंग क्रू’ के अलावा, उनकी पांच अन्य फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें डीसी कॉमिक्स की दुनिया में उनकी वापसी भी शामिल है।

इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘किंग’

वहीं शाहरुख की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं पाकिस्तान के ये पांच खिलाड़ी, उस्मान तारिक से रहना होगा सतर्क

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर टी20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट में जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है तो पारा काफी चढ़ा रहता है। इस बार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच काफी तनावपूर्ण माहौल रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसका असर मैदान पर भी दिख सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले जब एशिया कप में मुकाबले खेले गए थे तो काफी विवाद हुआ था। भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत के पास कई दमदार खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तानी आक्रामण को धवस्त कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान…शाहीन अफरीदी नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, विशेषकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जो शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज से खेलते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। एशिया कप में जब दोनों टीमों का सामना हुआ था तो शाहीन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उनके पास काफी अनुभव है। ऐसे में शाहीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। साहिबजादा ने भारत के खिलाफ ऐसे समय मोर्चा संभाला था जब पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब थी और लग रहा था कि वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी थी। साहिबजादा ने ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अब एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्द रोकना होगा। साहिबजादा अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं और अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाकर बता दिया था कि वह पाकिस्तान के लिए कितने अहम हैं। फरहान को रोकने की जिम्मेदारी विशेष रूप से जसप्रीत बुमराह पर रहेगी।   भारत ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में ही स्पिन गेंदबाजों ने भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका के स्पिनरों ने तीन विकेट लिए, जबकि नामीबिया के धीमे गेंदबाजों ने पांच विकेट लेकर भारत की मध्य ओवरों की परेशानी को उजागर किया। यहीं पर तारिक उस्मान पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उनकी अनोखी लय और विविधता का मेल बल्लेबाज के टाइमिंग को बिगाड़ सकता है और दबाव में उन्हें जल्दबाजी में शॉट खेलने पर मजबूर कर सकता है। तारिक ने अमेरिका के खिलाफ मैच में तीन विकेट झटके थे और अब वह भारत के खिलाफ भी अहम साबित हो सकते हैं। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को तारिक के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। फखर पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारत के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है। फखर मध्यक्रम में पाकिस्तान की मजबूत कड़ी रहे हैं। फखर का भारत के खिलाफ भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है, ऐसे में भारतीय गेंदबाज अगर उन्हें जल्द पवेलियन भेजने में सफल रहे तो पाकिस्तानी टीम एक बार फिर लड़खड़ा सकती है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि फखर टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ उनके अनुभव को देखते हुए टीम प्रबंधन फखर को एकादश में शामिल कर सकता है।सईम अयूब भी भारत के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं और बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। भारत अगर अयूब को शुरुआत में ही आउट कर देगा तो पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाएगा। सईम बल्ले के साथ ही गेंद से भी पाकिस्तान के लिए उपयोगी साबित होते हैं। सईम ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 24 रन बनाए थे और दो विकेट भी झटके थे। वहीं, अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 19 रन बनाए थे, जबकि इस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। पाकिस्तान के लिए सईम और साहिबजादा पारी की शुरुआत करने उतरते हैं, ऐसे में अगर भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को जल्द पवेलियन भेज देंगे तो पाकिस्तान पर दबाव काफी बढ़ जाएगा।

Previous articleIndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
Next articleवैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
News Desk

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Fortuner Viral Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने बन रही RCC रोड पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाड़ी दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं. बन रही सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से RCC रोड खराब हो गई. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा ने सपा पर हमला बोला है. हालांकि, अब इस मामले में सपा नेता विनोद यादव की सफाई भी सामने आई है. जानिए क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना है, जो औरैया जिले के बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया गया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. ग्रामीणों ने भी सपा नेता पर सड़क खराब करने का आरोप लगाया है.

भाजपा ने सपा पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा. यह बात एक बार फिर चरितार्थ होती दिखी. अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले उनके सपाई गुंडों की करतूत हमेशा विकास को कुचलने की ही रहती है. ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही नई सड़क पर फर्राटा भरते सपा नेता की गाड़ी इस बात का अक्षरशः प्रमाण है कि न तो इन्हें जनता की चिंता है और न ही विकास की.”

सपा नेता ने दी सफाई

हालांकि, इस मामले पर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन RCC सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले सपा नेता विनोद यादव ने सफाई दी है. विनोद यादव ने मीडिया को बताया कि यह विरोधियों की साजिश है. हालांकि विनोद ने गाड़ी दौड़ाने की बात को स्वीकार्य की है लेकिन उन्होंने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए विरोधी साजिश रच रहे हैं. जिस गांव का वीडियो है, वहां विरोधियों की रिश्तेदारी भी है. उन्हीं लोगों ने साजिश रची है.