12.5 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest Newsजयपुर एयरपोर्ट में महिला पैसेंजर पर कुत्ते ने किया हमला, लहु-लुहान हुआ...

जयपुर एयरपोर्ट में महिला पैसेंजर पर कुत्ते ने किया हमला, लहु-लुहान हुआ पैर 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक महिला पैसेंजर पर कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला के पैर से खून बहने लगा, लेकिन पास मौजूद लोगों और एयरपोर्ट प्रशासन की मदद से उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महिला का इलाज कर उसे छुट्टी दे दी, और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि महिला दिल्ली से जयपुर आई थी और अराइवल एरिया के गेट के पास बाहर निकल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते का वैक्सीनेशन पहले ही हो चुका था, इसलिए किसी गंभीर संक्रमण का खतरा नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने अचानक महिला पर हमला किया। 
यह पहला मामला नहीं है जब जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्तों ने पैसेंजर्स पर हमला किया। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के बाद उसी स्थान पर छोड़ना चाहिए। एयरपोर्ट प्रबंधन ने फेंसिंग का काम शुरू किया है और परिसर में मौजूद कुत्तों का टीकाकरण भी करवाया जा रहा है, लेकिन हाई-सिक्योरिटी एरिया में कुत्तों की मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती रही है। 

Previous articleदिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
Next articleछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...