भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के लिए परेशानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि इतने बड़े स्तर पर टैरिफ लगाने का अधिकार सीधे राष्ट्रपति को नहीं है। इस फैसले के बाद भारत की राजनीति में भी प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस ने इसे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।कांग्रेस का आरोप है कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता दरअसल देश के लिए ओरडील यानी परेशानी साबित हो रहा है। पार्टी का कहना है कि यह समझौता मजबूरी और जल्दबाजी में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि भारत सरकार थोड़ा इंतजार करती और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने देती, तो शायद भारत को एकतरफा शर्तों वाले समझौते का सामना नहीं करना पड़ता।कांग्रेस का तर्क है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी छवि बचाने और राजनीतिक दबाव से निकलने के लिए जल्दबाजी में यह समझौता किया। पार्टी का दावा है कि इससे भारतीय किसानों और देश के आर्थिक हितों को नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर कांग्रेस इस व्यापार समझौते को संतुलित नहीं, बल्कि दबाव में किया गया फैसला बता रही है। उन्होंने अमेरिकी न्याय व्यवस्था की सराहना भी की।

कांग्रेस के गंभीर आरोप

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दो फरवरी 2026 की रात अमेरिका द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा अचानक कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकसभा में उसी दिन दोपहर क्या हुआ था, जिससे प्रधानमंत्री को व्हाइट हाउस से घोषणा करवानी पड़ी। कांग्रेस का दावा है कि यह समझौता भारत के किसानों और देश की संप्रभुता के लिए नुकसानदेह है।

ट्रंप का बयान और भारत पर टैरिफ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ डील जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदलेगा। भारत टैरिफ देगा और हम नहीं देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने उनके अनुरोध पर रूस से तेल खरीद में कमी की। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ हटाकर इसे 18 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

समझौते की शर्तें और आगे की स्थिति

अंतरिम व्यापार ढांचे के तहत अमेरिका भारत से आयात पर 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लेगा। इससे पहले रूस से तेल खरीद के कारण 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने टैरिफ के जरिए भारत-पाकिस्तान संघर्ष को भी रोका। कांग्रेस ने इन दावों को राजनीतिक बयानबाजी बताया। फिलहाल यह मुद्दा संसद और सियासी गलियारों में गर्माया हुआ है।

दावा- बेहतर हो रही सलीम खान की तबीयत, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज; हेल्थ अपडेट पर परिवार और डॉक्टर्स चुप

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान का लीलावती अस्पताल में उपचार जारी है। खान परिवार और डॉक्टर्स की तरफ से सलीम खान की सेहत के मद्देनजर आधिकारिक रूप से कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अगर इसी तरह रिकवरी हुई तो सलमान खान के पिता को सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

सलमान ने लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स से की अपील

सलीम खान को बीते 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया था कि सलीम खान को मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था। उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम बनाई गई। सलीम खान की सेहत को लेकर अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा अपडेट दिए जाने पर कथित तौर पर सलमान खान नाराज हो गए। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘हेल्थ एक प्राइवेट मामला है। अच्छा होगा कि कोई भी अपडेट मीडिया के साथ शेयर न किया जाए। कोई भी बातचीत पूरी तरह से परिवार पर छोड़ दी जाए’।

एजाज खान ने दिया सेहत पर अपडेट

प्रशंसक सलीम खान की सेहत  को लेकर चिंतित हैं। मगर, फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी सामने आई है वह राहत वाली है। सलीम खान की सेहत बेहतर हो रही है। स्क्रीनराइटर से तमाम सेलेब्स लगातार मिलने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक्टर एजाज खान भी पहुंचे और उन्होंने आईसीयू से जानकारी साझा की है। एजाज ने मीडिया से बातचीत में फैंस को राहत देते हुए बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सलीम खान अभी आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। सब कुछ ठीक रहा, तो सोमवार तक वे अपने घर लौट सकते हैं’।

खान परिवार और इंडस्ट्री के दिग्गज पहुंचे हाल जानने

सलीम खान से मिलने सलमान खान, अरबाज, सोहेल, सलमा और हेलेन सहित खान परिवार के सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान से लेकर जावेद अख्तर तक, कई सेलेब्स भी सलीम खान का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। कल शुक्रवार को एक्टर रणवीर सिंह को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था। 
 
डॉक्टर्स ने क्या कहा था

बता दें कि सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया था, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’ 

पीएम मोदी के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज, गहलोत ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट और पंचायत चुनाव को बनाया मुद्दा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान आ रहे हैं। पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिफाइनरी उद्घाटन का मुद्दा उठाया। रिफाइनरी परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के जोधपुर दौरे के बावजूद उद्घाटन की तारीख स्पष्ट नहीं है। प्रधानमंत्री से उद्घाटन क्यों नहीं करवाया जा रहा? बार-बार तिथियां घोषित होती हैं, लेकिन परियोजना शुरू नहीं होती। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में जनहित की योजनाएं ठप पड़ी हैं और सरकार विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट स्पष्ट कर चुके हैं कि स्थानीय चुनाव समय पर होना संवैधानिक दायित्व है। इसके बावजूद राज्य सरकार चुनाव टाल रही है।

 

बजट में मारवाड़ की उपेक्षा
राज्य बजट पर गहलोत ने कहा कि मारवाड़ और जोधपुर की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के थर्ड फेज पर 1400 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इससे जोधपुर और आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध होना था। अब परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र के भरोसे रहते तो यह योजना शुरू भी नहीं हो पाती।

 

तैयार इमारतें, खाली पद
गहलोत ने कहा कि जोधपुर में लाइब्रेरी, अस्पताल और विश्वविद्यालयों की शानदार इमारतें बनी हैं, लेकिन स्टाफ और संसाधनों की कमी है। मगरा पूंजला अस्पताल की नई बिल्डिंग तैयार है, पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई। कई संस्थान अधूरे संचालन के कारण प्रभावित हैं।

 

सामाजिक योजनाएं बंद
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन, छात्राओं की स्कूटी योजना और छात्रवृत्तियां बंद पड़ी हैं। ठेकेदारों के भुगतान लंबित हैं, जिससे काम रुक गए हैं। उन्होंने केंद्र पर चुनावी ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान खातों में राशि भेजी जाती रही, तब चुनाव आयोग ने आपत्ति नहीं जताई थी।

Previous articleबिना अनुमति बदला गया कॉरिडोर, महानगर मेट्रो स्टेशन हुआ बाहर
Next articleछतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
News Desk

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी भारत की चिंता, हार्दिक के शॉट पर घायल हुआ ये तेज गेंदबाज

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले के लिए अहमदाबाद में है। दोनों टीमों के बीच ये मैच 2024 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाएगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए कदम आगे बढ़ाएगी, लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारत की चिंता बढ़ गई है। विश्व कप से पहले ही टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही थी। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम है मैच

जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा तबीयत खराब होने की वजह से एक मैच में नहीं खेल सके थे, जबकि हर्षित राणा को तो चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका मिला था। सिराज अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मैच में खेलने उतरे थे और उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना है तो इससे पहले ही टीम के तेज गेंदबाज सिराज चोटिल हो गए हैं। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हार्दि पांड्या के शॉट पर सिराज चोटिल हुए। गेंद सिराज के बाएं पैर के घुटने में लगी। सिराज इस दौरान दर्द में दिखे और लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर आए। भारतीय टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को ही ज्यादातर मैचों में मौका दिया है। 

अभ्यास के दौरान अभिषेक पर रही निगाहें

शुक्रवार को अभ्यास के दौरान निगाहें अभिषेक पर रहीं। अभिषेक ने कोच गौतम गंभीर से लंबी मंत्रणा की। गंभीर उन्हें कई गुर देते नजर आए। बाद में उन्होंने कैच का अभ्यास किया और स्पिन गेंदबाजी भी की। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि अभिषेक को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई है, लेकिन हम विश्व कप के अहम दौर से गुजर रहे हैं। हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं। उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उन्होंने धीमी पिचों पर कहा कि क्यूरेटर सर्वश्रेष्ठ पिचें देने की कोशिश कर रहे हैं।

Previous articleछतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
News Desk

अमेरिकी टैरिफ दर में भारत को बड़ी राहत, 18 से घटकर अब 10 प्रतिशत हुआ टैरिफ

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ लगाए गए टैरिफ (tariff ) को अवैध करार दिया है. इसके बाद भारत (India) को भी बड़ी राहत मिली है. इस टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य नियम के तहत तमाम देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा की. ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि भारत जैसे देश जो अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सहमति बना चुके हैं, उनके प्रोडक्ट को इस नए टैरिफ में जगह मिलेगी या नहीं. लेकिन, कुछ ही देर बाद अमेरिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रेड डील कर चुके या इस पर सहमति बना चुके तमाम देशों पर भी अब एक समान 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इससे पहले ट्रेड डील के तहत भारतीय प्रोडक्ट पर अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी.

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारत पर टैरिफ दर 18 से घटकर 10 फीसदी हो गई है. यह ट्रंप के नए 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ की व्याख्या करता है. एमॉन जावेर्स ने भारत समेत तमाम ट्रेड डील वाले देशों का 10 फीसदी टैरिफ पर विवरण दिया है.

ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने यूरोपीय संघ पर 15 फीसदी, जापान पर 15 फीसदी, ब्रिटेन पर 10 फीसदी और भारत पर 18 फीसदी टैरिफ लगाया था. स्विट्जरलैंड पर 15 फीसदी, दक्षिण कोरिया पर 15 फीसदी और वियतनाम पर 20 फीसदी टैरिफ की बात कही गई थी. इन सभी देशों या संघों के साथ अमेरिका ने ट्रेड डील कर ली है या फिर डील पर सहमति बन गई है. लेकिन, अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश में सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की बात कही है. ऐसे में इस आदेश का सबसे ज्यादा फायदा वियतनाम को मिलने वाला है जिसको 20 फीसदी टैरिफ देना था. भारत के प्रोडक्ट्स के खिलाफ टैरिफ 18 से घटकर 10 फीसदी पर आ गया है.

हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ ट्रेड डील है और उसके प्रोडक्ट पर 18 फीसदी टैरिफ लगता रहेगा. लेकिन, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 10 फीसदी टैरिफ वाला नया आदेश सभी देशों पर लागू होगा. इसमें वे देश भी शामिल हैं जिनके साथ हमारा ट्रेड डील है. डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले को अवैध करार दिए जाने के बाद अमेरिका में हलचल तेज है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पूरी दुनिया के कारोबार जगह में उथल-पुथल मच गया है. पूरी रात अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर रिएक्शन आते रहे.

Previous articleबिना अनुमति बदला गया कॉरिडोर, महानगर मेट्रो स्टेशन हुआ बाहर
Next articleछतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
News Desk

‘ये मैं नहीं हूं’, व्हाट्सएप पर आयशा खान के नाम से चल रहा फ्रॉड; अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई; की ये अपील

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से मशूर हुईं अभिनेत्री आयशा खान लगातार किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री के नाम पर धोखेबाजी का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है। नौबत यहां तक हो गई कि एक्ट्रेस को खुद आगे आकर इस मामले पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। अभिनेत्री ने स्टोरी साझा कर लोगों से कहा कि यह मैं नहीं हूं।

आयशा ने साझा की स्टोरी

व्हाट्सएप पर अभिनेत्री आयशा खान बनकर फ्रॉड किया जा रहा है। उनकी प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। अब इस धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और लोगों को आगाह किया है कि ये मैं नहीं हूं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट और नंबर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लिखा, ‘यह मैं नहीं हूं। कृपया उनसे संपर्क न करें।’

श्रिया सरन भी इस मामले में दे चुकी हैं सफाई

आयशा व्हाट्सएप पर नकली प्रोफाइल पाने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। कुछ महीने पहले ‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी एक नकली प्रोफाइल का पर्दाफाश किया था, जो उनका नंबर बताकर लोगों से संपर्क कर रहा था। उन्होंने पोस्ट किया था, ‘यह बेवकूफ कौन है? कृपया लोगों को मैसेज करना और समय बर्बाद करना बंद करें। दुर्भाग्य से यह अजीब है। मुझे लोगों का समय बर्बाद करने का बुरा लग रहा है। यह मैं नहीं हूं। यह मेरा नंबर नहीं है। वैसे, अच्छी बात यह है कि यह घटिया इंसान उन लोगों से संपर्क कर रहा है, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जिनके साथ काम करना चाहती हूं। आप अपना समय इसमें क्यों बर्बाद कर रहे हैं? अपनी जिंदगी जियो, किसी के नकली प्रोफाइल के चक्कर में मत पड़ो।’
 
इस फिल्म में नजर आ सकती हैं आयशा

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आई थीं। इसमें कपिल शर्मा प्रमुख भूमिका में थे। इससे पहले उन्हें ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में देखा गया था। जहां उनके डांस मूव्स ने सबका ध्यान खींचा था। अब ऐसी खबरें हैं कि आयशा ‘भागम भाग 2’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में होंगे पेश

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

ठाणे (महाराष्ट्र): आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज ठाणे जिले के भिवंडी में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होंगे. राहुल के बयानों को लेकर एक RSS कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है.

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “गांधी से नई जमानत देने को कहा गया है, क्योंकि (कांग्रेस नेता) शिवराज पाटिल चाकुरकर, जो उनके मौजूदा जमानतदार थे, की 12 दिसंबर को मौत हो गई थी.”

जब राहुल गांधी को इस मामले में जमानत मिली थी, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल उनकी जमानत के लिए खड़े हुए थे. वकील ने कहा कि जज ने खास तौर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नई जमानत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए खुद कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता राजेश कुंते ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस नेता राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनाले गांव में एक रैली में कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे संघ का हाथ था. कुंते ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 (मानहानि) के तहत अपनी शिकायत में कहा कि इस झूठी टिप्पणी से आरएसएस की छवि धूमिल हुई है.

ट्रायल के दौरान कुंते का क्रॉस-एग्जामिनेशन और पुनर्परीक्षा खत्म हो गया है.

इसस पहले, सुनवाई 20 दिसंबर, 2025 को होनी थी, लेकिन नए जमानतदार की जरूरत के कारण इसे 17 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था. 17 जनवरी को मजिस्ट्रेट ने मामले को 21 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया.

क्या ट्रंप लौटाएंगे टैरिफ से वसूले गए अरबों रुपये?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी घोषित कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद देशों को उम्मीद है कि ट्रंप वसूले गए टैरिफ वापस लौटाएंगे

कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है एआई समिट में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने कहा कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (Youth Congress’ Protest at AI Summit) कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है (Is symbol of Congress’s Frustration) ।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह कांग्रेस का घमंड और फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है। राहुल गांधी, सरकार को टारगेट करने के लिए भारत को बेइज्जत करना ही आपका और विपक्ष का आइडिया है। एक तरफ आप हाल के ट्रेड डील्स के बारे में झूठ फैलाकर भारत के डेवलपमेंट को रोकना चाहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आपके मातहत आने वाले (पीछे खड़े लोग) मशहूर एआई समिट में बिना शर्ट के मार्च कर रहे हैं और दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों को शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह रुकावट डालने की रणनीति सिर्फ आपके और आपकी पार्टी के भारत के लिए विजन की कमी को दिखाती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक्स पोस्ट में कहा कि देश के लिए शर्म की बात है कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल एआई समिट होस्ट कर रहा है और दुनिया को अपना इनोवेशन, विजन और टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप दिखा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना। राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया। ऐसा लगा कि यह काम वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। जब देश खुद को एक लीडिंग टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव उन लोगों को ही मजबूत करता है जो भारत को लड़खड़ाते हुए देखना चाहते हैं। पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन देश की ग्लोबल इमेज को कमजोर करना नहीं। भारत इससे बेहतर का हकदार है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के फॉलोअर्स एआई समिट में अपनी शर्ट उतारकर बदतमीजी से घूमते हैं। लीडरशिप स्टैंडर्ड तय करती है, और वे ठीक यही दिखाते हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी ने आज इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस से एआई समिट में जो प्रोटेस्ट करवाया, उसमें विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर किया गया यह ‘नंगा नाच’ बेहद शर्मनाक है। प्रोटेस्ट करना एक अलग बात है, मगर ऐसा प्रोटेस्ट जिसमें अपने देश को छोटा पेश किया जा रहा हो, अपने देश की छवि को ही धूमिल किया जा रहा हो? यह घटिया मानसिकता सिर्फ कांग्रेस के पास है। आज गांधी परिवार को जरूर सोचना चाहिए कि गिरते-गिरते कितना गिर गए कि आज वो ये भूल ही गए कि देश का मान-सम्मान विदेशी मेहमानों के सामने कैसा होना चाहिए। मैं ऐसी घटिया किस्म के प्रोटेस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

Previous articleTrains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
News Desk

 वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए-जगद्गुरु रामभद्राचार्य

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में विधि विधान से मंदिर के मूर्तियों में हुई प्राण प्रतिष्ठा

राना दिनेश प्रताप सिंह, नीलम सिंह ने गुरूकुल निर्माण के लिये भेंट किया एक लाख इक्यावन हजार

बस्ती।   महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के तीसरे दिन अपने पैतृक गांव बढ़नी मिश्र में गुरू वशिष्ठ, माता अरून्धती , श्रीराम, लक्ष्मण , भरत , शत्रुघ्न और अन्य देवी देवताओं के  विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की। जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा व बस्ती की डीएम कृत्तिका ज्योत्सना से कहा की वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए वशिष्ठ धाम को पर्यटन से जोड़ा जाए।  कहां कि  बढ़नी मिश्रा के लोग हमारा परिवार है,  वशिष्ठ आश्रम पर हमारे लिए कुटी बनाई जाए ताकि जब मेरा मन कर मैं  अपने परिवार के बीच इस कुटी में आकर रह सकूं । उन्होंने कहा की चित्रकूट की तरह गुरुकुलम की एक शाखा वशिष्ठ धाम में भी खुले वह वशिष्ठ जी की तरह चारों चारों भाइयों को बैठाकर उनसे संवाद कर रहे थे।
आचार्य प्रभाकर मिश्र, नीरज परासर, मोहितदास, जितेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, हर्ष मिश्र, हरदेव वशिष्ठ, वेणु गोपाल, श्रीधर अधिकारी और राकेश अग्निहोत्री ने जगदगुरु रामभद्राचार्य जी के मार्ग दर्शन में वशिष्ठ धाम मंदिर में विधि विधान से मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न कराया।
तीसरे दिन  गुरू वशिष्ठ रामायण कथा को विस्तार देते हुये  जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि श्री राम अपने भाइयों के साथ बचपन में ऋषि वशिष्ठ आश्रम गए थे ताकि शिक्षा प्राप्त कर सकें, राजपरिवार के कर्तव्यों को सीख सकें और अवध के आदर्श भावी राजा बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। बाद के जीवन में भी रामजी अपने जीवन में आने वाली किसी भी शंका, उलझन या समस्या के समाधान के लिए वशिष्ठ के निरंतर संपर्क में रहते थे। श्री राम के परिवार के राजपुजारी होने के नाते वशिष्ठ का भावी राजा की सहायता करना नैतिक कर्तव्य था। वे भारत के सात महान ऋषियों में से एक थे। उन्होने  श्री गुरु वशिष्ठ महिमा के अनेक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को अनेक पौराणिक जानकारी दिया।
कथा के तीसरे दिन हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला भी पहुंचे। आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने गुरूकुल निर्माण के लिये 1 लाख 51 हजार रूपये की राशि गुरू चरणों में समर्पित किया। मुख्य यजमान चन्द्रभूषण मिश्र, सतीश मिश्र, शिवपूजन श्रीवास्तव, शशिकान्त मिश्र, आशुतोष मिश्र, शरद श्रीवास्तव ने विधि विधान से चरण पादुका का पूजन किया।
श्री गुरु वशिष्ठ राम कथा की सांस्कृतिक संध्या  में धनुषधारी चतुर्वेदी के भजनों ने कथा पंडाल के सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया ,साथी कलाकार सत्यम सिंह के भावपूर्ण भजनों ने सबको भाव रुपी रस का श्रवण पान कराया! सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के बाल कलाकारों ने प्रभु राम की जीवन यात्रा पर सुंदर सी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।  राम आए हैं वशिष्ठ नगरी, बाल कलाकार अंशिका मौर्य,  वैष्णवी मिश्रा, आरोही पाठक, आराध्या त्रिपाठी, श्रद्धा चौधरी, वैष्णवी मिश्रा, दीपिका चौबे, एकता शुक्ला,रक्षिता पांडे, आभ्या शुक्ला, सृष्टि तिवारी, दिव्यांशी पाण्डेय, ,प्रज्ञा पाण्डेय,,आराध्या मिश्रा, अवंतिका पाठक ,अदिति द्विवेदी, निधि चौधरी,प्रीति यादव ,सौम्या त्रिपाठी, रचित पांडे, श्रेया शुक्ला,शीतल, आदि ने प्रस्तुति दी।
कथा के तीसरे दिन अयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष नगर श्रीमती नीलम सिंह ‘राना’ , भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र,  पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रघुनाथ दास शास्त्री, वृजेन्द मिश्र, उमाशंकर मिश्र, आशीष मिश्र, सुधांशु मिश्र, केसरीनन्दन मिश्र, नीतिका त्रिपाठी, वृजेश कुमार,  संतोष मिश्रा, आलोक मिश्रा, विकास मिश्रा, संजय मिश्रा, विशाल यादव , नीतीश पाण्डेय, अवधेश मिश्रा , मास्टर शिव के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया।