एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ऐसा तूफान खड़ा किया कि दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम देखते ही रह गई। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में एलेन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया और 43 गेंद पहले ही मैच खत्म कर दिया। एलेन ने अपने धमाकेदार शॉट्स से पूरे स्टेडियम में रोमांच भर दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

भारत सीरीज बनी एलेन की ताकत

मैच के बाद एलेन ने अपनी इस शानदार पारी के पीछे भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज को बड़ा कारण बताया। उनका मानना है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई पांच मैचों की सीरीज ने टीम को यहां की परिस्थितियों को समझने में काफी मदद की। एलेन ने कहा, ‘यह दिखाता है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई सीरीज कितनी अहम थी। काली मिट्टी की पिचों पर पांच मैच खेलने से हमें काफी अनुभव मिला, ऐसी तैयारी को दोहराना आसान नहीं होता।’ उन्होंने यह भी माना कि भले ही उस सीरीज में न्यूजीलैंड को हार मिली थी, लेकिन टीम को वहां से आत्मविश्वास और अनुभव जरूर मिला।

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

एलेन ने अपनी पारी का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी दिया, जिन्होंने शुरुआत में विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और मैच हमारे लिए सेट कर दिया। ऐसी पिच पर अगर शुरुआत में विकेट मिल जाएं और दबाव बनाया जाए तो बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है।’ गेंदबाजों की इसी मेहनत का फायदा उठाते हुए एलेन ने बाद में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ

एलेन ने अपने ओपनिंग पार्टनर टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ की। सिफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। एलेन ने कहा, ‘वह लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे और पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और दुनिया को दिखा रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं।’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसा लगता है कि वह मैदान पर बैठकर साइफर्ट की बल्लेबाजी का सबसे अच्छा नजारा देख रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका को मिली करारी शिकस्त

इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री ने साफ कहा कि यह चोक करना नहीं बल्कि एकतरफा हार थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह चोक था। यह पूरी तरह से करारी हार थी। चोक तब कहते हैं जब मैच में थोड़ा मौका हो, लेकिन हमें कोई मौका ही नहीं मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें सही मायने में तमाचा मिला, यानी ऐसी मार जो अचानक और पूरी तरह से हिला दे।’

अब फाइनल पर नजर

न्यूजीलैंड की टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है और एलेन को उम्मीद है कि पूरा देश टीम का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, ‘फाइनल खास होते हैं और हर खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिलते। उम्मीद है कि पूरा देश रविवार को हमारे साथ खड़ा होगा।’

सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में उन्होंने राजपाल यादव की भी मदद की थी। ये पहले एक्टर थे, जिन्होंने राजपाल की मदद के लिए पहल शुरू की थी और इंडस्ट्री के लोगों को मदद के लिए आगे आने को कहा था। अब पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर सोनू सूद ने इंसानियत की मिसाल दी है। 

वीडियो शेयर कर दी जानकारी 

गुरुवार को सोनू सूद ने ऐलान किया कि दुबई में फंसे लोगों के लिए वे फ्री में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो लोग इस संकट की वजह से दुबई में फंस गए हैं और उनके पास रहने की जगह नहीं है, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे लोगों को बिल्कुल मुफ्त ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

भारतीय हों या किसी भी दूसरे देश के नागरिक

वीडियो में सोनू ने कहा, ‘अगर कोई भी व्यक्ति इस समय के संकट में दुबई में फंसा हुआ है, तो हम बस इतना कहना चाहते हैं कि आपके पास रहने की जगह है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको फ्री ऑफ कॉस्ट रहने की सुविधा मिले।’उन्होंने आगे कहा कि चाहे भारतीय हों या किसी भी दूसरे देश के नागरिक, अगर वे दुबई में फंसे हैं तो उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज करना चाहिए और अपनी जानकारी शेयर करनी चाहिए।बता दें कि 52 साल के सोनू सूद को अक्सर ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, खाना और रहने की व्यवस्था करने में बड़ी मदद की थी।

क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Nishant Political Entry जदयू में आज से निशांत युग शुरू होने जा रहा है। होली की शाम में इसके संकेत मिले और देर रात इसपर मुहर लग गई। होली के दिन हुए बड़े राजनैतिक उलट फेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने को राजी हो गए हैं। वे राज्यसभा जायेंगे। वहीं उनके बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री भी कंफर्म हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम के रास्ते निशांत पॉलिटिकल एंट्री करेंगे। जदयू सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार आज विधिवत जनता दल यूनाइटे की सदस्यता लेंगे। सरल और सीधे स्वभाव वाले निशांत सार्वजनिक तौर पर बहुत कम दिखते हैं। अगर कहीं गए भी तो बिना किसी ताम झाम के वे कहीं भी आया जाया करते हैं। मुख्यमंत्री या सरकार की गतिविधियों से वे हमेशा अपने आप को दूर रखा।

लो प्रोफाइल लाइफ जीते हैं निशांत

निशांत भी अपने पिता नीतीश कुमार की तरह इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआईटी मेसरा),रांची से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। लाइम लाइट से दूर रहने वाले निशांत लो प्रोफाइल लाइफ जीते हैं लेकिन, अपने पिता की उपलब्धियों की चर्चा करने से पीछे नहीं रहते। वे खुद के बारे में कुछ नहीं बताते।

सीएम के बेटे हैं दो साल किसी को पता नहीं चला

BIT में निशांत की पढ़ाई केपहले दो साल तक उनके दोस्तों को भी नहीं पता था कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं। निशांत ने कभी खूद से भी इस बात की चर्चा किसी से नहीं किया कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री का बेटा हूं। उनके लो प्रोफाइल की वजह से उनके साथ पढ़ने वाले दोस्त भी नहीं समझ पाए। पढ़ाई के दौरान वे राजनीति से दूर ही रहें। परिवार के करीबी लोग कहते हैं कि वे आध्यात्मिक हैं। धर्म के प्रति उनकी बहुत ही आस्था है। ओशो, समाजवाद, समकालीन बिहार, RSS से जुड़ी किताबें और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे धार्मिक ग्रंथ में अक्सर पढ़ते हैं। नीतीश कुमार भी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओशो पढ़ा था, निशांत भी भारतीय और विदेशी रहस्यमयी साहित्य पढ़ते हैं।

निशांत आज ले सकते हैं जदयू की सदस्यता

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने बुधवार को कहा कि निशांत कुमार गुरुवार को जदयू सदस्यता ग्रहण करेंगे। जबकि नीतीश कुमार गुरूवार को ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन करेंगे। इससे जुड़े सवाल पर जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से जुड़े सवाल पर कहा कि उनके राज्यसभा जाने की चर्चा चल रही है। लेकिन, अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। नीतीश कुमार के आलावे गुरूवार को एनडीए फोल्डर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी के शिवेश राम भी नॉमिनेशन करेंगे। चर्चा है कि जेडीयू से रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नॉमिनेशन का अंतिम दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नामांकन के अवसर पर आज पटना आ रहे हैं।
 

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले पिच का पूरा गणित; दोनों दो बार यहां भिड़ चुके

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। यह मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल नहीं बल्कि इतिहास बनाने का मौका भी है, क्योंकि इस मैच का विजेता टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथी बार यानी सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीको को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब दुनिया की नजर भारत-इंग्लैंड की टक्कर पर है।

टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

भारत – 3 बार (2007, 2014, 2024)
इंग्लैंड – 3 बार (2010, 2016, 2022)
पाकिस्तान – 3 बार (2007, 2009, 2022)
श्रीलंका – 3 बार (2009, 2012, 2014)
न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026*)
वेस्टइंडीज – 2 बार (2012, 2016)
ऑस्ट्रेलिया – 2 बार (2010, 2021)

वानखेड़े स्टेडियम: बल्लेबाजों का स्वर्ग

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम दुनिया के सबसे हाई-स्कोरिंग मैदानों में गिना जाता है। इसकी स्थापना 1974 में हुई थी। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता करीब 32 हजार की है। यहां पहला टेस्ट साल 1975 में खेला गया था। जबकि पहला वनडे 1987 में खेला गया। इस मैदान पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में खेला गया। यह मैदान पारंपरिक रूप से फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। यहां गेंद सीधे बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय में छक्के-चौकों और रनों की बारिश होते हमने देखा है। यहां दोनों पारियों में बल्लेबाजों को बराबर की मदद मिलती है। यहां कोई भी बड़ा स्कोर बनाकर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया जा सकता।

पिच रिपोर्ट: रन बरसने की पूरी उम्मीद

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान होती जाती है। लाल मिट्टी की पिच होने के कारण अच्छा उछाल मिलता है। छोटी बाउंड्री पावर-हिटर्स के लिए मददगार हैं। यही कारण है कि यहां अक्सर 200 से ज्यादा का स्कोर देखने को मिलता है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक जैसे आक्रामक बल्लेबाज इस पिच पर बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।सूर्यकुमार के लिए तो यह होमग्राउंड है। वह और हार्दिक इस मैदान को बखूबी जानते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को अक्सर पावर-हिटर्स के लिए आदर्श मैदान माना जाता है, जहां बल्लेबाज खुलकर खेलते हैं और मैच के शुरुआती चरण में ही अपनी टीम का दबदबा बना सकते हैं। ऐसे में अभिषेक और सॉल्ट पर भी नजरें होंगी। इसके अलावा, रात के मैचों में ओस (ड्यू) भी थोड़ा असर डाल सकती है। यही कारण है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

टॉस की भूमिका कितनी अहम?

टी20 क्रिकेट में टॉस कई बार मैच का रुख तय करता है। वानखेड़े में खेले गए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में,  पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आठ बार जीती, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम भी आठ बार जीती है। इससे साफ है कि यहां टॉस निर्णायक नहीं रहा है। हालांकि, कई कप्तान पहले बल्लेबाजी करके स्कोरबोर्ड प्रेशर बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

वानखेड़े के बड़े रिकॉर्ड

यह मैदान बड़े स्कोर के लिए मशहूर है। यहां के कुछ अहम आंकड़े जानते हैं-

सबसे बड़ा स्कोर: 254/6 (वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे, 2026)
भारत का सबसे बड़ा स्कोर: 247/9 vs इंग्लैंड और 240/3 vs वेस्टइंडीज
इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर: 230/8 vs दक्षिण अफ्रीका (2016)
सबसे सफलतम चेज: 230/8 vs दक्षिण अफ्रीका (2016)
सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव: 161/8 (भारत vs अमेरिका, 2026)
सबसे छोटा स्कोर: 97/10 (इंग्लैंड vs भारत, 2025)

भारत बनाम इंग्लैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। टी20 विश्वकप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से टीम इंडिया ने तीन और इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं। वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं। इनमें भारत और इंग्लैंड ने एक-एक मैच जीते हैं। वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड के दोनों मैच बेहद यादगार रहे हैं।
 
2012 मुकाबला: इंग्लैंड ने अंतिम गेंद पर 178 रन का लक्ष्य हासिल किया था। कप्तान इयोन मॉर्गन ने विजयी छक्का लगाया था।
2025 मुकाबला: भारत ने 150 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का रिकॉर्ड क्या है?

अगर दोनों टीमों के वानखेड़े स्टेडियम पर अलग-अलग टी20 स्टैट देखें तो इंग्लैंड की टीम ने यहां पर खेले गए अब तक छह टी20 मैचों में तीन मैच जीते हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें से पांच मैच जीते हैं और दो मैच हारे हैं। दोनों टीमें टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज में दो बार आमने-सामने आई हैं। ऐसा 2022 और 2024 के टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में हुआ। एक मैच इंग्लैंड ने और एक मैच भारत ने जीता। दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में पांच बार आमने-सामने आई हैं। इनमें भारत ने तीन मैच और इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं। 

आईसीसी नॉकआउट्स में भारत बनाम इंग्लैंड

टूर्नामेंट    जीती टीम    अंतर    साल    जगह
वनडे विश्वकप    भारत    6 विकेट    1983    मैनचेस्टर
वनडे विश्वकप    इंग्लैंड    35 रन    1987    मुंबई
चैंपियंस ट्रॉफी    भारत    5 रन    2013    बर्मिंघम
टी20 विश्वकप    इंग्लैंड    10 विकेट    2022    एडिलेड
टी20 विश्वकप    भारत    68 रन    2024    प्रोविडेंस

क्या किसी और आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़े दोनों?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे विश्व कप में भी कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। दोनों टीमें अब तक दो बार सेमीफाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं। 1983 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया था। यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था। इसके बाद 1987 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 35 रन से हराया था। यह मैच वानखेड़े में खेला गया था। 
 
भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे विश्व कप सेमीफाइनल रिकॉर्ड

टूर्नामेंट    जीतने वाली टीम    जीत का अंतर    साल    जगह
वनडे विश्व कप    भारत    6 विकेट    1983    ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
वनडे विश्व कप    इंग्लैंड    35 रन    1987    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

मौसम रिपोर्ट

मुंबई में मैच के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 27°C – 37°C तक रहने की संभावना है। मैदान में 60 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है। बारिश की संभावना न के बराबर है। यानी क्रिकेट के लिए लगभग आदर्श परिस्थितियां रहेंगी।

किसे मिलेगा पिच का फायदा?

कागज पर देखें तो भारत को हल्का फायदा मिल सकता है क्योंकि टीम के बल्लेबाज इस मैदान और परिस्थितियों से बेहतर परिचित हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नई गेंद से मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-अप भी किसी भी बड़े स्कोर का पीछा करने में सक्षम है। इसलिए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच में बड़ा फर्क पैदा कर सकते हैं।

Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के 51 प्राइवेट चिकित्सालयो को आर्थिक रूप से कमजोर मरीज का इलाज न करने के प्रकरण में  अवमानना का नोटिस जारी किया।Supreme Court of India ने दिल्ली के 51 निजी अस्पतालों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मरीजों को मुफ्त इलाज न देने के मामले में अवमानना (Contempt of Court) का नोटिस जारी किया है। अदालत ने अस्पतालों से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए और उन्हें दी गई सरकारी रियायतें वापस ले ली जाएँ।

मामला क्या है?

  • दिल्ली में कई निजी अस्पतालों को सरकारी जमीन बहुत कम कीमत (concessional rate) पर दी गई थी।

  • इसके बदले अस्पतालों पर यह शर्त लगाई गई थी कि वे गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज और बेड उपलब्ध कराएँगे।

  • अदालत के आदेश के अनुसार अस्पतालों को:

    • 25% OPD (आउटडोर मरीज)

    • 10% IPD (भर्ती मरीज)
      आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मुफ्त रखना अनिवार्य है।

लेकिन जांच में पाया गया कि कई अस्पतालों ने इन नियमों का पालन नहीं किया।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस पी.के. मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने कहा कि:

  • अदालत के आदेश के बावजूद अस्पताल EWS मरीजों को पर्याप्त मुफ्त इलाज नहीं दे रहे हैं।

  • कई मामलों में 25% की जगह सिर्फ 1% से 10% तक ही OPD सेवाएँ दी जा रही थीं।

  • अधिकांश अस्पताल 10% मुफ्त भर्ती (IPD) का नियम भी पूरा नहीं कर पाए।

सरकार और एजेंसियों को भी फटकार

738d2ab7 58ee 4280 8bee 344d5067a116 17977bd36 ebf4 4e17 b007 4f3a4e7b3e09 197d0853d 402b 4ca0 9f94 984242251c59 1

कोर्ट ने कहा कि:

  • Delhi Development Authority (DDA),

  • Municipal Corporation of Delhi (MCD),

  • Land and Development Office (L&DO)

इन एजेंसियों ने भी नियम लागू कराने में लापरवाही बरती और पूरे मामले को “बहुत हल्के में लिया।”

अदालत के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि:

  • दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

  • वे इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करें और अदालत को रिपोर्ट दें।

  • संबंधित सरकारी एजेंसियाँ नोडल अधिकारी के साथ सहयोग करें।

किन बड़े अस्पतालों को नोटिस मिला

इन 51 अस्पतालों में कई प्रसिद्ध अस्पताल भी शामिल हैं, जैसे:

  • Sir Ganga Ram Hospital

  • BLK‑Max Super Speciality Hospital

  • Fortis Escorts Heart Institute

  • Moolchand Khairati Ram Hospital

  • Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Centre

  • Centre for Sight

अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को तय की गई है। अदालत यह देखेगी कि अस्पतालों ने अपने जवाब में क्या कहा और क्या उन्होंने नियमों का पालन शुरू किया या नहीं।

सरल शब्दों में:

सरकारी जमीन की रियायत लेने वाले निजी अस्पतालों को गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करना था, लेकिन कई अस्पताल ऐसा नहीं कर रहे थे। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने 51 अस्पतालों को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

 

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा के पिता, महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। वह जाने-माने निर्माता थे। अपने पिता के गुजरने पर दुख जताते हुए करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है।
 
पोस्ट में क्या है?

इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा ‘लव यू डैड। मैं आपको बहुत याद करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कैसा दर्द होता है। इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक पूरी खूबसूरत जिंदगी जी। आप हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे आप हमेशा चाहते थे। शांति से और बिना किसी तकलीफ के। आप कहते थे कि आप इस दुनिया से जूते पहनकर जाना चाहते हैं। आप बिल्कुल वैसे ही गए।’

पिता ने बहुत कुछ सिखाया

करणवीर ने आगे लिखा ‘आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है। जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उम्मीद बनाए रखना। गिरने पर वापस उठना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना। कभी हार न मानना। आपका जज्बा कभी न रुकने वाला था। आपने निश्चित किया कि वह जज्बा मुझमें भी रहे। आपने मुझे सपने देखना सिखाया।’ 

कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, सिंघवी और नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना से मैदान में

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद: कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना से दो राज्यसभा सीटों के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को नॉमिनेट करने का फैसला किया है. पार्टी ने गुरुवार को 10 राज्यों में 16 मार्च को होने वाले दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से मौजूदा सदस्य हैं, जबकि रेड्डी अभी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सलाहकार हैं. तेलंगाना में अप्रैल में दो सीटें खाली होगी. इस बीच फूलो देवी नेताम, करमवीर बौद्ध और क्रिस्टोफर तिलक को क्रमशः छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से मैदान में उतारा गया है.

एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने एक ऑफिशियल कम्युनिकेशन में नामों की घोषणा की. एआईसीसी की घोषणा के बाद नरेंद्र ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कांग्रेस नेताओं का शुक्रिया अदा करने के लिए सोशल मीडिया एक्स का सहारा लिया.

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। 52 रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी, जबकि पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई। हम आपको नॉकआउट स्टेज यानी सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमों के बारे में बता रहे हैं…टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब तक सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल खेलने का रिकॉर्ड तीन टीमों के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है। इनमें भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान शामिल हैं। इन तीनों टीमों ने छह-छह बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।पाकिस्तान (6 बार): पाकिस्तान ने 2007, 2009, 2010, 2012, 2021 और 2022 में सेमीफाइनल खेला। टीम ने 2009 में खिताब भी जीता था।भारत (6 बार): भारत ने 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद टीम 2024 में भी चैंपियन बनी। टीम इंडिया कई बार सेमीफाइनल तक पहुंची, जो उसकी निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन की क्षमता को दर्शाता है।इंग्लैंड (6 बार): इंग्लैंड ने 2010, 2016, 2021, 2022, 2024 और 2026 में सेमीफाइनल खेला। इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में खिताब जीता। पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड की टीम सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहद आक्रामक और संतुलित नजर आई है।

भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड के बाद सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

न्यूजीलैंड: 5 बार (2007, 2016, 2021, 2022, 2026)
द. अफ्रीका: 4 बार (2009, 2014, 2024, 2026)
श्रीलंका: 4 बार (2009, 2010, 2012, 2014)
ऑस्ट्रेलिया: 4 बार (2007, 2010, 2012, 2021)
वेस्टइंडीज: 4 बार (2009, 2012, 2014, 2016)
अफगानिस्तान: 1 बार (2024)

आइए आपको अब संस्करण के हिसाब से बताते हैं 2007 से लेकर 2026 तक किन टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है…साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था। इस विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।टी20 वर्ल्ड कप 2009 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था।टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने कटाया था। इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना तोड़ा था। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारुओं को चारों खाने चित करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था।टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल में श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंची थीं। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। खिताबी मैच में कैरेबियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को मात दी थी।टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में श्रीलंका, वेस्टइंडीज, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जगह बनाई थी। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का सपना तोड़ा था, तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था।टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और भारत ने जगह बनाई थी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था, तो वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। वेस्टइंडीज खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को हराते हुए चैंपियन बनी थी।टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने कटाया था। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड ने जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया था, जबकि इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंद डाला था। इंग्लैंड ने अपना दमदार प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रखा था और टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।भारत,दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से धूल चटाई थी, तो भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहुंची हैं। भारतीय टीम की लगातार तीसरी बार 5 मार्च को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भिड़ंत होनी है।

सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम कौन सी?

भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका टी20 विश्वकप के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें हैं। इन चारों टीमों ने अब तक तीन-तीन बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत इस सूची में इसलिए भी खास है क्योंकि उसने 2024 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता और वह मौजूदा चैंपियन भी है। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ऐसी टीमें हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप एक से अधिक बार जीता है। भारत और इंग्लैंड में से कोई एक आज इस सूची में आगे निकल जाएगा। दोनों के बीच आज होने वाले सेमीफाइनल में इसका फैसला होगा और उस टीम के आगे 2026 का टैग भी लग जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

भारत – 3 बार (2007, 2014, 2024)
इंग्लैंड – 3 बार (2010, 2016, 2022)
पाकिस्तान – 3 बार (2007, 2009, 2022)
श्रीलंका – 3 बार (2009, 2012, 2014)
न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026*)
वेस्टइंडीज – 2 बार (2012, 2016)
ऑस्ट्रेलिया – 2 बार (2010, 2021)

सबसे सफल कप्तान

टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल कप्तानों के बारे में बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज के मौजूदा कोच और पूर्व ऑलराउंडर डैरेन सैमी शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने दो खिताब जीते हैं। इसके अलावा सात ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने एक-एक बार खिताब जीता है।

सबसे ज्यादा बार टी20 विश्वकप खिताब जीतने वाले कप्तान

कप्तान    टीम    खिताब (वर्ष)

डैरेन सैमी    वेस्टइंडीज    2 (2012, 2016)
महेंद्र सिंह धोनी    भारत    1 (2007)
रोहित शर्मा    भारत    1 (2024)
जोस बटलर    इंग्लैंड    1 (2022)
आरोन फिंच    ऑस्ट्रेलिया    1 (2021)
लसिथ मलिंगा    श्रीलंका    1 (2014)
पॉल कॉलिंगवुड    इंग्लैंड    1 (2010)
यूनिस खान    पाकिस्तान    1 (2009)

जारी हुआ ‘माइकल’ का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दुनिया के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक माइकल जैक्सन की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इसका नाम है ‘माइकल’। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। मेकर्स ने इसमें डांसर की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।

ट्रेलर में क्या है?

2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर आखिर तक की कहानी दिखती है। शुरुआत में उनके करीबी उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। जब वह मशहूर हो जाते हैं तो हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। ट्रेलर में कुछ भावुक पल भी हैं। वह अपने परिवार से जुड़े हैं, जो उनका सपोर्ट करते हैं। ट्रेलर में माइकल जैक्सन के शानदार मूव्स देखने को मिलते हैं। इसमें उनके बीमार होने की झलक भी दिखाई गई है। इसमें उनका एक डायलॉग काफी दमदार है, जो इस तरह है ‘संगीत दुनिया बदल सकता है।’ 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘जैक्सन’ की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई। फरवरी 2022 में इसकी घोषणा हुई। इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज होने वाली है।

फिल्म की स्टारकास्ट

डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वह इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी हैं। फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। 

विजय बोले– ‘तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मेरे लिए जज्बातों का समंदर’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

तंजावुर। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों और समीकरणों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी बीच, अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार को एक सभा में चुनाव को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और सत्ताधारी दल पर निशाना साधा।

विजय ने तंजावुर में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आने वाला विधानसभा चुनाव दूसरों के लिए एक आम चुनाव हो सकता है, लेकिन मेरे और मुझे चाहने वाले लोगों के लिए यह जज्बातों का समंदर है’। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में उन्हें एक मौका दें।

अपने संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘सीटी’ है। यह ‘सीटी’ तमिलनाडु के हर घर और हर मतदान केंद्र में गूंजनी चाहिए, ताकि पार्टी को शानदार जीत मिल सके। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, ‘दिल्ली की टीम क्रिकेट में भी तमिलनाडु की टीम को नहीं हरा सकती’। इसके जरिए उन्होंने आईपीएल टीम सीएसके के नारे ‘व्हिसिल पोडू’ का भी जिक्र किया।

विजय थलापति ने सत्ताधारी डीएमके पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर डीएमके को ‘तीया शक्ति’ यानी ‘बुरी ताकत’ कहा। विजय ने यह भी दावा किया कि अब तो राज्य के बच्चे भी डीएमके को इसी नाम से बुलाने लगे हैं।