टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, जबकि जिम्बाब्वे अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया है।

शानदार फॉर्म में प्रोटियाज

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा है। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतने के बाद टीम ने सुपर-8 में भी अपना दबदबा कायम रखा। भारत को 76 रन से हराने के बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट से मात देकर टीम ने अपनी ताकत दिखाई। कप्तान एडेन मार्करम शानदार लय में हैं और छह मैचों में 178 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन भी लगातार रन बटोर रहे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी 11 विकेट लेकर प्रभावशाली रहे हैं, जबकि केशव महाराज की स्पिन ने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया है।

जिम्बाब्वे के लिए चुनौतीपूर्ण राह

जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सबको चौंकाया था, लेकिन सुपर-8 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ हार ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों मैचों में गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई, जहां विरोधी टीमों ने 250 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। वह अब तक पांच मैचों में 277 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में एकतरफा मुकाबला

टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी जिम्बाब्वे आज तक टी20 में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा सका है। ऐसे में यह मैच जिम्बाब्वे के लिए इतिहास बदलने का अवसर हो सकता है।

पिच और मौसम का हाल

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर 148 रन और दूसरी पारी का औसत 135 रन है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्या आप जानते हैं?

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे और टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए चार पूर्ण मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है।विश्व कप में जिम्बाब्वे की दक्षिण अफ्रीका पर एकमात्र जीत 1999 में केम्सफोर्ड में आई थी। उस नतीजे के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा, क्योंकि एडजबेस्टन में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच टाई रहा था।1992 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाते समय जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक ही फ्लाइट में सफर कर रही थीं। वैश्विक क्रिकेट में लंबे अलगाव के बाद वापसी का जश्न मनाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीयर की पेशकश की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारावा।

एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया    

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी ड्रोन भेजा गया। रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने उक्त संदिग्ध ड्रोन को देखते ही तुरंत जवाबी फायरिंग की। 
जानकारी अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन रविवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस संबंध में सैन्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया, कि भारतीय सीमा पर घुसा ड्रोन सेना की गोलीबारी से बच निकला। आसमान में मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर वापस चला गया। यह दूसरी बार हुआ जबकि तीन दिनों के भीतर सीमा पार से ड्रोन गतिविधि देखी गई है, जिसके चलते भारतीय सेना को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। यहां बताते चलें कि 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हुई थी, जिस पर सेना ने कार्रवाई की थी। ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार या नशीले पदार्थ गिराने या फिर जासूसी करने के लिए किया जाता है। 
ड्रोन वाली घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने संपूर्ण इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उक्त ड्रोन ने कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री तो भारतीय सीमा पर नहीं छोड़ी है। इसी के साथ ही पूरे पुंछ सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमा पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस घटना को गंभीर इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफतो पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमले कर रहा और जंग के हालात पैदा किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में ड्रोन भेजकर एक नया मोर्चा खोलने का इरादा जता रहा है। 

Previous articlePAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
Next articleWest Asia में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसे जोधपुर के यात्री
News Desk

इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच साउथ के एक्टर विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिसाइलें नजर आ रही हैं। यह मिसाइलें युद्ध की हैं।

ईरान के किए जवाबी हमले

शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। बदले में ईरान ने इस्राइल और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री वाली जगह को निशाना बनाकर हमले किए। तनाव बढ़ने पर अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में धमाकों की खबरें आईं।

वीडियो में क्या है?

इस बीच विष्णु मांचू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जो उनके घर के बाहर से रिकॉर्ड किया हुआ लग रहा है। क्लिप में आसमान में रोशनी की लकीरें दिख रही हैं, माना जा रहा है कि ये मिसाइलें और इंटरसेप्शन हैं। बैकग्राउंड में उनके छोटे बेटे की आवाज सुनी जा सकती है।

Sonal Chauhan Stranded: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

प्रार्थना कर रहे अभिनेता

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘आज रात दुबई में परिवार से मिलने जा रहा हूं। आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई। प्रार्थना है कि कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो। आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी नाजुक है। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।’

फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

इस लड़ाई ने मिडिल ईस्ट में हवाई यात्रा पर भी बहुत बुरा असर डाला है। हमलों के बाद, कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने पूरे इलाके में अपनी सर्विस रोक दी।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन………..जाने कौन हैं ये  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। टीएमसी ने जिन चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उसमें बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी सहित पॉपुलर बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम का ऐलान किया। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। कोयल का जन्म कोलकाता हुआ में हुआ। कोयल अभिनेत्री होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वे विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। वे अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाली पहली सदस्य होंगी। 
कोयल अब तक कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में अभियन कर चुकी है। अपनी दमदार अभियान से उन्होंने हमेशा फैंस को खुश किया है। कोयल को टॉली क्वीन भी कहा जाता है। 
कोयल के पिता का नाम रंजीत मल्लिक है। कोयल के पिता भी एक दिग्गज बंगाली अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं। उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है। कोयल ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की। उन्होंने फिर गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री ली है। कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी रचाकर उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाया था। बंगाली सिनेमा में निसपल का भी बड़ा नाम है। शादी से पहले सालों तक दोनों रिश्ते में रहे थे।
शादी के बाद साल 2020 में कोयल ने बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम उन्होंने कबीर सिंह रखा है। इसके बाद साल 2024 में कोयल नन्ही परी की मां बनीं। कोयल मल्लिक रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। कोयल वर्क और पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती हैं।

Previous articleWest Asia में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसे जोधपुर के यात्री
News Desk

टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान ने शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध भले ही 5 रन से जीत दर्ज की, लेकिन यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस और ओस को बड़ा फैक्टर बताया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए। मेहमान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था, लेकिन ऐसा न हो सका। श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 207 रन बना लिए।

सलमान आगा का नया बहाना

खिताबी रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, ‘टॉस हारने के बाद मैच हमेशा चुनौतीपूर्ण हो गया था, क्योंकि ओस एक बड़ा फैक्टर थी। अगर हम टॉस जीतते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। ओस ने काफी असर डाला। हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए। उस्मान का आज अच्छा दिन नहीं था, ऐसा हो सकता है। पूरे टूर्नामेंट में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। अगर फरहान को थोड़ा और सहयोग मिला होता तो हालात बेहतर हो सकते थे।’

दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके

इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 15.5 ओवरों में पहला झटका लगा, जिसके बाद आठ विकेट खोकर सिर्फ 212 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमां (84) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। शेष बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ वर्षों से हमारे लिए समस्या बना हुआ है, हमें इस पर जरूर काम करना होगा। हम मैच को उस तरह खत्म नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे। हमने 18 ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाकी दो ओवरों में विपक्षी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 160 रन का स्कोर भी शायद डिफेंड करना मुश्किल होता।’

श्रीलंकाई कप्तान ने क्या कहा?

दूसरी ओर, मैच गंवाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, ‘यह एक करीबी मुकाबला था, हम इसे जीत के साथ खत्म कर सकते थे। शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान के तौर पर यह दौर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हां, हम निराश हैं और मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं। दुर्भाग्य से, हमें चोटों का सामना करना पड़ा। भविष्य में उम्मीद है कि ऐसी चोटें न हों। हमारे दो प्रमुख गेंदबाज वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना उपलब्ध नहीं थे। उम्मीद है कि वे जल्द लौटेंगे और श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

शनाका ने प्रशंसकों से मांगी माफी

उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी खिलाड़ियों के रूप में हम दबाव महसूस करते हैं। यह एक गलती थी और मैं प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी चाहता हूं। हम सभी को मिले समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं। रत्नायके काफी निरंतर रहे हैं और क्रीज का अच्छा उपयोग करते हैं। हमारे पास दुनिथ वेल्लालागे जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जो लगातार आगे बढ़ रहे हैं।’

SBL Energy Limited की नागपुर फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Nagpur factory Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. इस घटना बारे में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक यह धमाका कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मौके पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और ये विस्फोट क्यों हुआ इसका पता लगाया जा रहा है. ह इतना भीषण था कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, उसका सारा सामान और मलबा 500 से 700 मीटर दूर जा गिरा. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को तुरंत मदद देने के निर्देश जारी किए हैं. फिलहाल जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.

आंध्र प्रदेश में हुआ था धमाका

दूसरी तरफ बीते रोज आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने की यूनिट में विस्फोट के खबर सामने आई है. इस विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, “जहां तक ​​मुझे पता है, यहां (घटनास्थल पर) 21 शव देखे गए हैं. आठ अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। निर्माण इकाई में लगभग 30 लोग थे.”

Previous articleसुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई’
Next articleचीन और रूस ने दी चेतावनी, अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच शांति के लिए खोला मोर्चा
News Desk

करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इस बीच खबर है कि कॉन्सर्ट के दौरान हाथापाई हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कॉन्सर्ट में चले लात घूंसे

‘P-POP CULTURE कल्चर इंडिया टूर 2026’ नाम के इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया जिसने इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई कर रहे हैं। एक आदमी नीचे पड़ा है। दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है।वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है ‘करण औजला के कॉन्सर्ट में वीआईपी लाउंज में क्रेजी फाइट।’कॉन्सर्ट में लड़ाई क्यों हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
 
नाराज हुए दर्शक

इस बीच एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘एक टिकट पर हमने 5-6 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हम बाहर खड़े रहे। बॉक्स ऑफिस पर बदइंतजामी की वजह से हमारे कलाई के बैंड भी चोरी हो गए।’
 
औजला ने बांधा समां

करण औजला का कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बीच कॉन्सर्ट की शुरुआत डीजे चेतस के हाई-एनर्जी सेट से हुई, जिससे माहौल में जोश भर गया। इससे पहले कि औजला ने पॉप-अप लिफ्ट से स्टेज पर एंट्री की।

LPG महंगा, बैंकिंग-UPI नियम बदले — 1 मार्च से आम आदमी पर असर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

New Rules From 1 March: मार्च के महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ हो रही है. इस महीने की पहली तारीख से रेलवे, यूपीआई, सिम कार्ड, बैंकिंग समेत 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जहां एक ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के जेब पर इसका असर दिखाई देगा. वहीं आज से बिना सिम कार्ड के व्हाट्सएप और सिग्नल समेत कई सोशल मीडिया साइट्स काम नहीं करेंगी. इसके साथ ही हवाई ईंधन के दाम में भी इजाफा किया किया गया है, जिससे इसका असर हवाई सफर पर पड़ेगा. विस्तार से जानिए कौन से बड़े बदलाव किए जा रहे हैं…

LPG सिलेंडर हुआ महंगा

ऑयल मार्केंटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन करती है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये की वृद्धि हुई है. वहीं अन्य बड़े शहरों में इसे 31 रुपये तक बढ़ाया गया है. नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1768.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1740.50 रुपये में मिलता था. कोलकाता में 1844.50 रुपये की जगह 1875.50 रुपये, मुंबई में 1692 रुपये की जगह 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा. 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है.

हवाई सफर होगा महंगा

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. हर महीने ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी टर्बाइन फ्यूल प्राइस में बदलाव करती है. इस महीने इसके दाम में बढ़ोतरी की गई है. ATF में कमी और बढ़ोतरी से यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ता है. नई कीमतों के मुताबिक 1 मार्च 2026 से दिल्ली में ATF के दाम 91393.39 रुपये से बढ़कर 96638.14 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है.

रेलवे एप UTS बंद होगा!

मार्च की पहली तारीख से रेलवे से जुड़ा एक नियम बदल जाएगा. UTS एप को भारतीय रेलवे बंद कर सकती है. इसके स्थान पर RailOne से यात्री टिकट बुकिंग समेत दूसरी रेल सेवाओं की सुविधा उठा सकते हैं.

सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव

पूरे देश भर में 1 मार्च 2026 से सिम बाइंडिंग (SIM Binding) नियम लागू हो सकता है. केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक मैसेजिंग एप्स पर लॉन इन करने के लिए सिम से अकाउंट को जोड़ना होगा. इसके लिए 1 मार्च की डेडलाइन दी गई थी. WhatsApp, Telegram समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉग इन के दौरान दिक्कत आ सकती है.

UPI पेमेंट से जुड़े नियम में बदलाव

UPI पेमेंट से जुड़े नियमों में 1 मार्च 2026 से बदलाव लागू हो रहा है. इस नियम के मुताबिक बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर केवल यूपीआई पिन नहीं होगा. इसके साथ-साथ बायोमेट्रिक्स या मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता होगी.

मिनिमम बैलेंस से जुड़ा नियम बदला

सर्विस चार्ज और सेविंग्स अकाउंट पर लागू मिनिमम बैलेंस से जुड़ी शर्तों में बदलाव किया गया है. क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वॉइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज और फी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया गया है. मिनिमम बैलेंस कम होने पर एवरेज बैलेंस के आधार पेनल्टी लगाई जाएगी.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत को उत्तर कोरिया मत समझिए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एआई समिट (AI Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश (Democratic country) में शांतिपूर्ण विरोध को अपराध की तरह देखा जाना चिंताजनक है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “यह उत्तर कोरिया नहीं, भारत है।” उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र की आत्मा है और इसे दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

 

विरोध को दबाने का आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में धीरे-धीरे ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां सवाल पूछना या शांतिपूर्ण विरोध करना भी अपराध की तरह पेश किया जाता है। उनके मुताबिक, जब सत्ता खुद को राष्ट्र मानने लगे और असहमति को दुश्मनी समझने लगे, तब लोकतंत्र कमजोर होने लगता है।उन्होंने दावा किया कि युवाओं, किसानों, खिलाड़ियों और सामाजिक समूहों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों को बलपूर्वक रोका गया। राहुल गांधी ने कहा कि कई मामलों में प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज, मुकदमों और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा।

 

किसानों, युवाओं और सामाजिक आंदोलनों का जिक्र
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने वाले युवाओं, महिला खिलाड़ियों और किसानों के आंदोलनों को गंभीरता से सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारों की मांग को संदेह की नजर से देखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

 

एआई समिट प्रदर्शन से जुड़ा विवाद
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम शिमला भी पहुंची थी और अब तक कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

‘आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई’

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अंबरनाथ। पुलिस भर्ती में लगातार फेल होने पर 26 साल की एक लड़की के आत्महत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना अंबरनाथ वेस्ट के स्वामीनगर इलाके में हुई। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सैयद शब्बीर ने बताया है कि पुलिस ने इस मामले में अंबरनाथ वेस्ट पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की का नाम प्रतीक्षा राणे (26 वर्ष) है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा, “माता-पिता, मुझे माफ़ कर देना, नौकरी न मिलने पर आप मुझे जो ज़िंदगी देना चाहते थे, मैं वो नहीं दे पाई।” उसके आत्महत्या करने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रतीक्षा अपने परिवार के साथ अंबरनाथ वेस्ट के स्वामीनगर इलाके में रहती थी। मृतक प्रतीक्षा राणे पिछले कुछ सालों से पुलिस भर्ती के लिए प्रैक्टिस कर रही थी। उसका सपना था कि वह पुलिस डिपार्टमेंट में काम करके अपने माता-पिता को खुश करे। लेकिन, हर बार पुलिस भर्ती में फेल होने के बाद, उसने इस डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए एक बड़ा कदम उठाया और 26 फरवरी को आधी रात के करीब आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए उल्हासनगर शहर के सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेज दिया।

अंबरनाथ पश्चिम पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सैयद शब्बीर ने कहा कि राणे कई सालों से पुलिस फोर्स के लिए कड़ी मेहनत से तैयारी कर रही थी। वह अपने माता-पिता को बेहतर ज़िंदगी देने के लिए डिपार्टमेंट में शामिल होने का गहरा सपना देखती थी। सफल नहीं होने पर वह डिप्रेशन में चली गई थी।

Previous articleमनरेगा और वीबी-जी रामजी में रिश्तेदारों की फर्में नहीं बनेंगी वेंडर
News Desk