8.6 C
London
Saturday, November 7, 2026
HomeBollywoodजारी हुआ ‘माइकल’ का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा...

जारी हुआ ‘माइकल’ का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दुनिया के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक माइकल जैक्सन की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इसका नाम है ‘माइकल’। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। मेकर्स ने इसमें डांसर की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।

ट्रेलर में क्या है?

2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर आखिर तक की कहानी दिखती है। शुरुआत में उनके करीबी उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। जब वह मशहूर हो जाते हैं तो हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। ट्रेलर में कुछ भावुक पल भी हैं। वह अपने परिवार से जुड़े हैं, जो उनका सपोर्ट करते हैं। ट्रेलर में माइकल जैक्सन के शानदार मूव्स देखने को मिलते हैं। इसमें उनके बीमार होने की झलक भी दिखाई गई है। इसमें उनका एक डायलॉग काफी दमदार है, जो इस तरह है ‘संगीत दुनिया बदल सकता है।’ 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘जैक्सन’ की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई। फरवरी 2022 में इसकी घोषणा हुई। इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज होने वाली है।

फिल्म की स्टारकास्ट

डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वह इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी हैं। फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। 

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...