जीत के भावुक लम्हे! सूर्यकुमार का सलाम, सैमसन की आंखें नम, गौतम की जादू की झप्पी ने जीता दिल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत की यह जीत बेहद रोमांचक रही। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 19.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। Sanju Samson ने 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली। गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने अहम विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रन गति पर ब्रेक लगाया।टी20 विश्वकप 2026 में भारत की यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जज्बातों की कहानी बन गई। वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के बाद मैदान पर जो दृश्य दिखे, उन्होंने करोड़ों दिलों को छू लिया। कहीं सम्मान में झुका सिर था, तो कहीं कोच की जादू की झप्पी। इस ऐतिहासिक पल के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया और एक बार फिर साबित किया कि जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिश्तों और विश्वास में भी दर्ज होती है।

गेंदबाजों का कमाल

तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने अहम मौकों पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार रोकी। डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

🇮🇳 कप्तानी और रणनीति की जीत

भारतीय टीम की रणनीति साफ नजर आई — पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी और मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेशन। फील्डिंग भी शानदार रही, जिससे अतिरिक्त रन नहीं बनने दिए गए। जीत के बाद का यह दृश्य भावुक कर देने वाला था। संजू सैमसन को गले लगाते गौतम गंभीर ने सभी फैंस का दिल जीता। यह जादू की झप्पी सिर्फ एक बधाई नहीं, बल्कि भरोसे और मेहनत की मुहर थी। पास खड़े साथी खिलाड़ियों के चेहरों की मुस्कान बता रही थी कि यह जीत टीम की एकजुटता का परिणाम है। दूसरी तस्वीर में सूर्यकुमार यादव ने टोपी उतारकर और झुककर संजू सैमसन को सलाम किया। यह सम्मान उस साहसिक पारी के लिए था जिसने भारत को मुश्किल घड़ी से निकाला। सैमसन की नम आंखें इस पल को यादगार बना गईं। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। संजू ने भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और फिर अगली गेंद को सीमा रेखा के पार भेजते हुए चौका बटोर लिया। इन दो शॉट्स ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। जैसे ही जीत पक्की हुई, सैमसन का सेलिब्रेशन देखने लायक था। वह मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए, हेल्मेट उतारा और आसमान की ओर देखा और ऊपर वाले का आभार जताया। मानो यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और विश्वास का परिणाम हो। मैच के बाद सैमसन ने अपने इस जश्न को बहुत निजी बताया और कहा कि यह पल उनके लिए किसी शतक से भी बड़ा था। उन्होंने पार्थिव पटेल से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल हैं। वह भगवान में बहुत भरोसा रखते हैं और इसे बहुत निजी रखना चाहते है। यह उनके लिए बहुत खास पल है। भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद संजू राजस्थान रॉयल्स के साथी शिमरोन हेटमायर के कंधे पर हाथ रखकर चलते दिखे। संजू अब आरआर के लिए नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। हेटमायर अभी भी आरआर में हैं।

Previous articleविस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केरल का दौरा करेगा आयोग
Next articleमध्य प्रदेश में होली पर दो दिन की सरकारी छुट्टी, संशोधित आदेश जारी
News Desk

अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजा गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

असम सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों को रविवार तड़के उनके देश वापस भेज दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुश बैक कार्रवाई राज्य के श्रीभूमि जिले से रात करीब 12:30 बजे की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, सतर्क निगाहों और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा गया। जब अधिकतर लोग सो रहे थे, हमारी पुलिस राष्ट्रहित में अपनी ड्यूटी निभा रही थी। ड्यूटी बुलाए तो नींद इंतजार कर सकती है। उन्होंने श्रीभूमि पुलिस की मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित तस्वीरें भी साझा की, इनमें अवैध प्रवासियों में शामिल कम से कम सात बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि असम सरकार बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। राज्य सरकार समय-समय पर सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें सीमा पार भेज रही है।

Previous articleक्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी
Next articleखामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद बोले ट्रंप- ईरानी सैनिक सरेंडर कर दें नहीं मौत ही मिलेगी
News Desk

क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हॉलीवुड सेलेब्स जेंडाया और टॉम हॉलैंड इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जाता है कि दोनों ने शादी कर ली है। जेंडाया की स्टाइलिस्ट ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक्सेस हॉलीवुड को बताया, ‘शादी पहले ही हो चुकी है। आपने इसे मिस कर दिया।’ वैरायटी के मुताबिक जब रोच से पूछा गया, ‘क्या यह सच है?’, तो रोच ने हंसते हुए कन्फर्म किया, ‘यह बिल्कुल सच है।’ 

2021 में रिश्ते को किया पब्लिक

यह जोड़ी 2016 में मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ के सेट पर मिली थी। दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया। उनकी सगाई की अफवाहें तब फैलने लगीं जब जेंडाया को पिछले साल के गोल्डन ग्लोब्स सेरेमनी में उनके बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी के साथ देखा गया था।

टॉम हॉलैंड ने सगाई की बात मानी

2025 में, टॉम हॉलैंड ने एक रिपोर्टर से कन्फर्म किया कि उनकी सगाई हो गई है। उस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हंसते हुए कह रहे थे ‘मंगेतर।

2026 में इस फिल्म में आएंगे नजर

टॉम और जेंडाया ने 2019 की ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ और 2021 की ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ में पीटर पार्कर और मिशेल जोन्स वॉटसन का किरदार निभाया। यह कपल 2026 में दो बार स्क्रीन शेयर करेगा, पहली बार जून की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में और बाद में जुलाई में ‘द ओडिसी’ में।

खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर विपक्ष (Opposition) ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद भारत की तरफ से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, जिसके कारण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

विपक्ष का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी “भारत की नैतिक नेतृत्व क्षमता के परित्याग” और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ बोलने में अनिच्छा को दर्शाती है। उन्होंने लिखा कि भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी भारत के मूल सिद्धांतों और पारंपरिक विदेश नीति के खिलाफ है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “ऐसे समय में जब घातक हमले और युद्ध आम नागरिकों से लेकर शीर्ष नेताओं तक को निशाना बना रहे हैं, सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही यह बताना चाहिए कि भारत एक तटस्थ देश के रूप में शांति बहाली के लिए क्या कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।”

मोदी सरकार का रुख
विदेश मंत्रालय ने अब तक औपचारिक बयान में कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम से गहरी चिंता में है। सभी पक्ष संयम बरतें, तनाव बढ़ाने से बचें और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि संवाद और कूटनीति के मार्ग अपनाए जाने चाहिए और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए।

पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके ‘सेमीफाइनल में नहीं’ वाले बयान पर भारत का करारा जवाब

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 की अंतिम-चार टीमें मिल चुकी हैं। भारत ने रविवार को नॉकआउट मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में 196 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया। आमिर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहला कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। अब इसी बयान पर आमिर की बहुत किरकिरी हो रही है।

‘बाबा’ आमिर से फुस्स आमिर बने

दरअसल, आमिर के इस बयान के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी। आमिर ने पाकिस्तानी टीवी शो ‘हारना मना है’ में एंकर ताबिश हाशमी से कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी, क्योंकि भारत के पास बहुत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आमिर ने कहा था कि भारत की बल्लेबाजी ढह रही है। उन्होंने सुपर-8 ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। उनके इस बयान के बाद द. अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई थी। इसके बाद तुरंत आमिर को शो में ‘बाबा आमिर’ का टैग दे दिया गया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की जीत और वेस्टइंडीज से मैच पहले भी आमिर अपने बयान पर कायम रहे कि भारत सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा। उन्होंने शो पर मौजूद पाकिस्तान के ही दो क्रिकेटर राशिद लतीफ और अहमद शहजाद से शर्त तक लगा ली। आमिर ने कहा कि भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा। वहीं, शहजाद और लतीफ ने कहा था कि भारत वेस्टइंडीज को भी हराएगा और फिर सेमीफाइनल भी जीतकर फाइनल में पहुंचेगा। 
 
भारत की जीत पर आमिर का बयान

हालांकि, रविवार को टीम इंडिया की जीत के बाद इसी शो में आमिर के तेवर बदले बदले नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई जरूर दी, लेकिन भारत की कमजोरी गिनाते रहे। उन्होंने कहा, ‘भारत ने मुझे गलत साबित किया और मैं इसका श्रेय पूरी टीम को दूंगा, क्योंकि यहां उनका हक बनता है। लेकिन अगर मैं इसे सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से आंकूं, तो भारत कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मैं अब भी कह रहा हूं। उनकी फील्डिंग देखिए। उन्होंने तीन से चार कैच छोड़े और मैदान में कई बार गड़बड़ी की। बुमराह को छोड़कर हर दूसरा गेंदबाज पिट रहा है। भारत सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रहा है। मैं अभी भी मानता हूं कि भारत टी20 विश्व कप 2026 का हॉट फेवरिट (खिताब जीतने के लिए सबसे पसंदीदा टीम) नहीं है।’ इसके साथ ही आमिर ने संजू की साहसिक पारी की भी तारीफ की। आमिर ने कहा, ‘संजू ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। मैंने उनकी आईपीएल और अन्य मैचों की पारियां देखी हैं, लेकिन यह पारी और वह भी करो या मरो जैसे नॉकआउट मुकाबले में, बेहद खास थी।

मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश?

हालांकि, आमिर के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में और फैंस के बीच बहस तेज हो गई है कि क्या यह पाकिस्तानियों की ओर से सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति है। क्योंकि उनकी अपनी टीम टी20 विश्वकप से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती और बस गीदड़भभकियों और राजनीति से चलती है और उन्हें दूसरों की कामयाबी भी नहीं पचती।

गीदड़भभकियों से नहीं मिलती जीत

टी20 विश्वकप से पहले पीसीबी के तमाम ड्रामे और मोहसिन नकवी की बयानबाजी के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि क्यों भारतीय टीम सबसे मजबूत टीमों में से एक है, तो यह बात पड़ोसी मुल्क को पच नहीं रही है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि सिर्फ बड़बोलेपन से काम नहीं होता, मैदान पर प्रदर्शन करके दिखाना होता है। अब भारतीय टीम पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी, वहीं चार मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

NALSA ने कानूनी जागरूकता के लिए देशव्यापी युवा फिल्म प्रतियोगिता शुरू की

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

देश में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण(नालसा) ने एक नई राष्ट्रीय स्तर की युवा फिल्म प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता का नाम ‘फ्रेम्स ऑफ जस्टिस’ रखा गया है। इसका उद्देश्य युवाओं, खासकर कानून के छात्रों, के जरिए आम लोगों तक कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है।

यह पहल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम नाथ के नेतृत्व में शुरू की गई है। प्रतियोगिता में देशभर के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी 90 सेकेंड तक की रील या तीन मिनट तक की शॉर्ट फिल्म बना सकते हैं। वीडियो में कानूनी सहायता योजनाओं, न्याय तक पहुंच और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े विषय दिखाए जाएंगे। प्रविष्टियां एक तय प्रक्रिया के तहत भेजनी होंगी, वरना उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में बनाई गई फिल्मों में हिंदी या अंग्रेजी सबटाइटल जरूरी होंगे। विजेताओं को जोन स्तर पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। चुनी गई फिल्में नालसा के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई जाएंगी, जिससे ज्यादा लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंच सके।

Previous articleमध्य प्रदेश में होली पर दो दिन की सरकारी छुट्टी, संशोधित आदेश जारी
Next articleयूएस वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन, फायरिंग में 12 की मौत
News Desk

‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ते तनाव के बीच हवाई उड़ानों में भी व्यवधान पड़ा है। इस कारण कई भारतीय स्टार्स भी दुबई में फंसे हैं और पीएम मोदी से मदद गुहार लगा रहे हैं। अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी दुबई में फंसने के बाद पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी। अब अभिनेत्री ने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर एक नए अपडेट में सोनल ने बताया कि दुबई में अब स्थिति कंट्रोल में है और उन्होंने सभी से न घबराने की अपील की है।

स्थित नियंत्रण में हैं, पैनिक न फैलाएं

सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम एक नई स्टोरी साझा करके फैंस और शुंभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वो अब सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। सभी की सुरक्षा और देखभाल की जा रही है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि घबराहट न फैलाएं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

सोनल ने पीएम मोदी से मांगी थी मदद

सोनल अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर भारत में सुरक्षित वापसी के लिए सरकारी सहायता मांगी थी। इससे पहले शनिवार को सोनल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सरकार से अपील करते हुए अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मदद मांगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह इस समय दुबई में फंसी हुई हैं। सोनल ने उस पोस्ट में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मैं मौजूदा संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सरकार से मार्गदर्शन और सहायता चाहती हूं ताकि मैं सुरक्षित घर लौट सकूं। सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए मार्गदर्शन के लिए मैं अत्यंत आभारी रहूंगी।’

ईरान पर जारी है अमेरिका-इस्राइल का हमला

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। अभी भी दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं।

Previous articleइजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
Next articleहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
News Desk

प्रियंका गांधी ने ईरान-इज़राइल तनाव पर कहा- आज युद्ध नहीं शांति की आवश्यकता 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की सरकार से अपील  
संजय सिंह ने भी की अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों की निंदा की 

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और उसके बाद अमेरिका व इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों को घृणित करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि लोकतांत्रिक दुनिया के नेताओं द्वारा किसी संप्रभु राष्ट्र के नेता की लक्षित हत्या और निर्दोष लोगों की मौत स्पष्ट रूप से निंदा के योग्य है।
प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी के कथन का हवाला देते हुए कहा, आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देती है, और जो दुनिया को आज जरूरत है, वह अनावश्यक युद्धों की नहीं बल्कि शांति की है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। 
सांसद प्रियंका गांधी के बयान से पहले, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सिंह ने इसे एक युग का अंत बताया और भारत-ईरान के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा भारत का समर्थन किया है और संकट के समय भारत सरकार को अपना स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। यहां ऐसा लग रहा जैसे भारत अपना एक अच्छा दोस्त खो रहा है।  
भारत ने एक भरोसेमंद दोस्त को खो दिया: संजय सिंह 
यहां संजय सिंह ने कहा कि भारत ने एक भरोसेमंद दोस्त खो दिया है और खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत-ईरान के ऐतिहासिक संबंधों को याद दिलाते हुए कहा कि ईरान ने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ समर्थन दिया और भारत को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान की।
संजय सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, अन्यथा वैश्विक तानाशाह अमेरिका का अत्याचार पूरी दुनिया में फैल सकता है। 

Previous articleबिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो
Next articleईरान पर भड़के ट्रंप, दी अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई की धमकी
News Desk

भारत ने खाड़ी देशों के नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय फोन कॉल्स की श्रृंखला की शुरू 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए साझा सैन्य हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालातों के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ईरान, इजराइल और सभी प्रमुख खाड़ी देशों के नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय फोन कॉल्स की एक श्रृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्य न केवल हिंसा को रोकना है, बल्कि वहां रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा की गारंटी लेना भी है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयशंकर ने हिंसा को रोकने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी पर जोर दिया, साथ ही इस अस्थिर क्षेत्र में लाखों भारतीयों की भलाई का भरोसा भी दिलाया है। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इजराइली समकक्ष गिदोन सार से सीधे बात की। जयशंकर ने ईरान में बढ़ती उथल-पुथल पर गहरी चिंता व्यक्त की। इजराइल से उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर देता है। उनकी बातचीत सऊदी अरब के प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, कुवैत के शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह, बहरीन के अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल ज़यानी, कतर के पीएम मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और यूएई के अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल-नाहयान तक फैली हुई थी हर एक ने भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा का वादा किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेल न्यूक्लियर बातचीत के बाद ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन का ऐलान किया और ईरानियों से कहा कि वे उनकी सरकार को पीढ़ियों में एक बार मिलने वाले मौके के तौर पर हटा दें। इजराइल ने मिसाइल हमलों की पुष्टि की जिसके बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी-इजराइली बेस पर जवाबी हमले किए। तेहरान और ईरान की दूसरी जगहों पर धमाके हुए।
विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की अपीलों को दोहराया, ईरान और खाड़ी के घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। उसने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं और सॉवरेनिटी और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए बातचीत की वकालत की। खाड़ी में 18 मिलियन भारतीयों के अरबों डॉलर घर भेजने के साथ नई दिल्ली आर्थिक संबंधों, एनर्जी सिक्योरिटी और नॉन-अलाइमेंट के बीच संतुलन बना रही है और खुद को सुपरपावर झगड़ों और ग्लोबल मार्केट को खतरा पहुंचाने वाले प्रॉक्सी वॉर के बीच स्थिरता की आवाज़ के रूप में पेश कर रही है। 

Previous articleसाणंद आज विकास और नवाचार का एक जीवंत केंद्र बन गया: पीएम मोदी
Next articleवन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Desk

मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं, दुबई जाने वालों पर बीजेपी सांसद का विवादित तंज 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भी इजरायल और ईरान के बीच जंग थमती नहीं दिख रही है। सऊदी अरब से लेकर यूएई और कुवैत से लेकर बहरीन तक ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। ऐसे में बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने भारतीय पासपोर्ट छोड़कर मिडिल ईस्ट में बसने वाले भारतीयों पर तंज कसा है और मोदी सरकार की तारीफ की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निशिकांत दुबे ने कहा है कि अपना भारतीय पासपोर्ट छोड़कर दुबई जाने वाले लोगों के लिए सबक, मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं। लम्बे लम्बे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आसान है। दुबे का यह कमेंट ऐसे समय आया है, जब ईरान लगातार दुबई को भी अपनी मिसाइलों के जरिए निशाना बना रहा है। बता दें पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए जब भारतीय नागरिकों ने भारत की नागरिकता छोड़कर अमेरिका, ब्रिटेन या दुबई की नागरिकता हासिल कर ली है।
बता दें दुबई अपना अंतरराष्ट्रीय लेवल और ऊंचा करने के लिए दुनियाभर से अमीर और फेमस लोगों को दुबई आकर बस जाने के लिए आमंत्रित करता है। ऐसे लोगों को दुबई अपने यहां की नागरिकता भी देता है। आकर्षक ऑफर्स को देखते अलग-अलग देशों से बड़ी तादाद में लोग अपनी नागरिकता छोड़कर दुबई की नागरिकता ले लेते हैं।

Previous articleबड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च को प्रातः 5:20 बजे
Next article19 साल पुराने मर्डर केस में चार आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा
News Desk