खुले रूप से कूड़ा ले जाने वाले वाहनों पर ₹20,000 का चालान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2025 के शुरुआती 10 महीनों में पिछले वर्ष 2024 के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा चालान किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चालान प्रदूषण फैलाने वाले 7,12132 वाहनों के किए गए। इनके पास वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं था। पिछले वर्ष ऐसे 5,98136 वाहनों का चालान किया गया था।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट की ओर से मिलें डाटा को देखे तो वर्ष 2024 में वर्ष 2023 के मुकाबले 61.2 फीसदी ज्यादा चालान किए गए। वर्ष 2023 में जहां 232020 चालान किए गए हैं वहीं वर्ष 2024 में कुल 598136 चालान किए गए। बिना प्रदूषण के चलने वाले वाहन का 10 हजार रुपये का चालान होता है। खुले रूप से कूड़ा ले जाने वाले वाहनों को 20 हजार का चालान होता है। डंपर में खुले रूप से कूड़ा आदि ले जाने वाले 204 वाहनों का गत 19 दिनों में चालान किया गया है। इस साल अभी तक कुल 1103 चालान किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 10 व 15 वर्ष पुराने वाहनों को भी जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। 

एक अक्तूबर से दो नवंबर तक 1 वाहनों जब्त किया गया है। इस वर्ष में अभी तक कुल 19,479 वाहनों को जब्त किया गया है। वर्ष 2024 में कुल 11,916 जबकि वर्ष 2023 में 528 वाहनोें को जब्त किया गया था। 

Previous articleबीजापुर में विकास की दस्तकः धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के सात गांवों में पहली बार लगा मेगा हेल्थ कैंप
News Desk

मुफ्त राशन नहीं, उद्योग और रोजगार चाहिए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार विधानसभा चुनाव: बिहार के चुनावी माहौल में, मधुबनी के मतदाता चुनावी वादों और सौगातों को कसौटी पर कस रहे हैं। युवाओं का मानना है कि मुफ्त राशन से विकास नहीं होगा, बल्कि उद्योगों और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का धंधा चल रहा है। लोगों का कहना है कि जातिवाद से ऊपर उठकर विकास करना होगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला कड़ा है।

बिहार के चुनावी अखाड़े में वादों और मुद्दों के अपने-अपने दांव से मतदाताओं का मन जीतने के लिए सत्ताधारी एनडीए तथा विपक्षी महागठबंधन ने भले ही सारे पिटारे खोल दिए हैं। इनकी चर्चा भी खूब है मगर हकीकत यह भी है कि मतदाता इन चुनावी वादों को पूरा होने या नहीं होने की हकीकत की कसौटी पर भी परख रहे हैं।

मिथिलांचल की हृदयस्थली माने जाने वाले मधुबनी में केवल दोनो खेमों के चुनावी वादों को ही नहीं बल्कि चुनाव से ठीक पहले दी गई सौगातें भी इस कसौटी से बाहर नहीं रखी जा रही हैं। चुनाव से पहले रेवड़ियां बांटने से लेकर व्यवहारिकता की कसौटी पर मुश्किल दिखने वाले वादों के पूरा होने पर संदेह के सवाल हैं।

चुनावी वादों को कसौटी पर कस रहे वोटर
मिथिलांचल में मुद्दों पर मतदाताओं की यह मुखरता सामाजिक समीकरणों के दायरे में बंधे बिहार के चुनावी परिदृश्य में दोनों गठबंधनों के बीच दिलचस्प मुकाबले की झलक दिखा रही है। मधुबनी जिले के बेनीपटटी मेन रोड पर एक चुनावी चर्चा में यहां के युवा धीरेंद्र ठाकुर इस विधानसभा में एनडीए तथा महागठबंधन के बीच मुकाबला जोरदार होने की चर्चा करते हुए सवाल उठाते हैं कि जीविका के तहत महिलाओं को एक बार 10 हजार और मुफ्त राशन से ही बिहार विकास करेगा, उचित होता चुनाव से पहले रेवड़ियों पर खर्च हजारों करोड़ की इस राशि से कुछ उद्योग-रोजगार के साधन विकसित किए जाते।

‘बिहार में रेवड़ियां बांटना ठीक नहीं’
वहीं, मौजूद एक अन्य युवा सुमन पटेल इसके विपरीत इसे सही ठहराते हुए कहते हैं कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक जैसे विकसित राज्यों में महिलाओं को खाते में नगद राशि वहां की सरकारें देती हैं तो बिहार में इसकी आवश्यकता कहीं ज्यादा है। जिले की जयनगर विधानसभा के बनगामा गांव के निवासी रिटायर शिक्षक 79 वर्षीय दिगंबर प्रसाद सिंह कहते हैं कि चुनाव को लक्षित कर रेवड़ियां बांटना ठीक नहीं मगर जब यह पूरे देश में हो रहा तो फिर बिहार में इसे गलत कैसे ठहराएंगे। उनके इस रूख पर जब कुछ युवाओं ने चुटकी ली तो सिंह ने गहरी सांस लेते हुए कहा कि वे विचार से जन्मजात कांग्रेसी हैं और जगन्नाथ मिश्र के निधन के बाद राजद को भी तीन बार परख चुके और ऐसे में उनके पास वर्तमान व्यवस्था के अलावा विकल्प ही कहां हैं। मधुबनी कलक्टेरियट के सामने ठेले पर लगी फ्रूट चाट खाते हुए अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों से चुनावी माहौल जानने की कोशिश की गई तो प्रौढ़ लोगों ने बड़ी चतुराई से मतदाताओं के अंतिम समय में निर्णय लेने की बात मधुबनी जिले में महागठबंधन तथा एनडीए के बीच लगभग टक्कर को उन्नीस-बीस का बता चुप रहना बेहतर समझा। मगर फल खाते एक युवा सोनू कुमार ने कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु का विकास उद्योग लगाकर हो रहा और बिहार का विकास क्या मुफ्त राशन और 10 हजार के नगद से हो जाएगा।

 

Previous articleबिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान
News Desk

बांग्लादेश महिला टीम में विवाद, जहानारा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाया पिटाई का आरोप

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में एक बड़ा विवाद सामने आया है। टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपनी कप्तान निगार सुल्ताना जोती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जूनियर खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करती हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

‘जूनियर्स को थप्पड़ मारे जाते हैं’
जहानारा आलम ने बांग्लादेश के अखबार ‘कालेर कंठो’ को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है, जोती (निगार का उपनाम और जर्सी पर लिखा नाम) जूनियर खिलाड़ियों को बहुत मारती है। हाल ही में हुए विश्व कप के दौरान कई जूनियर्स ने मुझसे कहा कि अब गलती नहीं करूंगी, वरना फिर थप्पड़ पड़ेगा। कुछ ने तो बताया कि उन्हें कल ही पीटा गया था।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि दुबई दौरे के दौरान कप्तान निगार ने एक जूनियर खिलाड़ी को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था।

‘टीम का माहौल टॉक्सिक हो गया’
32 वर्षीय जहानारा ने कहा कि टीम का माहौल धीरे-धीरे टॉक्सिक होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान उन्हें मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या हुई, जिसके चलते उन्होंने दो महीने का ब्रेक लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर खिलाड़ी किसी न किसी तरह की परेशानी झेल रही है। एक-दो खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं, बाकी को अनदेखा कर दिया जाता है।’ जहानारा ने यह भी आरोप लगाया कि 2021 से सीनियर खिलाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, और उन्हें धीरे-धीरे टीम से बाहर कर दिया गया।

BCB का जवाब- आरोप मनगढ़ंत और झूठे
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जहानारा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘ये सभी आरोप बेबुनियाद, झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं। जब टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उस समय इस तरह के गंभीर आरोप बेहद निराशाजनक हैं।’ बोर्ड ने कहा कि वर्तमान महिला टीम का वातावरण पूरी तरह एकजुट और पेशेवर है, और कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाए गए किसी भी आरोप का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बयान में कहा गया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसी खिलाड़ी, जिसका अब बांग्लादेश क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है, इस तरह के भ्रामक बयान दे रही है।’

निगार सुल्ताना की चुप्पी
अब तक कप्तान निगार सुल्ताना ने इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम के अंदरूनी माहौल पर लगे इन आरोपों ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बीसीबी ने दोहराया है कि उसे अपनी महिला टीम के नेतृत्व, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर पूरा भरोसा है और किसी भी प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। जहानारा और निगार के बीच यह विवाद सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच का टकराव नहीं, बल्कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के भीतर गहराते मतभेदों की झलक दिखाता है। अब देखना होगा कि निगार या बोर्ड आगे क्या कदम उठाते है और क्या यह विवाद टीम की एकता पर असर डालता है या नहीं।

दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में कल 121 सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान दूसरे चरण की बात करें, तो इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में फाइट कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों के बैक ग्राउंड से पता चलता है कि 32 फिसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रशांत किशोर अपने सभी जन सभाओं में एक बात हमेशा दोहराते हैं। पीके कहते हैं कि आप लोग जन सुराज के उस उम्मीदवार को वोट मत दीजिए, जो आपको पसंद नहीं हो। साथ ही वो ये भी कहते हैं कि आपको किसी अन्य पार्टी का उम्मीदवार पसंद हो, तो उसे वोट दीजिए। लेकिन किसी भी अपराधी और भ्रष्टाचारी को वोट मत दीजिए। सवाल उठता है कि पीके ये बातें क्यों कहते हैं? सियासी जानकारों की मानें, तो प्रशांत किशोर को पता है कि बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और अन्य दलों की ओर से जो लोग उम्मीदवार बनाए गए हैं, वे अपराधी हैं। और उन पर कई तरह क्रिमिनल केस चल रहे हैं। पहले चरण के प्रचार का शोर थमने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू है। इस बीच एक एडीआर की रिपोर्ट ने सियासी हलचल मचा दी है।

उम्मीदवारों के ऊपर मामले
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवारों के बारे में ( एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) एडीआर की ओर से एक रिपोर्ट पेश की गई है। इस ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे चरण के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में से एक तिहाई उम्मीदवार पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 1297 प्रत्याशियों ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है। उसके मुताबिक हलफनामे अस्पष्ट होने के कारण इसे रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है। जिनके रिपोर्ट का विश्लेषण नहीं हो पाया है। उसमें जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार मंटू सिंह, धीरेंद्र अग्रवाल, इकरामूल हक और आरजेडी के अबू दोजाना और निर्दलीय उम्मीदवार रीतु जायसवाल का नाम शामिल है।
 
एडीआर की रिपोर्ट
एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि 1297 उम्मीदवारों में से 415 उम्मीदवार यानी 32 फिसदी के ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए गए हैं। उनमें से 341 पर यानी 26 फिसदी पर गंभीर आपराधिक मामले, जिसमें अपहरण, हत्या, हमला, भ्रष्टाचार और चुनाव में रिश्वत देने जैसे अपराध शामिल हैं। गंभीर अपराधों की श्रेणी में उन मामलों को रखा जाता है, जिसमें पांच वर्ष और उससे अधिक की सजा होती है। जो गैर जमानती हैं।

महिलाओं पर अत्याचार
रिपोर्ट के मुताबिक हत्या और महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले भी 19 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं। 19 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (IPC 302/303) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। उसके अलावा 79 प्रत्याशियों ने हत्या के प्रयास का मामला अपने ऊपर बताया है। सबसे बड़ी बात ये है कि 52 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर महिलाओं पर किए गए अत्याचार से जुड़ा विवरण पेश किया है। इनमें से तीन उम्मीदवार बलात्कार के गंभीर आरोप भी झेल रहे हैं। इस चरण यानी की दूसरे चरण में 526 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति 344 करोड़ रुपये बताई है। 48 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक पास हैं, जबकि 9 उम्मीदवार असाक्षर हैं।

Previous articleयूपी बोर्ड 2026: परीक्षाओं की तारीखें घोषित, 18 फरवरी से शुरू
News Desk

फरहाना भट्ट पर भारी पड़ा यूपी का शेर, ‘बिग बॉस 19’ में मचा जबरदस्त बवाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ अब दिन-ब-दिन रोमांचक और दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में घर में नॉमिनेशन को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला था। इसके बाद खबर आ रही है कि घर में अमाल मलिक एक बार फिर कप्तान भी बन गए हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त तरीके से बहसबाजी हो रही है। दोनों एक दूसरे से राशन टास्क के बाद भिड़ गए जिसकी वजह से क्लेश मच गया। 

फरहाना से भिड़े मृदुल 
प्रोमो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स जैसे ही राशन टास्क करके एक्टिविटी रूम से बाहर आए, वैसे ही मृदुल फरहाना से कुछ-कुछ कहने लगे। अब फरहाना भी चुप कहां बैठने वाली थीं। उन्होंने भी सामने से मृदुल को तेज और तीखे जवाब देना शुरू कर दिया। मृदुल ने फरहाना से कहा कि काश तुम थोड़ा सा और पढ़ लेती तो ऐसी हरकते नहीं करती। मृदुल की इस बात पर अशनूर-अभिषेक समेत ज्यादातर घर हंसने लगा। 

प्रोमो में क्या आया नजर? 
फरहाना मृदुल से कहती हैं कि तू बेवकूफ है। बेवकूफ। इस पर मृदुल अपना आपा खो बैठते हैं और सामने से फरहाना को जवाब देना शुरू कर देते हैं। मृदुल कहते हैं कि ‘मैं भी बेवकूफ, ये भी बेवकूफ, वो भी बेवकूफ और मालती भी बेवकूफ है ही। तो तू पढ़ी-लिखी हमारे बीच कर क्या रही है।?’ इसके बाद फरहाना कहती है कि तू ये सब किसको अपने मास्टर्स को सुना रहा है। इसके बाद मृदुल फरहाना से कहते हैं कि चल मैं अपने मास्टर्स को कह रहा हूं लेकिन तू तो कढ़ाई है। फिर मृदुल कहते हैं कि थोड़ी पढ़ाई कर लेती तो कढ़ाई नहीं होती आज।

नए कप्तान बने अमाल
‘बिग बॉस’ के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज के मुताबिक इस हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और वो घर के नए कैप्टन बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अमाल पहले भी एक बार घर की कमान संभाल चुके हैं और इस बार भी उन्होंने अपने शांत लेकिन रणनीतिक खेल से सबको पीछे छोड़ दिया। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कितना बदलता है और क्या वो पिछले बार से बेहतर साबित होते हैं।

Previous articleप्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, नकली फोटो वाले 1.24 लाख वोटर
Next articleऑस्कर-नामिनेटेड फिल्म से शुरू हुआ सफर, अब जोहरान ममदानी का जुड़ाव बॉलीवुड से
News Desk

हार्दिक पांड्या और माहिका ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, समंदर किनारे दिखी दोनों की खास बॉन्डिंग

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक बार फिर प्यार हो गया है। मशहूर मॉडल माहिका शर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं और अब तो दोनों साथ तस्वीर साझा करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। हार्दिक ने हाल ही में 32वां जन्मदिन मालदीव में माहिका के साथ ही मनाया था। अब एक बार फिर उन्होंने माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों एक साथ ही रह रहे हैं।

हार्दिक ने पोस्ट में कई तस्वीरें साझा कीं और ऐसा कहा जा रहा है कि यह उनके निजी जीवन की कुछ सबसे पसंदीदा पल हैं। इसमें उन्होंने बेटे अगस्त्य और अपने पेट की तस्वीरें साझा कीं। वहीं, माहिका के साथ उन्होंने समंदर में नहाते हुए तस्वीर साझा की। फिर दोनों का एक फनी अंदाज भी दिखा। तस्वीरों में कपल को समंदर में रोमांटिक अंदाज में, और क्रायोथेरेपी रूम में मजाकिया मूड में देखा गया। 11:11 के स्पेशल टाइम पर ली गई बीच की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, मानो दोनों अपनी नई शुरुआत के लिए ब्रह्मांड से आशीर्वाद मांग रहे हों।

दोनों साथ में जिम करते और जूस पीते भी नजर आए। वहीं, दोनों कार धोते भी नजर आए और इस दौरान माहिका ने हार्दिक के गालों पर किस भी किया। इसके अलावा हार्दिक ने गोलगप्पे खाते हुए और महिला विश्व कप का मैच देखते हुए भी तस्वीर साझा की है। हार्दिक फिलहाल रिहैब में हैं। उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लगी थी और इसी वजह से वह मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं हैं। 

इससे पहले हार्दिक ने अपने 32वें जन्मदिन को कुछ खास अंदाज में मनाया था। उनके जश्न की वजह सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि प्यार भी था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में हार्दिक माहिका के साथ नजर आए। दोनों के बीच की मस्ती, हंसी और अपनापन ने फैंस को यह कहने पर मजबूर कर दिया- इट्स ऑफिशियल नाउ! हार्दिक ने तस्वीरों के साथ लिखा ‘ब्लेस्ड’, जबकि माहिका ने दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार का इजहार किया। हार्दिक ने माहिका के साथ जन्मदिन मालदीव के एक प्राइवेट बीच रिसॉर्ट में मनाया। 

दिवाली से लेकर अब तक, एक साथ हर जश्न में
दिवाली पर भी हार्दिक और माहिका को साथ देखा गया था। हार्दिक लाल कुर्ते में और माहिका बंधनी सलवार सूट में। तब से लेकर अब तक दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, चाहे एयरपोर्ट हो या किसी डिनर पार्टी का वीडियो। यह जोड़ी आधिकारिक तौर पर पब्लिक कपल बन गई है।

कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि फैशन वर्ल्ड की उभरती हुई स्टार हैं। 24 साल की इस मॉडल को 2024 में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब मिल चुका है। वह कई इंटरनेशनल डिजाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं और ‘एली’ मैगज़ीन में फीचर हो चुकी हैं। माहिका अपने ग्रेस और चार्म के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बोले- अकेले सुरक्षित नहीं कोई भी देश, साझा इनोवेशन ही सुरक्षा कवच

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने मंगलवार को कहा कि जटिल खतरों (Complex Threats) की दुनिया में कोई भी देश अकेला सुरक्षित नहीं है और साझा रक्षा नवाचार ही सबसे मजबूत ढाल है. रक्षा क्षेत्र के थिंक टैंक भारत शक्ति (Think Tank Bharat Shakti) की ओर से आयोजित ‘इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव 2025’ में अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ‘ढाई मोर्चों की चुनौती’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद के सशक्तीकरण’ से सशस्त्र बलों (Armed Forces) को क्रमिक विकास और नई सैन्य प्रणालियों के समावेश में अधिक लचीलापन प्राप्त हुआ है.

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने 20 मिनट के संबोधन में उन्होंने युद्ध की बदलती प्रकृति, दक्षता विकास, रक्षा अनुसंधान और विकास में निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ‘युद्ध का भविष्य किसी एक क्षेत्र या सिद्धांत से परिभाषित नहीं होगा, बल्कि इस बात से परिभाषित होगा कि हम विचारों को कितनी निर्णायक रूप से स्थायी क्षमताओं में बदलते हैं.’ उन्होंने कहा कि अवधारणा से क्षमता तक की यात्रा वास्तव में ‘निर्भरता से प्रभुत्व की ओर, भविष्य की तैयारी से उसे प्राप्त करने की ओर’ की यात्रा है.

 

सेना प्रमुख ने कहा, ‘इस हॉल में उपस्थित मेरे सहित सभी नेताओं के लिए, अवधारणाएं हमें प्रेरित करती हैं, क्षमताएं हमारी रक्षा करती हैं. यह नेतृत्व ही है, जो यह सुनिश्चित करता है कि एक व्यक्ति दूसरे जैसा बने.’ उन्होंने रणनीतिक साझेदारियों को ‘अवसरों का सेतु’ बताया. सेना प्रमुख ने कहा कि जहां अनुसंधान एवं विकास उन चीज़ों का निर्माण करता है, जिन्हें कोई बना सकता है, वहीं रणनीतिक साझेदारी उन चीज़ों का विस्तार करती है, जिन तक कोई पहुंच सकता है.

उन्होंने कहा, ‘जटिल खतरों से भरी दुनिया में, कोई भी देश अकेले सुरक्षित नहीं रह सकता. साझा रक्षा नवाचार सबसे मज़बूत ढाल है. कुछ प्रौद्योगिकियां हमें कभी भी आसानी से नहीं मिल जाएंगी. ज़रूरत है साझा लाभ और स्थानीय नियंत्रण की शर्तों के तहत सहयोग करने की.’ सेना प्रमुख ने उदाहरण देते हुए कहा कि ब्रह्मोस और के9 वज्र इसके ज्वलंत उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी अनुसंधान एवं विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ‘शून्य से एक तक’ का प्रयास.

उन्होंने कहा, ‘एक बार जब यह शून्य से एक और एक से सौ हो जाता है, तो यह और भी आसान हो जाता है, क्योंकि इसके लिए प्रतिकृति, संशोधन और उन्नयन की आवश्यकता होती है. इसलिए शून्य से एक तक पहुंचने पर हमें ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमें इसे कहीं बाहर से प्राप्त करने की आवश्यकता है.’

ऑस्कर-नामिनेटेड फिल्म से शुरू हुआ सफर, अब जोहरान ममदानी का जुड़ाव बॉलीवुड से

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर बने हैं। ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के शख्स हैं। साथ ही पहले मुस्लिम हैं, जो न्यूयॉर्क के मेयर बने हैं। वह इंडियन अमेरिकन फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं। मीरा अपने बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हैं। जानिए, जोहरान ममदानी और मीरा नायर के बारे में। 

कहां हुआ जोहरान ममदानी का जन्म
मीरा नायर ने साल 1977 में फोटोग्राफर मिच एपस्टिन से शादी लेकिन 1991 से पहले इनका तलाक हो गया। आगे चलकर मीरा की मुलाकात पाॅलिटिकल साइंटिस्ट महमूद ममदानी से हुई। फिल्ममेकर अपनी एक फिल्म ‘मिसिसिपी मसाला’ की रिसर्च के लिए युगांडा गई थीं, यहीं पर उनकी मुलाकात महमूद ममदानी से हुई। दोनों ने साल 1991 में शादी की। मीरा और महमूद ममदानी को एक बेटा हुआ, जिनका नाम जोहरान ममदानी है। जोहरान का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ। अब वह न्यूयाॅर्क के नए मेयर बनने के कारण चर्चा में हैं। 

मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ आस्कर में हुई नॉमिनेट 
न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर के फिल्ममेकिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई चर्चित फिल्में बनाईं। फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में मीरा ने इरफान खान को पहला मौका दिया, यह उनकी डेब्यू फिल्म बनीं। इसमें इरफान ने एक लेटर लिखने वाले शख्स का रोल किया था। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ आस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई। यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में चुनी गई थी। इसके अलावा बाफ्ता, गोल्डन गोल्ब और फिल्मफेयर जैसे अवॉर्ड में भी फिल्म ने नॉमिनेशन हुए। 

मीरा नायर ने कई चर्चित फिल्में बनाईं 
मीरा नायर ने ‘सलाम बॉम्बे’ के अलावा मानसून वेडिंग, वेनिटी फेयर, द नेमसेक, द पेरेस फैमिली, एमिलिया और क्वीन ऑफ कैट्वे जैसी फिल्में बनाईं। ‘द नेमसेक’ में तब्बू और इरफान ने लीड रोल निभाया था। 

कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है… तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान से गरमाई सियासत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) का एक बयान बवाल मचा रहा है. उन्होंने एक जनसभा में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस (Congress) है तो मुसलमानों की इज्जत है, कांग्रेस नहीं तो आप कुछ नहीं.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है.

रेवंत रेड्डी का यह बयान एक ओर जहां कांग्रेस की अल्पसंख्यक समर्थक छवि को चमकाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे “सांप्रदायिक बयान” बताते हुए घेरना शुरू कर दिया है. तेलंगाना की राजनीति में यह वक्त बेहद नाजुक है, क्योंकि कांग्रेस सरकार पहले से ही अल्पसंख्यकों की अनदेखी के आरोप झेल रही है.

वायरल वीडियो में रेवंत रेड्डी मुसलमान समुदाय से सीधे अपील करते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा की है. उन्होंने कहा, “बिना कांग्रेस के मुसलमानों को इंसाफ मिलना मुश्किल है.”

 

रेवंत रेड्डी ने बीआरएस (पूर्व TRS) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में मुसलमानों की अनदेखी हुई थी, जबकि उनकी सरकार ने वक्फ बोर्ड को मजबूत करने, मदरसों के विकास और शिक्षा में आरक्षण जैसे कदम उठाए हैं. हालांकि उनका यह बयान कि “कांग्रेस है तो इज्जत है” अब उनके लिए मुसीबत बन गया है.

रेवंत रेड्डी का यह बयान जुबली हिल्स विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान दिया गया था, जहां करीब 1.3 लाख मुस्लिम वोटर हैं. यह सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है. विपक्षी दल बीआरएस और भाजपा दोनों ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने एक पूरे समुदाय को राजनीतिक रूप से “निर्भर” बताकर उसका अपमान किया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान कांग्रेस की “माइनॉरिटी कनेक्ट” रणनीति को नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर तब जब सरकार के दो साल बीत जाने के बावजूद कैबिनेट में कोई मुस्लिम मंत्री नहीं था, जो राज्य गठन (2014) के बाद पहली बार हुआ है.

हरमन का इमोशनल अंदाज़, बांह पर बनवाया खास टैटू और लिखा– ‘अब तुम्हें हर रोज देखूंगी’

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा आखिर खत्म कर दिया। टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इस जीत में पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार तरीके से टीम को लीड किया और आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारत की पहली महिला कप्तान बन गईं। इस जीत के बाद से हरमन काफी उत्साहित हैं। इस जीत की खुशी में उन्होंने अपनी बांह पर एक खास टैटू भी बनवाया है। इसकी तस्वीर हरमनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

भारतीय कप्तान ने बनवाया टैटू
दरअसल, भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी का टैटू बनवाया है। साथ ही उस पर 52 लिखवाया है। यानी 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत ने पहली बार खिताब जीता। साथ ही जीत का साल 2025 भी लिखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा के लिए मेरी त्वचा और दिल में बस गए हो। पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी और अब मैं हर सुबह तुम्हें देखूंगी और तुम्हारी आभारी रहूंगी।’

‘मेरे लिए यह काफी भावुक कर देने वाला पल’
इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने हरमनप्रीत का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विश्व कप और खुद से जुड़ी दिलचस्प बातें बताई थीं। वीडियो में हरमनप्रीत कहती हैं, ‘मेरे लिए यह काफी भावुक कर देने वाला पल है, क्योंकि जैसे पहले भी मैंने बोला कि यह बचपन से मेरा सपना था। जब से टीवी देखना शुरू किया और क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से मेरा सपना था कि विश्व कप जीतना है और अगर मैं  कप्तान होऊंगी तो मैं उसे मिस नहीं करूंगी। लगता है मैंने ये चीजें दिल से बोली थीं और भगवान ने एक एक करके सब सुन लिया। यह कोई जादू जैसा है। समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सबकुछ फेज वाइज हो रहा है। हर एक चीज एक एक करके अपने आप होती रही और आज हम चैंपियन बन चुके हैं।’ 

‘जिस चीज का सपना देखा, अब वह पूरा हो चुका’
हरमनप्रीत ने कहा, ‘विश्व कप जीतकर हम तीन-चार घंटे सो पाए, लेकिन फिर भी काफी फ्रेश महसूस कर रही हूं। ऐसा कभी-कभी ही होता है। नहीं तो आठ घंटे की नींद तो चाहिए ही चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि जब आप चैंपियन बन जाते हो, जीत जाते हो तो क्या महसूस करते हो। मैं यह सब अब महसूस कर पा रही हूं। अब बहुत रिलैक्स है और ऊपर वाले की आभारी हूं कि जिस चीज का सपना हम इतने वर्षों से देख रहे थे, अब वह पूरा हो चुका है।’