20 महीने बाद भारत को फिर देगा चुनौती, कूड़ेदान ने बनाया ऑस्ट्रेलिया में जगह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: क्या कभी कूड़ेदान भी किसी खिलाड़ी की किस्मत पलट सकता है? ऐसा होता तो नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के उभरते तेज गेंदबाज माहिल बियर्डमैन की कहानी कुछ ऐसी ही है. अगर कूड़ेदान का किस्सा, उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बनता तो शायद ना उनकी मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से होती और ना ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलता. लेकिन, 14 साल की उम्र में माहिल बियर्डमैन की जिंदगी में आया कूड़ेदान, उनके करियर को संवारने वाला साबित हुआ.

डेब्यू कर सकते हैं माहिल बियर्डमैन
माहिल बियर्डमैन को भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम चुना गया है. ये दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में उनका चयन हुआ है. इससे पहले साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए उन्हें रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ तो बियर्डमैन को खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 6 फुट, 2 इंच लंबे 20 साल के बियर्डमैन का भारत के खिलाफ T20 सीरीज के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है.

कूड़ेदान का किस्सा बना करियर का हिस्सा
अब सवाल है कि माहिल बियर्डमैन ने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम तक का सफर तय किया कैसे? तो उसकी शुरुआत कूड़ेदान के किस्से से हुई. ये तब की बात है जब बियर्डमैन सिर्फ 14 साल के थे. उम्र कच्ची जरूर थी, मगर माहिल बियर्डमैन की गेंदों की रफ्तार उस उम्र में भी पके हुए गेंदबाज की थी. वो उसी वक्त 130 KM/H से गेंद डालते थे.

अब हुआ ये कि माहिल बियर्डमैन अपने दोस्त के घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे. वहां उन्होंने इतनी तेज गेंदें डाली कि वो सीधे जाकर बार-बार उसके दोस्त के घर के बाहर रखे कचड़े के डिब्बे में लैंड हुई. अब दोस्त के पापा को लगा कि कोई बार-बार उनके कूड़ेदान में कचड़ा फेंक रहा है. ऐसे में उन्होंने उसकी शिकायत करने के लिए तत्कालीन कार्यरत अधिकारी रॉड डुग्गन को फोन मिलाया. रॉड डुग्गन ने मामले को समझा और बियर्डमैन के बारे में डेनिस लिली को बताया. इस तरह माहिल बियर्डमैन की मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से हुई.

20 महीने पहले जब भारत को ऐसे दिया दर्द
डेनिस लिली से मुलाकात के बाद बियर्डमैन ने अपनी गेंदबाजी स्किल्स पर काम करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलने का सफर शुरू किया. साल 2023 में उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया. उसके कुछ हफ्ते बाद भी उनका चयन अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ, जहां वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. फरवरी 2024 में खेले उस फाइनल में माहिल बियर्डमैन ने 15 रन देकर भारत के 3 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से वो मुकाबला जीतते हुए अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में 14 साल के अपने खिताबी इंतजार को दूर किया था.

माहिल बियर्डमैन की रफ्तार VS टीम इंडिया
भारत की अंडर 19 टीम को दर्द देने के 20 महीने बाद अब 20 साल के माहिल बियर्डमैन के सामने एक बार फिर से टीम इंडिया है. उनके साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल चुके सैम कॉन्स्टस, हरजस सिंह जैसे खिलाड़ियों ने हाल में काफी सुर्खियां बटोरी है. अब बारी माहिल बियर्डमैन की है, जिनकी रफ्तार फिलहाल 140 प्लस की है.

अनन्या पांडे की जगह लेने पर तान्या मानिकतला का बयान, राजकुमार राव संग जोड़ी बनाएंगी अगली फिल्म में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: फिल्म जगत में इन दिनों एक सवाल खूब चर्चा में है- क्या मीरा नायर की मच अवेटेड फिल्म ‘अमरी’ में तान्या मानिकलता ने अनन्या पांडे की जगह ले ली है? सोशल मीडिया पर खबरें फैलीं कि ‘किल’ फेम तान्या अब लीजेंडरी पेंटर अमृता शेरगिल की भूमिका निभाने जा रही हैं। लेकिन हाल ही में तान्या ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर रोक लगा दी और साफ कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

तान्या मानिकलता का बयान
‘हिदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत करते हुए तान्या ने कहा, ‘मुझे नहीं पता ये खबर कहां से आई। हमारे पास इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।’ उनके इस बयान के बाद यह लगभग तय हो गया कि ‘अमरी’ फिल्म के लिए अभी तक कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दूसरी ओर तान्या ने अपनी एक और फिल्म में राजकुमार राव संग काम करने की बात पर मुहर लगा दी है। हालांकि उन्होंने खुलकर प्रोजेक्ट पर बात नहीं की लेकिन राजकुमार के साथ काम करने की बात को स्वीकार लिया।

मीरा नायर का सपना- ‘अमरी’
‘अ सूटेबल बॉय’ के बाद निर्देशक मीरा नायर अब एक ऐसी महिला कलाकार की कहानी पर काम कर रही हैं, जिसने भारतीय कला को नई दिशा दी। ‘अमरी’ नाम की यह फिल्म अमृता शेरगिल की जिंदगी पर आधारित है- एक ऐसी पेंटर जिनकी कलाकृतियों ने 20वीं सदी के शुरुआती दौर में भारतीय समाज की आत्मा को रंगों में पिरोया। फिल्म में उनकी कला, संघर्ष, और व्यक्तिगत रिश्तों की जटिल परतों को दिखाया जाएगा।

मीरा नायर ने इस फिल्म की घोषणा तब की थी जब ‘अ सूटेबल बॉय’ की अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली थी। उन्होंने कहा था कि वह अमृता शेरगिल की कहानी को “एक महिला कलाकार की आज़ादी और अस्तित्व के संघर्ष” के रूप में पेश करना चाहती हैं।

अमृता शेरगिल- भारत और यूरोप के बीच सेतु
अमृता शेरगिल न केवल भारतीय आधुनिक कला की अग्रदूत थीं, बल्कि उन्होंने भारतीय और यूरोपीय संस्कृति के बीच एक सेतु का काम किया। उनके ब्रश की हर रेखा में भारत की मिट्टी की सोंधापन और यूरोप की कलात्मक तकनीक का मेल नजर आता था। उन्होंने महिलाओं के जीवन, देहाती भारत, और सामाजिक यथार्थ को अपने कैनवास पर ऐसे उतारा कि उनकी हर पेंटिंग आज भी जीवंत लगती है। मात्र 28 वर्ष की उम्र में 1941 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके काम ने आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को दिशा दी।

तीन देशों में शूट होगी कहानी
सूत्रों के मुताबिक, ‘अमरी’ की शूटिंग भारत, हंगरी और फ्रांस के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी। वहीं जगहें जहां अमृता ने अपनी जिंदगी के सबसे अहम पल बिताए थे। कहानी उनके पिता उमराव सिंह शेरगिल, पति विक्टर एगन, मंगेतर यूसुफ अली खान और मित्र जवाहरलाल नेहरू जैसे लोगों से जुड़ी भावनात्मक कड़ियों को भी छुएगी। फिल्म के लिए निर्माता कुछ प्रतिष्ठित कलाकारों जैसे विक्की कौशल, जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह से भी बातचीत कर चुके हैं।

राघोपुर से मोकामा तक हॉट सीटों पर आज दिग्गजों की किस्मत EVM में बंद

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण की वोटिंग के लिए आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। जहां प्रदेश के कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रथम चरण में कई सीटें ऐसी हैं, जहां सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। उनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, अनंत सिंह मोकामा, सम्राट चौधरी तारापुर, तेज प्रताप महुआ, मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट शामिल हैं। यहां जानें इन सभी हॉट सीटों का हाल बिहार के दिग्गजों की सीटों पर इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वोटिंग के बीच चुनावी माहौल गर्म है लेकिन दिग्गजों की सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है, मोकामा, जो इस साल के विधानसभा की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई दुलारचंद की हत्या ने इस सीट को चर्चित बना दिया। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह का मुकाबला सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है, जो आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में मोर्चा संभाल रही हैं। फिलहाल, इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।

राघोपुर से तेजस्वी हैं RJD प्रत्याशी

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में हैं, जहां उनके सामने सतीश कुमार यादव भाजपा से कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यहां दोनों नेता जातीय समीकरण साधने में लगे हैं, अब देखना यह होगा कि राघोपुर की जनता अपना नेता किसे मानती है?

तेज प्रताप महुआ सीट से पहली बार बने थे विधायक

इस बार अपने पारिवारिक पार्टी से अलग होकर तेज प्रताप यादव नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं। वह महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका सीधा मुकाबला आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और लोजपा के संजय सिंह के बीच है। हालांकि उन्होंने अपना मुकाबला सिर्फ आरजेडी से बताया है, तेज प्रताप इससे पहले भी एक बार विधायक रह चुके हैं महुआ सीट से ही वे पहली बार विधायक बने थे।

मैथिली पर टिकी सबकी निगाहें

वहीं, इस बार चुनाव से ठीक पहले फेमस सिंगर मैथिली ठाकुर ने भी भाजपा की सदस्या लेकर अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने आरजेडी के विनोद मिश्रा चुनावी मैदान में हैं। मैथिली ठाकुर के आने से यह सीट भी हॉट सीट बन गई है. इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. मैथिली की पहचान एक युवा चेहरे के रूप में है।

सीक्रेट खुला! क्यों सूर्यकुमार यादव ने डिविलियर्स से ली मदद

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस समय उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज खेलने में बिजी है. भले ही सूर्या T20I टीम के कप्तान हो, लेकिन उनको एक चीज का मलाल है. वो इसको दूर करने के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने मदद मांगी है. एक इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने इसका खुलासा किया है.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव भले ही भारत के सबसे विस्फोटक T20I बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई हो, लेकिन सूर्या मानते हैं कि वो अभी तक वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं. भारतीय टीम के T20I कप्तान ने अपनी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि वो साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स से दोनों फॉर्मेट में महारत हासिल करने की सलाह लेने की उम्मीद करते हैं.

विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने अक्सर वनडे को T20 क्रिकेट के समान मानसिकता के साथ खेलने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए. उन्होंने कहा, “अगर मैं एबी डिविलियर्स से जल्द ही मिलता हूं तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने T20I और वनडे में संतुलन कैसे बनाया? मुझे लगता था कि वनडे T20I की तरह खेले जा सकते हैं.

डिविलियर्स से की ये अपील
एबी डिविलियर्स से अपील करते हुए सूर्या ने कहा, “एबी, अगर आप सुन रहे हैं, तो प्लीज जल्द ही संपर्क करें! मेरे सामने तीन या चार महत्वपूर्ण साल हैं और मैं वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हूं. प्लीज मेरी मदद करें. मैं दोनों फॉर्मेट के बीच संतुलन नहीं बना पा रहा हूं. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 35 वनडे पारियां खेली हैं, जिसमें 25.76 की औसत से 736 रन बनाए हैं. इसमें चार अर्धशतक शामिल है.

वहीं, साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ियों में से एक डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 228 वनडे मैचों में 9,577 रन बनाए हैं. इसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है. सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार दो साल पहले वनडे मैच खेला था. उन्होंने साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 रनों की पारी खेली थी.

उत्तर भारत में सर्द हवाओं के साथ हिमालय में बर्फबारी का सिलसिला जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा से ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

सोनमर्ग, गुरेज, दूधपथरी, कुपवाड़ा में हुई बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम से बुधवार तड़के तक विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाके सोनमर्ग, गुरेज, दूधपथरी, कुपवाड़ा के फरकिन टॉप इलाके में बर्फबारी हुई।

जम्मू के इन इलाकों में भी हुई बर्फबारी
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्था टॉप में बर्फबारी हुई। सैलानियों का तांता लग गया है। कारगिल व लेह के खरदोंगला, जंगला और शिंकुला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। द्रास की तरफ जोजिला सुरंग क्षेत्र में 1-2 इंच तक बर्फ जमा हो गई है।

बदरीनाथ, केदारनाथ में बिछी बर्फ की चादर
उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब समेत हिमालय की चोटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। साथ ही आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के दौर होते रहे। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में हुआ हिमपात
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम व धौलाधार में हिमपात हुआ है। लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ। हिमपात के कारण मनाली-लेह व दारचा-जांस्कर मार्ग हिमपात के कारण सुबह बंद हो गए थे, जिन्हें शाम को बहाल कर दिया गया।

लाहुल स्पीति जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, ताबो में माइनस 1.8 डिग्री और केलंग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में होगी बारिश
अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ इलाकों में छह नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय,त्रिपुरा, मइपुर और मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज हरियाणा पंजाब में हो सकती है बारिश
दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों ठंड महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ प्रदूषण से भी लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर कमी आने की संभावना है।

फोर्ब्स लिस्टेड डिजिटल स्टार का 32 साल में निधन, फैन्स को लगा बड़ा झटका!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे और वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।

लास वेगास से आई आखिरी झलक
अनुनय सूद की अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ही दिन पहले की थी, जिसमें वो लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, ‘यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।’ यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों का आखिरी निशान बन गई है।

ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार
दुबई में बसे अनुनय सूद सिर्फ एक ट्रैवलर नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स। उनकी रील्स और फोटोग्राफी ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल कंटेंट को एक नई पहचान दी थी। स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक, उनकी कैमरे की नजर हर जगह की कहानी कहती थी।

फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल
अनुनय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो लगातार तीन साल- 2022, 2023 और 2024 — फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सम्मानित किया था। अनुनय एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

परिवार की अपील और फैंस का दुख
अनुनय के परिवार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि वो इस समय निजी शोक में हैं और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। इस खबर के बाद उनके फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने लिखा कि अनुनय ने उन्हें जिंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा दी थी।

सपना जो अधूरा रह गया
अनुनय सूद का सफर उस दौर में खत्म हुआ जब उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा था। उन्होंने कभी कहा था, ‘अगर मेरे कैमरे से कोई एक इंसान भी दुनिया देखने की प्रेरणा पाए, तो मेरा काम सफल है।’ शायद यही वजह है कि उनकी तस्वीरें अब सिर्फ फ्रेम नहीं, बल्कि एक अधूरी यात्रा की गवाही बन चुकी हैं।

हार्दिक पंड्या की वापसी! 24 मैचों की सूखी पारी तोड़ने मैदान में उतरेंगे, VIDEO

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं हुआ है. लेकिन, हार्दिक पंड्या ने इंजरी के बाद उसमें अपनी वापसी का सबूत पेश कर दिया है. हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. हार्दिक पंड्या जिम के अलावा अब पिच पर भी पसीना बहाते दिखे हैं.

बड़ी बात ये है कि उनके इस मेहनत के पीछे मकसद सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना या कमबैक करना नहीं है. बल्कि, इस बार वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 24 मैचों की नाकामियों को भी दुरुस्त करने की सोच रहे होंगे. अब सवाल ये है कि हार्दिक की साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाकाम कैसे हुए?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 व्हाइट बॉल मैच खेलने के बाद हार्दिक पंड्या के उनके खिलाफ शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं है. इन 24 मैचों में उनके रनों के आंकड़ों ने 300 रन की दहलीज भी नहीं पार की है. उन्होंने बस 272 रन ही बनाए हैं. हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो 24 मैच खेले हैं, उसमें 8 वनडे हैं और 16 T20I.

शतक छोड़िए, अर्धशतक भी नहीं, 24 मैचों में 272 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले 8 वनडे में हार्दिक पंड्या ने 13.66 की मामूली औसत से सिर्फ 41 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 15 रन रहा है. इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट झटके हैं. ठीक ऐसे ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 T20I में हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 231 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 46 रन का है. T20I में हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से 11 विकेट लिए हैं.

हार्दिक पंड्या ने शुरू की तैयारी
साफ है कि हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस लेवल का नहीं दिखता, खासकर बल्ले के साथ, जो उनके मिजाज को मैच करता हो. हार्दिक पंड्या चाहेंगे कि इस बार जब वो बल्ला लेकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरें तो उनके बल्ले से फैंस को कुछ बड़े स्कोर देखने को मिले. और ये एक बड़ी वजह हो सकती है उनके टीम के ऐलान से पहले ही तैयारियों में जुट जाने की.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फिलहाल 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. उसके बाद 3 वनडे की सीरीज और 5 T20 की सीरीज होगी. वनडे सीरीज 30 नवंबर से जबकि T20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी.

उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी के साथ साईं बाबा जन्मोत्सव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पुट्टपर्थी। पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी समारोह 13 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 140 देशों के भक्त एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें अस्थायी आश्रय भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का भी समारोह के लिए पुनर्विकास किया जा रहा है।

श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आरजे रत्नाकर ने बताया कि भक्त इस अवसर का उपयोग साई मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के लिए कर रहे हैं। इसका सार ‘सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो है।

यह 2011 में बाबा की महासमाधि के बाद सबसे बड़ा आयोजन
रत्नाकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को शताब्दी समारोह के तहत श्री सत्य साई हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। यह 2011 में बाबा की महासमाधि के बाद सबसे बड़ा आयोजन है। 23 नवंबर भक्तों के लिए सबसे प्रतीक्षित दिन है।

44वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होगा
सत्य साई उच्च शिक्षा संस्थान का 44वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। केंद्र सरकार ने बाबा के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का जारी करने पर सहमति दी है जो 19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी किए जाने की संभावना है।

सई मांजरेकर का खुलासा — “पापा महेश मांजरेकर हर सफर में साथ रखते हैं लहसुन की चटनी”

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने पापा से विरासत में मिली एक अनोखी ट्रैवल हैबिट भी साझा की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यात्राओं के उनके लिए क्या मायने हैं? वे क्या सीखती हैं। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

‘लाइट्स बंद कर आसमान देखा तो नॉर्दर्न लाइट्स रंग बिखेर रही थीं’
फिनलैंड ठंडा और शांत देश है, शायद इसी सुकून ने वहां जाने की प्रेरणा दी। उस वक्त मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था, इसलिए चाहती थी कुछ पल सिर्फ शांति में बिताऊं और खुद से जुड़ सकूं। वहां पहुंचकर जो महसूस किया, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत था। सादगी भरी सड़कें, स्वच्छता और लोगों ने मन जीत लिया। हर कोई मददगार और विनम्र था, हर जगह अपनापन महसूस हुआ, ऐसा जो ठंडे मौसम में भी दिल को गर्मी दे गया। सबसे यादगार पल वो था जब हम ग्लास इग्लू में थे। लाइट्स बंद कर आसमान देखा तो नॉर्दर्न लाइट्स रंग बिखेर रही थीं। तभी एक शूटिंग स्टार गुजरा, हमने आंखें बंद कर इच्छाएं मांगीं। घड़ी में 11:11 बजे थे। वो कुछ सेकंड का पल मेरे लिए हमेशा के लिए जादू बन गया।

‘चाहती हूं कि हर सफर मुझे मेरे बेहतर वर्जन के करीब ले जाए’
मेरे लिए ट्रैवल का मतलब है अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना। मैं जब भी ट्रैवल करती हूं तो कभी आराम को प्राथमिकता नहीं देती। मैं चाहती हूं कि जगह का हर कोना देखूं, हर एहसास जी लूं, चाहे थोड़ा मुश्किल ही क्यों न हो। मेरे लिए यह जानना जरूरी है कि मेरा शरीर कितना स्ट्रॉन्ग है, मेरा मन कितना शांत है। मैं चाहती हूं कि हर सफर मुझे मेरे बेहतर वर्जन के करीब ले जाए।

‘परिवार के साथ ट्रैवल करने से रिश्ते और गहरे हो जाते हैं’
बचपन में हम अक्सर फैमिली वेकेशन्स पर जाते थे। मां, पापा, बहन, भाई, सबकी अपनी पसंद होती थी, अपने विचार होते थे। लेकिन उसी में हमने प्यार और एडजस्टमेंट सीखा। मुझे लगता है परिवार के साथ ट्रैवल करने से रिश्ते और गहरे हो जाते हैं, इसलिए आज भी उनके साथ किया हर सफर मेरे लिए खास होता है।

‘पापा हमेशा अपनी जेब में लहसुन की चटनी रखते हैं’
एक चीज जो मैंने अपने पापा से सीखी है, वो हमेशा याद रहती है। वो जब भी इंडिया के बाहर जाते हैं, तो अपनी जेब में लहसुन की चटनी रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बाहर का खाना फीका होता है। और अब मैंने भी यह आदत उनसे ले ली है। मैं हमेशा अपने बैग में कुछ न कुछ तीखा रखती हूं, कभी मिर्ची, कभी टबैस्को या फिर कोई चटनी। शायद ये सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि अपनेपन की एक छोटी सी याद है जो मैं अपने साथ रखती हूं।

‘मेरे लिए ट्रैवल सिर्फ एक ब्रेक नहीं, बल्कि एक नई दृष्टि है’
मुझे लगता है कि काम और ट्रैवल मेरे लिए एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं। जब मैं नई जगहों पर जाती हूं, नए लोगों से मिलती हूं और नए कल्चर देखती हूं, तो मेरा दिमाग और विजन दोनों खुल जाते हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ से बाहर निकलकर जब मन को शांति मिलती है, तभी असली क्रिएटिविटी आती है। इसलिए मेरे लिए ट्रैवल सिर्फ एक ब्रेक नहीं है बल्कि वो वक्त है जब मैं खुद को और दुनिया को एक नए नजरिए से देख पाती हूं।

‘उस रात के तारे अब भी यादों में चमकते हैं’
अगर फिनलैंड से मुझे कोई एक एहसास भारत लाना हो, तो वो वहां का आसमान होगा। रात को जब आप ऊपर देखते हैं तो इतने तारे दिखते हैं कि पूरा मिल्की वे साफ-साफ नजर आता है। वो नजारा इतना खूबसूरत था कि लगा जैसे पूरा ब्रह्मांड आपके सामने झुक गया हो। उस रात का सुकून, वो ठंडी हवा, वो चमकते तारे, शायद वही मैं भारत लाना चाहूंगी। वो एहसास जो दिल को भीतर तक शांत कर दे।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का 150वां वर्ष, भाजपा करेगी भव्य कार्यक्रम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ऐसे ही एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने की योजना बना रही है।

चुघ ने कहा कि इस अवसर को मनाने के लिए सात नवंबर से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात नवंबर को 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर वंदे मातरम गाया जाएगा, जिसके बाद स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ ली जाएगी

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने आइजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की जानकारी साझा की। गुरुग्राम में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में वंदे मातरम गीत के गायन में भाग लेंगे।

Previous articleउपराष्ट्रपति और पीएम मोदी के साथ साईं बाबा जन्मोत्सव
Next articleफराह खान का चौंकाने वाला खुलासा: निर्देशक ने की थी मर्यादा पार, फिर हुआ कुछ ऐसा…
News Desk