निर्देशक ने की थी मर्यादा पार, फिर हुआ कुछ ऐसा…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: फराह खान बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज की जज भी रही हैं। अब वो फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल में सबसे ज्यादा व्यस्त रहती हैं। जहां वो अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्स के घर पहुंचती हैं या उन्हें अपने घर बुलाती हैं। इस बीच अब फराह खान ने अपने साथ हुए एक उस अजीबोगरीब हादसे को याद किया, जब एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया था।

जब फराह के कमरे में घुसा एक निर्देशक
फराह खान अनन्या पांडे के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान फराह ने अपने करियर, निजी जीवन और अपनी जर्नी को साझा किया। इसी दौरान फराह ने उस घनटाक्रम को भी याद किया, जब एक निर्देशक कमरे में उनके ज्यादा ही करीब आने लगा था। फराह ने बताया कि तुम्हें पता है ट्विंकल, मैं कितनी हॉट थी। तुम्हें उस निर्देशक के बारे में पता है जब उसने मेरे ऊपर डोरे डालने की कोशिश की थी?

जब मैं बिस्तर पर थी, तब वह किसी गाने या किसी और चीज पर बात करने के लिए मेरे कमरे में आया और मेरे बगल में आकर बैठ गया। इसके बाद मुझे उसे वहां से लात मारकर निकालना पड़ा। फराह की ये बात सुनकर ट्विंकल और काजोल हंसने लगे। इसके बाद ट्विंकल ने इस किस्से पर हामी भरते हुए कहा कि वह निर्देशक किसी भी हालत में फराह के पीछे पड़ा रहा। आखिर इसे उसे लात मारनी पड़ी। यह सब हुआ। मैं खुद इसकी गवाह थी। 

फराह ने बताया सेट पर क्यों होते हैं अफेयर्स
इस एपिसोड के दौरान फराह ने ये भी बताया कि उन्हें समझ में आ गया है कि सेट पर अफेयर्स क्यों होते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साझा किया कि आखिर क्यों उन्होंने क्यों बोमन ईरानी के साथ ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ में काम किया। फराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। शायद मैं बेकार बैठी थी और फिर बोमन ने मुझे फोन किया और संजय भंसाली मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन सेट पर रहूंगा। इस फिल्म में मुझे बोमन के साथ काम करके अच्छा लगा। लेकिन इसके बाद मैंने तय कर लिया कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है। मुझे इससे नफरत थी। आपको बस बैठकर इंतजार करना होता है। फराह ने बताया कि मैंने बोमन से कहा कि अब मुझे पता चला कि लोग सेट पर अफेयर क्यों करते हैं। यह बस बोरियत के कारण होता है।

यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं फराह
फराह खान की बात करें तो वो इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। जहां सेलेब्स उनके साथ नजर आते हैं। वो या तो सेलेब्स के घर का टूर करती हैं या फिर सेलेब्स उनके घर आते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद भरा गणना फार्म, चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) शुरू होने के दिन ही मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पैदल मार्च करते हुए विरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने खुद बीएलओ से एसआइआर के लिए गणना फार्म लिया
अब बुधवार को चुनाव आयोग के बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) उनके कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने खुद बीएलओ से एसआइआर के लिए गणना फार्म लिया।

मुख्यमंत्री ने बीएलओ को कहा कि फार्म भरे जाने के बाद, उनका कार्यालय उन्हें फोन करके सूचित करेगा। बीएलओ को मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए नियमों का पालन करना पड़ा।

मुख्यमंत्री आवास गए बीएलओ अमित कुमार राय वर्तमान में बंगाल सरकार में नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारी हैं।

आयोग की विशेष टीम आज से उत्तर बंगाल में करेगी बैठक
भारत के चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय विशेष टीम एसआइआर की देखरेख के लिए गुरुवार से उत्तर बंगाल में वहां के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती, प्रमुख सचिव एसबी जोशी और उप सचिव अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में एसआइआर को लेकर बैठक करेगी।

अब तक 84 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित
बंगाल में एसआइआर के तहत राज्य भर में घर-घर जाकर 80,000 से अधिक बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने बुधवार शाम चार बजे तक 84 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित कर दिया। यह जानकारी बुधवार की शाम को चुनाव आयोग की ओर से दी गई है।

टेस्ट चैंपियन ने सीरीज की चुनौती स्वीकार की, बावुमा बोले स्पिन अहम

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बावजूद भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज आसान नहीं होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि अपने बेहतरीन स्पिन आक्रमण के दम पर उनकी टीम के पास 25 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 1999-2000 में दिवंगत हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। दो मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।

बावुमा ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका टीम ने लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस बार हमारे पास सुनहरा मौका है।’ उन्होंने भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरे चार दिवसीय मैच से पहले चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा, ‘विश्व चैम्पियन होने के नाते हमसे काफी अपेक्षाएं हैं। भारत में खेलना हमेशा कठिन होता है। भारत के पास बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं।’

बावुमा ने कहा, ‘विराट और रोहित ने लंबे समय तक भारत के लिये खेला और भारत को वहां पहुंचाया, जहां टीम आज है> युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह हालांकि बहुत बड़ी चुनौती है। जहां तक हमारी बात है तो हम पूरी तैयारी के साथ आये हैं और हमें यहां मिलने वाली चुनौती का अहसास है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’

बावुमा की नजरें अच्छे स्पिन आक्रमण के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कमी का फायदा उठाने पर भी लगी हैं। न्यूजीलैंड के स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को हुई परेशानी उनकी नजरों से बच नहीं सकी है।

बावुमा ने कहा, ‘गेंदबाजी हमेशा से हमारी ताकत रही है। हम इस बार बेहतर स्पिन आक्रमण के साथ आये हैं। अगर अतिरिक्त आफ स्पिनर की जरूरत पड़ी तो ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में है। इनके अलावा केशन महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी और साइमन हार्मर हैं ही।’

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर कर रही धमाल! बदलावों के साथ लौटी ‘मित्र मंडली’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: ‘मित्र मंडली’- वो तेलुगु फिल्म जो थिएटर में दर्शकों को हंसा नहीं पाई, अब ओटीटी पर एक नए रूप में वापसी कर चुकी है। प्रियदर्शी के नेतृत्व में बनी यह फिल्म अब 6 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने इसे ओटीटी रिलीज से पहले पूरी तरह से री-एडिट किया है, ताकि दर्शकों को एक नई और मजेदार कहानी का अनुभव मिल सके।

थिएटर में फिल्म हो गई फ्लॉप
थिएटर रिलीज के वक्त ‘मित्र मंडली’ के लिए उम्मीदें आसमान पर थीं। फिल्म के निर्माता बन्नी वास ने इसे अपनी बैनर फिल्म के तौर पर बड़े जोश के साथ पेश किया था और दावा किया था कि यह ‘जाती रत्नालु’ जैसी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। प्रचार और चर्चा इतनी थी कि दर्शकों में भी एक अलग उत्सुकता थी। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म की किस्मत ने साथ नहीं दिया। दीपावली के आसपास रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही और उस सीजन में आई अन्य फिल्मों की तुलना में आखिरी पायदान पर पहुंच गई।

ओटीटी के लिए बनाई गई नई रणनीति
अब जब थिएटर का शोर थम चुका है, मेकर्स ने दर्शकों को फिर से लुभाने की रणनीति बनाई है। कहा जा रहा है कि फिल्म को कई हिस्सों में काट-छांट कर दुबारा एडिट किया गया है। यानी वो सीन जो दर्शकों को लंबा या नीरस लग रहा था, अब शायद हट चुके हैं। सोशल मीडिया पर खुद फिल्म के लीड एक्टर प्रियदर्शी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘अब जो आप देखने वाले हैं, वो एक ब्रांड न्यू वर्जन है, इस बार और भी शार्प, और भी मजेदार।’
 
फिल्म को एडिट करने के बाद किया गया रिलीज
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से यह ट्रेंड देखा जा रहा है कि थिएटर में असफल रहीं फिल्मों को ओटीटी पर दूसरा मौका दिया जा रहा है। कई बार रचनात्मक बदलाव, बेहतर एडिटिंग या नई मार्केटिंग रणनीति के साथ ये फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता भी हासिल कर लेती हैं। ‘मित्र मंडली’ भी उसी राह पर कदम बढ़ा रही है।

कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दोस्तों की मस्ती और उनके आपसी रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि क्रिटिक्स ने पहले इसे कंफ्यूज्ड स्क्रीनप्ले और कमजोर हास्य कहकर नकारा था, लेकिन री-एडिटेड वर्जन में इन कमियों को सुधारने की कोशिश की गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियदर्शी और बन्नी वास की यह जोड़ी ओटीटी पर दर्शकों को वही हंसी और मनोरंजन दे पाएगी, जिसकी उम्मीद उन्होंने थिएटर में की थी। दर्शक अब पहले से कहीं अधिक समझदार हैं- वो कंटेंट की गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं, न कि केवल प्रचार पर।

डॉ. अखिलेश नंद तिवारी: ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्म के क्षेत्र में नई दिशा देने वाले विशेषज्ञ

0

राँची, झारखंड — आधुनिक युग में जहां विज्ञान और तकनीक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, वहीं जीवन की जटिलताओं से राहत पाने के लिए लोग एक बार फिर अपने आध्यात्मिक मूल्यों और वैदिक परंपराओं की ओर लौट रहे हैं। इसी दिशा में झारखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश नंद तिवारी, शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म के संस्थापक, अपने सटीक मार्गदर्शन और प्रमाणिक उपायों से लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आ रहे हैं।

🌟 सम्मान और उपलब्धियाँ

डॉ. तिवारी को हाल ही में देशभर के प्रतिष्ठित मंचों पर उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है —

देश रत्न पुरस्कार 2024 – भारतीय वैदिक विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए।

सिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 – ऊर्जा विश्लेषण और हस्तरेखा विज्ञान में उत्कृष्टता हेतु।

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान – ज्योतिषीय सटीकता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए।

साथ ही विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, दिल्ली द्वारा आयोजित परिवर्तन परिवार संगम एवं सम्मान समारोह में उन्हें विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

इन सम्मानों ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म का गौरव बढ़ाया है।

🔱 शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म – “शुद्ध कर्म, सटीक समाधान”

सन् 2020 में स्थापित शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म का मुख्य उद्देश्य है – लोगों को उनके जीवन की हर समस्या का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से स्थायी समाधान प्रदान करना।
संस्था का मुख्यालय पंचशील नगर रोड नंबर 02, पंडरा, हेहल, राँची (834005) में स्थित है और यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने जीवन की जटिल समस्याओं का समाधान प्राप्त करने आते हैं।

🕉️ डॉ. अखिलेश नंद तिवारी का दृष्टिकोण

डॉ. तिवारी कहते हैं —

“ज्योतिष केवल भविष्यवाणी नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला है। ग्रहों की स्थिति केवल संकेत देती है, दिशा नहीं रोकती। सटीक उपाय और शुद्ध कर्म से हर व्यक्ति अपने भाग्य को बदल सकता है।”

उन्होंने अपने अनुभव, अध्ययन और साधना के बल पर ज्योतिष, वास्तु, ऊर्जा विश्लेषण, तंत्र-मंत्र और हवन अनुष्ठानों का ऐसा संगम तैयार किया है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और शांति स्थापित होती है।

🔮 प्रमुख सेवाएँ जो शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म प्रदान करता है
1️⃣ ज्योतिष परामर्श (Astrological Consultation)

जन्मकुंडली विश्लेषण, दशा-अंतर्दशा, ग्रह गोचर अध्ययन

विवाह, व्यवसाय, संतान, शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से संबंधित भविष्यफल

प्रश्न कुंडली और वार्षिक कुंडली द्वारा सटीक विश्लेषण

नाम सुधार (Name Correction) और मुलांक-भाग्यांक विश्लेषण

2️⃣ वास्तु परामर्श (Vastu Shastra Guidance)

घर, कार्यालय, दुकान या फैक्ट्री के वास्तु दोष निवारण

दिशा संतुलन, ऊर्जा प्रवाह और ग्रह अनुकूलता के अनुसार सुधार

बिना तोड़-फोड़ के वास्तु सुधार के सरल उपाय

कर्मयोगिक वास्तु – जहां ऊर्जा और कर्म दोनों में संतुलन लाया जाता है

3️⃣ रत्न एवं रुद्राक्ष चयन (Gem & Rudraksha Recommendation)

जन्मकुंडली अनुसार शुद्ध और ऊर्जावान रत्नों की पहचान

रुद्राक्ष के विभिन्न प्रकारों का चयन – स्वास्थ्य, धन, करियर और मानसिक शांति हेतु

रत्न अभिषेक और ऊर्जा चार्जिंग की वैदिक प्रक्रिया

प्रमाणित और असली स्टोन की उपलब्धता

4️⃣ ग्रह दोष निवारण एवं पूजन (Remedies & Rituals)

ग्रह शांति पूजा, नवग्रह हवन, महामृत्युंजय जाप

कालसर्प दोष, पितृ दोष, मंगल दोष, शनि साढ़ेसाती के निवारण हेतु विशेष अनुष्ठान

तंत्र-मंत्र साधना और ऊर्जा शुद्धिकरण विधियाँ

अरा एनर्जी हीलिंग और ऑरा विश्लेषण के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

5️⃣ हवन, पूजा एवं अनुष्ठान सेवाएँ

महालक्ष्मी यज्ञ – धन, समृद्धि और सुरक्षा हेतु

विष्णु सहस्रनाम हवन – मानसिक शांति और अध्यात्मिक शक्ति के लिए

नवग्रह शांति हवन, रुद्राभिषेक, दुर्गा सप्तशती पाठ

संतान प्राप्ति यज्ञ, विवाह बाधा निवारण पूजा, रोग नाशक हवन

व्यापार वृद्धि अनुष्ठान और शत्रु नाशक यज्ञ

सभी पूजन शास्त्रीय विधि और विशिष्ट मंत्रोच्चारण के साथ किए जाते हैं

6️⃣ मुहूर्त निर्धारण (Auspicious Time Selection)

विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय, भूमि पूजन, व्यापार आरंभ हेतु सटीक शुभ मुहूर्त

ग्रह स्थिति और नक्षत्र अनुसार निर्णय

विवाह योग्य युवाओं के लिए कुंडली मिलान एवं गुण मिलान विश्लेषण

7️⃣ तांत्रिक एवं आध्यात्मिक उपाय

दुर्लभ तांत्रिक साधनाएँ एवं सिद्धि अनुष्ठान

मंत्र-साधना, जप, यंत्र स्थापना और रात्रि उपासना

दुश्मन निवारण, भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

महायज्ञ एवं हवन आरोग्य साधना के द्वारा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

🌺 महालक्ष्मी यज्ञ: शक्ति, संरक्षण और समृद्धि की ओर

डॉ. तिवारी के मार्गदर्शन में हाल ही में आयोजित महालक्ष्मी यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस यज्ञ का उद्देश्य था —

माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से अपार धन और वैभव की प्राप्ति

आर्थिक समस्याओं से स्थायी राहत

व्यापार और करियर में सफलता

दिव्य सुरक्षा और आध्यात्मिक संतुलन

सिद्ध यंत्र और अभिषेक सामग्री का वितरण

इस कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि उन्होंने इस यज्ञ में सम्मिलित होकर जीवन में शांति, स्थिरता और नई ऊर्जा का अनुभव किया।

🌠 “जहां आस्था मिलती है सटीक दिशा से…”

शांडिल्य ज्योतिष मार्गदर्शन की विशेषता है कि यहाँ आस्था और विज्ञान दोनों का संतुलित संगम है।
डॉ. तिवारी ज्योतिष को केवल भाग्य बताने का साधन नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धति मानते हैं।
उनका कहना है —

“अंधविश्वास से नहीं, प्रमाणिक ज्ञान और अनुभव से ही जीवन बदला जा सकता है।”

📿 क्यों चुनें शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म?

✅ 20 से अधिक वर्षों का अनुभव

✅ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विशेषज्ञता

✅ हजारों संतुष्ट परामर्शी भारत और विदेशों में

✅ गोपनीयता और विश्वास की नीति

✅ हर समस्या का व्यक्तिगत एवं शास्त्रसम्मत समाधान

✅ तंत्र, मंत्र, यंत्र, रत्न, वास्तु और ज्योतिष – सभी विधाओं का संयोजन

🌏 समाज सेवा और जनजागरण

डॉ. अखिलेश नंद तिवारी न केवल ज्योतिषाचार्य हैं बल्कि आध्यात्मिक मार्गदर्शक और समाजसेवी भी हैं।
वे नियमित रूप से आध्यात्मिक शिविर, ऊर्जा हीलिंग वर्कशॉप, और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिनका उद्देश्य है –

युवा पीढ़ी को ज्योतिष का वैज्ञानिक दृष्टिकोण समझाना

तनाव, अवसाद और नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाना

वैदिक परंपरा और आधुनिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करना

🪬 डॉ. तिवारी की विशेषता – “रोग, करियर, विवाह और मानसिक संतुलन” के लिए सटीक उपाय

उनके मार्गदर्शन में अनेक लोगों ने करियर में उन्नति, विवाह में सफलता, संतान सुख, आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति प्राप्त की है।
वे हर व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत उपाय सुझाते हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणिक होते हैं।

📞 संपर्क जानकारी

📍 पता: शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म, पंचशील नगर रोड नं. 02, पंडरा (पो. हेहल), राँची – 834005
📱 संपर्क: 9955226272
🌐 मोटो: “शुद्ध कर्म, सटीक समाधान – यही है शांडिल्य मार्गदर्शन।”

✨ निष्कर्ष

डॉ. अखिलेश नंद तिवारी आज ज्योतिष और आध्यात्मिक विज्ञान के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम हैं। उनकी संस्था शांडिल्य ज्योतिष एवं आध्यात्म न केवल समस्याओं का समाधान देती है बल्कि जीवन में संतुलन, शांति और समृद्धि स्थापित करने का मार्ग भी दिखाती है।

राँची से लेकर देशभर में लोग उनके सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों पर विश्वास करते हैं। उनकी साधना और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि —

“जब कर्म शुद्ध हो और दिशा सटीक, तो भाग्य स्वयं बदल जाता है।”

– रिपोर्ट: राँची संवाददाता (Dharmik & Spiritual Desk)

PM मोदी का हमला – 6 ‘क’ से बताई RJD-कांग्रेस की सियासी पहचान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

अररिया।  बिहार में आज गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज बिहार में अररिया के फारबिसगंज में चुनावी जनसभा के लिए पहुंचे हैं। वहां पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए। इसके साथ ही 15 साल के लालू के कार्यकाल को याद करते हुए पूछा कि जंगलराज में कितने एक्सप्रेसवे और पुल बने? यहां पढ़ें पीएम ने क्या-क्या कहा? पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा “आज बिहार के विकास के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोनों से अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं। माताएं, बहनें और बेटियां बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आ रही हैं। बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मैं सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर मतदान करें।”

पीएम ने 6’K’ से बताई पहचान

पीएम ने कहा कि आज मैं आपको आपके वोट की ताकत के बारे में बता रहा हूं। आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की धरती बनाया था। लेकिन फिर, 90 का दशक आया और राजद के जंगलराज ने बिहार पर हमला कर दिया। जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, करष्शन और कुशास ये जंगलराज की पहचान बन गई और यही बिहार का दुर्भाग्य बन गया। आपके माता-पिता के सपनों को कुचल दिया गया।

15 साल में एक्सप्रेसवे-फ्लाईओवर की संख्या शून्य

पीएम ने कहा जंगलराज के दौर में बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। 1990 से 2005 तक यानी 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उस समय सरकार चलाने के नाम पर आपको बस लूटा गया था। इसलिए मैं कहता हूं, शून्य का आंकड़ा याद रखिए। बिहार में जंगलराज के 15 साल में बने एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर की संख्या शून्य है।

Previous articleभोपाल को मिलेगा नया स्टेडियम, महीने के अंत में सीएम मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
News Desk

ऋचा घोष का कमाल! अच्छे प्रदर्शन पर कैब ने दिया सोने का बल्ला और गेंद

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाये गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा।

भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला बल्ला उन्हें भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिये प्रदान किया जाएगा।

कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिये गर्व की बात है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ऋचा ने असाधारण प्रतिभा और जुझारूपन का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। उन्हें सम्मानित करना भारतीय क्रिकेट के लिये उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। वह बंगाल और देश के युवा क्रिकेटरों की प्रेरणास्रोत हैं।’

सातवें नंबर पर उतरी सिलिगुड़ी की 22 वर्ष की इस क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम पर फाइनल में 24 गेंद में 34 रन बनाये थे। भारत ने वह मैच 52 रन से जीता। ऋचा ने एक विश्व कप में सर्वाधिक 12 छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

Previous articleदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टेस्ट चैंपियन ने सीरीज की चुनौती स्वीकार की, बावुमा बोले स्पिन अहम
Next articleहार्दिक पंड्या की वापसी! 24 मैचों की सूखी पारी तोड़ने मैदान में उतरेंगे, VIDEO
News Desk

रिद्धिमा कपूर का प्यारभरा पोस्ट वायरल, भतीजी राहा को कहा — ‘हैप्पी बर्थडे मेरी रारू पारू’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा आज तीन साल की हो गई हैं। आज 6 नवंबर को राहा अपना तीसरा जन्मदिन मना रही हैं। अब इस मौके पर राहा की बुआ और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भतीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

रिद्धिमा ने दी प्यारी शुभकामना
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने राहा को बड़ी ही प्यारी बर्थडे विश दी है। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

अक्सर मम्मी-पापा के साथ देखी जाती हैं राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया था। अब राहा तीन साल की हो चुकी हैं। राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इस दौरान कई मौकों पर राहा का पैपराजी के साथ भी क्यूट इंटरेक्शन देखने को मिला है। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी और प्यारी सदस्य हैं।

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रणबीर-आलिया
रणबीर-आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो कपल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया जहां स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी। वहीं रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चाओं में है। यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Previous articleबॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर कर रही धमाल! बदलावों के साथ लौटी ‘मित्र मंडली’
Next articleअनन्या पांडे की जगह लेने पर तान्या मानिकतला का बयान, राजकुमार राव संग जोड़ी बनाएंगी अगली फिल्म में
News Desk

CM मोहन यादव आज बिहार में चुनावी दौरे पर, मधुबनी और गया में करेंगे जनसभाएं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मधुबनी। बिहार में आज पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 नवंबर, गुरुवार को बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। सीएम माेहन यादव मधुबनी जिले की बिस्फी और गया जिले की वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार दौरे पर सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुबह 10.40 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे. वहां से सीएम यादव दोपहर 12.25 बजे दरभंगा से उच्च विद्यालय रहिका खेल मैदान, बिस्फी (विधानसभा बिस्फी), जिला मधुबनी पहुंचेंगे, जहां पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री माेहन यादव बिस्फी से तरवा खेल मैदान, वजीरगंज (विधानसभा वजीरगंज), जिला गया पहुंचेंगे जहां वे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार में चुनावी कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे भोपाल लौट आएंगे।

बिहार में स्‍टार प्रचारक हैं सीएम मोहन यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रभाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्टार प्रचारक के रूप में उनका नाम सूची में शामिल है और वे अब तक पटना, पश्चिम चंपारण और सहरसा जैसे कई जिलों में प्रचार कर चुके हैं। इससे पहले भी वे दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार अभियानाें को संभाल चुके हैं, जहां उनकी सक्रियता से पार्टी को लाभ मिला था। बिहार में अब सीएम यादव अपनी पहचान और प्रभाव दोनों का असर दिखा रहे हैं। यादव समाज से आने वाले मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो बिहार की लगभग 14 प्रतिशत आबादी है। बीजेपी को उम्मीद है कि उनके प्रचार से यादव मतदाता बड़ी संख्या में पार्टी के पक्ष में जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री अब तक गया, पटना सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर चुके हैं और वहां उनकी सभाओं में उत्साह भी देखा जा रहा है।

20 महीने बाद भारत को फिर देगा चुनौती, कूड़ेदान ने बनाया ऑस्ट्रेलिया में जगह

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: क्या कभी कूड़ेदान भी किसी खिलाड़ी की किस्मत पलट सकता है? ऐसा होता तो नहीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के उभरते तेज गेंदबाज माहिल बियर्डमैन की कहानी कुछ ऐसी ही है. अगर कूड़ेदान का किस्सा, उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बनता तो शायद ना उनकी मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से होती और ना ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलता. लेकिन, 14 साल की उम्र में माहिल बियर्डमैन की जिंदगी में आया कूड़ेदान, उनके करियर को संवारने वाला साबित हुआ.

डेब्यू कर सकते हैं माहिल बियर्डमैन
माहिल बियर्डमैन को भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम चुना गया है. ये दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में उनका चयन हुआ है. इससे पहले साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के लिए उन्हें रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिली थी. इंग्लैंड के खिलाफ तो बियर्डमैन को खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 6 फुट, 2 इंच लंबे 20 साल के बियर्डमैन का भारत के खिलाफ T20 सीरीज के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है.

कूड़ेदान का किस्सा बना करियर का हिस्सा
अब सवाल है कि माहिल बियर्डमैन ने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम तक का सफर तय किया कैसे? तो उसकी शुरुआत कूड़ेदान के किस्से से हुई. ये तब की बात है जब बियर्डमैन सिर्फ 14 साल के थे. उम्र कच्ची जरूर थी, मगर माहिल बियर्डमैन की गेंदों की रफ्तार उस उम्र में भी पके हुए गेंदबाज की थी. वो उसी वक्त 130 KM/H से गेंद डालते थे.

अब हुआ ये कि माहिल बियर्डमैन अपने दोस्त के घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे. वहां उन्होंने इतनी तेज गेंदें डाली कि वो सीधे जाकर बार-बार उसके दोस्त के घर के बाहर रखे कचड़े के डिब्बे में लैंड हुई. अब दोस्त के पापा को लगा कि कोई बार-बार उनके कूड़ेदान में कचड़ा फेंक रहा है. ऐसे में उन्होंने उसकी शिकायत करने के लिए तत्कालीन कार्यरत अधिकारी रॉड डुग्गन को फोन मिलाया. रॉड डुग्गन ने मामले को समझा और बियर्डमैन के बारे में डेनिस लिली को बताया. इस तरह माहिल बियर्डमैन की मुलाकात अपने मेंटॉर डेनिस लिली से हुई.

20 महीने पहले जब भारत को ऐसे दिया दर्द
डेनिस लिली से मुलाकात के बाद बियर्डमैन ने अपनी गेंदबाजी स्किल्स पर काम करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलने का सफर शुरू किया. साल 2023 में उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया. उसके कुछ हफ्ते बाद भी उनका चयन अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ, जहां वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे. फरवरी 2024 में खेले उस फाइनल में माहिल बियर्डमैन ने 15 रन देकर भारत के 3 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से वो मुकाबला जीतते हुए अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में 14 साल के अपने खिताबी इंतजार को दूर किया था.

माहिल बियर्डमैन की रफ्तार VS टीम इंडिया
भारत की अंडर 19 टीम को दर्द देने के 20 महीने बाद अब 20 साल के माहिल बियर्डमैन के सामने एक बार फिर से टीम इंडिया है. उनके साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेल चुके सैम कॉन्स्टस, हरजस सिंह जैसे खिलाड़ियों ने हाल में काफी सुर्खियां बटोरी है. अब बारी माहिल बियर्डमैन की है, जिनकी रफ्तार फिलहाल 140 प्लस की है.