700 रुपये की कॉफी, 100 रुपये का पानी! सुप्रीम कोर्ट ने मल्टीप्लेक्स की कीमतों पर उठाए सवाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अगर आप भी मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखते हुए पॉपकॉर्न या एक बोतल पानी खरीदने से पहले अपना बजट देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मल्टीप्लेक्स में बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों पर सख्त नाराज़गी जताई है. कोर्ट ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर सिनेमाघरों ने अपनी मनमानी कीमतें कम नहीं कीं, तो एक दिन सारे हॉल खाली हो जाएंगे और लोग फिल्में देखना बंद कर देंगे.

700 रुपये में कॉफी कौन पीता है-जस्टिस
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. दरअसल, यह पूरा मामला कर्नाटक हाई कोर्ट के एक फैसले से जुड़ा है, जिसमें मल्टीप्लेक्स टिकट की कीमत 200 रुपये तक सीमित करने का आदेश दिया गया था. सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने मल्टीप्लेक्स मालिकों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से सीधे सवाल किया, “आप एक पानी की बोतल के लिए 100 रुपये और कॉफी के लिए 700 रुपये लेते हैं. ये क्या तरीका है?”

कोर्ट का कहना था कि सिनेमा का आनंद हर वर्ग के लोगों को मिलना चाहिए, यह केवल अमीरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. जस्टिस नाथ ने आगे कहा कि सिनेमा इंडस्ट्री पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रही है, ऐसे में अगर दाम किफायती नहीं रखे गए, तो दर्शक दूर हो जाएंगे.

वकील ने दिया ताज होटल का उदाहरण
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन का पक्ष रखते हुए रोहतगी ने दलील दी कि कीमतों को तय करने का अधिकार उन्हें है. उन्होंने सवाल उठाया, “ताज होटल भी कॉफी के लिए 1000 रुपये लेता है, क्या आप वहां भी दाम तय करेंगे?” इस पर जस्टिस नाथ का जवाब निर्णायक था. उन्होंने कहा, “ताज होटल में हर कोई नहीं जाता. सिनेमा मनोरंजन का एक ज़रिया है, इसे आम जनता की पहुंच में रहना चाहिए.” जब रोहतगी ने कहा कि लोग सामान्य सिनेमाघरों में जा सकते हैं, तो जस्टिस नाथ ने तल्खी से कहा कि अब देश में ‘सामान्य मल्टीप्लेक्स’ लगभग बचे ही नहीं हैं.

कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर क्या हुआ?
कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में मल्टीप्लेक्सों को निर्देश दिया था कि वे बेचे गए हर टिकट का रिकॉर्ड रखें और ग्राहकों की पहचान का ब्योरा लें, ताकि रिफंड की स्थिति में आसानी हो. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाई कोर्ट के पहचान पत्र और रिकॉर्ड रखने की शर्तों पर रोक लगा दी है.

लेकिन, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट द्वारा टिकट की कीमत 200 रुपये तक सीमित करने का फैसला उन्हें ‘उचित’ लगता है. सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी मल्टीप्लेक्स उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत और उम्मीद की किरण बनकर आई है.

MCG में 17 साल बाद T20I मैच हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बनाई बढ़त

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, कैरारा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

घर में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार
पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन का आंकड़ा छू सके, जबकि मैथ्यू शॉर्ट (25) ने शुरुआत में कुछ आक्रामक शॉट लगाए। अक्षर पटेल ने शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, फिर जोश इंग्लिस (12) को बोल्ड किया। इसके बाद शिवम दुबे ने मिचेल मार्श और टिम डेविड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्लेन मैक्सवेल (2) और जोश फिलिप (10) जल्दी लौट गए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाया। उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (0) को आउट करने के बाद अगली ओवर में एडम जंपा (0) को भी चलता किया। सुंदर ने मात्र तीन रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन पर दो विकेट और शिवम दुबे ने भी 20 रन पर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी एक-एक सफलता मिली।

भारत की पारी
भारत की ओर से गिल के अलावा कोई और नहीं चला। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली।  अभिषेक शर्मा 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 39 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा पांच रन और जितेश शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

सुरेश रैना और शिखर धवन की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना का खिलाफ एक्शन लेते हुए उनकी 11.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली है।

ईडी को जांच में पता चला है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने विदेशी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet को प्रमोट किया।

धवन और रैना की संपत्ति जब्त के आदेश
सूत्रों के अनुसार, 1xBet नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

1xBet के लिए दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने प्रचार
जांच एजेंसी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने 1xBet और उसके सहयोगियों के प्रचार के लिए “जानबूझकर” विदेशी संस्थाओं के साथ विज्ञापन समझौते किए थे।

युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा से भी हो चुकी है पूछताछ
ईडी ने इस जांच के तहत इन दोनों के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है।

कुराकाओ में पंजीकृत, 1xBet को पोर्टल द्वारा सट्टेबाजी उद्योग में 18 सालों के अनुभव के साथ एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज बताया गया है।

महाकुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘महाकुंभ’ वाली मोनालिसा को मिली साउथ की फिल्म
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जिस चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वो थीं मोनालिसा। महाकुंभ में घूम-घूम कर माला बेचने वाली मोनालिसा को तब तक अंदाजा भी नहीं था कि आगे उनकी जिंदगी किस तरह पलटी मारने वाली है। इंदौर की ये मोनालिसा भोंसले वहां मौजूद भीड़ के बीच अपनी खूबसूरत आंखों और नैन-नक्श की वजह से सबके आकर्षण का केंद्र बन गईं। अपने सांवले रंग, एम्बर आंखें, और लाजवाब नैन-नक्शन के कारण वो रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गईं। वहीं अब मोनालिसा ने एक और ऊंची छलांग लगाई है। अब उन्हें गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी मौका मिला है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ कर चुकी हैं जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म में मोनालिया ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाया है। अब इसी के साथ मोनालिसा ने साउथ फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया है।
 
मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू फिल्म ‘लाइफ’ में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने मीडिया से मुलाकात और बातें भी की, जिसका वीडियो सामने आया है। अब इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।

ये एक पैन इंडिया फिल्म
बताया ये भी जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें मोनालिसा, ‘क्रश’ और ‘इट्स ओके गुरु’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हीरो चरण साईं के साथ नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले अंजैया उदिनीने और उषा उदिनीने कर रहे हैं।

लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए जुटते
बताया जाता है कि महाकुंभ में उनकी मालाओं को खरीदने के बजाय लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए उनके आसपास जमा हो जाते थे। वो उस वक्त पैसे कमाने में भले पीछे रह गईं लेकिन उसी प्रसिद्धि की वजह से आज वो उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के लिए अच्छे-अच्छों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

Previous articleरायपुर: फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को जिला पंचायत सदस्य से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास
News Desk

बांग्लादेश में आम जनता परेशान, सरकारी कदम पर सवाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बांग्लादेश में प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं. बाजारों में कुछ ही दिनों में कीमते दोगुनी हो गई है और आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ हो गया है. राजधानी ढाका समेत देश के कई शहरों जैसे चिटगांव, राजशाही और खुलना के बाजारों में प्याज 110 से 120 टका प्रति किलो बिक रही है.

कुछ ही दिन पहले यही प्याज 60 टका किलो मिल रही थी. खुदरा दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार से ही दाम बढ़े हुए मिल रहे हैं, इसलिए मजबूरन उन्हें भी महँगा बेचना पड़ रहा है. आइए जानते हैं प्याज की इस आसमान छूती कीमत की आखिर वजह क्या है?

भारत से ने रोका प्याज, सप्लाई पर पड़ा असर
बांग्ला की एक खबर के मुताबिक इस समय प्याजा का घरेलू स्टॉक खत्म होने के करीब है और ऊपर से भारत से प्याज आयात भी रोक दिया गया है. दरअसल, भारत सरकार ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिसका सीधा असर बांग्लादेशी बाजारों पर पड़ा. चिटगांव और राजशाही के आयातकों का कहना है कि जब तक भारत से आयात फिर शुरू नहीं होता या नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक दाम और बढ़ सकते हैं.

कंज्यूमर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश का कहना है कि कीमतों में ये तेजी पूरी तरह जायज नहीं है. संगठन का आरोप है कि कुछ व्यापारी आर्टिफिशियल क्राइसिस यानी कृत्रिम कमी दिखाकर दाम बढ़ा रहे हैं ताकि सरकार जल्द से जल्द आयात की अनुमति दे दे.

किसानों को फसल आने में देर
देश के कुछ हिस्सों में इस बार रबी सीजन की प्याज की फसल देर से तैयार हो रही है. हर साल अक्टूबर के बीच तक फसल कट जाती थी, लेकिन इस बार देर हो रही है. आयातकों और व्यापारियों का मानना है कि अगर सरकार तुरंत आयात की अनुमति देती है, तो अगले ही दिन बाजार में राहत दिख सकती है. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि असली समाधान है बाजार पर सख्त निगरानी और जरूरत पड़ने पर समय पर आयात.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे महानआर्यमन की शादी पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली ​​​​सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा हैकेंद्रीय मंत्री बेटे महानआर्यमन की शादी पर बयान देते नजर आ रहे हैं।​​​ इस वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते नजर आ रहे हैं कि युवराज 30 साल के हो गए हैं, अब उनकी जल्दी से शादी पक्की करानी होगी। 

‘मुझे शर्मिंदा कर कर रहे हो…’
दरअसल, ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास दिल्ली पहुंचे। अनूप कुशवाह ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड केंद्रीय मंत्री को दिया, तो उन्होंने पूछा कि किसकी शादी है? अनूप कुशवाह ने कहा- बेटी की शादी है फिर उन्होंने पूछा कितनी बेटियां है। इस पर जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने कहा – तीन बेटियां हैं, अनूप कुशवाह ने कहा कि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आखिरी बेटी की शादी है ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनूप कुशवाह से कहा कि अब तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो, युवराज साहब 30 साल के हो गए। अब तो उनकी जल्दी शादी पक्की करानी पड़ेगी. दोनों के बीच ये हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

MPCA अध्यक्ष हैं महानआर्यमन सिंधिया
महानआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नवंबर 1995 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली एजुकेशन पूरी की. ब्रिटेन से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। महानआर्यमन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) और मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है, ना ही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई है। महानआर्यमन ने 13 साल की उम्र में चुनाव प्रचार में भाग लिया था, जनसंपर्क अभियान में भाग लिया था और कई जनसभाओं में भाग लिया था। 

Previous articleछत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR, कांग्रेस पर बोले अरुण साव – ‘न कार्यकर्ता, न मतदाता’
Next articleप्याज निर्यात पर भारत की पाबंदी: बांग्लादेश में आम जनता परेशान, सरकारी कदम पर सवाल
News Desk

डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, RJD समर्थकों ने फेंकी चप्पलें

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 लखीसराय।  बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को RJD समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान गाड़ी पर चप्पलें फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा “ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए, इसलिए इनके छाती पर बुलडोजर चलेगा। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया, उनकी गुंडागर्दी देखिए. यह खोरियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर है”। 

SP को बताया कायर

उन्होंने कहा “ये गांव वाले अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं, इस सड़क का टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है। ये तो बहाना है, ये RJD-कांग्रेस की गुंडई का प्रकटीकरण है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या है। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6.30 बजे ही उसे भगा दिया, वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं।” इसके साथ ही विजय सिन्हा ने जिले के एसपी को कायर कहा, क्योंकि एसपी ने कहा कि सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था। 

एसपी से फोन पर की बात

विजय कुमार सिन्हा ने एसपी से फोन पर बात की और कहा, “मैं गांव में हूं। भीड़ बढ़ती जा रही है. यहां स्पेशल फ़ोर्स भेजो. मैं यहीं धरने पर बैठूंगा। एसपी बहुत कमजोर और कायर है। वे उप-मुख्यमंत्री को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंके हैं,” इस मामले को लेकर लखीसराय SP अजय कुमार ने कहा कि हम जब सुबह पहुंचे थे।  तो सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था अब जब वे (विजय कुमार सिन्हा) आए, तो अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। 

Bethany Spine Centre: Relief and Relife from Pain — Chennai’s Leading Radiation-Free Pain Management Clinic

0

Chennai, India – November 2025:
Founded on June 14, 2014, Bethany Spine Centre in Perumbakkam, Chennai, stands as a beacon of hope for patients suffering from chronic pain, mobility issues, and musculoskeletal disorders. Under the expert leadership of Dr. Mahil Irwin (Senior Consultant) and Dr. Vinil Irwin (Chief Administrator – Operations), the centre has become a pioneer in scientific, evidence-based, non-surgical pain management therapies — providing relief, recovery, and a renewed quality of life.

A Legacy of Healing Since 2014

For over a decade, Bethany Spine Centre has been transforming lives through its scientific approach to pain management, manual therapy expertise, and a commitment to radiation-free diagnosis and treatment. The clinic has built a reputation for treating even the most complicated and unsolved pain conditions — often where conventional treatments have failed.

“We challenge complicated conditions that have no solutions — and we deliver results beyond expectations,” says Dr. Mahil Irwin, reflecting the clinic’s mission to restore health through evidence-based, natural healing. Non-Surgical Therapies for Any Pain

Bethany specializes in scientific, allopathy-based, non-surgical therapies for any kind of pain — whether related to the spine, joints, nerves, or muscles. The clinic’s approach eliminates the need for surgery or radiology-based diagnostics, ensuring complete healing through manual techniques, physiotherapy, and rehabilitation.

Specialists in Manual Manipulation Therapy

One of Bethany’s key strengths is its expertise in Manipulation Therapy (Manual Techniques) — a highly specialized, hands-on treatment designed to correct musculoskeletal imbalances and restore normal movement. This technique not only relieves pain but also improves posture, flexibility, and overall body balance.

A Place Where Healing Happens by God’s Grace

At Bethany, healing goes beyond medical science — it touches the spiritual essence of care. The doctors believe and often say:

“We treat, God heals.”

Bethany is seen not just as a clinic, but as a place where healing takes place by God’s grace. The belief that God uses their hands to heal patients gives their work a deeper sense of purpose and compassion.
Those who walk into Bethany Spine Centre and later step out often share that they feel a transformation that no other centre could provide.

“Bethany transforms patients into power,” says Dr. Vinil Irwin with pride.

A Radiation-Free Healing Zone

Bethany Spine Centre proudly operates as a Radiation-Free Zone, equipped with world-class advanced modalities that ensure patient safety and comfort without exposure to harmful radiations.

“We never encourage patients to undergo unnecessary radiology diagnostics. Our clinic is designed to heal naturally, without radiation,” adds Dr. Vinil Irwin.

Holistic Care for Mind, Body & Lifestyle

Bethany’s approach goes beyond physical recovery. The centre focuses equally on mental well-being, emotional balance, and lifestyle improvement. Patients are counselled to overcome fear, anxiety, and emotional stress, making the path to recovery more confident and peaceful. The team also guides patients toward healthy eating and balanced living, ensuring lasting wellness.

Weight Loss and Diet Support

In addition to pain management, Bethany provides personalized weight loss programs with scientific diet plans, helping patients achieve fitness goals while reducing stress on their joints and spine. The integration of nutrition, exercise, and therapy creates a complete wellness framework.

A Multidisciplinary Team of Experts

Bethany’s team includes pain physicians, orthopaedic specialists, neuro-physicians, physical medicine experts, and psychologists, all working together to offer comprehensive and compassionate care. Every treatment plan is customized according to each patient’s unique condition and lifestyle.

Affordable, Compassionate, and Expert Care

Bethany’s philosophy is rooted in humility, empathy, and accessibility. Treatments are affordable, and every therapist is trained to provide care that combines professional excellence with heartfelt compassion. Patients consistently describe their experience at Bethany as life-changing.

The Slogan That Defines Their Mission

Bethany’s powerful slogan — “Relief and Relife from Pain” — perfectly captures its purpose: not just to remove pain, but to renew life with strength, confidence, and peace.

Certified Excellence in Holistic Healing

Bethany Spine Centre is proudly certified in Abbha, maintaining the highest standards of safety, ethics, and quality care in every aspect of treatment.

Contact Information

Bethany Spine Centre & Physiotherapy Clinic
📍 1/12, 1st Street, Sowmya Nagar, Perumbakkam, Chennai – 600100
📞 8608007764 /9500108842
✉️ bethanyspinecentre@gmail.com

About Bethany Spine Centre

Since 2014, Bethany Spine Centre has been at the forefront of radiation-free, non-surgical pain management in Chennai. Led by Dr. Mahil Irwin and Dr. Vinil Irwin, the centre continues to innovate in the fields of physiotherapy, manipulation therapy, rehabilitation, and holistic healing — offering not only relief from pain but also a renewed sense of life, hope, and divine healing.

गिल की फॉर्म पर रहेगी नजर, टीम के पास बढ़त का मौका

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सीरीज में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। तीन मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, लेकिन मौजूदा हालात में भारतीय टीम थोड़ा मजबूत नजर आ रही है। चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे कैरारा (गोल्ड कोस्ट) में खेला जाएगा। भारत इस मैच में जीत के साथ सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा।

गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद
टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अब तक इस दौरे पर अपनी पहचान के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने छह मैचों में क्रमशः 10, 9, 24, नाबाद 37, 5 और 15 रन बनाए हैं। एक भी अर्धशतक उनके नाम नहीं है, जिससे उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

गिल को खास तौर पर फुल लेंथ गेंदों पर दिक्कत हो रही है, जो स्विंग या सीम मूवमेंट के साथ आती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वे इस मैच में बड़ी पारी खेल पाते हैं, तो यह उनके आत्मविश्वास के लिए बहुत अहम होगा, खासकर तब जब उन्हें एक सप्ताह के भीतर लाल गेंद से खेलना है।

अभिषेक शर्मा और सूर्या पर भरोसा
भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने टी20 के विश्व नंबर एक बल्लेबाज होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को उनसे एक और आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी।

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले और तीसरे मैच में फॉर्म के संकेत दिए हैं। अब वह एक बड़ी पारी से सीरीज में निर्णायक बढ़त दिलाने की कोशिश करेंगे। यह मुकाबला उनके लिए भी अहम है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें एक महीने का विश्राम मिलने वाला है। उम्मीद है कि सूर्यकुमार इसके बाद मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ खेलेंगे।

गेंदबाजी में अर्शदीप का जुड़ना बना ताकत
अर्शदीप सिंह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी क्रम और सशक्त नजर आ रहा है। वहीं, कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वापस भेज दिया गया है। टीम प्रबंधन लंबे समय से कुलदीप और अर्शदीप को एक साथ खिलाने में संतुलन की चुनौती झेलता रहा है, लेकिन इस मैच में वह समस्या नहीं दिख रही। वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त संतुलन देती है। उन्होंने पिछले मैच में 23 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, हेड की कमी खलेगी
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से कमजोर नजर आ रही है। जोश हेजलवुड पिछले मैच में नहीं खेले थे, और अब ट्रेविस हेड भी उपलब्ध नहीं होंगे।  हेड को एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेना है। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श को नए सलामी जोड़ीदार के रूप में मैथ्यू शॉर्ट पर भरोसा जताना पड़ सकता है। गेंदबाजी में शॉन एबॉट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बेन ड्वार्शुइस या महली बियर्डमैन में से किसी एक को मौका दे सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैट कुहनेमन, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, महली बियर्डमैन/बेन ड्वारशुइस।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला छह नवंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल पर खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:15 बजे होगा। 

निर्देशक ने की थी मर्यादा पार, फिर हुआ कुछ ऐसा…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: फराह खान बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज की जज भी रही हैं। अब वो फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल में सबसे ज्यादा व्यस्त रहती हैं। जहां वो अपने कुक दिलीप के साथ अलग-अलग सेलेब्स के घर पहुंचती हैं या उन्हें अपने घर बुलाती हैं। इस बीच अब फराह खान ने अपने साथ हुए एक उस अजीबोगरीब हादसे को याद किया, जब एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया था।

जब फराह के कमरे में घुसा एक निर्देशक
फराह खान अनन्या पांडे के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान फराह ने अपने करियर, निजी जीवन और अपनी जर्नी को साझा किया। इसी दौरान फराह ने उस घनटाक्रम को भी याद किया, जब एक निर्देशक कमरे में उनके ज्यादा ही करीब आने लगा था। फराह ने बताया कि तुम्हें पता है ट्विंकल, मैं कितनी हॉट थी। तुम्हें उस निर्देशक के बारे में पता है जब उसने मेरे ऊपर डोरे डालने की कोशिश की थी?

जब मैं बिस्तर पर थी, तब वह किसी गाने या किसी और चीज पर बात करने के लिए मेरे कमरे में आया और मेरे बगल में आकर बैठ गया। इसके बाद मुझे उसे वहां से लात मारकर निकालना पड़ा। फराह की ये बात सुनकर ट्विंकल और काजोल हंसने लगे। इसके बाद ट्विंकल ने इस किस्से पर हामी भरते हुए कहा कि वह निर्देशक किसी भी हालत में फराह के पीछे पड़ा रहा। आखिर इसे उसे लात मारनी पड़ी। यह सब हुआ। मैं खुद इसकी गवाह थी। 

फराह ने बताया सेट पर क्यों होते हैं अफेयर्स
इस एपिसोड के दौरान फराह ने ये भी बताया कि उन्हें समझ में आ गया है कि सेट पर अफेयर्स क्यों होते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साझा किया कि आखिर क्यों उन्होंने क्यों बोमन ईरानी के साथ ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ में काम किया। फराह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। शायद मैं बेकार बैठी थी और फिर बोमन ने मुझे फोन किया और संजय भंसाली मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन सेट पर रहूंगा। इस फिल्म में मुझे बोमन के साथ काम करके अच्छा लगा। लेकिन इसके बाद मैंने तय कर लिया कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है। मुझे इससे नफरत थी। आपको बस बैठकर इंतजार करना होता है। फराह ने बताया कि मैंने बोमन से कहा कि अब मुझे पता चला कि लोग सेट पर अफेयर क्यों करते हैं। यह बस बोरियत के कारण होता है।

यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं फराह
फराह खान की बात करें तो वो इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। जहां सेलेब्स उनके साथ नजर आते हैं। वो या तो सेलेब्स के घर का टूर करती हैं या फिर सेलेब्स उनके घर आते हैं।