कोच्चि में पहली बार तैनात होगा नौसेना का जहाज इक्शाक! ब्लू वॉटर नेवी बनने की दिशा में भारत का बड़ा कदम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: केरल के कोच्चि नेवल बेस (Kochi Naval Base) पर पहली बार नौसेना का कोई जहाज तैनात होने जा रहा है. भारतीय नौसेना का सबसे नया सर्वे पोत ‘इक्शाक’, दक्षिणी नेवल कमांड में तैनात रहेगा. एक लंबे समय से केरल में किसी जहाज को तैनात करने की मांग चल रही थी. गुरुवार (6 नवंबर) को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की मौजूदगी में एक सैन्य समारोह में ‘इक्शाक’ सर्व वेसल को कोच्चि बेस को सौंपा जाएगा. संस्कृत के शब्द इक्शाक का अर्थ है ‘गाइड’.

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल (Captain Vivek Madhwal) के मुताबिक, इक्शाक (Ikshak) के इंडियन नेवी (Indian Navy) में शामिल होने से देश की हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमताएं काफी बढ़ जाएंगी. कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSI) लिमिटेड की ओर से निर्मित, इक्शाक भारत की जहाज निर्माण में बढ़ती आत्मनिर्भरता का एक शानदार उदाहरण है, जिसमें 80 प्रतिशत स्वदेशी कंटेंट है. ये SVL क्लास का तीसरा सर्वेक्षण जहाज है.

Previous articleबिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 14 मंत्री अपनी किस्मत आजमाएंगे
News Desk

गुरु नानक जयंती पर सेलेब्स का खास संदेश, करीना-अक्षय-दिलजीत ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: आज गुरु नानक जयंती है। इस दिन को पूरे देश में गुरुपर्व या गुरु नानक प्रकाश उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर अब एंटरटेनमेंट जगत के कई सितारे भी गुरुपर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ से लेकर अक्षय कुमार और अनुपम खेर समेत तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता और आस्था के संदेश साझा किए हैं।

करीना शेयर की स्टोरी
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इस अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के बीच त्योहार की सकारात्मकता फैलाते हुए एक दिल और हाथ जोड़े हुए इमोजी भी शेयर किए।

अक्षय कुमार ने दी शुभकामनाएं
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गुरुपर्व की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरु नानक देव की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी गुरु नानक जयंती।’

चारों कोने मेरा परिवार हैं
पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए एकता और शांति का जश्न मनाते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘दिलों की यह एकता कह रही है चारों कोने मेरा परिवार हैं। मैं हर कण को नमन करता हूं। मैं हर कण का सम्मान से अभिवादन करता हूं। गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’

अनुपम खेर ने वीडियो साझा कर दी शुभकामनाएं
अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो किसी फिल्म के लिए पगड़ी वाले लुक में सिख बने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप सभी को गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।’ 

शिल्पा शेट्टी बोलीं- ‘शुभ गुरुपर्व’
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए सभी को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ‘शुभ गुरुपर्व’ लिखा है।

मोदी जी को ‘अपमान मंत्रालय’ की जरूरत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पश्चिम चंपारण पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमले करते हुए कहा कि पीएम मोदी को एक अपमान मंत्रालय खोल लेना चाहिए. अपने भाई और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे सेना का अपमान हो.

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा मैं मोदी जी को एक सुझाव देती हूं कि वो एक अपमान मंत्रालय खोल लें. क्योंकि हर दो दिन में वो किसी अपमान की बातें करते हैं. नेता ने कहा ‘मेरे भाई ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे सेना का अपमान हो. मेरा भाई सेना का भला चाहता है और इस देश का भक्त है. वो इन लोगों के खिलाफ खड़ा होता है, वो निडर है और पूरे देश को सच्चाई दिखाता है’.

‘राहुल गांधी रुकेगा नहीं और वो सच बोलेगा…’
कांग्रेस नेता ने कहा कि उम्मीद है कि बिहार में निष्पक्ष तरीके से चुनाव होगा क्योंकि विपक्ष ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं होता तो फिर वैसा ही ये लोग करेंगे जैसा दूसरे राज्यों में किया है. उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी करके, नाम काटकर, नाम जोड़कर सरकार बनाई जा रही है तो फिर देश में लोकतंत्र कहां है.उन्होंने कहा कि जो आवाज उठाता है उसको ये लोग अनाप शनाप बोलते हैं क्योंकि वो डरता नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रुकेगा नहीं और वो सच बोलेगा और सच पूरा देश देख रहा है.

‘भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से ज्यादा पोस्टरों को लेकर चिंतित हैं PM’
इससे पहले चनपटिया में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की कि पीएम अपराध, भ्रष्टाचार और युवा शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों से ज़्यादा राजनीतिक पोस्टरों को लेकर चिंतित दिखते हैं. उन्होंने कहा कि अब नीतीश जी की किसी को परवाह नहीं है. पीएम आपकी समस्याओं से ज़्यादा कांग्रेस के पोस्टरों पर राहुल गांधी की तस्वीर या आरजेडी के पोस्टरों पर तेजस्वी यादव की तस्वीर को लेकर चिंतित दिखते हैं. उन्होंने कहा ‘पीएम को इस बात की चिंता है कि कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव की छोटी तस्वीर दिखाती है और आरजेडी के पोस्टरों में राहुल गांधी की छोटी तस्वीर दिखाई देती है. उन्हें राहुल गांधी और तेजस्वी जी के भविष्य की चिंता है, लेकिन आपकी चिंता नहीं है. वह देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री को मंच पर नहीं बुलाते. वह दूसरी पार्टियों के पोस्टर देखने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं’.

जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा ‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र का साम्राज्य है जहां आपको कोई मदद नहीं मिलती और आपके कर्ज़ कभी माफ़ नहीं होते. लेकिन बड़े उद्योगपतियों अंबानी और अडानी के करोड़ों के कर्ज़ माफ़ कर दिए जाते हैं. यह मोदी जी का साम्राज्य है जहां बिहार की मजबूत शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है. वह बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है.

दो चरणों में मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो सूबे की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है. पहला चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 11 को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे. बिहार में इंडिया महागठबंधन और एनडीए के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

विराट कोहली की 5 ऐतिहासिक पारियां जिन्होंने उन्हें बनाया ‘किंग’

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली वो नाम है जो सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक युग की पहचान बन गया। आज विराट अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक के करीब के करियर में उन्होंने 27,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और 82 शतक जड़े। यह आंकड़े उनके समर्पण और क्लास को बयां करते हैं। कोहली को रन मशीन यूं ही नहीं कहा जाता। जब टीम मुश्किल में होती है, तब विराट का बल्ला सबसे ज्यादा बोलता है। आइए नजर डालते हैं उनकी पांच सबसे यादगार पारियों पर, जो हमेशा क्रिकेट फैंस के दिलों में दर्ज रहेंगी।

1. 82 रन vs पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2022 (मेलबर्न)
तारीख: 23 अक्तूबर 2022

इस पारी को एक ‘विराट’ चमत्कार’ भी कहा जाता है। टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच किसी फाइनल से कम नहीं था। भारत का स्कोर था- 31 पर 4 विकेट, और जीत की उम्मीद लगभग खत्म। लेकिन विराट ने जो किया, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए और भारत को असंभव जीत दिलाई। उनके दो छक्के, खासकर हारिस रऊफ पर लगाया गया बैकफुट छक्का आज भी हर फैन की जुबां पर है। यह पारी सिर्फ रन नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे का प्रतीक बन गई।
 
2. 141 रन vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड टेस्ट 2014
तारीख: दिसंबर 2014

कोहली की सबसे भावनात्मक और जुझारू पारियों में से एक, जिसने हार में भी जीत का अहसास दिया। 364 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को एक हीरो की जरूरत थी और कोहली ने 175 गेंदों में 141 रन ठोक दिए। हालांकि भारत यह मैच 48 रन से हार गया, लेकिन उस दिन कोहली ने दुनिया को दिखा दिया कि वह सिर्फ सीमित ओवरों का बल्लेबाज नहीं, बल्कि टेस्ट में भी किंग हैं। यह पारी उनके कप्तान बनने के बाद की शुरुआती झलक थी। एक आक्रामक, निडर और आत्मविश्वासी विराट कोहली की झलक।
 
3. 133 रन vs श्रीलंका, होबार्ट 2012 (कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई सीरीज)
तारीख: 28 फरवरी 2012

इसी मैच से चेज मास्टर की शुरुआत हुई। भारत को 40 ओवरों में 321 रन का लक्ष्य मिला था, एक नामुमकिन सा दिखने वाला टारगेट। लेकिन विराट ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 86 गेंदों में 133 नाबाद रन ठोके। उनकी बल्लेबाजी में जो आत्मविश्वास था, उसने उस दिन चेज मास्टर कोहली का जन्म कर दिया। भारत ने यह मैच 36.4 ओवरों में जीत लिया, और कोहली रातोंरात हर भारतीय की धड़कन बन गए।
 
4. 100 रन (52 गेंदें) vs ऑस्ट्रेलिया, जयपुर
तारीख: 16 अक्तूबर 2013

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 359 रन का विशाल लक्ष्य दिया। ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर तूफान मचा दिया। कोहली ने महज 52 गेंदों में 100 रन पूरे किए, जो आज तक वनडे में किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी का सबसे तेज शतक है। उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। उस दिन जयपुर का हर दर्शक विराट के नाम के नारे लगा रहा था- कोहली… कोहली! भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की और यह पारी कोहली के करियर की सबसे विस्फोटक पारियों में गिनी जाती है।
 
5. 183 रन vs पाकिस्तान, एशिया कप 2012, मीरपुर
तारीख: 18 मार्च 2012

पाकिस्तान ने 329 रन का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ को तहस-नहस कर दिया और 148 गेंदों में 183 रन जड़ दिए। उन्होंने 22 चौके और एक छक्का लगाया। ये पारी न सिर्फ उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ वनडे इनिंग है, बल्कि भारत-पाक मुकाबलों के इतिहास की सबसे आइकॉनिक पारियों में से एक है। कोहली की इस बल्लेबाजी ने भारत को 47वें ओवर में ही जीत दिला दी थी।
 
विराट – सिर्फ रन नहीं, जुनून का दूसरा नाम
विराट कोहली की ये पांच पारियां सिर्फ स्कोरकार्ड पर दर्ज आंकड़े नहीं हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की भावनाओं की गाथा हैं। वो बल्लेबाज जिसने मुश्किल पलों में जीत की उम्मीद जिंदा रखी। विराट कोहली…एक नाम, जो हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल में हमेशा गूंजता रहेगा।

नसीरुद्दीन शाह का डांस हुआ वायरल, बोले– काश दीया मिर्जा भी होतीं पृथ्वी फेस्टिवल में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: पृथ्वी थिएटर के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की गई, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक, सैफ अली खान के अलावा कई सेलेब्स नजर आए। ये सभी लोग पृथ्वी फेस्टिवल 2025 के ओपनिंग डे इवेंट पर मौजूद दिखे। इवेंट से कई यादगार तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें दीया मिर्जा, लिलेट दूबे जैसी एक्ट्रेस ने लाइक किया और रिएक्शन भी दिया। 

नीना गुप्ता और नसीरुद्दीन शाह ने किया डांस
पृथ्वी थिएटर के इंस्टाग्राम पेज पर जो तस्वीरें शेयर की गईं, उसमें नीना गुप्ता और नसीरुद्दीन शाह को डांस करते देखा गया। सैफ अली खान भी किसी शख्स से बातचीत करते दिखे। विनय पाठक को इवेंट पर देखा गया। सभी एक्टर्स जितना फिल्मों में नजर आते हैं, उतना ही थिएटर में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।  

दीया मिर्जा को इवेंट में शामिल न होने का दुख 
पृथ्वी फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें देखकर दीया मिर्जा ने रिएक्शन दिया। वह पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखती हैं, ‘मुझे आप सबके साथ न हो पाने की कमी महसूस हुई।’ दीया इस इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं और वह दूसरे सेलेब्स के साथ को मिस करती दिखीं। इन दिनों दीया मिर्जा अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 
कपूर खानदान से जुड़ा है पृथ्वी थिएटर का कनेक्शन 
पृथ्वी थिएटर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने 1944 में शुरू किया था। आगे चलकर शशि कपूर और उनकी पत्नी ने इसे संभाला। इन दिनों भी कपूर परिवार की युवा पीढ़ी पृथ्वी थिएटर से जुड़ी है। 

G.O.A.T या प्रेरणा, विराट कोहली के जन्मदिन पर फैंस ने दिखाया प्यार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के आधुनिक युग के सबसे सफल और लोकप्रिय बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने बुधवार, पांच नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। कोहली ने साल 2008 में एक चुलबले से 19 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अब वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शुमार हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन उनका प्रभाव और जुनून आज भी दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करता है।

‘जिसने सपना देखा और उसे सच कर दिखाया’
विराट कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर के 18 साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ बिताए। इस साल उन्होंने आखिरकार आईपीएल खिताब जीतकर अपने लंबे इंतजार को खत्म किया। आरसीबी ने विराट के जन्मदिन पर अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें एक एआई वीडियो दिखाया गया, जिसमें ‘नन्हा विराट’ अपने भविष्य के ‘किंग कोहली’ से बात करता है।
 
पोस्ट में लिखा गया, ‘जिस लड़के ने सपना देखा, और उस शख्स ने उसे हकीकत में बदल दिया। छोटे विराट ने सपना देखा, किंग कोहली ने उसे जिया, और दुनिया ने हैरान होकर देखा।’ एक अन्य पोस्ट में आरसीबी ने लिखा, ‘उस शख्स के लिए जिसने जुनून को कविता में, और आग को विश्वास में बदला। जन्मदिन मुबारक हो विराट, तुम्हारे कारण खेल और खूबसूरत बना है।’
 
फैंस बोले- किंग कोहली हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे
विराट कोहली के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर #हैप्पी बर्थडे विराट कोहली (#HappyBirthdayViratKohli) और #किंग कोहली (#KingKohli) ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस ने अपने-अपने अंदाज में कोहली को शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो रन मशीन, चेज मास्टर विराट कोहली! आपका जुनून और समर्पण हर क्रिकेट प्रेमी के लिए प्रेरणा है। ऐसे ही चमकते रहें, ऑन और ऑफ द फील्ड।’
 
दूसरे यूजर ने भावुक होकर लिखा, ‘उन्होंने सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला, बल्कि यह भी बता दिया कि भारतीय जर्सी पहनना क्या मायने रखता है। हर शॉट, हर चेज, हर आंसू, एक एहसास है जिसका नाम विराट कोहली है।’

एक और फैन ने कहा, ’37वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं किंग कोहली को! आपका जोश, अनुशासन और डोमिनेंस हमें हमेशा प्रेरित करेगा। आपने हमें सिखाया कि असंभव कुछ नहीं।’ वहीं चौथे फैन ने लिखा, ‘कभी आक्रामकता, कभी भावुकता, लेकिन हमेशा भारत पहले की भावना। दिल्ली की गलियों से लेकर दुनिया के रिकॉर्ड्स तक, आपने हमें विश्वास दिलाया कि मेहनत सब बदल सकती है।’
 
‘किंग कोहली’,  जुनून और प्रेरणा का नाम
विराट कोहली का क्रिकेट करियर सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि वह उस जुनून की मिसाल है जिसने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया। मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज, अनुशासन और कभी न हार मानने का जज्बा उन्हें हर युवा खिलाड़ी के लिए रोल मॉडल बनाता है। 37 की उम्र में भी विराट का फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण यह साबित करता है कि असली चैंपियन वो होता है जो हर दिन खुद से बेहतर बनने की कोशिश करता है।

केरल में मां की घिनौनी हरकत, बेटी को बीयर पिलाकर दोस्त से करवाती थी रेप, डराने वाला है यह कांड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । केरल(Kerala) की एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट(Special POCSO Court) ने महिला(Woman) और उसके पुरुष(Male) साथी को 180 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, पुरुष पर महिला की 12 साल की बेटी के साथ बार-बार बलात्कार के आरोप थे। वहीं, महिला पर आरोप थे कि उसने बेटी के खिलाफ रेप में आरोपी की मदद की और उसे अपराध के लिए उकसाया भी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया था कि महिला अपनी बच्ची को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखने के लिए मजबूर भी करती थी।

रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने दोनों को 180 साल की सजा और दोनों को ही 11.7 लाख रुपये जुर्माना देने की सजा सुनाई है। जज अशरफ एएम ने पाया है कि दोनों पॉक्सो और आईपीसी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के कई प्रावधानों के तहत आरोपी हैं। एक ओर जहां आरोपी पलक्कड़ का रहने वाला है। वहीं, पीड़िता की मां और इस केस में दूसरी आरोपी तिरुवनंतपुरम से है।

विशेष लोक अभियोजक सोमसुंदरन ए ने कहा कि महिला पति और बच्ची के साथ तिरुवनंतपुरम में रहती थी और फोन पर बातचीत के जरिए 33 साल के आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद वह आरोपी के साथ भाग गई थी और दोनों पलक्कड़ और मलप्पुरम में साथ रहे। खास बात है कि इस दौरान बच्ची भी उनके साथ ही थी। महिला की उम्र 30 साल है।

अभियोन ने बताया है कि महिला के साथी ने दिसंबर 2019 और नवंबर 2020 के बीच बच्ची के साथ कई बार यौन हिंसा की। यही सिलसिला दिसंबर 2020 से अक्तूबर 2021 तक चला। केस में मां को यौन उत्पीड़न के लिए उकसाने का दोषी पाया गया है। अभियोजन के आरोप हैं कि आरोपी मां अपराध की गवाह है और वह नाबालिग बच्ची को मजबूर करती थी कि वह दोनों को संबंध बनाते हुए देखे।

इसके अलावा महिला पर बच्ची को पोर्न वीडियो दिखाने और बीयर पिलाने के आरोप भी लगाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, सोमसुंदरन का कहना है कि महिला ने बच्ची को धमकाया था कि उसके दिमाग में सीसीटीवी लगाया गया और अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उन्हें पता चला जाएगा।

कैसे सामने आया मामला

रिपोर्ट के अनुसार, सोमसुंदरन का कहना है कि महिला मलप्पुरम थाने पहुंची थी और उसने माता-पिता पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज नहीं देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने महिला के पैरेंट्स को सर्टिफिकेट देने के लिए कहा था। जब वह महिला के घर पहुंचे और कहा कि वह पोती को देखना चाहते हैं, तो आरोपी ने इनकार कर दिया।’

उन्होंने कहा, ‘बाद में पड़ोसियों ने बताया कि घर में बच्ची की हालत खराब है और उसे भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया और बच्ची को स्नेहिता सेंटर पहुंचाया। यहां बच्ची ने उसके साथ हुई वारदात को बताया।’ कोर्ट के आदेश हैं कि जुर्माने की रकम पीड़िता को दी जाए। खास बात है कि जुर्माना नहीं देने की स्थिति में दोनों पर 20 महीने की सजा और बढ़ जाएगी।

 

पान मसाला विज्ञापन पर फंसे सलमान खान, अदालत ने भेजा नोटिस

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। इस बार मामला किसी फिल्म या झगड़े का नहीं, बल्कि पान मसाला के विज्ञापन से जुड़ा है। राजस्थान के कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जिस पान मसाला ब्रांड का प्रचार किया, उसके विज्ञापन भ्रामक और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
हनी ने ANI से बात करते हुए कहा कि, ‘सलमान खान करोड़ों लोगों के आदर्श हैं। जब वह किसी उत्पाद का प्रचार करते हैं तो लोग बिना सोचे समझे उस पर भरोसा करते हैं। दुनिया के कई देशों में बड़े फिल्म स्टार्स कोल्ड ड्रिंक तक का प्रचार नहीं करते, लेकिन हमारे यहां सितारे पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन करते हैं। उन्हें युवाओं को गलत दिशा में नहीं ले जाना चाहिए।’

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राजनीतिक नेता इंदर मोहन सिंह हनी ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिस कंपनी का प्रचार सलमान ने किया, उसने अपने प्रोडक्ट को केसर से युक्त इलायची और केसर मिश्रित पान मसाला बताकर झूठा प्रचार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह दावा झूठा है क्योंकि केसर की असली कीमत लगभग चार लाख रुपये प्रति किलो होती है और इतनी महंगी चीज पांच रुपये वाले पाउच में कैसे मिल सकती है?

अदालत में तर्क और सुनवाई की तारीख
कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सलमान खान और संबंधित कंपनी दोनों को नोटिस भेजे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर 2025 को तय की गई है। अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि इस तरह के विज्ञापन युवाओं को गुमराह करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।

अभी तक नहीं आया सलमान का बयान
इस पूरे विवाद पर अब तक सलमान खान या उस पान मसाला कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इसके अलावा वे सप्ताहांत पर टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की मेजबानी भी कर रहे हैं।

विज्ञापनों पर उठते सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को विज्ञापन के चलते कोर्ट का नोटिस मिला हो। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों को भी तंबाकू या पान मसाला से जुड़े विज्ञापनों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब सलमान खान का नाम जुड़ने से यह बहस फिर तेज हो गई है कि क्या सेलिब्रिटीज को ऐसे उत्पादों का प्रचार करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, नकली फोटो वाले 1.24 लाख वोटर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने वोट चोरी (Vote theft) के अपने आरोप दोहराए और अपने दावे के पक्ष में बातें बताईं। राहुल गांधी ने मतदाताओं के फर्जी फोटो और फर्जी मकान के पतों पर सवाल उठाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कई राज्यों के एग्जिट पोल दिखाए। उन्होंने इनके जरिए कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत दिखाई गई। और भी कई जगहों पर ऐसे ही नतीजे पेश किए गए। लेकिन हमें बाद में वोट चोरी की शिकायतें मिलीं।

 

राहुल ने एक महिला की तस्वीर दिखा कर कहा कि हरियाणा में एक महिला ने अलग-अलग नाम से 10 जगह 22 बार वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि यह महिला एक ब्राजील की मॉडल है। उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती आदि नाम से वोट डाला। उन्होंने कहा कि ये बूथ स्तर पर नहीं हो रहा है। ये सेंट्रलाइज ऑपरेशन है।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमारे पास ‘H’ फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरा राज्य चुरा लिया गया है। हमें शक है कि यह सिर्फ अलग-अलग सीटों पर नहीं हो रहा है, बल्कि राज्य और नेशनल लेवल पर हो रहा है। हमें हरियाणा में अपने उम्मीदवारों से बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है। हमने ऐसा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में भी अनुभव किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर फोकस किया कि वहां क्या हुआ था, उसकी पूरी जानकारी लेने का फैसला किया।’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है। उन्होंने कहा कि नकली फोटो वाले हरियाणा में एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए।

राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं की कोई पहचान नहीं होती और फर्जी मतदाता वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई लोगों की वीडियो क्लिप प्रसारित कराई, जिनमें वो लोग कह रहे थे कि उनकी वोट काट दी गई। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।

राहुल गांधी ने एक मतदाता का उदाहरण देते हुए कहा कि डालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका बेटा भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका भाजपा से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक सितंबर को भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह जल्द ही वोट चोरी’ से जुड़ा हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे, जबकि महादेवपुरा से जुड़ा खुलासा तो केवल एटम बम था। वोटर अधिकार यात्रा अंतिम दिन एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था और कहा था कि जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वही अब भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि गांधी अपने पहले के आरोपों को लेकर विस्तार से बात कर सकते हैं।

शतकों के शिखर से विश्व विजेता तक, उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स पर एक नजर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक दौर के महान बल्लेबाज विराट कोहली आज (पांच नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक के करीब लंबे करियर में कोहली ने ऐसे कई कीर्तिमान रचे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वनडे में अब भी भारत की ताकत बने हुए हैं। इसी साल टेस्ट को भी उन्होंने अलविदा कह दिया। उनके नाम पर रन, शतक और जोश, तीनों का संगम देखने को मिलता है।

वनडे में सबसे तेज 13,000 रन
विराट कोहली ने 10 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने सिर्फ 278वें वनडे मैच में 13,000 रन पूरे किए, और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 321 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक – 50
विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक (50) जड़ने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने 2023 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर (49 शतक) को पीछे छोड़ा और इस फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। अब तक कोहली ने 305 वनडे मैचों में 14,255 रन बनाए हैं, औसत 57.71 का रहा है, जो उनकी निरंतरता की मिसाल है।

टी20 में दूसरा सर्वाधिक अर्धशतक
भले ही कोहली ने अब टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके नाम इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे ज्यादा अर्धशतक (39) का रिकॉर्ड दर्ज है। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टी20 में उनकी स्थिरता और क्लास ने उन्हें दुनिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाया।

विश्व कप में शानदार शुरुआत और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
कोहली ने 2011 विश्व कप में अपने वनडे विश्व कप करियर की शुरुआत की थी। बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने शतक लगाया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके अलावा, कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं।

कप्तानी में दम, पर आईसीसी ट्रॉफी रही दूर
विराट कोहली ने भले ही कप्तान के रूप में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट मिलाकर 213 मैचों में कप्तानी की है और इस मामले में वह दुनिया के टॉप कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी।

विराट – सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक युग
विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।